मथुरा

विद्युत कटौती को लेकर अधिकारियों से वार्ता करते कांग्रेस नेता कु0 नरेन्द्र सिंह एवं उनके समर्थक मथुरा। विद्यूत आपूर्ति की विकराल समस्या को लेकर विद्यूत विभाग द्वारा सुधार कराये जाने निर्धारित किये गये समय पूुरा होने और समस्या यथावत बनें रहने के चलते कांग्रेंस नेता कुं0 नरेन्द्र सिंह आज अपने समर्थकों के साथ धरना देने हेतु कैन्ट स्थित विद्युत विभाग कार्यालय पहुंचें तथा अधीक्षण अभियन्ता निगम, अधिशासी अभियन्ता सहित अधिकारियों को विद्युत आपूर्ति न होने की समस्या से पुनः अवगत कराया। इस पर अधिकारियों द्वारा नेताओं को बताया गया कि ग्रिड व उतापदन कमी के चलते विद्यूत समस्या का हल नहीं हो पा रहा हैं। इस पर नेताओं ने कन्नौज सैफई मैनपुरी आदि में विद्यूत सप्लाई सुचारू होने पर सवाल किये तो अधिकारियों यह मसला उच्च स्तर पर होने की बात कही तथा बताया कि विभाग द्वारा जनपद को मिलनें वाली विद्यूत के आधार पर सप्लाई दी जा रही हैं। इसमें कोई भेदभाव नहीं है। नेताओं ने इसमें शीघ्र सुधार आने के आश्वासन पर धरना स्थागित किया। अधिकारियों से वार्ता करने वालों में अजय शर्मा, गिरधारी लाल पाठक, दामोदर प्रधान, रामेश्वर प्रधान, उम्मेद प्रधान, प्रखर चतुर्वेदी, बालकृष्ण चतुर्वेदी, जय प्रकाश शर्मा, सुनील कुमार, विकास कुमार आदि थे।

Read More

मथुरा में आयोजित कार्यक्रम में जनधन योजना का दीप प्रज्वलन कर शुभारम्भ करते विद्यायक तेजपाल सिंह एवं पूरन प्रकाश एवं डीएम बी0 चन्द्रकला मथुरा। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा विगत 15 अगस्त को लाला किले की प्राचीर से गरीबों के लिए जन धन योजना की ऐतिहासिक घोषणा की थी। उसी के तहत दिल्ली सहित देशभर में 76 स्थानों पर भव्य कार्यक्रम आयोजित कर उक्त योजना का शुभारंभ कर डेढ़ करोड़ लोगों के बैंक खाते खोले गये। उक्त योजना के अन्तर्गत स्थानीय जंक्शन रोड सौंख अड्डा स्थित एक होटल में जनपद की जिलाधिकारी बी0 चन्द्रकला की अध्यक्षता एवं कैनरा बैंक के क्षेत्रीय प्रबन्धक कमल कुमार के मुख्य आतिथ्य में जनपद की सभी बैंकों का सामूहिक कार्यक्रम कर जन धन योजना का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर प्रबन्धक कमल कुमार ने बताया कि उक्त योजना के अन्तर्गत देश के प्रत्येक परिवार को बैंक से जोड़नें का अभूतपूर्व कार्य होगा। देश के प्रत्येक परिवार के एक सदस्य को अनिवार्य रूप से जोड़ा जायेगा साथ ही उसका एक लाख रूपये का दुर्घटना बीमा भी होगा। साथ ही 6 महीने बाद प्रत्येक खाता धारक को पाॅच हजार का ओवर ड्राफ्ट लेने की स्वतंत्रता रहेगी जिससे देश भर में गरीब लोग सूद खोरों से मुक्ति पा सकेगे। कार्यक्रम में उपस्थित छाता क्षेत्र के विद्यायक ठा0 तेजपाल सिंह ने उक्त योजना का शुभारंभ करने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सराहना की। इससे पूर्व जनपद की जिलाधिकारी बी0 चन्द्रकला ने माॅ सरस्वती के चित्रपट पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि केन्द्र सरकार की इस योजना से आम जनता लाभान्वित होगी। इस योजना का अधिक से अधिक जनता लाभ उठाये। उक्त कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद के सभी बैंकों ने सामूहिक रूप से एक ही दिन में 30 हजार खाते खोलकर एक कीर्तिमान स्थापित किया हैं। कार्यक्रम में जनपद भर से आमंत्रित ग्राहकों के मध्य जिलाधिकारी बी0 चन्द्रकला द्वारा कार्यक्रम स्थल पर दर्जनों ग्राहकों के बैंक की पास बुक एवं एटीएम कार्ड सौंप कर जनधन योजना की शुरूआत की गयी। उक्त कार्यक्रम में कैनरा बैंक के महाप्रबन्धक कमल कुमार क्षेत्रीय प्रबन्धक बूर सिंह, स्टेंट बैंक के क्षेत्रीय प्रबन्धक नीरज गान्धी इलाहाबाद बैंक के क्षेत्रीय प्रबन्धक तारासिंह, कैनरा बैंक मथुरा के मुख्य प्रबन्धक केआर गणेशन एवं बलदेव क्षेत्र के विद्यायक पूरन प्रकाश सहित जनपद की सभी बैंकों के अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद थे।  

Read More

मथुरा। रमणरेती में राधाष्टमी महोत्सव बाल कृष्ण की लीला स्थली रमण रेती स्थित सन्त प्रवर स्वामी गुरु शरणानन्द जी महाराज के आश्रम में श्री कृष्ण की आह्लादिनी शक्ति राधा का जन्मोत्सव राधाष्टमी पारम्परिक हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न होगा। इस अवसर पर 21 सितम्बर मंगलवार को प्रातः राधा जी का अभिषेक होगा और उसी के साथ बधाई के स्वर गूँज उठेंगे। राधाष्टमी के उपलक्ष्य में सुसज्जित मंच पर रात्रि 7ः30 बजे राधा जी के जन्म तथा उनकी माधुर्यमयी लीलाओं पर आधारित एक विशेष कार्यक्रम अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकार एवं कोरियो ग्राफर श्रीमती वन्दना सिंह के निर्देशन में प्रस्तुत किया जायगा। इस कार्यक्रम के संयोजक उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के पूर्व उपाध्यक्ष मोहन स्वरूप भाटिया हैं।  

Read More

मथुरा। पुष्टी मार्गीय बल्लभ कुल सम्प्रदाय की द्वारिका हवेली पीठ की कालिन्दी बहुजी की अगुवाई में हुआ पुण्य तीर्थ विश्राम घाट पर श्री माथुर चतुर्वेद परिषद के पदाधिकारियों ने ब्रजयात्रियों का दुपट्टा उढ़ाकर स्वागत किया। यह ब्रजयात्रा की अन्तर्गही यात्रा बंगाली घाट से प्रारंभ हुई और पुण्य तीर्थ विश्राम घाट पर पहुंची यहाॅ सर्वप्रथम यमुना माॅ का भव्य पूजन कर ब्रज यात्रियों ने यात्रा का नियम लिया नियम उपरान्त मथुरा शहर के प्रमुख प्रमुख पुष्टी मार्गीय मन्दिरों के दर्शन किये इस अवसर श्री माथुर चतुर्वेदी परिषद के पदाधिकारियों ने महाराज श्री का दुपटटा हार, पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इस अवसर पर परिषद के उपाध्याय बालकृण पाठक, महामंत्री राकेश तिवारी, मंत्री अजय चतुर्वेदी, कोषाध्यक्ष कमल चतुर्वेदी, हरदेव हप्पू, आशीष चतुर्वेदी, राजकुमार कप्पों, बालकृष्ण चैबे, संजीव लाला, बदामछाप पंडा, आदि उपस्थित थे।  

Read More

पहले चित्र में डीएम बी0 चन्द्रकला एवं दूसरे चित्र में एसएसपी मंजुल सैनी को स्मृति चिन्ह भेंट करतीं सिद्धि विनायक काॅलेज की प्रबन्धिका श्रीमती मधु शर्मा गोवर्धन। मथुरा रोड स्थित सिद्धि विनायक महाविद्यालय की प्रबन्धिका ने शनिवार को मथुरा पहुंचकर जिलाधिकारी बी0 चन्द्रकला को विद्यालय में आयोजित होने वाले गणेश जी की प्रतिमा विसर्जन कार्यक्रम में आने के लिए स्मृति चिन्ह भेंट कर आमंत्रित पत्र दिया। कस्बे के मथुरा रोड स्थित सिद्धि विनायक महाविद्यालय की प्रबन्धिका श्रीमती मधु शर्मा ने विगत शनिवार को मथुरा पहुंचकर जिलाधिकारी बी0 चन्द्रकला एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षिका मंजिल सैनी को गणेश जी की स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया। साथ ही उन्हे अनन्त चतुर्थी के दिन भगवान श्री गणेश की प्रतिमा के विसर्जन कार्यक्रम के मौके पर जिलाधिकारी एवं एसएसपी को गोवर्धन स्थित सिद्धि विनायक महाविद्यालय में कार्यक्रम में पहुंचने के लिए आमंत्रित पत्र दिया। विसर्जन कार्यक्रम की जानकारी देते हुए विद्यालय के प्राचार्य डा0 सुनील चतुर्वेदी ने बताया की प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान श्री गणेश जी की प्रतिमा विसर्जन कार्यक्रम झांकियों के धूम धाम से मनाया जायेगा। महाविद्यालय के निदेशक नंद किशोर शर्मा ने सभी गणेश भक्तों को इस कार्यक्रम में भाग लेेने के लिए आमंत्रित किया है। इस मौके पर प्रबन्धिका श्रीमति मधु शर्मा एवं प्राचार्य डा0 सुनील चतुर्वेदी, निदेशक एन0के0 शर्मा, डा0 श्रीमती पवन शर्मा, डा0 पूनम वर्मा, प्रो0 ब्रज बिहारी बघेल आदि भी मौजूद रहेे।  

Read More

गोवर्धन परिक्रमा मार्ग तलहटी में केशव कृपा सेवा ट्रस्ट की ओर से शुरू की गई श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ पर निकाली गई कलश शोभायात्रा में शामिल भक्तगण गोवर्धन। केशव कृपा ट्रस्ट के तत्वाधान में परिक्रमा मार्ग स्थित गिरिराज वाटिका में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ शनिवार को गिरिराज जी के दुग्धाभिषेक एवं कलश शोभायात्रा के साथ हुआ। कथा शुभारंभ से पूर्व पं0 गया प्रसाद समाधि स्थल पर व्यास हिमेश शास्त्री के निर्देशन में विद्वान ब्राह्मणों एवं भक्तों ने पंचामृत व दूध से गिरिराज जी का अभिषेक किया। शोभायात्रा हरिनाम कीर्तन के साथ तलहटी से होकर बूरे वाली बगीची तक पहुंची। कथा के शुभारंभ पर व्यास हिमेश शास्त्री ने कहा कि हम सभी श्रान्त हैं और कथा हमें शांत करती है। जीवन में समस्याओं का आना स्वाभाविक है, किन्तु कथा हर परिस्थिति में हमारा मार्ग दर्शन करती है और प्राणी के समस्त दुखों का विनाश कर उसे प्रभु प्राप्ति का अद्भुत रस प्रदान करती है। इस मौके पर मुख्य यजमान कैलाश खंडेलवाल, अनिल अग्रवाल, गजराज सिंह, विनोद गुप्ता, राजरानी अग्रवाल, विष्णु कुमार अग्रवाल, महेन्द्र यादव, विमला यादव, राजेश शर्मा आदि थे।

Read More

मथुरा। जिलाधिकारी बी0 चन्द्रकला की अध्यक्षता में सडक सुरक्षा समिति की बैठक कडे निर्देशों के साथ कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुयी। उन्होंने कहा कि बडी बसों का प्रवेश शहर में न किया जाये। पूर्व में भी स्कूल संचालकों को निर्देशित किया गया था परन्तु उस पर अमल नही हो रहा है। इस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। बिना फिटनेश के यदि स्कूली वाहनों का प्रवेश शहर में होता है तो उसको नोटिस जारी कर वाहन को सीज किया जायें, फिटनेशयुक्त वाहनों को ही स्कूल संचालकों को रखने के निर्देश दिये। छोटे वाहनो को ही प्राथमिकता दी जाये। छोटे वाहनों से ही स्कूली बच्चों को घर से स्कूल लेजाया जाये।  जिलाधिकारी ने कहा कि नगर में यातायात सुरक्षा की दृष्टि से स्कूल के पास चैराहों पर साइन बोर्ड लगाये जायें एवं स्पीड बे्रकरों को भी बनाया जाये तथा सडकों पर रिफ्लेक्टर सफेद पट्टी के लगाये जाये। जिससे स्कूली बसो के संचालन में कठिनाई न हो। पुलिस अधीक्षक यातायात व ए0आर0टी0ओ को निर्देशित किया कि वे समिति बनाकर इस कार्य को पूर्ण कराये। उन्होंने कहा कि नगर मजिस्टेªट एवं उप जिलाधिकारी के माध्यम से नगर में बढ रहे अतिक्रमण को हटाया जाये, जिससे सुरक्षा की दृष्टि से यातायात अवरूद्ध न हो पाये। उन्होंने कहा कि सी0एन0जी0 एवं एल0पी0जी0 गैस से चलने वाली स्कूली बसो को स्कूली बच्चों के जीवन केा दृष्टिगत रखते हुए इन पर रोक लगायी जाये। तथा ए0आर0टी0ओ0 को निर्देशित किया कि ऐसे स्कूली वाहनो को परमिट न दिया जाये, तथा निगरानी रखी जाये। बैठक में अपर जिलाधिकारी कानून व्यवस्था सुरेन्द्र कुमार, नगर मजिस्ट्रेट, डा0 राजेश कुमार प्रजापति, उप जिलाधिकारी मथुरा एवं ए0आर0टी0ओ0 मुन्सी लाल, पुलिस अधीक्षक यातायात, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।  

Read More

मथुरा। यमुना रक्षक दल का शिष्ट मंडल उन्नाव के सांसद साक्षी जी महाराज से वृन्दावन में शुक्रवार 29 अगस्त को मिला। यमुना रक्षक दल के शिष्ट मंडल ने सांसद से मिल यमुना व्यथा कह सरकार से उचित कदम उठाने की मांग की। यमुना रक्षक दल के राष्टीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास ने कहा कि यमुना ब्रज में आस्था का केन्द्र बिन्दु होने के साथ- साथ उसके किनारे बसने वाले लोगों की जीवनदायिनी है। परन्तु वर्तमान में उसमें आने वाला गन्दा जल आस्था और जीवन दोनो को हानि पहुॅचा रहा है। यमुना की प्राकृतिक धारा को हरियाणा के हथिनी कुण्ड बैराज पर कैद कर दिया गया है और दिल्ली के 18 बड़े नालों का गन्दा जल दिल्ली से बहकर ब्रज में आ रहा है जो ब्रजवासियों के लिये परेशानी का सबब बना हुआ है। हम चाहते है कि केन्द्र सरकार यमुना की ओर ध्यान देते हुये हथिनीकुण्ड से यमुना जल छोड़े और दिल्ली में यमुना के समानान्तर नाले का निर्माण किया जायें। उन्नाव के सांसद साक्षी जी महाराज ने कहा कि यमुना हम सभी के लिये पूज्यनिया है वर्तमान में उसका प्रदूषित होना हम सभी के लिये दुर्भाग्य पूर्ण है। यमुना यमुनोत्री से इलाहाबाद तक अपनी निर्मल धारा के साथ पहुॅच संगम का निर्माण करे यह हम सभी चाहते है और इस यमुना आन्दोलन में मैं यमुना रक्षक दल के साथ हूॅ। हम आपकी बात को प्रधानमंत्री तक पहुॅचायेगें और यमुना रक्षक दल के शिष्ट मंडल की प्रधानमंत्री से मुलाकात करायेगें। इस अवसर पर यमुना रक्षक दल के राष्टीय उपाध्यक्ष राकेश यादव, लोकतंत्र पत्रिका के संपादक अरविन्द कुमार, स्वामी वैराग स्वरूप जी महाराज, श्री दास प्रजापति, आदि उपस्थित थे।  

Read More

कलैक्ट्रेट सभागार में अधीनस्थों के साथ बैठक लेती डीएम बी0 चन्द्रकला एवं अन्य  मथुरा। जिलाधिकारी बी0 चन्द्रकला की अध्यक्षता में राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन, नियमित टीकाकरण कार्यक्रम तथा जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय की बैठक कलेक्टेªेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई।  जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रति कुछ प्रभावी चिकित्सकों की लापरवाही तथा धीमी कार्यप्रणाली पर गहरा असंतोष व्यक्त करते हुए लापरवाह चिकित्सकों को चेतावनी जारी करने एवं उनके कार्य क्षेत्र में बदलाव करने के निर्देश मुख्य चिकित्साधिकारी को दिये। उन्होंने जननी सुरक्षा योजना तथा महिलाओं के प्रसव कार्यक्रमों में घोर लापरवाही बरतने के साथ-साथ उनके कार्य को सही न पाये जाने पर इससे भी अधिक कड़ी कार्यवाही भविष्य मे ंकरने की चेतावनी दी है। उन्होंने चिकित्सकों को कड़े निर्देश देते हुए कहा है कि जन स्वास्थ्य के कार्यक्रमों में लापरवाही बर्दाश्त तथा क्षम्य नहीें होगी, उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी से कहा कि वे स्वयं इन स्वास्थ्य कार्यक्रमों पर सीधी निगाह रखें लापरवाही करने वाले चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों, ए0एन0एम0 पर कड़ी कार्यवाही करेें।  जिलाधिकारी ने नियमित टीकारण अभियान की प्रगति के साथ-साथ गर्भवती महिलाओं को उपलब्ध करायी जाने वाली सुविधाओं, प्रसव से पूर्व तथा प्रसव के बाद गर्भवती महिलाओं को उनके घर से वापस घर भेजने तक की समुचित व्यवस्था करते हुए उनके खानपान तथा टीकाकरण के कार्य पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिये। उन्होंने चिकित्सकों को सीधी-सीधी भाषा में शाासन की मंशा से अवगत कराते हुए बताया कि चिकित्सालय तथा स्वास्थ्य कार्यक्रम आम जनता के लिये है इसलिये इसमें कोई भी लापरवाही सहन नहीं होगी। इसके साथ-साथ उन्होने स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रमों की बिन्दुवार समीक्षा करते हुए स्वास्थ्य कार्यक्रमों को आमजन तक पहुॅचाने के विशेष निर्देश दिये है। मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 बी0एस0 यादव ने बताया कि टीकाकरण कार्यक्रम एवं अन्य स्वास्थ्य सेवाओं के लिये वैक्सीनों तथा दवायें पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है अतः स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ आमजन तक पहुॅचायें।

Read More

एरावत महाराज के नेतत्व में राधाकुण्ड के मणिपुरी मन्दिर में की पूजा राधाकुण्ड। न कोई काम काज की चिन्ता न ही शाही खान-पीन और शाही रहन सहन की। श्रद्वालुओं के मन में आस है तो बस प्रभु मिलन की एंव भक्ति में रचने बसने की। कोई बड़ा व्यापारी है तो कोई बड़ा अधिकारी। सभी सब कुछ छोड़, आए बृज यात्रा में। जी हां हम बात कर रहे है उन सैकडों भक्तों की जिनकी जुबां पर सिर्फ श्रीकृष्ण नाम का जप लगा रहता है। मणिपुर प्रदेश से ब्रज चैरासी कोस की यात्रा करने आए सैकड़ों भक्तों ने श्री धाम राधाकुण्ड के रास विहारी मणिपुर मन्दिर में विधि विधान से पूजा अर्चना कर बृज चैरासी कोस की यात्रा शुरू की। पूजा अर्चना चिंताहरण गोस्वामी द्वारा कराई गई। मणिपुर से आऐ सैकडों भक्तों यात्रा के दौरान श्रीकृष्ण की भक्ती में भाव विभोर एंव भजन संर्कीतन करते हुए बृज यात्रा शुरू की। यात्रा 24 अगस्त से 1 सितम्वर को समापन होगी। महाराज एरावत ने बताया कि प्रति ब्रज चैरासी कोस की यात्रा करने से मालूम हुआ है कि ब्रज मण्डल का हर कण, हर वृक्ष, स्थल पावन कुण्ड और श्री राधारानी जी, यमुना जी, श्री प्रियतम की नित्य निकंुज लीलाओं के साक्षी हैं। श्रीकृष्ण ने अपने ब्रहमत्व का त्याग कर सभी ग्वाल बालों और ब्रज गोपियों के साथ अनेक लीलाएं की हैं। यहां उन्होंने अपना बचपन बिताया। जिसमें उन्होंने ग्वाल बालों के साथ क्रीड़ा गौ चारण, माखन चोरी, कलिया दमन आदि लीलाएं की हैं। इसीलिए हम सभी मणिपुर भक्त प्रभु की भक्ति में रचने बसने के लिए प्रति वर्ष की भांति सैकड़ों भक्त ब्रज चैरासी कोस की यात्रा करने आते हैं। क्योंकि भगवान श्री कृष्ण ने बृज में 11 वर्ष 5 माह 52 दिन तक लीलाऐं की हैं साथ ही भगवान श्रीकृष्ण ने श्री गिर्राज धाम में भी अनेकों लीलाएं की है। यात्रा के व्यवस्थापक संजय अग्रवाल वृन्दावन वाले ने बताया कि मणिपुर के श्रद्वालु चैथी वर्ष बृज चैरासी कोस की यात्रा एरावत सिंह महाराज जी के नेतत्व में सैकड़ों भक्त गिर्राज धाम पधारे है। इन भक्तों की श्रीकृष्ण ने मनोंकांमना पूर्ण की है। इस लिए ये भक्त मणिपुर से प्रति वर्ष बृज चैरासी कोस की यात्रा करने आते हैं। यात्रा श्री धाम राधाकुण्ड से प्रारम्भ हुई भांडीर वन, मान सरोवर, भूतेश्वर, कृष्ण जन्मभूमि आदि स्थानों में सकडों श्रद्वालुओं ने यात्रा की। इस मौके पर महाराज एरावत जी, संजय अग्रवाल वृन्दावन वाले, विवके आरके दूसरी गोपाल, डानी खेलन सिंह, संजय अग्रवाल, यदुमनी, शर्मा बसंत शर्मा, सुधीर सिंह, प्रफुल्ल सिंह, खिडिर रानी देव, कृष्ण गोपाल, तनुजा देवी, विक्टोरिया देवी, चन्द्ररूखी देवी, प्रेम देवी, पुर्णिमासी देवी, महाराज एरावत, मेमे देवी, देवीका, बीना रानी जौय माला, इवेनुंसी देवी, गुनी माला, सनातोम्वो देवी, सायारित देवी, कु0 हरीप्रिया, अनिता, श्याम प्रिया, ओजा मंगी, इवेमपिसक आदि श्रद्वालु भक्त मौजूद थे।  

Read More