मथुरा

राया। कस्बे मे मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से बचने के लिए कस्बा निवासियों ने फोगिंग मशीन चलवाने की माँग की है। माँग करने वालों मे इसराइल मेम्बर, गोविन्दराम, लक्ष्मी नारायण शर्मा, शंकर लाल शर्मा, प्रदीप अग्रवाल, अंकित भारद्वाज, राजू वाष्र्णेय आदि लोगों ने मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों से बचने के लिए फोगिंग मशीन चलवाने की माँग की है।  

Read More

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जापान के लोगों से सीधे जापानी में बात करने के लिए पहली बार जापानी में ट्वीट किया।  जापानी स्वयं सेवकों की एक टीम ने अनुवाद में सहायता की। ट्वीट का रूपान्तरण नीचे दिया गया है-- “आगामी 30 अगस्‍त को मैं अपनी जापान यात्रा प्रारंभ करूंगा। इस यात्रा को लेकर अति उत्साहित हूं। यह यात्रा दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत करेगी।“ “मेरी जापान यात्रा उपमहाद्वीप के बाहर मेरी पहली द्विपक्षीय यात्रा होगी। मैं जुलाई महीने की शुरुआत में जापान की यात्रा पर जाने वाला था लेकिन संसद सत्र के कारण मैं नहीं जा सका।“ “मैं जापान में टोक्यो और क्योटो की यात्रा करूंगा और छात्रों, राजनेताओं और कंपनी प्रमुखों समेत जापानी समाज के हर वर्ग से बातचीत करूंगा।“ “बतौर मुख्यमंत्री, जापान की यात्रा से जुड़ी कई मर्मस्पर्शी यादें हैं। जापान के आतिथ्य और सहयोग के क्षेत्र की असीम संभावनाओं ने मेरे मस्तिष्क पर गहरी छाप छोड़ी है।“ “जापान के लोगों का नवाचार और सुस्पष्टता प्रशंसनीय है। हम दोनों देश एक-दूसरे से बहुत कुछ सीख सकते हैं।“ “मैं विशेष रूप से प्रधानमंत्री श्री शिंजो एबे से मिलने के लिए उत्सुक हूं। मैं उनके नेतृत्व का बहुत सम्मान करता हूं और पिछली बैठकों से ही हमारे संबंध बहुत गहरे रहे हैं।“ “जापान की भारत के साथ मित्रता समय की कसौटी पर खरी उतरी है। हम दो बड़े लोकतांत्रिक देश हैं जो विश्व में शांति और समृद्धि को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

Read More

मुंबई।" एक्सीलेंस अवार्ड " कमेटी द्वारा २०१४ की आउट डोर एडवर्टाइजिंग टेक्नोलॉजी कंपनी    ऑफ़ दी ईयर के लिए ग्लोबल एडवर्टाइज़र को चुना गया।इसके लिए २३ अगस्त २०१४ को बैंगलोर में स्थित होटल मोवेनपिक में एक कार्यक्रम का आयोजन किया था। जिसमे ग्लोबल एडवर्टाइज़र को " टेक्नोलॉजी एक्सीलेंस अवार्ड -२०१४" अवार्ड से फिल्म अभिनेत्री जयाप्रदा के हाथों सम्मानित किया गया।ग्लोबल एडवर्टाइज़र के मैनेजिंग डायरेक्टर संजीव गुप्ता ने जिसके लिए सभी को धन्यवाद दिया।     S.B.Sharma   (P.R.O.)

Read More

श्री कृष्ण कंी शाश्वत संगिनी मां यमुना को ब्रज में लाने के लिये यमुना भक्त प्रयासरत है। हरिनाम संकीर्तन के बल पर यमुना आन्दोलन को गतिमान करने के लिये यमुना रक्षक दल द्वारा विगत दो बर्षो से अखण्ड हरिनाम संकीर्तन चलाया जा रहा है। यमुना आन्दोलन को गतिमान करने के लिये यमुना रक्षक दल द्वारा 26 अगस्त मंगलवार से गोवर्धन में परिक्रमा मार्ग में पूंछरी के लौठा के निकट गुरूमाया धर्मशाला में अखण्ड हरिनाम संकीर्तन का शुभारम्भ किया गया। अखण्ड हरिनाम संकीर्तन के गोवर्धन में शुभारम्भ के अवसर पर यमुना रक्षक दल के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे एवं बडे़ उल्लास के साथ संकीर्तन करते हुआ शुभारम्भ किया गया। यमुना रक्षक दल के राष्टिय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास ने कहा कि गिरीराज जी महाराज के आशीर्वाद से यमुना आन्दोलन को गति मिलेगी। उनके धाम में उनका संकीर्तन कर उनसे यमुना मुक्ति एवं शुद्धि की प्रार्थना की जायेगी। हरिनाम संकीर्तन में बडी शक्ति है और इसी हरिनाम के बल पर हम अपने उद्देश्य में अवश्य सफल होंगें। यमुना बढ रहा भंयकर प्रदूषण हम सभी के लिये हानिकारक है इसलिये हम सभी को उसकी मुक्ति के लिये प्रयास तेज करने होगें। यमुना रक्षक दल के राष्टिय महासचिव रमेश सिसौदिया ने कहा कि श्री कृष्ण की लीलाओं का प्रत्यक्ष साक्ष देने वाले ब्रज की पहचान गिर्राज जी और यमुना मैया है इसलिये हम उन्ही को संकीर्तन सुना यमुना मुक्ति की मुहिम को आगे ले जायेगें। यमुना रक्षक दल के  प्रदेश  सचिव हाशिम खान, अरूण चतुर्वेदी, ने कहा कि यमुना की मुक्ति के लिये ब्रज के एक एक ब्रजवासी को जाग्रत हो यमुना आन्दोलन में सहयोग करना होगा तभी हमारी यमुना मैया मुक्त हो सकेंगी। इस अवसर पर यमुना रक्षक दल के ब्लाक अध्यक्ष राधाबल्लभ शर्मा, राजेन्द्र भगत जी,  सतीश अवस्थी, विरेन्द्र दास, सत्यनारायण, ब्रजमोहन, उड़ीया बाबा, लाल बाबा, हरिओम सिंह, मोहन सिंह, सुरेश, निहालचन्द शर्मा, बाॅबी चश्मा, आदि उपस्थित रहे।

Read More

नई दिल्ली : केन्द्रीय ग्रामीण विकास तथा स्वच्छ जल और स्वच्छता मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि साल 2019 तक सभी के लिए स्वच्छता का लक्ष्य हासिल करने में विभिन्न श्रेणियों के ग्रामीण शौचालय बनाने के लिए उन्होंने धन बढ़ाने के उद्देश्य से एक कैबिनेट नोट तैयार किया है। स्वच्छता तथा पेयजल पर राष्ट्रीय कार्यशाला में गडकरी ने कहा कि घरेलू शौचालयों के लिए राशि 10000 रुपये से बढ़ाकर 15000 रुपये की जाएगी और स्कूल शौचालयों के लिए 35000 रुपये की जगह 54000 रुपये दिये जाएंगे। इसी तरह, आंगनबाड़ी शौचालयों के लिए 8000 रुपये की जगह 20000 रुपये दिए जाएंगे तथा सामुदायिक स्वच्छता परिसरों के लिए दो लाख रुपये की जगह छह लाख रुपये देने का प्रस्ताव है। गडकरी ने यह भी कहा कि ग्रामीण इलाकों में शौचालय बनाने के काम को मनरेगा से अलग कर दिया जाएगा। उन्होंने तेजी से निर्णय लेने और समाज के सभी वर्गों से सहयोग मांगा ताकि अगले साढ़े चार वर्षों में भारत को गंदगी मुक्त बनाने के लक्ष्य को हासिल किया जा सके। उन्होंने कार्यशाला में शामिल राज्यों के मंत्रियों तथा वरिष्ठ अधिकारियों से संघीय भाव से काम करने को कहा ताकि 2019 तक स्वच्छ भारत बनाने की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की परियोजना लक्ष्य को हासिल किया जा सके। गडकरी ने इस बात की आवश्यकता पर जोर दिया कि शौचालय बनाने में गुणवत्ता हो तथा कम लागत की टेक्नॉलाजी का इस्तेमाल हो ताकि शौचालय 30 से 40 वर्ष तक टिकें। पेयजल की समस्या विशेषकर आर्सेनिक, अत्याधिक फ्लोराइड, भारी धातु तथा अन्य प्रदूषकों वाले 17 हजार बस्तियों की समस्या के बारे में उन्होंने कहा कि इस मामले से निपटने के लिए अगले दो महीनों में एक नई योजना शुरू की जाएगी और योजना पर युद्ध स्तर पर काम किया जाएगा।

Read More

मेरठ : सुभारती लॉ कॉलेज के मूट कोर्ट हॉल में विधि छात्रों के ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति इलाहाबाद उच्च न्यायालय कलीमुल्ला खान ने छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में समाज के मूल्यों में गिरावट आई है। हमें अपने नैतिक मूल्यों को समाज में पुनः प्रतिस्थापित कराना होगा।  खान ने छात्राओं की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि हमें लड़कियों के प्रति अपनी सोच को बदलना होगा।  कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सुभारती विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मंजूर अहमद ने कहा कि विधि के छात्र-छात्राओं को गंम्भीरता से अध्ययन करना होगा। सुभारती की संस्थापिका अध्यक्ष डॉ. मुक्ति भटनागर ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों एवं अभिभावकों का धन्यवाद दिया। इस मौके पर डॉ. वैभव गोयल, डॉ. एसडी खान, डॉ. मनोज कुमार त्रिपाठी, डॉ. सरताज अहमद, रीना विश्नोई, सारिका त्यागी, डॉ. शौकेन्द्र शर्मा, रुखसाना, पिंटू मिश्रा, नीरज कर्ण सिंह, इरफान चौधरी, संजीव कुमार सिंह, डॉ. ओपी शर्मा, जफर अहमद खान, शाहनवाज़ खान आदि उपस्थित थे।

Read More



Mediabharti