कलैक्ट्रेट सभागार मंे राधाष्टमी मेले कह तैयारियों को लेकर बैठक करती डीएम बी0 चन्द्रकला एवं अन्य
मथुरा। जिलाधिकारी बी0 चन्द्रकला की अध्यक्षता में बरसाना में आयोजित होने वाली राधाष्टमी की तैयारियों के संबंध में एक आवश्यक बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुयी। जिलाधिकारी ने उपस्थित सभी मजिस्ट्रेटो, विभागीय अधिकारियों को तथा पुलिस प्रशासन को निर्देशित किया है कि पूर्व के मेलो में जिस तरह अच्छी व्यवस्था उनके व्दारा की गयी थी वैसी ही व्यवस्था राधाष्टमी के पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु की जानी चाहिए। सभी अधिकारी आज से ही अपने अपने कार्य स्थल पाईन्टों पर पहुचकर सभी कार्यो तथा तैयारियों की व्यवस्थाओं को देखले ताकि एन वक्त पर किसी व्यवस्था में कमी न रह जाये और इसका खामियाजा श्रद्धालुओं को भुगतना पडे। जिलाधिकारी ने बरसाना के चेयरमैन तथा अधिशाषी अधिकारी को निर्देशित किया है कि वे अपनी निगरानी में हर तैयारी में सहयोग करे समय से सभी कार्य तथा व्यवस्थाएं पूर्ण करे साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाये पर्याप्त संख्या में सफाई कर्मचारी तथा सुपरवाइजर नियुक्त करने निर्देश जिला पंचायतराज अधिकारी तथा अधिशाषी अधिकारी को दिये गये है। उन्होंने सभी मजिस्ट्रेटो को भी निर्देशित किया है कि आयोजित होने वाले भण्डारो के आसपास समुचित साफ सफाई रखने की गारंटी पर ही भण्डारे लगाने वालो को अनुमति दी जाये। मंदिर तथा परिक्रमा मार्ग एवं अन्य स्थलो पर चूना छिडकाव तथा प्रकाश की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। श्रद्धालुओं के लिए शौचालय तथा स्नान घर एवं महिलाओं के कपडे बदले हेत चेन्जिग रूम पर्याप्त व्यवस्था में बनाये जाये। उन्होंने पार्किंग स्थल समय से चयनित कर के ठेकेदारो से पार्किंग स्थल पर दर सूची लगाने तथा जिम्मेदार अधिकारी एवं कर्मचारी के मोबाइल नं0 भी अंकित करने के निर्देश दिये गये है। मंदिरों परिक्रमा मार्ग तथा पार्किंग स्थलो सहित अन्य प्रमुख स्थलो पर प्रकाश व्यवस्था हेतु जनरेटर लगवाने के भी निर्देश दिये गये है। लो0नि0वि0 सडको की मरम्मत कराने, विद्युत विभाग को नीचे तार ऊचे करने, जर्रर तारो को बदलने, विद्युत पोलो पर प्लास्टिंग की टेैम्परिंग कराने तथा मेला अवधि में निर्वाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चत करने के भी निर्देश दिये गये है। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को प्रमुख स्थलो पर पर्याप्त दवाओं एवं चिकित्सको तथा स्वास्थ्य कर्मीयों सहित एम्बुलेन्से तैनात करने के निर्देश दिये। मंदिरो तथा प्रमुख स्थलो पर सी0सी0 केैमरे लगाने तथा खोयापाया केन्द्र भी संचालित करने के निर्देश दिये गये है। एम0बी0डी0ए0 के अधिकारियो को स्ट्रीट लाइट व्यवस्था तथा आकस्मिक समय जनरेटर तथा प्रियाकुण्ड पर प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने एवं बैरिकेटिंग करने के निर्देश दिये गये है। जिला आबकारी अधिकारी को मेले के समय दो दिन शराबबंदी कराने के लिए निर्देश दिये गये है। पेयजल व्यवस्था हेतु शुद्ध पानी के टैंकरो तथा प्याऊ व्यवस्था लगवाने के लिए भी कहा गया है। ए0आर0एम0 रोडवेज को 100 बसे विभिन्न मार्गो पर चलाने तथा 20 बसे अतिरिक्त रखने के भी निर्देश दिये है।
जिलाधिकारी ने सभी मजिस्ट्रेटों तथा अधिकारियो को निर्देशित किया है कि बरसाना में हुयी अतिक्रमण को अतिशीध्र हटाकर श्रद्धालुओं के आवागमन हेतु मार्ग को सुविधाजनक बनाये। नाव तथा गोताखोरो की व्यवस्था रखने तथा मेले में डी0जे0 भी प्रतिबंधित करने अथवा बहुत सीमित आवाज में ही बजाने पर निगराने रखने के निर्देश दिये है।
जिलाधिकारी ने मेले में लगाये गये मजिस्ट्रेटो तथा अधिकारियो को कडे निर्देश दिये है कि सभी अधिकारी एक दूसरे के मोबाइल नं0 अपने अपने पास रखे ताकि आवश्यकता पडने पर एक दूसरे का सहयोग लेकर व्यवस्था पूर्ण की जा सके। लापरवाही किसी भी रूप में क्षम्य नही होगी। जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि मंदिर परिसर मे एक जगह भीड़ एकत्रित न हो इसके लिए बैरीकेटिंग लगाकर श्रदालुओं को दर्शन कराकर आगे बडाये तभी अन्य को आगे बढाया जाये ताकि श्रदालुओं को कोई परेशानी न हो। उन्होंने मंदिर प्रबन्धकों से कहा कि मंदिर सेवायतों, पुजारियों तथा उनके परिवार जनों तथा रिश्तेंदारों एंवम गायन टोलियों को एक मुश्त अन्दर जाने तथा दर्शन कराने हेतु परिचय पत्र मय फोटोग्राॅफ के सम्बन्धित मजिस्ट्रेट एंव पुलिस क्षेत्राधिकारी को समय से उपलब्ध करा दे ताकि उनके प्रवेश के समय परेशानी न हो। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजिल सैनी ने भी मेला पर्व पर पुलिस व्यवस्था के सम्बन्ध में अवगत कराया तथा सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं, डयूटी स्थल पर सतर्क निगाहें रख कर अपने कार्य को आन्जाम दें ताकि कोई भी अप्रिय घटना न हो सके। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को मेले में बम निरोधक दस्ता तैनात करने के निर्देश भी दिये। इस अवसर पर सभी अपर जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी तथा समस्त विभागीय अधिकारी आदि उपस्थित थे।
Read More