मथुरा

मथुरा। ब्रज में नाग पंचमी का पर्व श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। महिलाओं ने आज सुबह अपने घरों के मुख्य द्वार पर नाग देवता बनाकर उनकी पूजा-अर्चना की और दूध पिलाया। शिव मंदिरों के आस-पास भी सपेरो के नागों को दूध पिलाते हुए लोगों को देखा गया। श्रावण मास की शुक्लपक्ष की पंचमी को यह पर्व मनाया जाता है। आज के दिन नाग देवताओं की पूजा करने का विशेष महत्व मना गया हैं। आज के दिन नाग देवता की पूजा करने से काल सर्प से पीडि़त लोगों को लाभ होता हैं। उनके घर में सुख शान्ति आती हैं तथा व्यापार धंधा भी ठीक तरह से चलता हैं। शहर के नाग टीले पर भी भारी संख्या में लोगों को नाग देवता की पूजा-अर्चना करते देखा गया। सुबह से ही लोग नाग मंदिरों में पहुंचकर नाग देवता की पूजा-अर्चना करने में लगे थे। आज नाग पंचमी पर्व को लेकर ब्रज के घरों में शहर तथा देहात क्षेत्रों में नाग देवों को दीवार पर काढ़कर दूध, पेड़ा से पूजन किया गया। इस मौके पर घरों के लोगों ने बच्चों व परिवार की रक्षा व सुख शान्ति की नाग देव से प्रार्थना की। वहीं आज नाग पंचमी को लेकर काल सर्प दोष के पीडि़त लोगों द्वारा असकुण्डा घाट स्थित बड़े हनुमान मंदिर में कालसर्प दोष पीड़ा निवारण हेतु सुबह छह बजे से ही करकोटक पूजन का कार्य भारी श्रद्धा के बीच लोगों ने दोपहर एक बजे तक किया। शहर-देहात तथा दूर दराजों से आये लोगों ने पंजामृत व काले तिल तथा हल्दी से करकोटक पूजन, शिव पूजन, बाल पीपल पूजन कर दोष निवारण हेतु नाग नागिन का जोड़ा भी अर्पित किया। मंदिर के महंत मनीष शर्मा ने पूजनार्थियों को विधि-विधान से पूजा कराई। इसीक्रम में आज बलदेव स्थित दाऊजी महाराज मंदिर में भी लोगों ने दाऊ दादा का तथा रेवती माता का नाग नागिन मानकर पूजन किया तथा सर्पदोष से मुक्ति देने की प्रार्थना की।  

Read More

गिरिराज तलहटी में महकने लगी हर ओर हरियाली और फूलों की खुशबू गोवर्धन। यूं तो गिर्राज महाराज की सप्तकोसिय परिक्रमा मार्ग में अनेकों स्वयं सेवी संस्थाओं ने अलग अलग कार्य करके अपनी छाप छोडी है लेकिन राधाकुण्ड परिक्रमा मार्ग व गिर्राज महाराज की तलहटी में दौलत राम रयात चैरीटेबल ट्रस्ट द्वारा हरे भरे वृक्ष लगाकर यहां अपनी अनूठी छाप बना दी है। गिर्राज धाम के परिक्रमा मार्ग में दर्जनों स्वयं सेवी सस्थाओं ने परिक्रमा मार्ग को स्वर्ग बनाने के लिए काफी कार्य किये जा रहे है। वही राधाकुण्ड परिक्रमा स्थित दौलत राम रयात आनन्द चैरीटेबल ट्रस्ट ने परिक्रमा मार्ग में वृक्षारोपण कर अपनी अनूठी छाप पैदा कर दी है। ट्रस्ट द्वारा राधाकुण्ड परिक्रमा मार्ग सहित गिर्राज तलहटी को हरा भरा और सुन्दर बनाने के लिए हजारों वृक्षा रोपण किये है और हर एक वृक्ष को एक छोटे से बच्चे की तरह पालन करके बडा किया है। इस कार्य को करने में काफी समय तो लगा लेकिन परिक्रमा मार्ग को एक नई सुन्दरता भी प्रदान की है। राधाकुण्ड परिक्रमा मार्ग में जब देश विदेश से आने वाले श्रद्वालु को जब सूरज की गर्मी से जलते हुए तन को इन वृक्षों की शीतल छाया मिलती है तो श्रद्वालु खुद व खुद दौलत राम रयात चैरीटेबल ट्रस्ट द्वारा किये गये कार्याे की सराहना करते है। बडी परिक्रमा मार्ग में संतो के सहयोग से वृक्षा रोपण कार्य किया गया है जिससे चहुं ओर परिक्रमा मार्ग में हरियाली ही हरियाली नजर आती है। वहीं दसविसा स्थित सिद्व सिंद्वात योग अकादमी के संस्थापक योग गुरू शैलेन्द्र शर्मा ने परिक्रमा मार्ग में एैसे वृक्षों का रोपे है जो कि न केवल शीतलता प्रदान करते है बल्कि मनुष्य के दैनिक उपयोग में भी आते है सिद्व सिद्वांत योग अकादमी द्वारा परिक्रमा मार्ग में अनेकों रूद्राक्ष के वृक्ष भी लगाये है। साथ ही लाखों वृक्षों रोपकर गिर्राज महाराज की तलहटी को स्वर्ग बना दिया है। यहां एक बार जो व्यक्ति आ जाता है उसका फिर यहां से जाने का ही मन नही करता है।

Read More

मथुरो। थाना शेरगढ़ के ग्राम टीकरी में दहेज लोभी ससुरालीजनों ने अतिरिक्त दहेज की माॅग पुरी नहीं होने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। घटना की रिपोट्र विवाहिता ने आठ  ससुरालीजनों के विरूद्व दर्ज कराई हैं। मिली जानकारी के अनुसार जुगल्ल सिंह पुत्रा सारावा खाॅ निवासी जंगावली शेरगढ़ ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि परता पुत्रा नामालूम निवासी ग्राम टिकरी पुन्हाना जिला नूह हरियाणा ने अपने आठ परिजनों के साथ मिलकर अतिरिक्त दहेज की माॅग पुरी नहीं होने पर उसकी पुत्राी के साथ शारीरिक व मानसिक रूप से उत्पीड़न किया तथा मारपीट कर जान से मारने की ध्मकी देते हुए निकाल दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दिया हैं।

Read More

मथुरा। थाना हाईवें के गाॅव नौगाॅव निवासी घनश्याम पुत्रा भोला ने अपने चार साथियों के साथ मिलकर ग्राम के ही हवली सिंह के साथ मारपीट कर  घायल कर दिया तथा जान से मारने की ध्मकी देते हुए भाग गये। घटना की रिपोर्ट घायल के पुत्रा विष्णु निवासी नौगाॅव हाईवें ने पुलिस में दर्ज कराई हैं।  

Read More

में पौधारोपण कर वातावरण शुद्वि का लिया संकल्प मथुरा। लायन्स साथियों ने रतन लाल फूलकटोरी बालिका विद्यालय में पौधारोपण कर वातावरण शुद्वि का लिया संकल्प लिया। इस अवसर पर लायन्स अध्यक्ष विकास अग्रवाल ने बताया कि रतनलाल फूल कटोरी बालिका विद्यालय के प्रगंाण में अशोक के वृक्ष, कदम्ब के वृक्ष, तुलसी के पौधे चम्पा पौधे एंव भांति-भंाति प्रकार के अन्य उपयोगी वातावरण शुद्वि से सम्बन्धित पेड़-पौधें का रोपण किया। इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में स्कूल के प्रबन्धक राजेश चैधरी व प्रधानाचार्य श्रीमती नीता सिंह की उपस्थिति में स्कूल की बालिकाओं के द्वारा पौधारोपण किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्य ने क्लब के सदस्यों को आश्वासित किया की विद्यालय इन पौधें का संरक्षण करेगा। कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष विकास अग्रवाल ने सदस्यों को जानकारी दी हमें वृक्ष को बचाना चाहिए जिससे कि भूमि का कटाव ना हो एंव हमारे कृषि प्रधान देश में पूणे जैसे दिल दहला देने वाली भूस्खलन जैसी घटानाओं की पुर्नावृत्ति ना हो। क्लब के सचिव मोहित अग्रवाल ने बताया कि हमें वातारण में शुद्वता बनाऐं रखने हेतु अधिक से अधिक लोगों को पौधारोपण के प्रति जागरूक करने की आवश्यकता है। क्लब के सभी सदस्यों द्वारा पाॅच-पाॅच पौधे लगाऐ गए। स्कूल प्रबन्धन को स्मृति चिन्ह कोषाध्यक्ष लायन नितिन चैधरी द्वारा भेंट किया गया। कार्यक्रम में विनीत अग्रवाल, राहुल बसंल, दिलीप अग्रवाल, जितेन्द्र गोयल, सौरभ मित्तल, अनुज गोयल, राजीव, कपिल, तनु गर्ग, अंकुष ंअग्रवाल, नीरज तायल, संदेश मित्तल, पिकंल वर्मा, चन्द्रशेखर, अतुल अग्रवाल, तेजस्व, पारस अग्रवाल आदि उपस्थित थे।  

Read More

दो विद्यालय मिले बन्द, कई शिक्षिकाएं अनुपस्थित मिली मथुरा। उपजिलाधिकारी महावन द्वारा आज क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों  का आकास्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में उन्हें कई विद्यालय बन्द मिलें तो कहीं शिक्षिकांए अनुपस्थित मिली। उपजिलाधिकारी ने इसे लेकर जिला वेसिक शिक्षा अधिकारी को कार्यवाही के निर्देश दिये हैं। उपजिलाधिकारी महावन आज प्रातः प्राथमिक विद्यालय नवीपुर व नगला चीता पहुंचे जहाॅ उन्हें विद्यालय बन्द मिले, तत्पश्चात उनके द्वारा ग्राम लोहवन स्थित प्राथमिक विद्यालय प्रथम व द्वितीय व पूर्व माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया गया। प्राथमिक विद्यालय में प्रथम में अध्यापिका शोभा शर्मा व शिक्षा मित्र अनुस्थित मिली वहीं द्वितीय में दो शिक्षिकाएं अनुपस्थित मिली जिसमें एक शिक्षिका विद्यालय के समय से मात्र 10 मिनट देरी पर उपजिलाधिकारी के समक्ष उपस्थित हो गई लेकिन उपजिलाधिकारी ने उन्हें भी हस्ताक्षर करने से रोक दिया और अध्यापिका को अनुपस्थित कर दिया। इसके पश्चात उपजिलाधिकारी ने लोहिया ग्राम वरोली व सैदपुर का निरीक्षण कर सरकार द्वारा लागू की गई योजनाओं का भी निरीक्षण किया।  

Read More

मथुरा। थाना हाईवें क्षेत्रा की त्रिवेणी पफैक्ट्री में नामजदों ने असलाहों से लैंस होकर एक मकान में धवा वोल कर  मारपीट कर घायल कर दिया। घटना की रिपोर्ट ग्रहस्वामी ने नामजदों के विरूद्व पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई हैं। मिली जानकारी के अनुसार भंवर सिंह पुत्रा रामस्वरूप निवासी नगला वोहरा हाइ्रवें ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके पडौसी भगत सिंह पुत्रा हुकुम सिंह ने अपने आध दर्जन साथियों के साथ एकराय होकर उसके घर में असलाहों से लैंस होकर धवा वोल दिया और परिजनों के साथ मारपीट कर घायल कर दिया व जान से मारने की ध्मकी देते हुए भाग गये। पुलिस ने रिपोट्र दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी हैं।

Read More

गुजराज के बाद मथुरा का नाम प्रमुूखता में- जिलाधिकारी मथुरा। मोक्षधाम संचालन समिति द्वारा स्थानीय कृष्णागंगा गऊघाट पर निर्मित मोक्ष वाटिका का लोकार्पण जिलाधिकारी बी0 चन्द्रकला प्रमुख सन्त विजय कौशल जी महाराज व पालिकाध्यक्षा मनीषा गुप्ता यमुना भक्त जयकृष्ण दास द्वारा किया गया। कार्यक्रम में आर्शीष वचन कहते हुए सन्त विजय कौशल जी महाराज ने कहा कि इस विशालकाय अद्भुत व बहुउदेश्य वाटिका से समाज को वड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि पूर्व में समिति द्वारा मोक्ष धाम का निर्माण कराया गया था जो कि आज समाज के काम आ रहा है, आज के इस लोकार्पण के बाद इस विशाल निर्माण से धार्मिक परम्पराओं को निर्वहन कर परोपकारी कार्य किया जा सकेगा। जिलाधिकारी बी0 चन्द्रकला ने वाटिका में सहयोगियों दानदाताओ इस पूुनीत कार्य में सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विभिन्न स्थानों पर अपने कार्यकाल के दौरान रहतें हुए वह इस तरह के भवन निर्माण व इस सोच से अनिभिज्ञ थी। बिना किसी सरकारी सहयोग से हिन्दुस्तान में गुजरात के राजकोट में स्थापित मोक्ष धाम केे बाद मथुरा के इस मोक्ष धाम का नाम प्रमुखता से आता हैं। पालिकाध्यक्षा मनीषा गुप्ता ने उक्त वाटिका में पालिका की ओर से स्ट्रीट लाइट मुख्य मार्ग निर्माण आदि का निरन्तर सहयोग करने का भरोसा दिलाया। सन्त जयकृष्ण दास द्वारा उपस्थित जन समुदाय से यमुना शुद्विकरण के लिए एकजुटता के साथ आगे आने का आव्हान किया गया। कार्यक्रम में राजेन्द्र खंडेलवाल, शशिभानु गर्ग, सतीश ब्रजवासी आदि द्वारा सन्त बिजय कौशल जी महाराज का हार व शाॅल उढ़ाकर सम्मानित किया गया। वहीं मंत्राी मोहनलाल सर्राफ द्वारा जिलाधिकारी वी0 चन्द्रकला को पुष्पगुच्छ एवं शाॅल उढ़ाकर व पालिकाध्यक्षा को बांकेलाल टेंटवाले, नवीन मित्तल द्वारा पुष्पगुच्छ एवं शाॅल उढ़ाकर सम्मानित किया गया। कायक्रम में देवीदास गर्ग, चन्द्रभान गुप्ता, अशोक अग्रवाल, मुरलीधर चैधरी, राजीव ब्रजवासी, कन्हैयालाल बजाज, वृन्दावन दास अग्रवाल, सन्तोष अग्रवाल, गोकुलेश मितल, त्रिलोकी चैधरी, गिर्राज प्रसाद सर्राफ, विजय बंसल, सचिन बंसल, रामचन्द्र खत्री आदि थे।  

Read More

चक्लेश्वर स्थित तीन कौडी आश्रम में हरियाली के बीच विराजमान ठाकुर श्री राधा कृष्ण जी गोवर्धन। हरियाली तीज के मौके पर गिर्राज महाराज की तलहटी के मंदिरों में भगवान को हरे वस्त्र पहनाकर हरियाली में बिठाकर हरे रंग से बने पकवानों से भोग लगाया गया। ठाकुर जी के दर्शनों की झलक पाने को गिर्राज महाराज की तलहटी में भक्त दर्शनों के लिए लालायित नजर आये। गिर्राज धाम के चक्लेश्वर स्थित तीन कौडी आश्रम में महंत मुरारी मोहन दास बाबा के निर्देशन में भगवान श्री राधाकृष्ण का हरे रंग के वस्त्र पहनाकर ठाकुर जी को हरियाली के बीच विराजमान किया गया। ठाकुर जी के दर्शनों को शाम से भक्तों का आना प्रारंभ हो गया। देर रात्रि तक यह क्रम जारी रहा। देर रात्रि तक ढ़ोलक, मृदंग, तवला, बाजे की आदि की सुर मधुर धुन पर श्री राधा कृष्ण के भजनों का आयोजन किया गया। भजनों की सुर मधुर धुन पर भक्त देर रात तक भक्त थिरकते नजर आये। इस मौके पर ठाकुर जी खीर पूरी आदि पकवानों से भोग लगाया गया। वहीं तलहटी के सभी मंदिरों में हरियाली तीज के मौके पर अद्भुद श्रंगार किया गया। इस मौके पर महंत मुरारी दास बाबा, जय निताई दास, सनातन दास बाबा, बृन्दावन दास बाबा, मधुमंगल, राधाचरन बाबा, तुलसी बाबा, हरीदास बाबा आदि थे।

Read More

  चिन्ताहरण महादेव पर विश्व शांति एवं जन कल्याण हेतु आयोजित रूद्राभिषेक में भाग लेने आये गोवर्धन मठपुरी के शंकराचार्य अधोक्षजानन्द महाराज का स्वागत करते हुए आचार्य विष्णु व युवा समाजसेवी सुजीत वर्मा रूद्राभिषेक करते विधायक पूरन प्रकाश, सुजीत वर्मा आदि महावन। सावन मास के चलते चिन्ताहरण महादेव मन्दिर पर विश्व शांति एवं जनमानस कल्याण हेतु चिन्ताहरण महादेव का रूद्राभिषेक वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य सम्पन्न हुआ। वहीं साथ में यज्ञ, देवार्चन बलभद्र शक्ति पीठ के पीठाधीश्वर आचार्य विष्णु व मनीष शास्त्री द्वारा कराया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष पं0 कमलकान्त उपमन्यु ने कहा कि भारत आतंकबाद के महादानव की क्रूर अमानसिकता से व्यथित है। शासन प्रसाशन की भौतिक व्यवस्थाएं उनके बल का दमन करने में सक्षम नहीं है। अतः वैदिक आध्यात्मिक यज्ञादि। कर्म, भगवान शिव का रूद्राभिषेक एवं अन्य धार्मिक कृत्यों तथा दान आदि द्वारा इस आसुरी वृति के समूल नाश को ऐसे पावन आयोजन होते रहने चाहिए। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक पूरन प्रकाश, सपा जिलाध्यक्ष गुरूदेव शर्मा, पवन पाण्डेय, रौनक उपमन्यु, राजू बंसल, मनोज अग्रवाल आगरा वाले, मुनीश तेहरिया, आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। आगुंतक अतिथिओं का कार्यक्रम संयोजक मनीष बंसल, सुनील गर्ग व सुजीत वर्मा द्वारा स्वागत किया गया।  

Read More