मथुरा

मथुरा। बी.एस.ए. कालेज आॅफ इंजीनियरिंग एण्ड टैक्नौलाॅजी मथुरा के विभिन्न ब्राचों के फाइनल ईयर के सैकड़ों छात्रों ने कैम्पस प्लेसमैन्ट के माध्यम से नौकरी प्राप्त कर परिवार व  कालेज का नाम रोशन किया है । प्लेसमैन्ट विभाग द्वारा छात्रों को अध्ययन के दौरान ही राष्ट्रीय एवं अन्र्तराष्ट्रीय संस्थानों व कम्पनियों में रोजगार दिलाने हेतु कैम्पस प्लेसमैन्ट का आयोजन समय-समय पर कराया गया जिसमें प्रमुख रूप से एचसीएल काॅमनेट, सीएमसी लि0, जैनपैक्ट लि0, क्लीयरपाथ टैक्नौलाॅजी, ट्रिगनोदेव सौफ्रटवेयर, आईमिडीटा सौल्यूशन, एटीवी इण्डिया लि0, रैक्सलैड लाइटिंग, आॅरपाइन टैक्नौलाॅजी, ईजी पाॅलिसी सहित 45 से अधिक कम्पनियो में प्लेसमैन्ट के माध्यम से संस्था के छात्र-छात्राओं को आकर्षक पैकेज पर रोजगार प्राप्त हुआ है । कालेज के चेयरमैन माधवशरण अग्रवाल एवं वाइस चेयरमैन प्रदीप अग्रवाल ने कहा कि छात्रों के सर्वांगीण विकास हेतु कालेज द्वारा प्रयास किये जा रहे है जिसमें कालेज परिसर में राष्ट्रीय व अन्र्तराष्ट्रीय कार्यशालाओं का आयोजन विषय विशेषज्ञों एवं कारपोरेट जगत की हस्तियों के व्याख्यान, औद्योगिक भ्रमण एवं पर्सनलिटी डवलपमैन्ट प्रोग्राम सतत् रूप से आयोजित किये जा रहे हैं । छात्रों को कारपोरेट जगत की आवश्यकता के अनुरूप तैयार किया जा रहा है जिससे उन्हें डिग्री ही नहीं प्रतिष्ठत संस्थानों एवं कम्पनियों मंे आकर्षक पैकेज पर रोजगार मिल सकें। कालेज के निदेशक डा0 सुधीर कुमार गोयल ने कहा कि कालेज का टैªनिंग एण्ड प्लेसमैन्ट विभाग छात्रों को अध्ययन के दौरान ही रोजगार दिलाने के लिए सतत् रूप से प्रयासरत है । 

Read More

मथुरा। राजीव एकेडमी के छात्र-छात्राओं ने एमबीए के परीक्षा परिणामों में भी बाजी मार ली है। अच्छी परसेन्टेज आने के कारण छात्रों में खुशी की लहर है। 74.50 प्रतिशत अंक प्राप्त करके छात्र पूजा अग्रवाल ने राजीव एकेडमी टाॅप किया है। अपनी खुशी का इजहार करते हुए उसने कहा है कि उसे यहाँ पढ़ाई में कोई समस्या नही आई। अच्छे संस्थान की यही पहचान है कि यहाँ अच्छे शिक्षकों द्वारा शिक्षा दी जाती है। उसका कहना है कि राजीव एकेडमी से एमबीए उत्तीर्ण करके वह गौरवान्वित है। छात्र का कहना है कि उसने बीबीए यहीं से की है। यहाँ के शिक्षा के माहौल को देखते हुए उसने यहीं से एमबीए करने का निश्चय किया। एमबीए में अध्ययन के दौरान ही उसे प्लेसमेंट के कई अवसर प्राप्त हुए इस प्रकार से 5 वर्ष का लम्बा समय शिक्षा-दीक्षा में कब गुजरा इसका ध्यान ही न रहा। उसका कहना है कि उसकी तरक्की में राजीव एकेडमी का बडा योगदान है। इसके लिए वह यहाँ के शिक्षक व पूरी संस्था को धन्यवाद देती है।  छात्र गौरव अग्रवाल ने एमबीए में 72.2 प्रतिशत अंक प्राप्त करके राजीव एकेडमी में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। उसका कहना है कि उसे आज अत्यन्त खुशी हो रही है क्योंकि उसके द्वारा किया गया श्रम सफल हुआ।  छात्रा रितिका अग्रवाल एमबीए में 72.10 प्रतिशत अंक प्राप्त करके तृतीय स्थान प्राप्त किया है। छात्र-छात्राओं की एमबीए में अच्छी परसेन्टेज आने के कारण समस्त शिक्षकगण भी प्रसन्न हैं। राजीव एकेडमी के चेयरमैन डाॅ. रामकिशोर अग्रवाल ने अच्छी परसेन्टेज प्राप्त करने पर एमबीए के सभी छात्र-छात्राओं को बधाई दी है। एम. डी. मनोज अग्रवाल एवं राजीव एकेडमी के निदेशक डाॅ. एल. आर. सिंह ने सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है और कहा है कि एमबीए की डिग्री प्राप्त करके छात्र-छात्राओं को देश-विदेश में अच्छे पैकेज पर जाॅब प्राप्त होता है। उन्होने कहा कि उच्च व्यावसायिक डिग्री क्लासों में छात्र को अपनी प्रतिभा को निखारने का पूरा अवसर दिया जाता है जिसके बल पर वह अपने भविष्य को उज्जवल बनाता है।

Read More

मुडि़या मेला ही कर जाता है वर्ष भर की रोजीरोटी का इंतजाम, खानपान और पूजा सामिग्री में करोड़ों की कमाई, इस मेले में व्यवसायी कमायेगें लाखों़ रूपये   राधकुण्ड। श्री गिर्राज धाम में मुडि़या पूर्णिमा मेला का वर्ष भर इंतजार करने वाले गोवर्धन के व्यवसायियों ने भी तैयारियां प्रारंम्भ कर दी है। सात दिन का यह मेला उनके लिए वर्ष भर की रोजी-रोटी का इंतजाम कर जाता है। खानपान और पूजा सामिग्री विक्रेताओं के लिए तो यह मेला एक बड़ा वरदान है। सात दिनों में लाखों की कमाई करने वाले दुकानदारों को सांस लेने की भी फुर्सत नही मिलती। यंू तो मुडि़या पूर्णिमा मेले में उमड़ने वाली भीड़ का कोई अधिकृत आंकलन नही कर सका, लेकिन प्रशासन व लोगों का मानना है कि एक करोड़ से भी अधिक श्रद्वालु इन सात दिनों में गोवर्धन में गिर्राज परिक्रमा करने श्रद्वालु भक्त आते है। वे कुछ भी न खरीदें, लेकिन अकेले खानपान और पूजा सामिग्री पर एक श्रद्वालु कम से कम सौ रूपए जरूर व्यय करता है। यह वजह है कि मेले में 90 फीसदी से अधिक स्थाई दुकानें व ढ़केलें पूजा सामिग्री खानपान और प्रसाद की लगती है। दूध,फूल और प्रसाद की ब्रिकी करोंड़ो में होती है। इसके अलावा चाय-पानी और खानपान पर इससे कई गुना ज्यादा खर्च किया जाता है। यही वजह है कि कस्बे में खानपान की सामिग्री का जम कर भंड़ारा किया जाता है। कस्बे के अलावा आप-पास के गांवों में से भी सैंकड़ों लोग दुकान जमाने पहुॅच जाते है। मुडि़या पूर्णिमा मेला पर उनको यहां होने वाली धनवर्षा का इंतजार है। ऐसी दुकानों को अस्थाई विधुत  कनेक्शन देने के इंतजाम भी विधुत विभाग को करने पड़ते है। दानघाटी,मानसी गंगा,सौंख अड्डा,डीग अड्डा,बड़ा बजार दसविसा राधकुण्ड बजार,राधाकुण्ड अड्डा आदि प्रमुख बजारों की तरह समूचे 21 किलो मीटर लंबे परिक्रमा मार्ग में जगह-जगह दुकानें लगने लगी है। कस्बावासियों के लिए मुडि़या पूर्णिमा मेला वर्ष भर की रोजी रोटी देने वाली फसल के समान है। इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। कि सात दिन तक ये दुकानें एक मिनट के लिए भी बंद नही हो सकेंगी। प्रशासन को भी इन दुकानों से होने वाले अस्थाई अतिक्रमण को हटाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है लेकिन ये दुकानदार अतिक्रमण को घन्टे भर के लिये ही हटाते फिर उसी स्थान पर रख दुकान को लगाकर अपने धन्धे में ब्यस्त रहते है।

Read More

मथुरा। समाजसेवी संस्था चेतना आर्थिक रूप से पिछडें व खुले आसमान के नीचें जीवन यापन करने वाले बच्चों के उत्थान के लिए निरन्तर प्रयासरत है इसी क्रम में चेतना संस्थान द्वारा राधेश्याम कालौनी निवासी एक बच्चें की आखों की रोशनी को बचाये जाने का पूरा प्रयास किया गया। संसथान द्वारा दस हजार रूपयें करीब की मिली सहायता से एक आर्थिक रूप से कर्मजोर बच्चें की एक आॅख की रोशन जाने से बच गई। हुआ यह है कि न्यू राधेश्याम कालौनी निवासी आर्थिक रूप से कमजोर करन नामक वालक अपनी माॅ के साथ रिक्शे में बैठकर बाजार जा रहा था कि अचानक रिक्शे से उछल कर कोई बस्तु करन की आॅख में जा लगी जिससें उसकी आॅख से खून वहनें लगा। घटना से परेशान महिला अपने पुत्र को लेकर एक निजि अस्पताल पहुंची तो वहाॅ चिकित्सक ने उसें किसी नेत्र चिकित्सक से परामर्श लेने की जानकारी दी। जिस पर महिला वृन्दावन स्थित रामकिशन मिशन अस्पताल पहुंची तो वहाॅ चिकित्सकों ने उसें उपचार करने के वास्ते लगभग 10 हजार रूपयें खर्च होना बताया। ऐसे में एक चिकित्सक ने उसकी मजबूरी को देखतें हुए उसें जिला अस्पताल जाने की सलाह दी। महिला के जिला अस्पताल पहुंचनें पर आॅख का अल्ट्रासाउण्ड कराने के बाद जब महिला को बताया गया कि इसका उपचार अलीगढ़ नेत्र चिकित्सालय में हो सकता है तो महिला खर्चे को लेकर विचलित हो गई। किसी प्रकार इसकी जानकारी चेतना को हुई  तो संस्थान द्वारा महिला को आर्थिक सहायता प्रदान की गई जिससें महिला द्वारा बच्चें की आॅख का आॅपरेशन अलीगढ़ नेत्रा चिकित्सालय में कराया गया। और चेतना के सहयोग से बच्चें की आॅख की रोशन जाने से बच गई।

Read More

मथुरा। थाना बलदेव पुलिस ने क्षेत्रा के सन्त रामस्वरूप इन्टर कालेज के पास से जीतू पांडे पुूत्रा बौना निवासी बलदेव सहित 6 अन्य को ताश के पत्तों से जुआ खेलतें हुए 21 सौं रूपयें की नगदी सहित बन्दी बनाया हैं। बाइक चोरी गिरफ्रतार मथुरा। शहर कोतवाली क्षेत्रा की रिपोटंग चैकी कृष्णा नगर प्रभारी केपी सिंह ने गश्त के दौरान वाइक चोर वाॅबी चैध्री पुत्रा जसवन्त सिंह निवासी नगला हंसी थाना राया को दो दिन पूर्व चोरी हुई बाइक व असलाह सहित बन्दी बनाया हैं।  

Read More

मथुरा। जनपद के विभिन्न शैक्षिक संघठनों की गोवर्धन रोड स्थित ज्ञानदीप शिक्षा भारती में सम्पन्न बैठक में निर्णय लिया गया कि भयंकर रुप से दस्तक दे रहे रोग हेपेटाइटिस बी. से बचाव के लिए सक्रिय प्रयास किये जायें। बैठक में सदस्यों ने चिन्ता के साथ कहा कि विगत दिनों सरस्वती विद्या मन्दिर कोसी के कर्मठ एवं सेवाभावी प्रधनाचार्य मुन्नालाल शर्मा का हेपेटाइटिस बी. से असामयिक निधन हो गया था। बैठक में निर्णय हुआ कि भावी पीढ़ी को इस रोग से बचाने के लिए जनपद के सभी विद्यालयों में सशुल्क टीकाकरण कार्यक्रम प्रारंभ किया जाय और इस अभियान में विद्यालय संचालक एवं अभिभावकों का सहयोग प्राप्त किया जाय। कार्यक्रम की प्रारंभिक रूपरेखा आर्केडियन पब्लिक स्कूल के प्रबन्धक संजय पाठक द्वारा तैयार की जायगी और यह कार्यक्रम मुन्नालाल शर्मा की स्मृति को समर्पित किया जायगा। बैठक में ज्ञानदीप के सचिव मोहन स्वरूप भाटिया कान्हा माखन स्कूल के प्रधानाचार्य अनिल यदुवंशी, परमेश्वरी देवी धानुका विद्यालय के प्रधानाचार्य शिशुपाल सिंह, हीरासिंह पब्लिक स्कूल के प्रबन्धक चैधरी हीरासिंह, रमनलाल शोरावाला पब्लिक स्कूल के प्रबन्धक वीरेन्द्र गोयल, दिल्ली पब्लिक स्कूल के प्रधनाचार्य जी0 पी0 पांडेय, रतनलाल फूलकटोरी देवी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर की श्रीमती ममता जैन, प्रेम महाविद्यालय वृन्दावन के प्रधानाचार्य डा.देव प्रकाश आदि उपस्थित थे। बैठक की अध्यक्षता श्रीजी बाबा सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधनाचार्य डा.अजय शर्मा ने की।

Read More



Mediabharti