परिवार सहित दिल्ली से नोएडा जा रहे थे जज वी0 रामा स्वामी मथुरा। थाना सुरीर क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस वे के 90 किलो मीटर के पास ट्रक ने दिल्ली के जज की कार को रौंद दिया जिससें कार में सवार जज की पत्नी व डेढ़ वर्षीय बेटे की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं स्वयं जज व उनकी तीन वर्षीय बेटी गंभीर रूप से घायल हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया वहीं मृतकों के शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली न्यायालय में न्यायाधीश के पद पर तैनात मयूर बिहारी दिल्ली निवासी वी0 रामा स्वामी अपनी पत्नी कविता व बेटे अरविन्द बेटी अंजली के साथ अपनी कार से नोएडा आ रहें थे कि थाना सुरीर क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेंस वे के 90 किलो मीटर के पास एक अनियंत्रित ट्रक ने जज साहब की गाड़ी में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि गाडि़यों के टकराव की अवाज काफी दूर तक पहुंची। अचानक तेज धमाके की आवाज सुन आस पास के लोग घटना स्थल पर एकत्रित हो गये नीली बत्ती की गाडी को भयंकर दुूर्घटनाग्रस्त देख लोगों ने तुरन्त स्थानीय पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलतें ही कोतवाली सुरीर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से कार में फंसें लोगों को वाहर निकाला लेकिन तब तक जज की पत्नी कविता व बेटे अरविन्द की मौत हो चुकी दी वहीं जज वी0 रामा स्वामी की व उनकी बेटी अन्जली गंभीर रूप से घायल हो गये थे। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया वहीं मृतक माॅ वेटे के शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। घटना की सूचना पर जज बी0 रामा स्वामी के परिजन भी मौके पर आ गये। जिन्होंने पोस्टमार्टम ग्रह पर बताया कि जज वी0 रामा स्वामी आगरा किसी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आ रहें थे तभी रस्तें में उक्त घटना घटित हो गई।
Read More




