मथुरा

मथुरा।  आगामी अक्षय नवमीं व देव प्रवोधिनी एकादशी पर्व पर उमडने वाली भीड के मद्देनजर वृन्दावन की व्यवस्थाओं को लेकर मंगलवार को एसएसपी मोहित गुप्ता ने व्यवस्थाओं को जायजा लेने के साथ ही वृन्दावन कोतवाली का औचक निरीक्षण किया। कप्तान को अचानक देख कोतवाली पुलिस में हडकंप मच गया। एसएसपी ने यहां सीसीटीवी कैमरों, अतिक्रमण आदि में सुधार करने के निर्देश दिये। कोतवाली में उन्होंने मालखाना, रजिस्टर आदि चैक किये और आगामी पर्वों को लेकर की जाने वाली व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी की। प्रांगण में जगह-जगह गंदगी देख उन्होंने नाराजगी जताई। एसएसपी ने सख्त लहजे में कहा कि सीसीटीवी कैमरे सुधारे जायें, अतिक्रमण को तुरंत हटवाया जाये और सफाई व्यवस्था अच्छी होनी चाहिए। इसके अलावा उन्हें कई अन्य खामियां मिली, जिसे उन्होंने तुरंत दूर करने के निर्देश दिये।

Read More

मांगे हुई आखिरकार पूरी, किसानों ने किया हरीश शर्मा का जोरदार स्वागत  मथुरा।  छाता विधानसभा क्षेत्र में स्थित कोसी-शेरगढ़ मार्ग की दुर्दशा को दुरुस्त कराने के लिए मार्च माह से धरने पर बैठे किसान और नागरिकों की मांग आखिर पूरी हो गई है। किसानों और क्षेत्रीय लोगों की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी होने पर रालोद नेता व समाजसेवी पं हरीश शर्मा ने मंगलवार को धरनास्थल पहुंचकर उनका स्वागत कर धन्यवाद दिया। रालोद नेता व समाजसेवी पं हरीश शर्मा मंगलवार को कोसी स्थित शेरगढ़ तिराहा पहुंचे। यहां उन्होंने कोसी-शेरगढ़ मार्ग को बनवाए जाने की मांग को लेकर मार्च माह से भारतीय किसान संघ के बैनर तले अनिश्चित कालीन धरना दे रहे कार्यकर्ताओं का माला पहनाकर स्वागत किया। श्री शर्मा ने कहा कि छाता विधानसभा क्षेत्र के अधिकतर संपर्क मार्गो की हालत जर्जर है, लेकिन अधिकारियों और जनप्रतिनिधि कोई भी इनके सुधारीकरण के लिए आगे नहीं आया। मार्गो की दशा सुधारने के लिए रालोद महासचिव जयंत चैधरी ने पदयात्रा की जिसके बाद सरकार चेती है। उन्होेने कहा कि अभी केवल टेंडर निकला है, मार्ग बनना शेष है। उन्होंने धरना दे रहे कार्यकर्ताओं से कहा कि वे इस बात का ध्यान रखें कि निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ हो। श्री शर्मा ने कहा कि रालोद जल्द ही अन्य संपर्क मार्गो को बनवाने के लिए आंदोलन छेड़ेगी। धरना स्थल पर श्रीशर्मा ने अनिश्चित कालीन धरना के संचालक सन्नी कौशिक, शोभाराम प्रधान, मूलचंद तोमर, घनश्याम शास्त्री, लोकेश पंडित, महेंद्र सिंह, भगवान सिंह, तरुण पंडित, जय सिंह, श्यौदान सिंह, गोला पत्रकार, रमेश फौजी आदि कार्यकर्ताओं का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया और कहा कि उनके प्रयास आज रंग ले आए है जिसके लिए ये धन्यवाद के पात्र है। स्वागत करने वालों में कौशल पंडित, लक्ष्मीनारायण शर्मा, मुरारी शर्मा, रामभरोसे शर्मा, जगदीश शर्मा, जयजय शर्मा, देवेंद्र खरोट, लेखराज सुपानियां, भीम दादा, जयवीर सिंह एडवोकेट, रत्ना, नवल किशोर पटवारी, पप्पन शर्मा, बलदेव पांडे आदि रालोद कार्यकर्ता मौजूद थे।           

Read More

मथुरा।  राज्य सरकार द्वारा जवाहर बाग प्रकरण के संबंध में गठित एकल सदस्यीय जाॅंच आयोग के अध्यक्ष उच्च न्यायालय इलाहाबाद के पूर्व न्यायाधिपति मिर्जा इम्तियाज मुर्तजा एवं सचिव सेवानिवृत्त जिला-सत्र न्यायाधीश प्रमोद कुमार गोयल 14 नवम्बर को मथुरा पधारकर 16 नवम्बर तक लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में शिविर कार्यालय पर बैठक सुनवाई करेंगे।  प्रभारी अधिकारी प्रोटोकाॅल द्वारा एकल सदस्यीय जाॅच आयोग के सचिवध्सेवा निवृत्त जिला जज एवं सत्र न्यायाधीश प्रमोद कुमार गोयल द्वारा पत्र के माध्यम से दी गई जानकारी के आधार पर बताया कि न्यायमूर्ति मिर्जा इम्तियाज मुर्तजा 14 नवम्बर को प्रातः सडक मार्ग द्वारा दिल्ली से चलकर मथुरा पधारेंगे और 16 नवम्बर तक यहां लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन मंे रहकर जांच कार्यवाही करने के उपरांत 16 को सांय अथवा 17 नवम्बर को दोपहर में दिल्ली होकर लखनऊ के लिए प्रस्थान कर जायेंगे।

Read More

मांगे हुई आखिरकार पूरी, किसानों ने किया हरीश शर्मा का जोरदार स्वागत  मथुरा।  छाता विधानसभा क्षेत्र में स्थित कोसी-शेरगढ़ मार्ग की दुर्दशा को दुरुस्त कराने के लिए मार्च माह से धरने पर बैठे किसान और नागरिकों की मांग आखिर पूरी हो गई है। किसानों और क्षेत्रीय लोगों की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी होने पर रालोद नेता व समाजसेवी पं हरीश शर्मा ने मंगलवार को धरनास्थल पहुंचकर उनका स्वागत कर धन्यवाद दिया। रालोद नेता व समाजसेवी पं हरीश शर्मा मंगलवार को कोसी स्थित शेरगढ़ तिराहा पहुंचे। यहां उन्होंने कोसी-शेरगढ़ मार्ग को बनवाए जाने की मांग को लेकर मार्च माह से भारतीय किसान संघ के बैनर तले अनिश्चित कालीन धरना दे रहे कार्यकर्ताओं का माला पहनाकर स्वागत किया। श्री शर्मा ने कहा कि छाता विधानसभा क्षेत्र के अधिकतर संपर्क मार्गो की हालत जर्जर है, लेकिन अधिकारियों और जनप्रतिनिधि कोई भी इनके सुधारीकरण के लिए आगे नहीं आया। मार्गो की दशा सुधारने के लिए रालोद महासचिव जयंत चैधरी ने पदयात्रा की जिसके बाद सरकार चेती है। उन्होेने कहा कि अभी केवल टेंडर निकला है, मार्ग बनना शेष है। उन्होंने धरना दे रहे कार्यकर्ताओं से कहा कि वे इस बात का ध्यान रखें कि निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ हो। श्री शर्मा ने कहा कि रालोद जल्द ही अन्य संपर्क मार्गो को बनवाने के लिए आंदोलन छेड़ेगी। धरना स्थल पर श्रीशर्मा ने अनिश्चित कालीन धरना के संचालक सन्नी कौशिक, शोभाराम प्रधान, मूलचंद तोमर, घनश्याम शास्त्री, लोकेश पंडित, महेंद्र सिंह, भगवान सिंह, तरुण पंडित, जय सिंह, श्यौदान सिंह, गोला पत्रकार, रमेश फौजी आदि कार्यकर्ताओं का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया और कहा कि उनके प्रयास आज रंग ले आए है जिसके लिए ये धन्यवाद के पात्र है। स्वागत करने वालों में कौशल पंडित, लक्ष्मीनारायण शर्मा, मुरारी शर्मा, रामभरोसे शर्मा, जगदीश शर्मा, जयजय शर्मा, देवेंद्र खरोट, लेखराज सुपानियां, भीम दादा, जयवीर सिंह एडवोकेट, रत्ना, नवल किशोर पटवारी, पप्पन शर्मा, बलदेव पांडे आदि रालोद कार्यकर्ता मौजूद थे। 

Read More

नियम-कायदे यूं तो व्यक्ति अपनी सुविधा के अनुसार गढ़ता है लेकिन ज्योतिष और ग्रह-नक्षत्रों की मानें तो कुछ काम शास्त्रोक्त ही शुभ रहते हैं। कर्ज का लेन-देन रविवार, मंगलवार, संक्रांति दिवस, वृद्धि नामक योग और हस्त नक्षत्र के दिन कर्जा नहीं लेना चाहिए। इन दिनों कर्ज वापस करना शुभ होता है। बुधवार के दिन किसी को ऋण या धन नहीं देना चाहिए। नाम राशि विचार सभी मांगलिक कार्य मुहूर्त, यात्रा, दिनमान, ग्रह-गोचर, दिनदशा के लिए जन्म राशि से ही विचार करना चाहिए। प्रचलित (बोलते) नाम से ग्रामवास, घर, न्यायालय कार्य, रजिस्ट्री, पुलिस आदि कार्यों के लिए विचार करना शास्त्र सम्मत है। सुख-शांति के लिए सुबह के खाने की प्रथम रोटी गाय और अंतिम रोटी कुत्ते को देने से घर में सुख-शांति आती है। समुद्री झाग (समुद्र फेन) पानी में मिलाकर पोंछा लगाने से घर की नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है। धन लाभ मेष लग्न में जन्मे व्यक्तियों को आर्थिक सम्पन्नता एवं स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रतिदिन ओम हृीं श्रीं शुक्राय नम:’ मंत्र का जप करना चाहिए। स्मरण शक्ति के लिए सरस्वती यंत्र को छह मुखी रुद्राक्ष के साथ गले में धारण करने से स्मरण शक्ति बढ़ती है। छह मुखी रुद्राक्ष के स्वामी कार्तिकेय और संचालक ग्रह शुक्र है। वे विद्या व ज्ञान के प्रदाता हैं। शुभ यात्रा रविवार को यात्रा करनी हो तो दही, शक्कर, इलायची खाकर। सोम को खीर, मंगल को दलिया, गुड़। बुध को दूध, गुरुवार को दही, शुक्र्र को दूध या दही की लस्सी, शनि को उड़द, तिल से बने पदार्थ खाकर यात्रा करना शुभ होता है। देव मंदिर में परिक्रमा विष्णु भगवान के मंदिर की चार बार, शंकर जी की आधी बार, देवी की एक बार, सूर्यदेव की सात बार और गणेशजी के मंदिर में तीन परिक्रमा करने का शास्त्रोक्त विधान है। देव स्तुति देवों को प्रसन्न करने के लिए एकाग्रचित्त और शांत मन से पाठ करने चाहिए।        साभार-khaskhabar.com  

Read More

प्रधानमंत्री के मंगलवार रात को किए गए ऐलान के बाद मानों हड़कंप मच गया है। आम जनता से लेकर बॉलीवुड के लिए यह मुसीबत बनता जा रहा हैं। हर जगह खुले पैसों की मार सभी को झेलनी पड़ रही है। यहां तक की इस ऐलान के बाद से एटीएम के बाहर लोगोें की लंबी कतार तक लग गई। एटीएम भी पूर्ति नहीं कर पा रहे हैं। खुले पैसों की मार झेलने वालों में एक बॉलीवुड एक्ट्रेस का नाम सामने आया हैं। जी हां आई खबरों की बात करें तो बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु को बुधवार सुबह अंडे लेने थे। अब जब सरकार ने 500 और 1000 के नोट बंद कर दिए तो बिपाशा को अंडे लेने के लिए इधर—उधर भटकना पड़ा। और अंत में उन्हें अपने दोस्त से पैसे उधार तक लेने की नौबत आ गई। फिलहाल बिपाशा इन दिनों अपनी प्रग्नेंसी की खबरों के लिए सुर्खियों में है ऐसा माना जा रहा था कि वह प्रग्नेंट है लेकिन इस खबर पर बिपाशा अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा है कि यह मात्र एक अफवाह है।        साभार-khaskhabar.com  

Read More

दिल्ली । यूएस चुनावों के शुरूआती नतीजों में ट्रंप को मिली बढत के बाद एशियाई मार्केट बडी गिरावट दर्ज की गई है। बाजार के खुलते ही 1600 अंकों की गिरावट दर्ज की गई। जापान का निक्की 225 अंकों तक गिरा। वहीं अमेरिकी डॉलर के मुकाबले जापानी करेंसी मजबूत हआ है। दक्षिण कारिया के बाजार में भी गिरावट दर्ज की गई। भारतीय बाजार पर भी इसका असर पडा है। गौरतलब है कि भारत की केन्द्र सरकार ने मंगलवार आधी रात के बाद से 500 और 1000 के मौजूदा नोटों को बंद करने का ऐलान किया है। बुधवार सुबह शेयर मार्केट खुलते ही 1300 अंक गिर गया। हांलाकि थोडी देर बाद शेयर मार्केट में सुधार होने लगा। शेयर मार्केट में इतनी तेज से रिकवरी हुई कि पिछले 15 महीनों के दौरान सेंसेक्स में ऐसी रिकवरी देखने को नहीं मिली। सेंसक्स 953 अंक गिरकर 26637 के स्तर पर और निफ्टी 309 अंक गिरकर 8234 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। आज सुबह स्टॉक मार्केट खुलते ही इतनी गिरावट दर्ज की गई कि निवेशकों के 7 लाख करोड रुपए डूब गए। हांलांकि मार्केट में बाद में सुधार हुआ तो कुछ पैसा रिकवर हुआ लेकिन फिर भी निवेशकों को 6 लाख करोड का नुकसान उठाना पडा है। गिरावट के बाद बाजार में तेजी से रिकवरी होने लगी। सेंसेक्स 1124 अंक रिकवर होकर 27026 के उच्चतम स्तर पर पहुंचा। पिछले 15 माह में सेंसेक्स की यह सबसे बडी रिकवरी मानी जा रही है।          साभार-khaskhabar.com  

Read More

राजकोट । भारत और इंग्लैंड के बीच यहां सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पांच मैच की सीरीज के पहले टेस्ट के पहले दिन का खेल जारी है। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। चायकाल तक इंग्लैंड के 64 ओवर में 209/3 रन हो गए थे। जोए रूट (93) व मोईन अली (48) क्रीज पर हैं। कप्तान एलेस्टर कुक (21), हसीब हमीद (31) व बेन डकेट (13) पैवेलियन लौट गए। रविचंद्रन अश्विन ने दो और रवींद्र जडेजा ने एक विकेट लिया है। कुक तीन तेज गेंदबाजों और तीन स्पिन गेंदबाजों के साथ मैदान पर उतरे हैं। भारतीय कप्तान विराट कोहली पहली बार घरेलू मैदान पर टॉस हारे हैं।    भारत : विराट कोहली, मुरली विजय, गौतम गंभीर, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, रविचंद्रन अश्विन, रिद्धिमान साहा, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, अमित मिश्रा।   इंग्लैंड : एलेस्टर कुक, हसीब हमीद, जोए रूट, बेन डकेट, मोईन अली, बेन स्टोक्स, जॉनी बेयरस्टॉ, क्रिस वोक्स, जफर अंसारी, आदिल राशिद, स्टुअर्ट ब्रॉड।          साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । पीएम मोदी के 500 और 1000 के नोट बंद करने के ऐलान के बाद हर ओर यही चर्चा हो रही है। लोग इसके फायदे और नुकसान का आंकलन करने में जुट गए हैं। विशेषज्ञ भी सरकार के इस फैसले की समीक्षा करने में जुटे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि केन्द्र सरकार के इस फैसले से गरीब, मध्यम वर्ग और नौकरी पेशा लोगों को फायदा होगा। केन्द्र सरकार के इस फैसले से रियल एस्टेट की कीमतें कम हो जाएंगी और उच्च शिक्षा भी आम आदमी के दायरे में होगी। साथ ही इससे सरकार को ज्यादा राजस्व मिलेगा। लोगों के घरों में दबा काला धन बाहर आएगा। भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी में कमी आएगी। जो लोग अपना काला धन प्रॉपर्टी के नाम पर इनवेस्ट करते हैं, उन्हें अब काफी दिक्कतें आने वाली हैं क्योंकी अब ऐसे लोग नगद भुगतान नहीं कर पाएंगे। ऐसे में रियल एस्टेट की कीमतें कम होगी और गरीब, मध्यम वर्ग के लिए मकान लेने का सपना साकार होगा। डोनेशन के नाम पर जो शिक्षण संस्थान भ्रष्टाचार फैला रहे हैं, उनपर लगाम लगेगी। केन्द्र सरकार के इस फैसले से उच्च शिक्षा के मामले में भी समानता की स्थिति आ सकेगी। साथ ही महंगाई पर भी रोक लगेगी।           साभार-khaskhabar.com  

Read More

वॉशिंगटन । अमेरिका के बहुचर्चित राष्ट्रपति पद का चुनाव आखिरकार अपनी मंजिल तक पहुंच गया है। रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए डेमोक्रेट उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन को 218 के मुकाबले 276 वोटों से हरा दिया है। हालांकि व्हाइट हाउस पहुंचने के लिए किसी भी उम्मीदवार को 270 वोटों की ही जरूरत होती है। डेमोक्रेट उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति होंगे जबकि डेमोक्रेटिक पार्टी से चुने गए वह 19वें राष्ट्रपति हैं। डेमोक्रेटिक पार्टी से इससे पहले जॉर्ज बुश चुने गए थे। चुनाव परिणामों के बाद डोनाल्ड ने अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए सभी का शुक्रिया किया। डोनाल्ड ने हिलेरी का भी शुक्रिया करते हुए कहा कि हिलेरी ने अच्छा मुकाबला किया। साथ ही डोनाल्ड ने कहा कि वह सभी देशों से दोस्ती करेंगे। डोनाल्ड ने कहा कि अब काम करने की बारी है। एक तरफ जहां नतीजे आने के बाद डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों में जश्न का माहौल है, वहीं दूसरी ओर हिलेरी क्लिंटन ने फिलहाल समर्थकों को संबोधित ना करने का फैसला किया है। इतना ही नहीं, उन्होंने समर्थकों को जाने को भी कह दिया है। दुनिया के सबसे शक्तिशाली इस देश में पहली महिला राष्ट्रपति बनने के सपने हिलेरी क्लिंटन के साकार नहीं हो पाए हैं और फिलहाल वह इस हार स्तब्ध हैं। भारतीय मूल की महिला कमला हैरिस ने कैलिफोर्निया में जीत हासिल करके अमेरिका सीनेट में अपनी जगह पक्की कर ली है। इतना ही नहीं, अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के लिए इलिनोइस से राजा कृष्णमूर्ति भी चुनाव जीत गए हैं। भारतीय अमेरिकी पीटर जैकब न्यू जर्सी से चुनाव हारे भारतीय अमेरिकी डेमोक्रेट पीटर जैकब न्यू जर्सी से प्रतिनिधि सभा का चुनाव हार गए हैं। केरल में जन्मे समाज सेवी न्यू जर्सी के ‘सेवन्थ कांग्रेशनल डिस्ट्रिक्ट’ में 15 प्रतिशत मतों से हार गए। यहां किसी भी इलाके में भारतीय मूल के अमेरिकियों की ज्यादा आबादी नहीं है। कांग्रेस के लियोनार्ड लांस पारंपरिक तौर पर रिपब्लिकन सीट से फिर से चुनाव जीत गए हैं। लेकिन उनके वोट प्रतिशत में कमी आई है। इस बार उन्हें 55 प्रतिशत वोट मिले हैं, जबकि पिछली बार उन्हें 59.25 प्रतिशत वोट हासिल हुए थे। न्यू हैंपशायर में पहला वोट पड़ा न्यू हैंपशायर प्रांत के एक छोटे से गांव डिक्सविले नॉच में सात वोटों के साथ अमेरिका में मंगलवार रात 12 बजे मतदान की शुरुआत हुई। क्ले स्मिथ ने यहां पहला वोट डाला। इसमें हिलेरी को 4 और ट्रंप को दो वोट मिले, एक वोट अन्य को गया। 4.2 करोड़ ने डाला चुनाव पूर्व वोट  अमेरिकी चुनाव प्रणाली के पहले ही मतदान करने के प्रावधान का इस्तेमाल करते हुए रिकॉर्ड 4.2 करोड़़ लोग पहले ही वोट डाल चुके हैं। यह 2012 के आंकड़े को पार कर गया है, जब 3.23 करोड़ लोगों ने पहले ही वोट डाला था।              साभार-khaskhabar.com  

Read More