गोवर्धन : थाना क्षेत्र के ग्राम अड़ीग में नामजदों ने ग्राम के ही एक परिवार के घर में घुसकर परिजनों के साथ मारपीट की तथा महिलाओं से अश्लील हरकत की। विरोध करने पर लाठी डन्डों से मारपीट कर घायल कर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।
Read More
गोवर्धन : थाना क्षेत्र के ग्राम अड़ीग में नामजदों ने ग्राम के ही एक परिवार के घर में घुसकर परिजनों के साथ मारपीट की तथा महिलाओं से अश्लील हरकत की। विरोध करने पर लाठी डन्डों से मारपीट कर घायल कर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।
Read More
मथुरा : थाना बरसाना में एक व्यक्ति ने अपने ही मिलनें वाले को विश्वास में लेकर उससे दो लाख रुपये उधार लेकर उसें वापस नहीं किए। पीड़ित ने धोखधड़ी से रुपये लेने वाले के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
Read More
मथुरा : दहेज लोभी ससूरालीजन व पति ने अपने अन्य परिजनों के साथ मिलकर अतिरिक्त दहेज की मांग पुरी नहीं होने पर उक्त विवाहिता को घर में बंधक बनाकर जबरन वेश्यावृति कराने का आरोप स्वयं विवाहिता ने लगाया हैं।
Read More
मथुरा : थाना वृन्दावन क्षेत्र की रिपोर्टिंग चौकी जैत क्षेत्र के नगला पग्गा में आबकारी टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर छापामार कार्रवाई कर 450 क्वार्टर अवैध शराब बरामद की।
Read More
मार्शल आर्ट और ब्रूस ली के प्यार और लगाव के कारण चीता यजनेश शेट्टी पहुंचे 'हांगकांग' मार्शल आर्ट एक्सपर्ट चीता यजनेश शेट्टी पिछले कई दशकों से फिल्म इंडस्ट्री के तथा अन्य लोगों को मार्शल आर्ट सीखा रहे हैं। अमिताभ बच्चन ,अनिल कपूर ,गोविंदा,फरहान अख्तर ,ह्रितिक रोशन ,करिश्मा कपूर ,रवीना टंडन ,सोहा अली खान जैसे सैकड़ो फ़िल्मी कलाकारों को मार्शल आर्ट सीखा चुके हैं। यजनेश में मार्शल आर्ट का जूनून है। वे हर वर्ष ब्रूस ली का जन्मदिन , मार्शल आर्ट कैंप ,सेमीनार तथामार्शल आर्ट फेस्टिवल करते हैं।मार्शल आर्ट के जूनून की वज़ह से वे 'हांगकांग' गए थे , जहाँ पर वे ब्रूस ली हैरिटेज म्यूज़ियम, ब्रूस ली के गुरु यिप मैन हैरिटेज तथा वहां के मार्शल आर्ट स्कूल ,मैडम तुस्सान्ड्स इत्यादि देखा। यहाँ तक की एवेनुए स्टार समुद्र के पास ब्रूस ली के स्टैचू के सामने मार्शल आर्ट का प्रदर्शन करके ब्रूस ली को श्रद्धांजली अर्पित की। मकाउ में मैडम तुस्सान्ड्स में ब्रूस ली ,अभिताभ बच्चन ,जैकी चैन इत्यादि के मोम के पुतले भी देखा। और साथ में अपने बेटे त्रिशान शेट्टी को भी ले गए थे, उसे भी मार्शल आर्ट एक्सपर्ट बना दिया हैं और उसे भी यह दिखाया और इसके अलावा हांगकांग के कई अन्य जगहों को देखा। चीता यजनेश शेट्टी कहते हैं , " मैं ब्रूस ली और वहाँ मार्शल आर्ट के सभी चीजों को देखकर काफी खुश हुआ। वहाँ के लोगों तथा स्कूल के लोगों से काफी कुछ सीखने को मिला और वहाँ लोगों ने काफी अच्छा रिपोंस दिया। मैंने वहाँ भी वर्कशॉप किया। मार्शल आर्ट चाहने वालों को यहाँ जरूर आना चाहिए।" Sanjay Sharma Raj (P.R.O.)
Read More
यमुना मैया की मुक्ति एवं शुद्धि के लिये यमुना रक्षक दल का एक शिष्ट मंडल मथुरा की सांसद हेमा मालिनी से मिला। यमुना रक्षक दल के राष्टीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास ने यमुना मुक्ति एवं शुद्धि के लिये दल द्वारा 2011 से किये जा रहे प्रयासों की जानकारी माननिया सांसद को बताई। राष्टीय अध्यक्ष द्वारा यमुना को हरियाणा के हथिनी कुण्ड बांध पर रोके जाने व ब्रज में बहकर आ रहे यमुना में दिल्ली व यमुना किनारे बसे शहरों के नालों के मल-मूत्र व कल कारखानो के प्रदुषित जल आने की बात से माननिया सांसद को अवगत कराया। संत ने कहा कि ब्रज में यमुना में एक बूंद भी यमुना जल नहीं है इसमें केवल दिल्ली के नालों का जहरीला पानी है जो लोगो के जीवन व आस्था दोनो के लिये खतरा है। यमुना की दुर्दशा जानकर आहत हुई नवनिर्वाचित सांसद ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी स्वयं यमुना- गंगा की शुद्धि के लिये कटिबद्ध है और वे यमुना की स्थिति के बारे में स्वयं प्रधानमंत्री को अवगत करायेगीं। संत जयकृष्ण दास ने श्री कृष्ण की पटरानी को हथिनीकुण्ड में बनाकर रखे जाने की बात कही तो सांसद महोदया ने इसके बारे में अभिरूचि जताई और कहा कि सांसद बनाकर श्री कृष्ण ने अपनी सेवा का मौका दिया है। मैं इसे पूर्णमनोयोग से निभायूगी। यमुना रक्षक दल के द्वारा मथुरा के लुप्त घाटों की सफाई के बारे में जानकर सांसद महोदया ने आश्वस्त किया कि वे शीघ्र आकर घाटों का दर्शन करेगीं। यमुना रक्षक दल के शिष्टमंडल में यमुना रक्षक दल की राष्टीय प्रवक्ता डाॅ. लक्ष्मी गौतम, प्रदेश प्रचार सचिव विष्णुप्रिया, वृन्दावन नगर अध्यक्ष श्रीदास प्रजापति, मीडिया प्रभारी कृष्णकान्त अवस्थी आदि उपस्थित थे।
Read More