मथुरा

मथुरा। एमटीएच समुदाय के स्वास्थ्य व एचआईवी के बढ़ते संक्रमण पर युद्ध स्तर से कार्य कर रही सीबीओ जागृति फाउण्डेशन द्वारा गुप्त रोग और एड्स जैसी बीमारी पर दो दिवसीय सेमीनार का आयोजन सीबीओ कार्यालय गोवर्धन नाथ जी मंदिर छत्ता बाजार मथुरा के डीआईसी रुम पर आज 6 और कल 7 जून को प्रातः 10 बजे से सांय 6 बजे तक किया जायेगा। सामाजिक कार्यकर्ता कु0 डौली जान के अनुसार भारत में किन्नर, टांसजेंडर और होमोसैक्सुअलों की समस्याओं परेशानियों और जरूरतों के साथ उनके उत्पीड़न, मूलभूत जरूरतों, कार्यकलापों तथा सम्मानित जीवन जीने के उनके अधिकारों पर कार्य करने वाला एसआर दिल्ली के पहचान नार्थ रीजन आॅफिस से प्रोग्राम मैनेजर कु0 निशा महर्षि (गिरीश महर्षि) एडवोकेसी आफिसर नीलेश कुमार तथा टेªनर राजीव कुमार सेमीनार के साथ फाउण्डेशन के कार्यकर्ताओं को क्षेत्र में कार्य करने का प्रशिक्षण देंगे। पीओ सौरभ कौशिक ने सभी एमटीएच से सेमीनार में भाग लेने का आग्रह किया है।  

Read More

मथुरा। हाईकमान के निर्देश पर जिलाध्यक्ष आबिद हुसैन के नेतृत्व में केन्द्र सरकार द्वारा डीजल की मूल्य वृद्धि के विरोध में कांग्रेस ने एसएसपी निवास पर धरना प्रदर्शन कर रोष व्यक्त किया। इस मौके पर श्री हुसैन ने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार ने चुनावों में गरीब, किसानों, वाहन स्वामियों तथा लघु उद्यमियों से किये वायदों को नकराते हुए सत्ता मिलते ही अपना जनविरोधी रूप दिखना आरम्भ कर दिया। डीजल मूल्य वृद्धि इसी का उदाहरण हैं। उन्होंने यहां उप जिलाधिकारी जयशंकर त्रिपाठी को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। इस मौैके पर ब्रजमोहन बाल्मीकि, यतेन्द्र मुकदम्, नीलम कुलश्रेष्ठ, शशिकान्त, दिनेश, देवेन्द्र, तौफीक, निशान्त अहमद, सिम्मी बेगम, मुकेश, बबलू, सलीम शाह, हनीफ, श्याम सुन्दर, दिनेश सनवाल, धीरज गोस्वामी, कुश कुमार, राजरानी, प्रवीन भाष्कर, भूरी, भगवान सिंह, राजाराम सैनी, पप्पू, सन्देश पाठक, लक्ष्मीचन्द, रवि पाठक, दीपक, प्रिंस यादव, राकेश, इकरार अहमद, शुभम कुरैशी, राइम आदि उपस्थित थे।

Read More

मथुरा। जिलाधिकारी विशाल चैहान 06 जून को लोहिया ग्राम कोटा छरौरा का भौतिक व स्थलीय निरीक्षण करेगे। जिलाधिकारी के निरीक्षण के समय विकास विभाग के अधिकारी उनके साथ रहेगें ताकि मौके पर जाकर किये गये अथवा किये जा रहे विकास कार्यों का सत्यापन करेगे तथा चैपाल लगाकर आमजनों से पूछताछ कर उनको आने वाली समस्याओं का समाधान करेगे।  

Read More

मथुरा। जिलाधिकारी विशाल चैहान ने आगामी 08 जून को गंगा दशहरा के अवसर पर यमुना में पर्याप्त जल की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु ठोस व्यवस्थायें की है। जिलाधिकारी विशाल चैहान ने गंगा दशहरा के अवसर पर स्नान करने वाले श्रृद्धालूओं को पर्याप्त व शुद्ध जल उपलब्ध कराने के सम्बन्ध में चीफ इन्जीनियर गंगा (मेरठ) से दूरभाष पर बात की तथा उनको पत्र भी लिखा है इसके साथ-साथ स्थानीय अधिकारियों को भी निर्देशित किया गया है कि समय से पानी छुड़वाने तथा उपलब्ध कराने के सम्बन्ध में वे स्वयं अपने विभागीय उच्चाधिकारियों से बात करके पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करें ताकि गंगा दशहररा के अवसर पर श्रद्धालुओं को पर्याप्त जल उपलब्ध हो सके।  

Read More

मथुरा। शहर कोतवाली क्षेत्र के बीएसए कालेज पुलिस के पास एक प्लाॅट को लेकर हुए दो पक्षों में विवाद में हुई मारपीट में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई वहीं राजस्व सेवक घायल हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर घायल राजस्व सेवक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया वहीं मृतक व्यक्ति के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। घटना के बाद दोनो पक्षों के हमलावर मौके से भाग गये।  मिली जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के बीएसए कालेज पुलिस के पास एक प्लाट को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। पहलें तो दोनो पक्षों में वाद विवाद होता रहा और देखतें ही देखतें दोनो पक्षों में मारपीट हो गई। करीब पन्द्रह मिनट तक दोनो पक्षों में मारपीट के साथ ही लात घूसों चलें तथा दोनो पक्षों की ओर से पथराव भी हुआ। इसी मारपीट में एक व्यक्ति राम किशन पुत्र फतेह सिंह निवासी कागारौल शेरगढ़ की मौत हो गई वहीं राजस्व सेवक भी घायल हो गया। झगड़ें में एक व्यक्ति की मौत की सूचना पर क्षेत्रीय पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंच गई लेकिन दोनो पक्षों के हमलावर पुलिस को देख कर भाग गये। पुलिस ने घायल राजस्व सेवक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया जहाॅ प्राथमिक उपचार के बाद उसें छुट्टी दे दी गई। वहीं मृतक के शव का पुलिस ने पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। घटना की रिपोर्ट मृतक के भाई कन्हैया उर्फ पप्पू निवासी कागरौल थाना शेरगढ़ ने आधा दर्जन नामजदों के विरूद्व रिपोर्ट दर्ज कराई हैं।

Read More

तहसील दिवस में फरियादें सुनते डीएम विशाल चैहान, सीडीओ दुर्गाशक्ति नागपाल, एसएसपी अखिलेश मीणा, एसडीएम सदर आदि अधिकारीगण मथुरा। जिलाधिकारी विशाल चैहान की अध्यक्षता में आज तहसील   सदर ब्लाक के सभागार में तहसील दिवस का आयोजन सम्पन्न हुआ। जिलाधिकारी विशाल चैहान आज प्रातः 10.00 तहसील दिवस में उपस्थित हुए सबसे पहले उन्होंने विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान विभिन्न विभागों के 15 अधिकारी अनुपस्थित (देरी से आने के कारण) पाये गये जिस पर जिलाधिकारी ने कड़ा रूख अपनाते हुए उनसे स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने को कहा तथा चेतावनी देते हुए उनसे कहा गया कि समय से ही बैठकों में उपस्थित हों ताकि जन सुनवायी में तेजी लाकर समय से निस्तारण किया जा सके। तहसील दिवस में आज प्राप्त 248 शिकायतों में से 05 का मौके पर ही निस्तारण किया गया शेष शिकायतों को सम्बन्धित अधिकारियों को हस्तगत कराते हुए उन्होंने निर्देश दिये कि मौके पर जाकर शिकायत की समस्या को गम्भीरतापूर्वक समझकर गुणवत्ता के साथ एक सप्ताह के अन्दर जिम्मेदारी से उसका निस्तारण करें और यदि उसके निस्तारण में कोई व्यवधान आ रहा हो तो वे संज्ञान में लाकर तत्काल शिकायत का निस्तारण करें। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए निर्देशित किया है कि कोई भी शिकायत अधिक समय तक लंबित न रहे तथा समय सीमा के अन्तर्गत त्वरित गति से उसका निस्तारण करें तथा निस्तारण की कार्यवाही से शिकायत कर्ता को भी अवगत कराया जाये ताकि उसे इधर उधर न भटकना पड़े। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया है कि भ्रमण पर जाते समय शिकायत कर्ता से मिलकर स्थिति को सही ढंग से समझते हुए शिकायत कर्ता को साथ लेकर मौके पर जाकर उसकी समस्या का समाधान करे ताकि वह सन्तुष्ट हो सके जिससे पुनः उसे शिकायत का मौका न मिल सके। इस अवसर पर सम्बन्धित विभागों के समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Read More



Mediabharti