नई दिल्ली रू केन्द्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली ने कहा है कि देश में कृषि तथा उससे जुड़े क्षेत्र सबसे अधिक रोजगार देतें हैं लेकिन सकल घरेलू उत्पाद ;जीडीपीद्ध में इसका योगदान सुस्त है। जेटली ने कहा कि कृषि क्षेत्र सरकार की प्राथमिकताओं में ऊपर है। वित्त मंत्री जेटली ने आश्वाशन दिया कि अर्थव्यवस्था की कठिनाईयों के बावजूद सरकार इस क्षेत्र के विकास की भरपूर कोशिश करेगी। जेटली नई दिल्ली में कृषि क्षेत्र के प्रतिनिधियों के साथ बजट के पूर्व विचार.विमर्श किया। इस बैठक में वित्त तथा कार्पोरेट मामलों की राज्य मंत्री निर्मला सीतारमणए वित्त सचिव डॉण् अरविंद मायारामए व्यय सचिव रतन पी वटालए राजस्व सचिव राजीव टकरूए कृषि तथा सहकारिता सचिव आशीष बहुगुणा तथा वित्त मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। बैठक में कृषि क्षेत्र के विभिन्न प्रतिनिधियों ने अनेके सुझाव दिए। प्रमुख सुझावों में किसान टीवी चैनल शुरू करना ताकि नई तकनीकीए सरकारी कार्यक्रमों तथा गुणवत्ता के पैमानों के बारे में किसानों को जागरूक बनाया जा सके। अन्य सुझावों में उत्पादन लागत में 50 फीसदी जोड़कर न्यूनतम समर्थन मूल्य पर समय से निर्णयए कारगर उगाही नीति बनानाए वस्तु अनुसार बोर्ड गठित करनाए सिचाई पर जोर के साथ जल संरक्षण को राष्ट्रीय प्राथमिकता के रूप में लेनाए सिचाई परियोजनाओं को समय पर पूरा करना तथा नदियों को जोड़ना शामिल है। बैठक में राष्ट्रीय जल प्राधिकरण तथा नदी घाटी प्राधिकरण स्थापित करने के सुझाव भी दिए गए। अन्य सुझावों में सूचना टेक्नालॉजीए नई मार्केटिंग टेक्नालॉजीए प्रत्येक पंचायत में मिट्टी की जांच की सुविधा स्थापित करनाए पशुपालन को लाभकारी पेशा बनाना तथा कृषि अनुसंधान तथा विस्तार सुविधाओं को मजबूत करना शामिल है।
Read More




