कलैक्ट्रेट सभागार में अधीनस्थों के साथ बैठक करते जिलाधिकारी विशाल चैहान एवं अन्य मथुरा। जिलाधिकारी विशाल चैहान की अध्यक्षता में वर्ष 2014-15 के अन्तर्गत विकास कार्यों की समीक्षा, डा0 राममनोहर लोहिया समग्र ग्रामों का संतृप्तिकरण, महात्मा गाॅधी राष्ट्रीय ग्रामीण योजना की वित्तीय एवं भौतिक प्रगति की समीक्षा अन्य विकास कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक कलेक्टेªट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती दुर्गाशक्ति नागपाल द्वारा प्रस्तुत समीक्षाओं में 25 लाख से अधिक के निर्माण कार्यों सहित लोक निर्माण विभाग द्वाररा बनायी जा रही सड़कों की समीक्षा करते हुए राजमार्ग से तंतुरा, कोसी, नन्दगाॅव, बरसाना, तथा गोवर्धन के निमाणाधीन सड़कों, शेर नगर को जाने वाली सड़क निर्माण कार्य, छाता से खानपुर, मथुरा सौख मार्ग के चैड़ीकरण का कार्य सेरशाह से महुअन मार्ग छाता गोवर्धन मार्ग, मगोर्रा फोडर मार्ग, गोवर्धन में चकलेश्र से मानसी गंगा तक के सड़क निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने सम्बन्धित विभाग तथा कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया कि सभी कार्य 20 जून तक पूर्ण किये जाये। जिलाधिकारी ने माध्यममिक शिक्षा विभाग के भवनों की समीक्षा ेकरते हुए कुछ विभागों तथा कार्यदायी संस्थसी0एन0डी0एस0 के पिछड़े हुए कार्यों पर नाराजगी जाहिर करते हुए स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने तथा सभी कार्य 20 जून तक पूर्ण करने की हिदायत दी ताकि 01 जुलाई से शुरू होने वाले शिक्षण सत्र का कार्य शुरू हो सके। थाना महावन के प्रशासनिक तथा आवासीय भवनों के साथ-साथ तहसील महावन के आवासीय भवनों सहित थाना सुरीर के बैरिक निार्मण काय्र की भी समीक्षा की गयी। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों के निर्माण कार्यों को भी शीघ्र पूणर्् करने के निर्देश दिये गये। जिलाधिकारी ने कब्रिस्तानों के बाउड्रीवाल का कार्य एकसप्ताह में पूर्ण कर कार्यदायी संस्था से रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये। डूडा, कृषि तथा वृन्दावन में काशीराम योजना के अन्तर्गत पेयजल उपलब्ध कराने हेतु जल निगम को निर्देशित करने के साथ-साथ डा0 राममनोहर लोहिया समग्र ग्रामों की समीक्षा तथा मनरेगा योजना के अन्तर्गत वित्तीय एवं भौतिक प्रगति की समीक्षा करते हुए उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने सम्बन्धित सभी कार्य पूर्ण कर ग्रामों के संतृप्तिकरण का कार्य पूर्ण करें कोई भी कार्य अधूरा नहीं छुटना चाहिये अन्यथा की स्थिति में वे स्वयं इसके लिये जिम्मेदार होगे और निरीक्षण के समय कमी पायी जाने पर लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन धीरेन्द्र प्रताप सिंह सहित सभी विभागोें के अधिकारी आदि उपस्थित थे।
Read More




