मथुरा

मथुरा : जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी द्वारा वफ्फ संपत्तियों के सर्वेक्षण के लिए प्रारंभ होने वाले कार्यवृत्त का फरमान चालू होने की तिथि से पांच दिन बाद जारी किया गया है। इससे विभागीय कार्य प्रणाली में व्याप्त शिथिलिता व लापरवाही साफ उजागर हो रही है।

Read More

राया : कस्बे में विद्युत अधिकारियों की मनमानी को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा के बैनर तले विद्युत विभाग के खिलाफ एक विशाल रैली निकालकर प्रदर्शन किया। साथ ही भाजपाइयों ने एसडीओ कार्यालय पर ताले जड़कर करीब दो घण्टे तक बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों का घेराव किया।

Read More

मथुरा : सिंड आर सेटी चैमुहां द्वारा संचालित 30 दिवसीय नि:शुल्क ब्यूटी पार्लर प्रबंधन प्रशिक्षण के शुभारम्भ अवसर पर संस्थान के निदेशक वेद प्रकाश गर्ग ने प्रशिक्षु युवतियों को संबोधित करते हुए कहा कि संस्थान सिंड आर सेटी में बाह्य सौंदर्य के साथ-साथ आंतरिक सौंदर्य विकास का प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है।

Read More

मथुरा: सिख रेजीमेंन्ट, रामगढ़ कैण्ट से प्राप्त सूचनानुसार सोल्जर क्लर्क एसकेटी एवं सोल्जर जीडी की रिलेशनशिप की भर्ती 16 जून से 27 जुलाई तक सिख रेजीमेन्ट सेन्टर रामगढ़ कैण्ट में आयोजित होगी।

Read More

मथुरा : करोड़ों लोगों की आस्था व जीवन से जुड़ी यमुना भयंकर प्रदूषण से जूझ रही है। यमुना के प्राकृतिक बहाव को हथिनी कुण्ड बांध पर रोक यमुना को बंधक बना लिया गया है।

Read More

संत जयकृष्ण दास से की मुलाकात बिहार के एमएलसी नवल किशोर राय गऊघाट पर सन्त जयकृष्एा दास एवं अन्य यमुना भक्तों के साथ चर्चा करते हुए   मथुरा। करोड़ो लोगो की आस्था व जीवन से जुड़ी यमुना आज भंयकर प्रदुषण से जूझ रही है। यमुना कें प्राकृतिक बहाव को हथिनी कुण्ड बांध पर रोक यमुना को बंधक बना लिया गया है। यमुना रक्षक दल द्वारा यमुना को ब्रज में अविरल निर्मल रूप में लाने हेतु सत्त प्रयास किये जा रहे है। यमुना के स्वरूप को सुन्दर बनाने व उसमें गन्दगी रोकने के प्रयास यमुना रक्षक दल द्वारा सरकारी व जमीनी दोनो स्तरों पर किये जा रहे है। आज शुक्रवार को बिहार से भाजपा के एमएलसी नवल किशोर राय गउघाट मथुरा पहुॅचे। गउघाट पर यमुना के घाटो की सफाई देख उसकी सराहना करते हुये कहा कि यमुना के प्रति करोड़ो लोगो की आस्था है। यमुना आज भंयकर प्रदूषण से जूझ रही है जिससे यमुना किनारे बसने वाले लोग प्रभावित हो रहे है। यमुना की मुक्ति व उसकी शुद्धि के पावन अभियान में हम यमुना रक्षक दल के साथ है। जयकृष्ण दास जी हमारे सहपाठी है वे सदैव से ही जुझारू एवं कर्मठ है एवं जिस कार्य का बीड़ा उठाते है उसे ईमानदारी से पूर्ण करते है। जयकृष्ण दास जी द्वारा इतिहास को जाग्रत कर सुन्दर भविष्य की नींव रखी जा रही है। यमुना स्वच्छ निर्मल रूप बहे इसके लिये हम जल्द ही यमुना रक्षक दल के शिष्टमंडल की प्रधानमंत्री से मुलाकात करायेगें। यमुना के इस अभियान में हम और बिहार की जनता भी सदैव यमुना रक्षक दल के साथ है और इस अभियान में हम सभी सहयोग करेगें। जल्द ही यमुना स्वच्छ निर्मल रूप में बहेगी। दल के अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास ने कहा कि दल का मूल उद्देश्य यमुना को अविरल रूप में ब्रज में लाना है और हम सभी यमुना को हथिनी कुण्ड से मुक्त करा व उसमें मिलने वाली गन्दगी को रोककर रहेगे। इस अवसर पर श्री दास, त्रिलोकी व्यास, गोपाल पाण्डे, फौजी बाबा, विवेक शर्मा, शरद वर्मा, गोलू शर्मा, भोला पंडित, ब्रजेश आदि उपस्थित थे।

Read More



Mediabharti