आन्दोलन की चेतावनी, एसडीओ ने दिया जल्द निस्तारण का आश्वासन जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते भाजपाई एवं जनता से नोंक झोंक करते एसडीओ व जेई राया। कस्बे में विद्युत अधिकारियों की मनमानी को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा के बैनर तले विद्युत विभाग के खिलाफ एक विशाल रैली निकाल कर प्रदर्शन किया। साथ ही भाजपाईयों ने एसडीओ कार्यालय पर ताले जड़कर करीब दो घण्टों तक बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों का घेराव किया और व्यवस्था सुधारने को एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया। व्यवस्था में सुधार न होने पर भाजपाईयों ने विद्युत विभाग के खिलाफ बड़ा आन्दोलन छेड़ने की चेतावनी भी दी है। कस्बे में चल रहे विद्युत संकट से अजिज भाजपाईयों का आक्रोश कल फूट पड़ा। भाजयुमो ने नगर में प्रदर्शन कर एक विशाल रैली निकाली। रैली ने सर्वप्रथम नेहरू पार्क में लगी पूर्व प्रधानंत्री जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पर पुष्र्पाचन किया और यहां से उपखण्ड अधिकारी कार्यालय जा पहुंचे। जहां भाजपाईयों ने कार्यालय के शटर बंद कराकर विद्युत सप्लाई की माॅग की। भाजपाईयों की संख्या देख मौके पर पुलिस भी पहुंच गयी। भाजपाईयों ने जमकर अखिलेश सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए विद्युत विभाग को कोसा। उन्होंने एसडीओ, जेई एवं अन्य विद्युत कर्मचारियों का घेराव कर नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन एसडीओ को सौंपा। राकेश बंसल ने न्यायालय के आदेश बताते हुए कहा मथुरा में 20 से 22 घण्टे आपूर्ति के आदेश हैं लेकिन सरकार ये आदेश हवा में उड़ाकर मनमानी कर रही है। जिले के कर्मचारी अधिकारियों का ध्यान सिर्फ धन्धों पर टिका है। उनके सीयूजी फोन बन्द मिलते है। फुंके ट्रांसफार्मर 15-15 दिन तक नहीं बदलते। भाजपाईयों की माॅग है कि राया को 20 घण्टे आपूर्ति मिले। कस्बे में मोबाइल ट्रांसफार्मर रखा जाये। जर्जर तार और पोल बदले जाये और ट्रांसफार्मर फुकने पर 24 घण्टों में बदला जाये। रात में बिना कटौती आपूर्ति की जाये। सीयूजी फोन बन्द करने वालो के खिलाफ कार्यवाही की जाये। विद्युत उपखण्ड अधिकारी राया शीतल प्रसाद ने कहा कि हमें ऊपर से बिजली नहीं मिल रही है इसीलिए विद्युत सुचारू नहीं हो पा रही है। 15 दिन पहले तक बिजली मिल रही थी तो हम पूरी तरह सप्लाई दे रहे थे। अगर ऊपर से कटौती नहीं होगी तो आपको विद्युत मिलेगी। एसडीओ ने आश्वासन दिया कि जर्जर तारों और पोलों को बदलवाया जायेगा और मोबाइल बन्द रखने वालों के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। एसडीआंे ने जेई एससी अग्रवाल, एसके जैन को चेतावनी दी है कि वे समस्याओं की तरफ विशेष ध्यान दें। इस मौके हरिओम एड0, अजय खोखर, सुभाष सिसौदिया, सुनील चैधरी, जयपाल सिंह, सुभाष चैधरी, विजयपाल सिंह, विजेन्द्र शर्मा, हरि वर्मा, सुशील कुमार शर्मा, विवेक खोखर, गोविन्द अग्रवाल, आनन्द शर्मा, हरि मोहन वर्मा, भोले शंकर शर्मा, लोकेश शर्मा, सत्य पाल चैधरी, यश शर्मा, मानवेन्द्र सिंह, निरोत्तम प्रसाद अग्रवाल आदि मौजूद थे।
Read More




