मथुरा

मथुरा। मुख्य विकास अधिकारी एवं परियोजना निदेशक डूडा श्रीमती दुर्गा शक्ति नागपाल के निर्देशों के क्रम में नगरीय निकायों में स्थित अस्वच्छ शौचालयों की सूचना दिनांक 5 फरवरी 14 तक उपलब्ध करायी जानी थी। हाथ से मैला उठाने वाले कर्मिंको के नियोजन का प्रतिषेध और उनका पुर्नवासन अधिनियम 2013 को दिसम्बर 2013 से लागू कर दिया गया। अधिनियम के प्रावधानों को अनिवार्य रूप से लागू कराया जाना है जिसके अनुसार ही निकायों मे अस्वच्छ शौचालयों का सर्वेक्षण कर सूचना उपलब्ध करायी जानी थी जो अभी तक उपलब्ध नही करायी गयी अतः उन्होंने पुनः निर्देशित किया है कि निकाय में स्थित अस्वच्छ शौचालयों की निर्धारित प्रारूप पर सर्वेक्षित सूचना अनिवार्य रूव से एक सप्ताह के उपरान्त उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

Read More

मथुरा। खण्ड विकास अधिकारी डा0 लवकुश गुप्ता ने अवगत कराया है कि क्षेत्र पंचायत राया की आवश्यक बैठक दिनांक 28 मई 2014 को दिन बुधवार को प्रातः 11 बजे माननीया प्रमुख श्रीमती राधा देवी की अध्यक्षता में नवीन सभागार में आयोजित की जायेगी।

Read More

वृन्दावन। एक समय हुआ करता था, जब महिला को उसके पति तथा अन्य ससुरालीजनों द्वारा दहेज व अन्य माँगों को लेकर प्रताडि़त किया जाता था और वे पुलिस की शरण लेकर अपने पति व अन्य ससुरालियों से जान की रक्षा की गुहार लगाती थीं। लेकिन विगत दिवस एक ऐसा किस्सा प्रकाश में आया, जिसमें कि पति ने ही अपनी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर उसे अपनी पत्नी व उसके अन्य सहयोगियों से जान का खतरा बताते हुए अपनी सुरक्षा सुनिश्चित कराये जाने की माँग की है। यही नहीं, यदि पत्र की बातों को सत्य माना जाये तो उक्त पीडि़त पति अपनी जान बचाने को विगत एक माह से न तो अपने घर जा रहा है और न ही अपने काम पर, वह तो किसी प्रकार से छुपता-छिपाता अपनी जान बचाता घूम रहा है। ग्राम टमौटिया का स्थायी निवासी तथा हाल में यमुना विहार काॅलोनी, थाना जमुना पार में किराये का मकान लेकर रह रहे युवक कमल ने अपनी पत्नी डिम्पी (दोनों नाम काल्पनिक) को चरित्रहीन बताते हुए उसके द्वारा कई बात हत्या का प्रयास किये जाने की भी शिकायत की है। यही नहीं बल्कि पीडि़त पति ने तो अपनी पत्नी तक की पुलिस में पहुँच बताते हुए स्वयं उनके ही स्तर पर जाँच कर अपनी सुरक्षा सुनिश्चित किये जाने की माँग की है। 

Read More

मथुरा। शहर कोतवाली क्षेत्र की रिपोर्टिग चैकी कृष्णा नगर क्षेत्र के रीजेन्सी गार्डन में अज्ञात व्यक्ति ने फोन से 02 लाख रूपयें की चैथ माॅगी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी हैं।  मिली जानकारी के अनुसार महेन्द्र सिंह पुत्र कल्याण सिंह निवासी जमुना नगर कोतवाली मथुरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है होटल रीजेन्सी गार्डन में रधु नामक व्यक्ति ने माॅवाइल नम्बर 9690660740 से उसके मोवाईल नम्बर 8534906060 पर दो लाख रूपयें की चैथ माॅगी तथा गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। फोन आने के बाद से ही पीडि़त महेन्द्र सिंह भयभीत हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी हैं।

Read More

मथुरा : विश्राम घाट पर यमुना महारानी को धूमधाम से चुनरी ओढ़ाई गई। वेदमंत्रों के मध्य यमुना का पूजन और दुग्धाभिषेक किया गया। चुनरी मनोरथ के दौरान भक्तों से यमुना को साफ रखने एवं गंदगी न डालने की लोगों से अपील की गई।

Read More

मथुरा : जनपद में बायोमैट्रिक (एनपीआर) कार्य के साथ-साथ आधार कार्ड बनाने का कार्य भी शुरू हो चुका है।

Read More



Mediabharti