मथुरा

बाइक सवारों दो युवकों की दर्दनाक मौत से मचा कोहराम राया। अलीगढ से मथुरा की ओर आ रही बुद्वविहार डिपो की अनुबन्धित बस ने आगे चल रही बाइक में जोर से टक्कर मार दी। जिससे दोनों  बाइक सवारों बुरी तरह घायल हो गये घायलों को जिला अस्पताल के लिए रैफर कर दिया गया है। जहां उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गयी। पुलिस ने शवों को पंचनामें के बाद पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। प्राप्त विवरण के अनुसार अलीगढ से मथुरा की ओर तेज और अनियंत्रित गति में जा रही बुद्ध विहार डिपो की बस संख्या यू0 पी0 81 ए एफ 7263 नेे थाना क्षेत्र राया के अन्तर्गत कोयल फाटक के पास आगे चल रही एक बाइक अपाचे संख्या यू0 पी0 85 ए सी 9768 को ओवरटेक करने के चक्कर में बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि बाइक पर सवारों दौनों को कई फीट दूरी के लिए उड़ा दिया। सूचना पाकर घटना स्थल पर पहुॅची पुलिस ने दौनों घायल युवकों बाहिद पुत्र अयूव निवासी मौ0 व्यापारियान और कपिल पुत्र अनवर निवासी मौ0 व्यापारियान को जिला अस्पताल के लिए रैफर कर दिया जहाॅ उपचार के दौरान दौनों घायलों ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद मृतक के परिवारों में कोहराम मच गया है। जहाॅ उनके परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने शवों को पंचनामें के बाद पोस्टमार्टम के लिये भेजा है।

Read More

राया! थाना क्षेत्र राया के अन्तर्गत गाॅव अस्तल (ककरेटिया) में अचानक लगी आग से बुर्जी, बिटौरा जल कर राख हो गये। इसमें लाखों रूपये कीमत का भूसा जलकर राख हो गया। साथ ही वहाॅ पास में बंधी हुई लगभग एक दर्जन भैंसों की जलकर दर्दनाक मौत हो गयी। प्राप्त विवरण के अनुसार अस्तल निवासी शिवदत्त के यहाॅ अचानक बुर्जी में आग लग गयी। आग इतनी भीषण थी कि पास में अन्य बिटोरे भी जलकर राख हो गये। साथ ही पास में बॅध रही लगभग एक दर्जन भेेंसे जलकर धटना स्थल पर ही खत्म हो गयी। क्षेत्रीय लोगों ने फायर ब्रिगेट को भी फोन किया लेकिन जब तक फायर ब्रिगेड मौके पर पहुॅची तवाही हो चुकी थी। और पीडिता का लाखों रूपये की कीमत की भेंस और बुर्जी, बिटौरा पूरी तरह खत्म हो चुके थे। वहीं ग्रामीणों ने पशु चिकित्सक को बुलाया और डाक्टर ने पशुओं का पोस्टमार्टम किया। ग्रामीणों ने गरीब सत्यपाल की मदद के लिए सरकार से गुहार लगाई है। उसे मुआवजा दिया जाये। जिससे वह अपने परिवार का पालन पोषण कर सके। वहीें थाना प्रभारी राजा सिंह ने ग्रामीणों का आश्वासन दिया। जो मदद आपदा में सरकार द्वारा दी जाती है वो दिलवाने की पूरी कोशिश की जायेगी।

Read More

मां काली की सवारी को देखने उमडा जनसैलाब बल्देव। महर्षि परशुराम सेवा समिति बल्देव द्वारा महर्षि परशुराम भगवान की विशाल शोभायात्रा पुराना बस स्टैंड स्थित पाठक भवन से बडी धूमधाम व बैंड बाजों की ध्वनियों के मध्य हजारों विप्रो की उपस्थिती में निकाली गई। वहीं मां काली की सबारी व पटेबाजी को देखने के लिए जनसैलाब उमड पडा। शोभायात्रा का शुभारंभ जगद्गुरू गोपेश्वर आचार्य व नगर पंचायत अध्यक्ष रामकृष्ण वर्मा ने भगवान परशुराम की झांकी की आरती उतारकर किया। शोभायात्रा मंे विभिन्न झांकियो के साथ चल रहे बैंडो, नफीरी, शहनाईयों व भजनों की धुनों पर युवाओं द्वारा मंत्रमुग्ध होकर किये जा रहे नृत्य को देखकर भारतीय प्राचीन संस्कृति की याद पुनः ताजा हो गई। शोभायात्रा में परशुराम भगवान, भगवान शंकर, कृष्ण बलराम, हनुमान, गणेश, भारत माता, मां दुर्गा, बामन भगवान, चाणक्य की झांकियां सभी का मन मोह रही थी। वहीं शोभायात्रा में शामिल इलेक्टोनिक झांकियां भी आकर्षण का केन्द्र बनी हुई थी। शोभायात्रा के साथ विशाल आकर्षक रूप से अपने रूप को प्रदर्शित कर रही रौद्र रूपी मां काली के रूप में प्रदर्शन कर रहे लांगुराओं के प्रदर्शन को लोगों ने जमकर सराहा। मां काली द्वारा नगर में अपने पटेबाजी का प्रदर्शन कर सभी को आश्चर्य चकित किया। शोभायात्रा के साथ चल रहे युवाओं ने मुंह में मिट्टी का तेल भरकर आग लगाने का हैरंत अग्रैज प्रदर्शन कर प्राचीन कला को जीवन्त कर दिया। शोभायात्रा पुराने बस स्टैण्ड से प्रारंभ होकर मोती बाजार, शिवरतन बाजार, रीढा, गांधी रोड, जगन्नाथपुरी, खंदौली रोड, कैलाश मार्ग, नीबरी रोड, पुराना डाक घर, जबाहर रोड से निकलती हुई बस स्टैंड पर समाप्त हुई। शोभायात्रा का कस्बा बासियों ने जगह जगह पुष्पवर्षा व आरती उतारकर भव्य स्वागत किया। जगह जगह ठंडे मीठे पानी के व्याऊ जलपान, मिष्ठान वितरित किया गया। शोभायात्रा में आये अतिथियों का अध्यक्ष कृष्ण कुमार व्यास, महामंत्री मोहन पाठक व कोषाध्यक्ष सत्यदेव उपमन्यु द्वारा पटुका पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर ओमप्रकाश गुधैंनिया, मोरमुकुट, आशीष पाठक, कन्हैया पाठक, रामपाठक, सत्यप्रकाश उपमन्यु, अरूण कुमार, डोरी लाल पाठक, जबाहर उपाध्याय, विजय उपाध्याय, संजीव कटारा, रिषी दुवे, रामकुमार उपाध्याय, राजीब, माधव तेहरिया, अबध, डब्लु पाठक ,अबधेश दुबे, संतोष शर्मा, जगदीश पाठक, कमल पाण्डेय, मुकेश गुधैनियां बलभद्र शर्मा, छोटू व्यास, लल्लु पाठक, अखिलेश पाठक, राधारमन सौनी, आचार्य विष्णु, सुजीत वर्मा, किशोर गर्ग, अम्बेश पंडित, खोना भगत, नरेन्द्र उपाध्याय, कृष्णहरी पाठक, अनिल पाठक, चेतन पाण्डेय, चिन्टू पाण्डेय, गोपाल पाण्डेय, गोविन्द चैरसिया, जीतेन्द्र पाण्डेय, गौरव पाठक, हउआ भगत, कपिल व्यास, विपिन, अनुज पाठक, राजू विजली बाले, मनमोहन दुबे, अजय शर्मा, सत्यप्रकाश कटारा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Read More

मथुरा। योगगुरू बाबा रामदेव द्वारा दलित समाज को लेकर राहुल गान्धी पर की गई टिप्पणी से दलित समाज में आक्रोश फैल गया हैं। इसे लेकर युवक कांग्रेंस के लोकसभा अध्यक्ष विक्रम वाल्मीकि के नेतृत्व में कांग्रेंस कार्यकर्ताओं ने रामदेव का प्रतीकात्मक पुतला फंूका। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष बिक्रम बाल्मीकि ने कहा कि राहुल गान्धी के बढ़ते जनाधार से आहत बाबा रामदेव बौखलाकर औछी मानसिकता के चलते छोटी हरकतों पर उतर आये हैं। इसी क्रम में वह संविधान निर्माता डा0 भीमराव अम्बेडकर का भी अपमान करने से बाज नहीं आ रहें हैं। उनके द्वारा राहुल गान्धी पर दलित समाज से जोड़ कर की गई टिप्पणी से बाबा रामदेव की दलितों को लेकर सोच उजागर हो गई हैं। वह अपने नापाक इरादों को पुरा करने के लिए भाजपा के एजेन्ट बनकर योग के नाम पर धारण किये भगवा वस्त्रों को भी बदनाम करने पर तुलें हैं। उनकी बयान भारत की गंगा जमुना सरस्वती पर चोट है ऐसे देश द्रोहियों को जनता और दलित समाज सबक सिखायेगा। वक्ताओं ने चुनाव आयोग से बाबा रामदेव के खिलाफ सख्त कार्यवाही करते हुए उन्हें गिरफ्तार किये जाने की माॅग की। पुतला दहन करने वालों में जिलानी कादरी, लालजी सेठ, निमाई पंडित, दीपक कुमार, दिनेश कर्दम, लोकेश शर्मा, बिजेश शर्मा, रितेश सनवाल, जावेद आलम, पलव पाठक, विजय डागौर अवनीश, अविनाश शर्मा, राहुल कुमार, आदिल खान, शकील अहमद, सलमान खान, श्याम करोसिया, इफ्तयार खान, योगेश वाल्मीकि, नितिन चैहान, अनिश कुरैशी, उस्मान खान, रिन्कू चैधरी आदि थे।

Read More

परिवहन मंत्री ने लिया मामले का संज्ञान, बिन्दुवार मांगी रिपोर्ट  परिषद की सदस्या ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर की शिकायत सपा नेताओं ने की प्रयासों की सराहना   मथुरा। दबंगों और भ्रष्टाचारियों के कब्जे से एआरटीओ दफ्तर को मुक्त कराने के लिए शुरू की गई मुहिम के बाद राज्य सुरक्षा परिषद की सदस्या को समाजवादी पार्टी के नेताओं का सम्बल मिलने लगा है। परिवहन मंत्री ने प्रकरण का संज्ञान लेते हुए एआरटीओ कार्यालय में चल रहे फर्जीवाड़े की बिन्दुवार सूची तलब की है। राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की सदस्या ऋतु सक्सैना द्वारा एआरटीओ कार्यालय के खिलाफ जिस मुहिम को छेड़ा हैं उसे अब सपा नेताओं का सम्बल मिलने लगा है। सपा नेता डा0 अशोक अग्रवाल ने परिषद की सदस्या को पत्र लिखकर उनके इस कदम की सराहना की है। श्री अग्रवाल ने कहा कि एआरटीओ कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार से पार्टी की बदनामी हो रही है। लोगों को सही काम के लिए भी रिश्वत देनी पड़ रही है। समाजवादी व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष राजकुमार मामा ने भी इस मुहिम की सराहना करते हुए इसे जारी रखने और सहयोग का आश्वासन दिया है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि इस मुहिम से सपा कार्यकर्ता काफी खुश हैं। इससे आम लोगों को काफी राहत महसूस हो रही है। पार्टी नेताओं से मिले सम्बल के बाद श्रीमती सक्सैना ने कहा कि एआरटीओ कार्यालय के अंदर और बाहर असामाजिक तत्वों का बोल बाला है। वह इस मामले को शासन तक लेकर जाएंगी और दबांगों की जागीर बन चुके इस कर्यालय को उनके बर्चस्व से मुक्ति दिला कर ही दम लेंगी। उन्होंने कहा कि कार्यालय में जिन प्राइवेट कर्मचारियों से काम लिया जा रहा है आखिर उनके मेहनताने की व्यवस्था कहां से की जाती है। इन लोगों के वेतन की आड़ में कार्यालय के कर्मचारी अपनी जेबें गर्म करते हैं। इस वसूली को बंद कराया जाएगा। कार्यालय में यदि प्राइवेट कर्मचारी रखे भी जाएंगे तो इसके लिए जिलाधिकारी व एसएसपी से अनुमति लेना आवश्यक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यालय में असमाजिक तत्वों के प्रवेश पर पूरी तरंह अंकुश लगाया जाएगा। इस प्रकरण को लेकर श्रीमती सक्सैना ने सोमवार को जिलाधिकारी विशाल चैहान से मुलाकात की और उन्हें एआटीओ कार्यालय में व्याप्त अनियमितताओं की गंभीरता से जांच कराए जाने की मांग की। श्रीमती सक्सैना ने दूरभाष पर परिवहन मंत्री से भी बात की। इस पर मंत्री ने उनसे इस प्रकरण पर नजर रखने को कहा। साथ ही उन्होंने कार्यालय में व्याप्त अनियमितताओं की बिन्दुवार रिपोर्ट मांगी है। मंत्री ने उन्हें भरोसा दिया कि चुनावों के बाद वह इस मामले की गहनता से जांच करा कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे।

Read More

नई दिल्ली : पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अंतर्गत पेट्रोलियम नियोजन और विश्लेषण प्रकोष्ठ द्वारा संकलित प्रकाशित सूचना के अनुसार कच्चे तेल की अंतर्राष्ट्रीय कीमत 29 अप्रैल को घटकर 106.92 अमरीकी डॉलर प्रति बैरल हो गई। यह पिछले कारोबारी दिवस 28 अप्रैल को 107.56 अमरीकी डॉलर प्रति बैरल थी।   रुपये के संदर्भ में 28 अप्रैल के 6507.38 अमरीकी डॉलर प्रति बैरल की तुलना में 29 अप्रैल को यह कीमत घटकर 6471.87 अमरीकी डॉलर प्रति बैरल हो गई। ऐसा डॉलर के संदर्भ में कीमत में कमी के कारण हुआ। 28 अप्रैल के रुपये 60.50 अमेरीकी डॉलर प्रति बैरल की तुलना में 29 अप्रैल को रुपये कमजोर होकर 60.53 अमेरीकी डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ।

Read More



Mediabharti