मथुरा

मथुरा। पीस पार्टी प्रत्याशी पं0 उदयन शर्मा ने शहर मथुरा में जनसम्पर्क कर जनता से आशीर्वाद लिया। पीस पार्टी प्रत्याशी पंडित उद्यन शर्मा ने आज अपने जनसम्पर्क के दौरान मथुरा शहर के डीगगेट, भरतपुर गेट, चैक बाजार, घीयामंडी, होलीगेट आदि क्षेत्रों में संघन जनसम्पर्क कर जनता से आशीर्वाद लेकर भारी वहुमत से जिताने की अपील की। इस दौरान डीगगेट स्थित मटिया गेट, व भरतपुर गेट की मुस्लिम वस्तियों में उदयन शर्मा का जोरदार स्वागत किया गया। स्थानीय लोगों ने उन्हें पूर्ण समर्थन का भरोसा दिलाया। साथ दुपट्टा साफा व माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष मुस्तकीम कुरैशी, शहर अध्यक्ष बकार अहमद, सुखवीर सिंह यादव, प्रेम कौशिक, दीपक शर्मा, गोपाल, बिल्लू यादव, जितेन्द्र सौनू, चन्दन, संजू, डा0 मनमोहन सिंह बघेल, पप्पू मिस्त्री, बद्दल भाई, गजेन्द्र शर्मा, राहुल शर्मा, गौरव शर्मा, सौरभ शर्मा, हाजी याकूब, मौ0 रहीश, तबस्सुम, यूनिस खान, तारिक, डा0 भगवान सिंह, प्रताप सिंह, श्याम सिंह, मास्टर निहाल सिंह, रज्जो पंडित आदि सहित सैकड़ों की संख्या में आम कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय जनता साथ थी और उन्होंने पं0 शर्मा के समर्थन में क्षेत्रीय जनता से भारी से भारी बहुमत से विजयी बनाने की अपील की।  

Read More

मथुरा। थाना जमुनापार क्षेत्र के गांव ढहरूआ निवासी गृहस्थी साधू ने नामजद लोगों पर धोखाधड़ी से उसकी जमीन का इकरारनामा कर बेच देने का आरोप लगाते हुए एसएसपी से मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने व आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।  एसएसपी सहित पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को दिए गए पत्र में गांव ढहरूआ निवासी प्यारेलाल पुत्र मुरलीधर ने आरोप लगाया है, कि सुरेश कुमार व संजय पुत्रगण दीपचंद एवं कमलेश चतुर्वेदी पत्नी दीपचंद निवासी प्रताप नगर लक्ष्मीनगर थाना जमुनापार, श्याम स्वरूप शर्मा पुत्र नैमीचंद निवासी नगला जसराम पोस्ट आॅल थाना फरह, कृष्ण कुमार अग्रवाल पुत्र गोविन्द प्रसाद निवासी तिलकद्वारा थाना कोतवाली, मनोज जैन पुत्र पदमचंद जैन निवासी होलीगेट थाना कोतवाली ने उसकी 1/3 जमीन खसरा सं. 0313 व 0315अ स्थित खेती की जमीन का फर्जी दस्तावेज व इकरारनामा तैयार कर 60 हजार रुपए में सौदा दिखाते हुए कृष्ण कुमार पुत्र गोविन्द प्रसाद निवासी तिलकद्वार मथुरा को बेच दी। वहीं इन लोगों ने खेती की जमीन खसरा सं. 0229 रकवा 1.477 हैक्टेयर की जमीन का आधा भाग धोखाधड़ी से एक करोड़ 32 लाख रुपए कीमत की जमीन का 25 लाख रुपए में इकरारनामा कराकर उसे 10 लाख रुपए एडवांस दे दिए। अब बाकी रकम के लिए टामाटोल कर रहे है। जब प्यारेलाल को पूरे प्रकरण के बारे में जानकारी हुई तो उसने थाना जमुनापार पुलिस से भी शिकायत की लेकिन कोई मदद नहीं मिली। पीडित ने एसएसपी व जिलाधिकारी से मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने व आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 

Read More

मथुरा : थाना हाईवे क्षेत्र के मंडी समिति में नामजदों ने मकान का बैनामा करने के नाम पर लाखों रुपये नकदी ऐंठ लिए। बैनामा नहीं होने पर रुपये वापस मांगने पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने पर पीड़ित ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

Read More

अनुज गर्ग को मिलनें लगा क्षेत्र में सभी वर्गो का भरपूर समर्थन मथुरा। आम आदमी पार्टी के विकासोन्मुख प्रत्याशी अनुज गर्ग के डेम्पियर नगर स्थित चुनाव कार्यालय का उद्घाटन कार्यकत्र्ताओं व समर्थकों के जोशीले नारों शहीदो हम शर्मिन्दा हैं- भ्रष्टाचारी जिंदा है, भ्रष्टाचार का एक ही काल- केजरीवाल केजरीवाल व अनुज गर्ग संघर्ष करो- हम तुम्हारे साथ हैं के मध्य वरिष्ठ कार्यकत्र्ता रामसिंह यादव ने फीता काटकर किया। आप प्रत्याशी अनुज गर्ग ने कार्यकत्र्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि चुनावी महासंग्राम 2014 में जनपद मथुरा के मतदाताओं के समक्ष ईमानदार विकल्प केवल आम आदमी पार्टी है जो भ्रष्टाचार के विरूद्व एकजुटता से संघर्षरत है। जनता ने उन्हें बृज की सेवा का अवसर दिया तो वह यहाॅं विकास के नये आयामों की इबारत लिखेंगे। मुख्य चुनाव अभिकत्र्ता अनिल गर्ग ने कहा कि आम आदमी पार्टी मथुरा में पहली बार चुनाव मैदान में है। मतदाताओं में हमारी ईमानदारी और स्पष्टवादिता गहरा प्रभाव छोड़ रही है। देश के अध्किांश लोग भ्रष्टाचार मुक्त समाज चाहते हैं उनका हमें पूर्ण विश्वास और समर्थन मिल रहा है। मथुरा वृन्दावन प्रभारी सौरभ तिवारी ने कहा कि राजनीति में फैली गंदगी का सफाया अरविंद केजरीवाल की झाड़ू ही करेगी। गल्तियाँ उनसे ही होती हैं जो काम करते है, जो काम नहीं करेंगे उनसे गल्तियाॅं भी नही होंगी आम आदमी पार्टी मजबूती से अपनी मंजिल की ओर अग्रसर है इसमें हमें आम लोगों का भरपूर सहयोग व समर्थन मिल रहा है। आप प्रत्याशी अनुज गर्ग ने शहरी क्षेत्रों डेम्पियर नगर, बहादुरपुरा, झींगुजपुरा, नया नगला, पुराना बस स्टैण्ड, मेवाती मोहल्ला, अनार गली, केशोपुरा, बजरिया, चूना कंकड़, हनुमानगढ़ आदि क्षेत्रों में जनसम्पर्क कर चनाव चिन्ह झाडू के आगे का बटन दबाकर भ्रष्टाचार के विरूद्व मतदान करने की पुरजोर अपील की मतदाताओं ने उनका स्थान स्थान पर मात्यार्पण, पुष्प वर्षा कर व पटुका पहना कर जोरदार स्वागत किया। जनसम्पर्क में उनकी पत्नी ऋतु गर्ग, नमित अग्रवाल आलू वाले, रवि सरीन, कन्हैया लाल बंसल, धीरेन्द्र गुप्ता, दिनेश कुमार शर्मा एड0, आयुष गर्ग, सतीष कसेरे, अशोक कुमार आढ़तिया, कुलदीप चैधरी, अमनदीप, अमित दिवाकर, सीमा गडि़या, लोनी बोरा, सौम्या मिश्रा, सैफाली, गरिमा, रिचा, मोहिनी अभिमन्यु आदि थे।  

Read More

मथुरा : थाना फरह क्षेत्र के ग्राम कुरसन्उा में नामजदों ने एक युवक को गोली मार कर घायल कर दिया। उपचार के दौरान घायल व्यक्ति ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

Read More

सुचित्रा साहू रघुराजपुर, कला प्रेमियों का स्‍वप्‍न स्‍थान पूरा गांव जैसे कला और दस्‍तकारी का खुला संग्रहालय हो। इस गांव में 100 से अधिक परिवार रहते हैं और उनमें ज्‍यादातर परिवार किसी न किसी प्रकार की दस्‍तकारी से जुड़े हैं। यहां के शिल्‍पी कपड़े, कागज और ताड़ के पत्‍तों पर अपने कुशल हाथों से जादू कर देते हैं।   यह छोटा सा गांव ओडिशा के पुरी जिले में स्थित है। इस गांव के चारों तरफ ताड़, आम, नारियल और गर्म जलवायु के अन्‍य पेड़ों के साथ-साथ पान के पत्‍तों का बाग भी है। लेकिन, रघुराजपुर की अपनी पहचान है और वह ओडिशा की कला और शिल्‍प की समृद्ध परंपरा का प्रतिनिधित्‍व करता है।   रघुराजपुर पट्टचित्र के लिए प्रसिद्ध है। उडिया भाषा में ''पट्ट'' का मतलब कैनवास और ''चित्र'' का मतलब तस्‍वीर है। इसे हाथ से बनी ''पट्टी'' पर बनाया जाता है, जो कपड़ों की कई परतों को एक-दूसरे से चिपकाकर तैयार की जाती है। चित्रकारी के लिए कलाकार हाथ से बनाए हुए प्राकृतिक रंगों का इस्‍तेमाल करते हैं। ओडिशा में पट्टचित्र की बड़ी पुरानी परंपरा है। पट्टचित्र का विषय बहुधा पौराणिक और धार्मिक कहानियां होती हैं।   कलाकार इन कहानियों को इस प्रकार तस्‍वीर में उतारता है कि उसे देखकर पूरी कहानी समझी जा सकती है। पट्टचित्रों में मूलरूप से भगवान श्री जगन्‍नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के चित्र होते हैं। रघुराजपुर का हर घर एक नई कहानी कहता है। घरों की दीवारों पर चित्र बने होते हैं। अन्‍य शिल्‍पों में प्रस्‍तर कला, कागज से बने खिलौने, टसरचित्र, काष्‍ठ कला, ताड़ के पत्‍तों पर चित्रकारी भी शामिल हैं। इन्‍हें कलाकार तैयार करते हैं और यही गांव वालों की आजीविका का मुख्‍य साधन है। रघुराज पुर का हर परिवार किसी न किसी प्रकार की दस्‍तकारी से जुड़ा है। यहां तक कि सात-आठ साल की छोटी आयु के बच्‍चे भी पट्टचित्रकारी करते हैं। शिल्‍पी अपना उत्‍पाद विभिन्‍न गैर सरकारी संगठनों के जरिए बाजार में बेचते हैं। कई गैर सरकारी संगठन दस्‍तकारी उत्‍पादों के प्रोत्‍साहन, प्रशिक्षण और विपरण के काम में गांव की सहायता करते हैं। इस गांव के कलाकार ओडिशा और दूसरे राज्‍यों में आयोजित विभिन्‍न मेलों और प्रदर्शनियों में हिस्‍सा लेते हैं।   रघुराजपुर गोतीपुआ नामक नृत्‍य के लिए भी जाना जाता है, जो ओडिशी नृत्‍य का आरंभिक स्‍वरूप है। प्रसिद्ध ओडिशी नृत्‍य के गुरु स्‍वर्गीय पदमविभूषण गुरु केलुचरण महापात्रा इसी गांव में पैदा हुए थे। गोतीपुआ नृत्‍य में किशोर आयु के लड़के, लड़कियों के लिबास में नृत्‍य करते हैं। इस गांव के नृत्‍य कलाकार अब राष्‍ट्रीय और अंतर्राष्‍ट्रीय मंचों पर अपनी कला का प्रदर्शन कर रहे हैं।   रघुराजपुर में सालभर विदेशी मेहमानों सहित लोगों का आना लगा रहता है। पर्यटक अमेरिका, इंग्‍लैंड, चीन, नेपाल, जापान, इटली जैसे देशों से आते हैं। भारत के पर्यटकों का भी गांव में आगमन होता रहता है। यहां आकर पर्यटकों को ओडिशा की समृद्ध कला और दस्‍तकारी का परिचय मिलता है। अपनी कला के बल पर ये कलाकार आत्‍मनिर्भर हैं और उन्‍हें रोजगार की तलाश में अपने घर को छोड़ने की जरूरत नहीं होती। यह गांव एक आदर्श पर्यटन स्‍थल के रूप में उभरा है। भारत में शायद ही कहीं किसी और गांव में कला के इतने रूप एकसाथ देखने को मिलते हों।

Read More



Mediabharti