मथुरा

अपने नामांकन से पूर्व वृन्दावन मंे ठा0 बाँके बिहारी जी के दर्शन कर मनौती मांगते बसपा प्रत्याशी योगेश द्विवेदी मथुरा। जनपद में एक मात्र लोकसभा सीट के लिए आज नामांकन करने के लिए बहुजन समाज पार्टी के योगेश द्विवेदी, व पीस पार्टी के उदयन शर्मा सहित अब तक कुल नौ लोगो ने अपना नामांकन पत्र जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष दाखिल किया। बसपा प्रत्याशी योगेश के नामांकन के दौरान जहाॅ पूरा कलेक्टैªट पर नीले ही नीलें झंडें नजर आ रहें थे। वहीं पीस पार्टी के उदयन शर्मा ने भी अपने सैकडों समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल किया। लेकिन इस बार सिने तारिका द्वारा भाजपा से पर्चा दाखिल करने के कारण विपक्षियों र्पािटयों ने रणनीति के तहत दो हेमा नाम की महिलाओं ने भी अपने नामांकन पत्र दाखिल किये गये। जिसकी कलेक्टेªट पर तरह तरह की चर्चाए व्याप्त थी। बहुजन समाज पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी योगेश द्विवेदी प्रातः काल अपने वृन्दावन आवास से पूर्व मंत्री लक्ष्मीनारायण चैधरी व बसपा विद्यायक राजकुूमार रावत, बसपा जिलाध्यक्ष किशोर कुमार के साथ अपनी गाड़ी से प्रातः काल मुर्हत के हिसाब से करीब 11 बजें करीब कलेक्टैªट पहुंच गये। जहाॅ उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारी विशाल चैहान के समक्ष दो सैटों में अपना नामांकन दाखिल किये। इसके पश्चात बसपा प्रत्याशी योगेश द्विवेदी मसानी पहुंचें जहाॅ पार्टी कार्यकर्ताओं हजारों की संख्या में पहलें से मौजूद थे। बसपा प्रत्याशी योगेश द्विवेदी सहित सभी बसपा नेताओं ने बसपा कार्यकर्ताओं का अभिवादन करते हुए वहीं से काफिलें के रूप में कलेक्टैªट की ओर जुलूस के रूप में चल दिये। बसपा प्रत्याशी योगेश द्विवेदी का काफिला मसानी से डीगगेट, दरेसी रोड, कोतवाली रोड, होलीगेट, क्वालिटी तिराहें होते हुए कैन्ट चैराहा पर पहुंचा जहाॅ पहलें से मौजूद पुलिस वल ने उनके काफिला को रोक दिया और बसपा प्रत्याशी जिस वाहन में सवार थे उसी वाहन को अन्दर जाने की अनुमति दी। लेकिन अन्य वाहनों को अन्दर नहीं जाने दिये। बसपा कार्यकर्ता पैदल ही बसपा प्रत्याशी के साथ कलेक्टेªट की ओर कूच कर गये। बसपा कार्यकर्ता काशीराम अमर रहें, मायावती जिन्दावाद आदि नारे लगाते हुए चल रहें थे। जैसे ही बसपा प्रत्याशी का काफिला कलक्ैटैªट पहुंचा जहाॅ पुलिस फोर्स ने उनके साथ आई भीड़ को वरियर पर रोक दिया। उसके पश्चात बसपा प्रत्याशी पूर्व मंत्री लक्ष्मी नारायण चैधरी, बसपा विद्यायक गोवर्धन राजकुमार रावत, बसपा जिलाध्यक्ष किशोर कुमार के साथ पुनः जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष उपस्थित हुए और एक सैट में अपना नामांकन दाखिल किया। इसके पश्चात बसपा प्रत्याशी ने कलैक्टेट्रट में मौजूद हजारों बसपा कार्यकर्ताओं को सम्बोन्धित करते हुए कहा कि जनपद में वाहरी प्रत्याशी आकर आपकों ढूठें वायदें कर ठंगनें का कार्य कर रहें है लेकिन ब्रजवासियों को ऐऐ ठगों से सावधान रहकर बसपा सुप्रीमों बहन मायावती के हाथ मजबूत करने के लिए बसपा को वोट देना हैं। उन्होंने कहा कि ब्रजवासियों की पीढ़ा को केवल ब्रज का लाल ही समझ सकता है और ब्रजवासियों की अराध्य यमुना महारानी को यमुना कनारे रहने वाला ग्वाला ही यमुना की पीड़ा को समझा कर यमुना को प्रदूषण से मुक्ति करायेगा। उन्होंने ब्रजवासियों व अपने समर्थकों को भरोसा दिलाया कि अगर जनता ने उन्हें आशीवार्द दिया तो मथुरा का विकास ब्रजवासियों की आकांक्षाओं के अनुरूप कराया जायेगा। ब्रज के विकास को आने वाले पाई पाई का हिसाव जनता के सामने रखकर पूरे ब्रजक्षेत्र का विकास करायेगे। इससे पूर्व आज नामांकन प्रक्रिया के तहत जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष सिने तारिका हेमा मालिनी को पटकनी देने के लिए विरोधियों द्वारा हेमा नाम की दो महिलाओं को भी चुनाव पैदान में उतारा है जिसमें हेमा सिंह निवासी भूरागढ़ी नौहझील, व दूसरी हेमा सिंह बल्देव ब्लाक ने भी अपना नामांकन पत्र दाखिल कर चुनाव मैदान में ताल ठोक दी हैं। वहीं आज नामांकन करने वालों में पीस पार्टी के पंडित उदयन शर्मा, निर्दलीय रूप सें महेश प्रताप शर्मा, रामबाबू सैनी, अशोक कुमार सविता, उपेन्द्र कुमार लोहवन, महराम सिंह, ओमवीर सिंह, सहित कुल नौ नामाकंन पत्र दाखिल किये गये हैं। कल 5 अप्रैल नामांकन का आखिर दिन है और उसके पश्चात सात अप्रैल नाम वापिसी है इसके पश्चात ही तय होगा की चुनाव मैदान में कुल कितनें प्रत्याशी रहेगे। लेकिन दो हेमा नाम महिलाओं द्वारा नामांकन करने से भाजपा खेमें में बैचैनी देखी गई। भाजपाईयों का आरोप है कि विपक्षियों द्वारा हेमा नाम से वोटरों का गुमराह करने के उद्देश्य से उक्त महिलाओं के नामांकन भरवायें गये हैं। वहीं दोनो हेमा नामांकन महिलाओं ने इस तरह के आरोपों को खारिज करते हुए जनपद में विकास की बात कहकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया हैं।

Read More

मथुरा। विरक्त संत रमेश बाबा, गुरू शरणानन्द जी एवं संत विज्ञानाचार्य जी के सानिध्य में यमुना के किनारे सफाई कार्य अनवरत रूप से चल रहा है जिसके फलस्वरूप वहां के घाट अपने पुरातन स्वरूप में दिखाई देने लगे है। ब्रजवासी यमुना भक्तों के सहयोग से यमुना सफाई कार्य गति पकड़ रहा है इसी क्रम में शुक्रवार को सफाई कार्य में यमुना रक्षक दल के राष्टिय तकनीकी सलाहकार डीपी चतुर्वेदी व केपी सिंह द्वारा जेसीबी व टेक्टर चलवाये गये। यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास ने कहा कि सभी ब्रजवासी यमुना प्रेमियों के सहयोग से गउघाट स्थित प्राचीन घाटों को सुन्दर बना उन पर जल लाया जायेगा और इस स्थान को सुन्दर पर्यटक स्थल बनाया जायेगा। एक ओर यमुना रक्षक दल यमुना किनारे सफाई कार्य कर रहा है वहीं दूसरी ओर मार्च 2013 में किये गये आन्दोलन अब रंग लाने लगा है। यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार डीपी चतुर्वेदी ने बताया कि यमुना रक्षक दल द्वारा बिते वर्ष लाखों यमुना भक्तों के साथ यमुना की मुक्ति एवं ब्रज मे यमुना का शुद्ध अविरल प्रवाह के लिये दिल्ली तक पदयात्रा की गई जिसके फलस्वरूप केन्द्र सरकार ने यमुना रक्षक दल के साथ यमुना की मुक्ति व शुद्धि के लिये समझौता किया गया जिसमें एक समझौता के अनुसार सरकार द्वारा रेनुका, किसाउ व लखवार व्यास नामक स्थान पर वर्षा जल संचयन हेतु बांध बना जल संचयन कर  संचित जल को हरियाणा को दे यमुना जल छोड़ने का समझौता किया गया। अब उत्तराखंड में लखवार बांध का निर्माण शुरू हो गया है। जो यमुना रक्षक दल व यमुना भक्तों  के प्रयासों का फल है। यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय संगठन मंत्री रमेश सिसौदिया ने कहा कि  मार्च 2013 में हुयी ऐतिहासिक यमुना मुक्तिकरण पदयात्रा का रंग अब दिखाई देने लगा है। एक ओर सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिल्ली में सामान्तर नाले निर्माण को अनिवार्यता और दुसरी तरफ वर्षा जल संचयन के लिये बांध का निर्माण कार्य प्रारम्भ होना यमुना रक्षक दल व यमुना भक्तों के अथक प्रयासों का ही परिणाम है। अगर हम सभी मिलकर यमुना की मुक्ति व शुद्धि के लिये प्रयास करते रहे तो एकदिन ब्रज में पुनः अविरल जल दिखाई देगा। इस अवसर पर शहर अध्यक्ष पंकज चतुर्वेदी, त्रिलोकी व्यास, पवन अग्रवाल, भोला बाबा, राजू पेन्टर, अनिल चतुर्वेदी, शरद वर्मा, नरेन्द्र, विवेक, गोलू शर्मा आदि उपस्थित थे।

Read More

मथुरा। आम आदमी पार्टी के युवा लोक सभा प्रत्याशी अनुज गर्ग ने पार्टी कार्यकर्ताओं व समथकों के साथ मसानी, सरस्वती कुण्ड, गोविन्दपुर, शास्त्री नगर, ओमनगर, गनेशरा रोड़, सदर बाजार, बाढ़पुरा, माली मोहल्ला, कृष्णापुरी, जनरल गंज आदि क्षेत्रों में मतदाताओं से घर घर जा कर उनके चुनाव चिन्ह ‘झाडू़’ के आगे का बटन दबाकर उन्हें विजयी बनाने की अपील की। मतदाताओं ने गंदगी, खराब सड़कों, पेयजल समस्या, नालों की सफाई आदि की समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। ‘आप’ प्रत्याशी अनुज गर्ग ने मतदाताओं से कहा कि वह नेता नहीं आम आदमी हैं, समाज सेवा ही उनका ध्येय है। वह जनता के हित मंे उनकी आवाज बुलन्द करने को ही चुनाव मैदान में आये है। हमें झूठे वायदे नहीं विकास चाहिए जनता के पैसों का हिसाब चाहिए। जन सम्पर्क अभियान में जिला संयोजक डाॅ0 ललित मोहन शर्मा, जिला सचिव रवि सारस्वत, नगर संयोजक अजय बंधु, मीडिया प्रभारी प्रदीप चतुर्वेदी, सौरभ तिवारी, मुकेश अग्रवाल, अनिल गुप्ता, गिरधारी खण्डेलवाल, महेश बंसल, विकास अग्रवाल, राकेश शर्मा, अनिल चैधरी, संजय सिंह, रवि चैधरी, कुलदीप पाठक, अनूप गुप्ता, मदन मोहन वाष्र्णेय, अमित दिवाकर, नरेश अग्रवाल, किशन आर्य, कन्हैया लाल माहेश्वरी, निर्मल राजपूत, मधुर सेठ, आकाश गौड़, अजय कुमार खण्डेलवाल, सीमा गडि़या, गरिमा शर्मा, मोहिनी त्यागी, सैफाली, दीक्षा आदि थे।

Read More

मथुरा। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला मजिस्टेªेट विशाल चैहान ने 2 प्रमुख राजनैतिक दल (भाजपा एवं रालोद) के नेताओं द्वारा एमसीएमसी कमेटी से विज्ञापन का प्रमाणीकरण कराये बिना विभिन्न समाचार पत्रों में उसे प्रकाशित कराने पर चेतावनी जारी की है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोकदल प्रत्याशी जयन्त चैधरी ने 02 अपै्रल को एक तथा 03 अपै्रल को दो विज्ञापनों का प्रकाशन विभिन्न समाचार पत्रों में एमसीएमसी कमेटी से प्रमाणीकरण कराये बिना कराया जो निर्वाचन आयोग के निर्देशों का खुला उल्लंघन है। उन्होंने बताया कि इसके लिये उन्हें चेतावनी देते हुए उनसे कहा गया है कि भविष्य में प्रिन्ट या इलैक्ट्रोनिक मीडिया से किसी विज्ञापन का प्रकाशन या प्रसारण कराने के 72 घंटे पूर्व उक्त कमेटी से उसका अनुमोदन आवयक रूप से कराना सुनिश्चित करें। इसी श्रृंखला में उन्होंने भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी को भी चेतावना जारी की है क्योंकि 02 अपै्रल के विभिन्न समाचार पत्रों में उनके पक्ष में एक विज्ञापन प्रकाशित कराया गया था जिसका प्रमाणीकरण एमसीएमसी कमेटी से नहीं लिया गया था। चेतावनी के साथ साथ यह सलाह भी दी गयी है कि भविष्ष्य में किसी भी विज्ञापन के प्रकाशन या प्रसारण की अनुमति एमसीएमसी कमेटी से 3 दिन पूर्व ही लेकर उसे प्रकाशित या प्रसारित कराये जिससे निर्वाचन आयोग की स्वच्छ और निष्पक्ष चुनाव कराने की मंशा को सुनिश्चित किया जा सके।

Read More

नौहझील के कई गांवों में गठबंधन प्रत्याशी की पत्नि ने किया जनसम्पर्क मथुरा। कांग्रेस रालोद गठबंधन प्रत्याशी एवं सांसद जयंत चैधरी की पत्नि चारू चैधरी ने नौहझील विकास खण्ड के विभिन्न ग्रामों जनसम्पर्क व चुनावी सभाऐं कर कहा कि मथुरा के विकास के लिये यह आवश्यक है कि सांसद के पास युवा सोच के साथ साथ राजनैतिक अनुभव भी होना चाहिऐ ताकि वह वर्तमान परिस्थितियों में नई सोच के साथ कुशल राजनैतिक निणर्य ले सकंे। जयंत की युवा सोच एवं उनका राजनैतिक अनुभव जनपद के विकास में सहायक सिद्ध होगा और हम प्रत्येक क्षेत्र में विकास कर सकेंगे और संसद में हमारे जनपद का प्रतिनिधित्व मजबूत होगा। श्रीमती चैधरी ने इखू, तिलकागढी सुल्तानपुर पट्टी सुहागपुर शंकर गढी सकतपुर राम नगला रामपुर बांगर में गठबंधन प्रत्याशी श्री चैधरी के पक्ष में अपने समर्थकों के साथ जनसम्पर्क एवं चुनावी सभाऐं सम्बोधित कर रहीं थी उन्होंने कहा कि सांसद चैधरी ने अपने पिछले कार्यकाल में किये कार्यों का पूरी ईमानदारी से लेखा जोखा जनता के समक्ष रखा है सांसद ने राष्ट्रीय मुद्दों पर भी जनहित में भी अपनी आवाज बुलन्द की है संघर्ष के कुछ मुद्दों पर अभी और ताकत की जरूरत है जो 24 अप्रैल को आपके वोट से ही पूरी हो सकती है । कांग्रेस की वरिष्ठ महिला नेत्री लता चैहान ने गठबंधन प्रत्याशी के मौजूदा कार्यकाल की प्रशंसा करते हुये कहा कि वो आगे भी मतदाताओं की कसौटी पर खरा उतरने को माद्दा रखते हैं। श्रीमती चैधरी का नौहझील ब्लाक के विभिन्न गा्रमों में भगवती देवी रामदुलारी किशनियां हरदेयी रामनरायण शर्मा, होतीलाल निशाद निरंजन सैनी पिन्टू जाटव मुरलीधर बाल्मिक ठा0 रोशन सिंह आदि ने जोशीला स्वागत किया। श्रीमती चैधरी के साथ कांग्रेस की वरिष्ठ महिला नेत्री कमलेश चैधरी नीलम कुलश्रेष्ठ अर्शफी देवी इंदुबाला शर्मा सरोज अग्रवाल शकुन्तला सैनी बिरमा देवी जाटव आदि प्रमुख थे।

Read More

मथुरा। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी ठा0 चन्दन सिंह ने शहर के औरंगाबाद क्षेत्र में जनसम्पर्क कर मतदाताओं से विजय का आशीर्वाद माॅगा। उन्होंने कहा कि वह विजयी हुए तो आम जनमानस को पानी, बिजली जैसे मूलभूत सुविधाए उपलब्ध करायेगे। उन्होंने कहा कि पूर्व में वाहरी प्रत्याशी झूठें सपने दिखाकर पाॅच वर्षो तक चेहरा नहीं दिखाया। वह स्थानीय होने के नाते आपका जनसेवक बनकर आपके बीच ही रहेगे। सपा के जिला प्रभारी विनोद कुमार सविता, शिवमूर्ति राना ने कहा कि प्रदेश की सरकार मथुरा के चहुंमुखी विकास के लिए पुरी तरह जुटी हुई हैं। अतः आप चन्दन सिंह को संसद पहुंचाकर दिखाये कि वह किसी के वायदें व प्रालोवन में फंसनें वाले नहीं है जनता केवल अपना क्षेत्र का विकास चाहती हैं। सपा नेता डा0 अशोक अग्रवाल ने कहा कि वाहरी प्रत्याशी आपका ही पैसा विकास के नाम पर हजम करने के बाद पुनः पैसा दिखाकर जनता को रिझाने की कोशिश में लगें हैं। उन्हें जनता को बताना चाहिए के उनके कार्यकेाल मे पाॅच वर्ष बीत जाने के बाद भी सड़कों की दुर्दशा व बदहाली क्यों हैं। तथा जनपद का किसान बदहाल क्यों हैं। जनसम्पर्क में रवि यादव, अरूण दउीक्षित, शैलेन्द्र शर्मा, रूप् किशोर यादव, रितु सक्सैना, मनोज गोयल, धर्मेन्द्र, बिजेश, सलीम, वशीर खान, जयप्रकाश यादव आदि थे।

Read More



Mediabharti