मथुरा

नई दिल्ली रू मनीष तिवारी चुनाव लड़ने के लिए तैयार हो गए है वह लुधियाना से लोकसभा चुनाव लड़ सकते है। बताया जा रहा है कि तिवारी ने कांग्रेस आलाकमान को इसकी जानकारी दे दी है। साथ ही इस बात की जानकारी भी दी जा रही है कि कांग्रेस पार्टी तिवारी की बात को स्वीकार कर लेगी। गौरतलब है कि कुछ दिनों से खबरें आ रही थी कि मनीष तिवारी ने खराब तबीयत का हवाला देते हुए लोकसभा चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया था

Read More

शान्ति सेवा धाम पर हजारों श्रद्धालुओं ने मनाया होली महोत्सव शान्ति सेवा धाम में अपने अनुयायियों के साथ होली खेलते देवकी नन्दन ठाकुर जी वृन्दावन। वृन्दावन में आकर कन्हैया की भक्ति का रंग स्वतः ही चढ़ जाता है। एक बार अगर कृष्ण प्रेम में रंग गये तो इस रंग के ऊपर फिर दुनियांदारी का रंग नहीं चढ़ता। कृष्ण की भक्ति हमें प्रेम करना सिखाती है। आज पूरे संसार को मानवता और दयालुता के रंग की सबसे ज्यादा जरूरत है। हम सभी को बैरए वैमनस्य और दुर्भाव को छोड़कर एक दूसरे के प्रेम के रंग में रंगना चाहिये। छटीकरा स्थित शान्ति सेवा धाम पर 9 मार्च से चल रहे होली महोत्सव में रविवार को देवकीनन्दन ठाकुरजी महाराज ने कथा श्रवण को आये भक्तों को उपदेश देते हुये उक्त बातें कहीं। विभिन्न स्थानों से ब्रजवास को आये श्रद्धालुओं को सम्बोधित करते हुये उन्होने कहा कि कन्हैया की नगरी से प्रेम का सन्देश लेकर जायें। प्रवचन के पश्चात शुरू हुये होली महोत्सव में श्रद्धालुओं ने महाराज श्री के साथ जलेबीए लड्डूए फूलए रंग और गुलाल की रंगारंग होली खेली। दोपहर 3 बजे शुरू हुये कार्यक्रम में महाराज श्री ने ब्रज की होली गीतों और भजनों से कृष्ण भक्तों को झूमने पर विवश कर दिया । पूरे आश्रम प्रांगण में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। कुछ देर बाद ही होली की उमंग और तरंग और बढ़ी तो चारों और गुलाल और रंग की अद्भुत छटा दिखायी देने लगी। महाराज श्री ने गुलाल के साथ पिचकारी से रंग बरसाना शुरू किया तो भक्त उमंग में नाचने लगेे। कार्यक्रम में ब्रज के लोक कलाकारों द्वारा लठामार होली का प्रदर्शन किया गया। देर सांय तक यह कार्यक्रम चलता रहा। इस अवसर पर एमएल सोनीए राजेश कुमारए एचपी अग्रवालए आरके जैनए विजय शर्माए रवि रावतए जगदीश वर्माए मधु कपूर आदि के साथ हजारों की संख्या में लोगों ने सम्मिलित होकर ब्रज की होली का आनन्द उठाया।

Read More

जिला अस्पताल के निकट ग्राहक जागरूकता शिविर लगाते समिति के लोग मथुरा। उपभोक्ता सरंक्षण एवं कल्याण समिति द्वारा ग्राहक जागरूक शिविर जिला अस्पताल के समक्ष लगाया गया। शिविर में उपस्थित लोगों को सम्बोन्धित करते हुए अध्यक्ष वेदप्रकाश यादवए उपाध्यक्ष अरूण सिंह आर्यए ने केहा कि उपभोक्ता वाद का हल्ला अपना देश में बहुत मचाया जाता है परन्तु सबसे ज्यादा वेचारी भी उपभोक्ता के हिस्से में आती हैं। सरंक्षण कानून बनने के बाद भी उपभोक्ता मिलावट व ठगी का शिकार हो रहें हैं। सत्यानन्द शर्माए अर्चना माथुरए ने कहा कि जागरूक नागरिक का कर्तव्य है कि वह सचेत होकर समाज व देश का नुकसान होने से बचाये। कार्यक्रम में वेद प्रकाश पांडेयए दिलीप वर्माए आदि उपस्थित थे।

Read More

वृन्दावन। बंगाल से वृन्दावन घूमने आये युवक का साथी दो लाख रूपये लेकर फरार हो गया, काफी खोजबीन करने के बाद जब उसे नहीं मिला तब जाकर पीडित के द्वारा इस घटना की शिकायत कोतवाली वृन्दावन में साथी के खिलाफ की गई। मिली जानकारी के अनुसार, पश्चिम बंगाल के मालदा जिले स्थित ग्राम कमल टोला, थाना वैष्णव नगर क्षेत्र का निवासी धीरेन्द्र सरकार पुत्र कमल सरकार अपने एक अन्य साथी अमित कुमार मिश्र निवासी ग्राम बांगी टोला, थाना कालिया चैक जिला मालदा पश्चिम बंगाल के साथ में वृन्दावन घूमने आया था। पीडित धीरेन्द्र ने पुलिस को दिये शिकायती पत्र में बताया है कि दिनांक 18 मार्च 2014 को वृन्दावन स्थित जयपुर मंदिर के समीप से उसका साथी किराये भाडे के रूपये सहित दो लाख रूपये लेकर अचानक चंपत हो गया। साथी अमित कुमार मिश्र के न दिखने पर पीडित ने काफी उसकी खोजबीन कर डाली लेकिन कहीं नहीं मिला। अंत में हार कर बंगाल के पीडित यात्री ने अपने साथी के खिलाफ दो लाख रूपये लेकर भाग जाने की शिकायत कोतवाली वृन्दावन दी। उसने बताया कि उन्हें वृन्दावन के बाद गोवर्धन राधाकुन्ड जाना था लेकिन उससे पहले ही उसका साथी गायब हो गया।

Read More

मथुरा। थाना सदर बाजार क्षेत्र के गोकुल तिराहे पर बलदेव का हुरंगा देख कर लौट रहें जीजा सालें की कार में टैंकर ने टक्कर मार दी जिससें साले की मौके पर ही मौत हो गई वहीं जीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर घायल को ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया वहीं मृतक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। मिली जानकारी के अनुसार बाॅबी उर्फ वीरेन्द्र पुत्र रमेशचन्द्र निवासी बोदला जगदीशपुरा आगरा बलदेव का हुरंगा देखने जनपद के सदर बाजार मथुरा स्थित अपनी बहन के यहाॅ आया हुआ था यहा से अपने बेहनोई विपिन के सााथ बलदेव हुरंगा देखनें चले गये। शाम को दोनो हुरंगा देखकर आल्ट्रो कार संख्या यू पी 80 ए एच 8288 द्वारा घर वापिस लौट रहें थे कि जैसे ही उनकी कार थाना सदर बाजार क्षेत्र अन्तर्गत गोकुल बैराज मौड़ पर पहुंची तभी विपरीत दिशा से आ रहा टेंकर ने उनकी कार में टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद आसपास के लोग मोके पर एकत्रित हो गये। जिन्होंने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर कार सवारों को वाहर निकाला दोनो गंभीर हालत में थे। जिन्हें पुलिस ने लाइफ लाइन अस्पताल में भर्ती कराया जहाॅ बाॅबी की हालत गंभीर होने पर आगरा रैफर कर दिया। लेकिन आगरा ले जाते समय बाॅबी ने रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं।

Read More

इस मार्ग पर आये दिन टकराते हें वाहन   राध्राकुण्ड। गिर्राज महाराज की परिक्रमा करने के लिए लाखों श्रद्वालु भक्त गोवर्धन आते हंै। वहीं परिक्रमा को आने वाले श्रद्वालुओं को बेहतर सुविधा देने के लिए राज्य सरकार द्वारा व पर्यटन विभाग द्वारा करोडो रूपये खर्च सड़क विजली पानी के नाम पर किये जा रहे हों। लेकिन राधाकुण्ड छटीकरा मार्ग पर सरकारी शराव के ठेका के समीप सड़क पर दोनो साइड़ो पर काफी समय से वजरी के्रसर गिटटी से मार्ग अटा पड़ा हुआ है। जिससे गिर्राज परिक्रमा को आने वाले श्रद्वालु भक्तो को व क्षेत्र वासियो को परेसानी का सामना करना पड़ता है। जव कि यह मार्ग राधाकुण्ड से मुखराई मांेड तक फोर लाइन वना हुआ है। और इतना ही नही वल्कि इस मार्ग पर दिन रात चलने वाले वाहनो का तांता लग रहा है मार्ग अबरूद्व होने से वाहनो का आपस में टकराने का भय वना रहता है। वहीं इस मार्ग पर वजरी गिटटी ईंट पडे. देखे जा सकते है। लेकिन जिला प्रशासन ने इसे हटवाना तक उचित नहीं समझा है।  

Read More

मथुरा। लाल, पीला, हरा, नीला रंगमात्र चेहरों को रंगता है। जो उतर भी जाता है। जबकि रंग तो ऐसा हो जो कभी न उतरें। इसके लिये प्रभु नाम का रंग सबसे बेहतर एव ंपक्का रंग है जो कभी नही ंउतरता। ये कहना है संत निरंकारी मिशन के युवा विचारक किशोर स्वर्ण का। वह ओरंगाबाद टाउनशिप मार्ग स्थित गोपी कृष्ण गेस्ट हाउस में ब्रज की होली को देखने आये तीर्थ यात्रियों को होली का महत्व बता रहे थे। उन्होंने कहा कि होली का पर्व बाल भक्त प्रहलाद के प्रसंग की याद दिलाता है जिससे हमे ंप्रभु भक्ति की प्रेरणा मिलती है वहीं प्रभु के प्रति विश्वास बढता है। तभी तो प्रभु के भक्त यही वरदान मागते है कि जो शबरी पर रंग चढ़ा था, जिस रंग रंगी थीं मीरा, भक्त सुदामा तुलसी रंगे थे। जिस रंग रंगें कबीर, हम पर भी वो रंग चढ़ा दो जो उतरे कभी ना। किशोर स्वर्ण ने कहाकि वर्तमान में मानव मन वैर, नफरत, ईश्र्या, द्वेश जैसी नकारत्मक भावनाओं से दूषित है जिसे स्वच्छ, पावन एव ंनिर्मल बनाना जरूरी है इसके लिये सतगुरू से प्रभुनाम की दात लेना आवश्यक है। होली सत्संग निरंकारी मंडल के जिला संयोजक हरविंद्र कुमार ने बताया कि 16 मार्च रविवार सुबह 10 बजे से हाइवे नवादा स्थित संत निरंकारी संत्सग भवन में कैसी हो भक्तों की होली विषयक सत्संग होगा तथा 17 मार्च सोमवार दोपहर 4 बजे ंसे कृष्णा नगर स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन में होली मिलन सत्संग होगा।

Read More

मथुरा। पीडि़त किसान कालीचरन आदि एवं बेसहाराओं के समर्थन में उत्तर प्रदेश किसान सभा का धरना 80 वें दिन एवं 55 वें दिन अनशन भूख हड़ताल जारी रही। भूख हड़ताल पर बैठने वाले कमलेश चैधरी, लज्जादेवी, लक्ष्मीदेवी, रामढकेली एवं कल्लू बैठे। धरने की अध्यक्षता कल्लू एवं रामढकेली ने की। धरने को सम्बोधित करते हुए किसान नेता छीतर सिंह ने कहा कि गरीब, मजदूर किसान के संगठन को तोड़ने वाले बहुत लोग हैं, क्योंकि पूंजीपति धन्नासेठ जानते हैं कि अगर किसान मजदूर जागेगा तो अपने अधिकार मांगेगा। धरने में सत्यवीर गुर्जर, भगवान सिंह, चै. बालकिशन, दऊआ पटेल, आशा, राजन देवी, सौमोती, हीरादेवी, प्रेमवती, भगवान देवी, राजकुमारी, रामादेवीव, राजकुमार, सुभाष, सूखा, राजू कश्यप, रामलाल, मोहन पहलवान, पप्पू, दिनेश लोधी, मंगल सिंह आदि सैकड़ों महिला पुरुष मौजूद थे। सभा का संचालन किसान नेता नवल सिंह ने किया।

Read More

मथुरा। मथुरा में सदभावना यूनिट का गठन हो गया है। जिसके तहत चेयरमैन आर्चबिसप डा0 अलवर्ट डिसूजा डायरेक्टर वर्गीश, कुन्नथ काॅर्डीनेटर रैफी वलेचेरा, काॅर्डीनेटर इलियास कोरिया, अध्यक्ष मलिक अरोड़ा, उपाध्यक्ष श्रीमती बलवंत कौर, सचिव दीपक जैन, संयुक्त सचिव रगीना, कोषाध्यक्ष मिस्टर एमडी साहिद, सदस्य इन्द्रकुमार बजाज, मनोज शर्मा, आरके मैसी, जितेन्द्र जैन आदि। सदभावना मथुरा यूनिट का गठन अक्टूबर दो 2013 से एक वर्ष के लिए हुआ है।

Read More

मथुरा। जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विशाल चैहान के निर्देशानुसार लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2014 के दृष्टिगत निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण अनुदेश 2014 के बिन्दु 3ण्1ण्10 में दिये गये निर्देशो के क्रम निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण के संबंध में गठित समितियों के पर्यवेक्षण हेतु निम्न सारणी के अनुसार व्यय अनुवीक्षण सेल गठित कर व्यय अनुवीक्षण सेल का नोडल आफिसर नामित किया जाता है। श्री रमेश चन्द्रए डिप्टी कलक्टरए मथुरा एवं नोडल अधिकारी मोबाइल नम्बर 8755597760 है।

Read More