मथुरा

मथुरा। जिलाधिकारीध्जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन बंसल ने आगामी विधान सभा सामान्य निर्वाचन को विधिवत्, समयबद्ध, स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु विभिन्न कार्यों के लिए प्रभारी अधिकारी और उनके साथ सह-प्रभारी अधिकारियों की नियुक्ति के आदेश जारी किये हैं। आदेश के क्रम में प्रभारी सह-प्रभारी अधिकारीगण भारत निर्वाचन आयोग प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देशों के अनुरूप नियमानुसार अपने अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सहयोग से अपने से संबंधित कार्य को समयबद्ध तरीके से सम्पन्न कराने के लिए पूर्ण उत्तरदायी होंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी आदेश के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार वर्मा प्रभारी अधिकारी कार्मिक एवं उनके साथ जिला सूचना विज्ञान अधिकारी आरपी अग्रवाल, जिला विकास अधिकारी उमेश कुमार त्यागी, सहायक जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अजय गुप्ता व बीएसए मनोज मिश्रा सह-प्रभारी बनाये गये हैं। अपर जिलाधिकारी प्रशासन अजय कुमार अवस्थी सुपर जोनल, जोनल, सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की नियुक्ति के प्रभारी एवं उनके साथ जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, सहायक जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, व सहायक निर्वाचन अधिकारी को सह-प्रभारी बनाया गया है। अपर जिलाधिकारी प्रशासन को ईवीएम की जांच व रख-रखाव का प्रभारी, मतदान हेतु ईवीएम तैयार करने व निर्वाचन सामग्री के वितरण का प्रभारी, कानून व्यवस्था, बल्नरेविलिटी मैंपिंग व जिला सुरक्षा योजना का प्रभारी, रूटचार्ट प्रभारी, मतदान केन्द्रों पर विवरण अंकित कराने व मतदान हेतु व्यवस्था का प्रभारी, जनसभा, जुलुस, रैली व हैलीपेड आदि की अनुमति हेतु एकल खिडकी का प्रभारी भी नामित किया है और इनमें उनके साथ अलग-अलग सह-प्रभारी अधिकारियों की भी नियुक्ति की है। आदेश के क्रम में अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व रवीन्द्र कुमार आदर्श आचार संहिता अनुपालन के प्रभारी होंगे जिनके साथ सभी विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के रिटर्निंग अफसर व पालिका नगर पंचायतां के अधिशासी अधिकारी सह-प्रभारी रहेंगे। वे निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण के भी प्रभारी व उनके साथ मुख्य कोषाधिकारी और जिला स्तरीय मीडिया सर्टीफिकेशन एवं मानीटर्रिंग कमेटी के प्रभारी व सहायक निदेशक सूचना सह-प्रभारी बनाये गये हैं। एमवीडीए के सचिव विजय कुमार को प्रशिक्षण प्रभारी व उनके साथ जिला विद्यालय निरीक्षक, एमवीडीए के अधिशासी अभियंता सुबोध राय व सहायक अभियंता मनोज सागर सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी कानून व्यवस्था रमेश चन्द्र को टैंट, फर्नीचर, विद्युत, माइक, नामाकंन प्रशिक्षण, कार्मिकों की रवानगीध्वापसी, स्ट्रॉग रूम, मतगणना स्थल पर टैंट, फर्नीचर, विद्युत, माइक का प्रभारी, मतगणना स्थल निर्माण प्रभारी, स्थाईध्अस्थाई स्ट्रॉग रूम व्यवस्थाओं का प्रभारी सहित विभिन्न निर्वाचन व्यवस्थाओं आदि के संबंध में निर्धारित मानक के अनुसार टैंडर आदि की कार्यवाही का प्रभारी बनाया है और उनके साथ सह-प्रभारी अधिकारियों की तैनाती की है।  जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा नगर मजिस्ट्रेट रामअरज यादव को वाहन, ईंधन व्यवस्था, प्रेक्षकों की व्यवस्था व स्वीप का प्रभारी व उनके साथ अन्य अधिकारियों को सह-प्रभारी नियुक्त किया है। उन्होंने पीडी डीआरडीए सचिन को वीडियो कैमराध्फोटोग्राफरों की व्यवस्था का प्रभारी व मनोरंजन कर एवं जिला पंचायत राज अधिकारी को सह-प्रभारी, उप निदेशक कृषि प्रसार राकेश बाबू को लेखन निर्वाचन सामग्री का प्रभारी व डीपीआरओ, कृषि अधिकारी एवं एसडीओ कृषि को सह-प्रभारी नियुक्त किया है। डीएम ने डिप्टी कलेक्टर डा. वैभव शर्मा को सांख्यकीय सूचनाओं की तैयारी व प्रेषण, नाम निर्देशन पत्र व निर्वाचन संबंधी समस्त प्रपत्रों के तैयार कराने व निर्वाचन कार्यालय की मोनिटरिंग का प्रभारी एवं सांख्यकीय सूचनाओं के लिए समस्त आरओ, सहायक सूचना विज्ञान अधिकारी, अर्थ-संख्याधिकारी, नाम निर्देशन पत्र प्रपत्रों की तैयारी के लिए सहायक निर्वाचन अधिकारी व वरिष्ट सहायक हरस्वरूप सारस्वत सहित निर्वाचन कार्यालय की मोनिटरिंग के लिए सहायक निर्वाचन अधिकारी सुधीर कुमार को सह-प्रभारी नियुक्त किया है। उन्होंने डिप्टी कलेक्टर डा. बसंत अग्रवाल को प्रभारी अधिकारी शिकायत व सभी आरओ, अल्प संख्यक कल्याण अधिकारी, बंदोबस्त चकबंदी अधिकारी को सह-प्रभारी नियुक्त किया है। शिकायत प्रकोष्ट एवं निर्वाचन कंट्रोलरूम का डिप्टी कलेक्टर डा. बसंत अग्रवाल व उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा रवीन्द्र प्रताप को प्रभारी तथा सहायक निदेशक मत्स्य, सीडीपीओ दत्तात्रेय, सहायक नियंत्रक नागरिक सुरक्षा को सह-प्रभारी बनाया है। जिलाधिकारी ने परिवीक्षाधीन आईएएस अनुनय झा को आईटी सेल व एसएमएस, मतदान तिथि को बेवकास्टिंग व्यवस्था एवं कम्यूनिकेशन प्लान का प्रभारी तथा उनके साथ सूचना विज्ञान अधिकारी, सहायक सूचना विज्ञान अधिकारी को सह-प्रभारी बनाया है, सहायक अभिलेख अधिकारी वृषभान सिंह राठौर सशस्त्र बलों, निर्वाचन ड्यूटी करने वाले मतदाताओं को डाक मतपत्र भेजने ईडीसी प्रमाण पत्र जारी करने के प्रभारी एवं सभी आरओ व उनके द्वारा नामित हर विधान सभा क्षेत्र के एआरओ सह-प्रभारी बनाये गये हैं। एआर कोपरेटिव राघवेन्द्र सिंह मत पत्र व्यवस्था के प्रभारी तथा सहायक जिला सहकारी अधिकारी बृजभूषण व संजीव गौतम को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। डीएम ने मतदान गणना कार्मिकों को हल्का नाश्ता, टीए राशि वितरण हेतु मुख्य कोषाधिकारी बृजविहारी कुशवाहा को प्रभारी, शिक्षा विभाग के वित्त व लेखाधिकारी आशुतोष रघवंसी को सह-प्रभारी, अभ्यर्थियों के व्यय लेखा की जांच व रख-रखाव के लिए मुख्य कोषाधिकारी को प्रभारी, एमवीडीए, निचली मांट ब्रांच गंगनहर, लोनिवि निर्माण, प्रा. खंड प्रथम व बेसिक शिक्षा के लेखाधिकारी को सह-प्रभारी और अस्थाई स्थाई स्ट्रॉगरूम की चाबियों को रखे जाने के लिए मुख्य कोषाधिकारी को प्रभारी, सभी आरओ को सह-प्रभारी, निर्चाचक नामावलियों की कार्य प्रतियां, मतगणना एजेंटों की नियुक्ति व प्रचार वाहन पास जारी के लिए संबंधित विधान सभा क्षेत्र के आरओ प्रभारी व समस्त एआरओ को सह-प्रभारी, मतदान स्थल निर्माण हेतु सभी उप जिलाधिकारियां को प्रभारी, तहसीलदारों सह-प्रभारी, मतगणना उपरांत शील्ड ईवीएम को स्ट्रॉगरूम में रखे जाने हेतु सभी विधान क्षेत्रों के आरओ को प्रभारी, सभी एआरओ व डीपीआरओ को सह प्रभारी, दिव्यांग मतदाताओं के मतदान-मतपत्र आदि व्यवस्थाओं हेतु विकलांग जन कल्याण अधिकारी को प्रभारी, सभी आरओ को सह-प्रभारी सहित सफाई जल व्यवस्था के लिए पालिका अधिशासी अधिकारी बृजेश कुमार को प्रभारी एवं डीपीआरओ व मंडी सचिव मथुरा को सह- प्रभारी नियुक्त किया है।

Read More

मथुरा। जिलाधिकारीध्जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन बंसल के निर्देशन में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत जनपद के सीबीएसई व आईसीएसई शिक्षण संस्थानों में आयोजित शिक्षक-अभिभावक बैठक के दौरान शिक्षक अभिभावक, छात्र-छात्राओं व कर्मचारीगण को मतदाता सूची में नाम शामिल कराने तथा मतदाता फोटो पहचान पत्र बनवाने की ऑनलाइन व ऑफलाइन फार्म भरने की पूरी प्रक्रिया की जानकारी देते हुए 1 जनवरी 2017 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सभी छात्र-छात्राओं के सूची में नाम शामिल कराने और ऐसे अन्य पात्रों को भी जानकारी देकर फार्म भरवाने को प्रेरित किया गया। ज्वांइट मजिस्ट्रेट स्वीप सह प्रभारी अनुनय झा ने गत दिवस इसके लिए शिक्षण संस्थाओं की बैठक आहूत कर शिक्षक अभिभावक बैठकों में अधिकारियों कोर कमेटी सदस्यों के माध्यम से संदेश प्रचारित कराने की व्यवस्था की थी, जिन्होंने संस्थाओं में प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रक्रिया समझाते हुए सभी पात्रों के सूची में नाम शामिल कराने हेतु फार्म भरवाने की अपील की। स्वीप कॉर्डिनेटर ने अभियान के उपरांत जानकारी दी कि डिप्टी कलेक्टर डा. वैभव शर्मा ने वृन्दावन के परमेश्वरी देवी धानुका विद्यालय, उप जिलाधिकारी छाता ने कोसीकला के विद्या देवी जिंदल विद्यालय, एसडीएम गोवर्धन एमपी सिंह ने बाबा कढेरा सिंह इंटर कॉलेज, कोर कमेटी की सदस्य कुमारी नम्रता व कल्पना ने डीपीएस, कु. बबिता, भावेश गौतम व जसकीरत सिंह ने राजीव इंटरनेशल स्कूल, जीआईसी के प्रधानाचार्य अखिलेश यादव, डा. पल्लवी सिंह ने केन्द्रीय विद्यालय सदर व सेंट पाल, वृषभान गोस्वामी व स्वर चतुर्वेदी ने कान्हा माखन स्कूल, डा0. अमर कुमार ने आर्मी पब्लिक स्कूल, डा0 अंशनाना सक्सेना व डा0 मोनिका दीक्षित ने श्रीजी बाबा सरस्वती मंदिर, नूतन देहर व सुनीता अग्रवाल ने हनुमान प्रसाद धानुका वृन्दावन और डा0 रन सिंह व दलवीर सिंह चैधरी ने केन्द्रीय विद्यालय बाद में शिक्षक-अभिभावक मीटिंग के दौरान संदेश प्रसारित किया। 

Read More

1994 में सीमा पर शहीद लांस नायक का कालेज में लगा मोमेटो मथुरा। सेना के शहीद जवानों की शहादत से बच्चों को प्रेरित करने के लिए किसान इण्टर कालेज में शहीद मुकेश कुमार शर्मा का स्मृति चिह्न लगाया गया । शुक्रवार को लगाए गए स्मृति चिह्न को बीएसएफ के हैड कांस्टेबिल द्वारा गुड़गांव से लाया गया था । महावन तहसील के गांव सिहोरा निवासी मुकेश कुमार शर्मा वर्ष 1986 में बीएसएफ में भर्ती हुए थे । इन्होंने अपनी हाईस्कूल तक की शिक्षा किसान इण्यर कालेज सौंख खेड़ा से प्राप्त की थी । वर्ष 1983 में हाईस्कूल की परीक्षा संस्थागत छात्र के रूप में उत्तीर्ण की थी । वर्ष 1994 में लांस नायक मुकेश कुमार शर्मा 22वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल में श्रीनगर में तैनात थे । 20 जनवरी 1994 को वह श्रीनगर के केवदर एरिया में 3 अन्य साथियों के साथ बंकर में ड्यूटी पर थे । इसी दौरान आतंक-वादियों ने बंकर में 2 ग्रेनेड फेंके । मुकेश ने साहस दिखाते हुए ग्रेनेड को पैर से हटाने का प्रयास किया लेकिन तब तक ग्रेनेड फट गया । इसके बाद आतंकवादियों ने भी गोलियों की बौछार कर दी । इससे मुकेश शहीद हो गए ।  विद्यालय के प्रधानाचार्य ने आज शहीद लांसनायक का विद्यालय में मूमेन्टो लगाने पर आयोजित श्रद्धांजलि में उनके सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी । उन्होंने कहा कि 21 अक्टूबर को हर साल पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है । शहीद मुकेश के साहस की सराहना करते हुए छात्र छात्राओं का उत्साह वर्धन किया और कहा कि ऐसे जाबांज शहीदों से आप लोगों को शिक्षा लेनी चाहिए । साथ ही भविष्य में उनकी तरह समय आने पर देश के लिए हस्ते-हस्ते शहीद होने की प्रेरणा लेनी चाहिए। समारोह के अन्त में दो मिनट का मौन धारण कर उनको श्रद्धांजलि दी गई। बीएसएफ के डीआईजी द्वारा किसान इण्टर कालेज से शिक्षा ग्रहण करने के चलते शहीद का परिचय कराते हुए स्मृति चिह्न भेजा है । बीएसएफ के हैड कांस्टेबिल रामजीत सिंह द्वारा इसे गुड़गांव से 20 अक्टूबर को कालेज में लाया गया । शुक्रवार को शहीद दिवस के उपलक्ष्य में स्मृति चिह्न विद्यालय में लगाया गया । इस दौरान शहीद की पत्नी अनीता शर्मा भी उपस्थित रहीं । साथ ही प्रबन्धक विनोद कुमार चूड़ामणि, प्रधानाचार्य चन्द्रभान यादव, देवेन्द्र सिंह परिहार, लोकेन्द्र सारस्वत, डा. रवेन्द्र सिंह, दिलीप कृष्ण गौतम, कुसुमलता, भानुप्रताप, कृष्णवीर सिंह, कृष्ण कुमार लक्ष्मन, रमाकान्त शर्मा, हेमन्त व दलवीर सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे ।  

Read More

मथुरा। शहर काॅग्रेस कमेटी कार्यालय पर आबिद हुसैन की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश काॅग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष व प्रभारी आगरा मण्डल प्रदीप कंसल ने 26 सितम्बर 2016 की 27 साल यूपी बेहाल तथा 01 अक्टूबर 2016 को राहुल जी की किसान रैली, जो कि कर्जा माफ, बिजली बिल हाफ, समर्थन मूल्य का करो हिसाब के संबंध में देवरिया से दिल्ली तक किसान यात्रा के मथुरा आगमन पर उपरोक्त दोनो कार्यक्रमों मथुरा के काॅग्रेसजनों, प्रबुद्धजनों, व्यापारीवर्ग, मजदूर वर्ग एवं सभी धर्म-वर्ग की जनता ने जिस उत्साह एवं गर्म जोशी के साथ यात्राओं का स्वागत किया तथा यात्रा में भारी मात्रा में भागीदारी कर काॅग्रेस पार्टी को समर्थन दिया इसके लिये उत्तर प्रदेश काॅग्रेस कमेटी की तरफ से आप सभी को आभार प्रेषित करता हूॅ। मथुरा के काॅग्रेसजन निष्ठावान, समर्पित, क्रर्मठ व अनुसाशित है। आप सभी से आशा करता हूॅ कि आने वाले समय में पार्टी के सभी कार्यक्रम तथा चुनावों में आप सब लोग एकजुटता के साथ सहयोग कर अपना दायत्व निभायेंगे। शहर अध्यक्ष आबिद हुसैन ने अपने संबोधन में कहा कि उपरोक्त दोनो यात्रायें शहर के मुख्य मार्गो से होकर निकली थी। राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों के साथ जिला एवं शहर काॅग्रेस कमेटी को काॅग्रेस की निति, राहुल जी के संदेश को जन-जन तक पहुॅचाने का स्थानीय संगठन का दायित्व है। इसी क्रम में 23 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक ग्राम स्तर तथा वार्ड स्तर पर राहुल संदेश यात्रा कार्यक्रम का आयोजन होगा, जिसमें राष्ट्रीय प्रान्तीय नेताओं के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के नेता काॅग्रेस विधान मण्डल दल एवं विधायक मथुरा-वृन्दावन प्रदीप माथुर उपस्थित रहेंगे।  बैठक में मुख्य रुप से विचार एवं सुझाव रखने वाले काॅग्रेसजनों में डा. राणा प्रताप, डा. देवेन्द्र यादव, राहुल अरोड़ा, महेश प्रधान बाल्मीकि, कीर्ति कुमार कौशिक, नीलम कुलश्रेष्ठ, ठा. बिहारीलाल, दीपक वर्मा, विक्रम बाल्मीकि, बृज किशोर गोस्वामी, राजरानी निमेष, गजानन्द चतुर्वेदी, निशात अहमद खान, वकील कुरैशी, राजाराम सैनी, अजय शर्मा, अरुण भारती, लईक खान, प्रहलाद सिंह, हनीफ खान, शहजाद वेग, गुडडू कुरैशी, विनोद चतुर्वेदी, जाविद आलम, संजीव शर्मा, सत्यानंद शर्मा, महिपाल सिंह, गोपाल पचैरी, विष्णु राजपूत, सिराज भाई, देवेन्द्र भटनागर, नियाज कुरैशी, आशुतोष जेटली, चमन नागर, अशोक बाल्मीकि, राजकुमार शर्मा, अभिषेक गर्ग, काला कुरैशी, मनोज, सलमान, मोहन लाल, फरमान कुरैशी, चाॅद भाई, आकाश, राहुल कुरैशी, कल्लू, खालिद, नीलम अग्रवाल, सुमित चतुर्वेदी, कृष्णा माहौर, इंद्रजीत गौतम, महेन्द्र, राजेन्द्र सैनी, राजकुमार सिंह आदि प्रमुख रुप से थे। कार्यक्रम का संचालन विनोद चतुर्वेदी ने किया। 

Read More

मथुरा। थाना मगोर्रा क्षेत्र अन्तर्गत एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार ओमकार पुत्र रामस्वरूप निवासी नगला घेरू मगोर्रा कल सुबह अपने घर से खेत पर कपास बीनने के लिये गया था। जब उसकी बेटी दोपहर को खाना देने के लिये खेत पर पहंुची तो उसका पिता खेत पर नहीं था। शाम चार बजे पता चला की ओमकार बबूल के पेड के सहारे मृत अवस्था में दिखाई दिया। इस घटना से गांव में सनसनी फैली हुई है। मृतक के भाई होशियार सिंह ने बताया कि उसके गले पर चोट के निशान है। लेकिन उसने किसी भी व्यक्ति का इस घटना में संलिप्त होने की बात नहीं कही। 

Read More

मथुरा। थाना छाता अन्तर्गत पैगांव रोड से तीन लड़के एक बाइक सवार से बाइक व 13 हजार रूपये लूट कर ले गये। बताया गया कि चन्दन पुत्र शिवराम निवासी अजीतपुर के साथी सुजीत से 15-20 वर्ष के तीन लड़के बाइक संख्या यूपी 85-5312 और 13 हजार रूपये लूट कर ले गये।   

Read More



Mediabharti