मथुरा

मथुरा। महाविद्या काॅलोनी में एक रोज पूर्व सीवर टैंक में गिरने से 8 वर्षीय पार्थ की मौत हो गई। मृतक बच्चे के चाचा नवीन असथाना ने इसे लापरवाही बताते नगर पालिका अध्यक्ष मनीषा गुप्ता सहित चार अन्य अधिकारियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज करायी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि नामजदों ने एमवीडीए द्वारा बनाये गये पार्क जिसमें सीवर टैंक बना है। इसके निर्माण लापरवाही बरतने के कारण सीवेज टैंक अतिरिक्त भार होने पर धस गया जिससे 8 वर्षीय पार्थ की दबने से मृत्यु हो गई।   

Read More

मथुरा। अग्रभारत सभा महिला समिति ने अग्रवाटिका के सुसज्जित मंच पर डांडिया महोत्सव अन्तर्गत गायत्री मंत्र के उच्चारण संग राधा-कृष्ण की छवि के समक्ष संयोजिकाओं आशा अग्रवाल व मीरा अग्रवाल ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रमान्तर्गत अग्र बहनों ने गुजरात, राजस्थानी एवं फिल्मी गीतों की सुमधुर ध्वनों पर डांडिया नृत्य के मनभावन कार्यक्रम एवं हाउजी व अन्य खेलों के माध्यम से मनोरंजन के नये आयाम प्रस्तुत किये। विजेता बहिनों को पदाधिकारियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। संचालन पूर्व मंत्री अंजना अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष ओमवती अग्रवाल, रजनी बंसल, लता अग्रवाल, उपाध्यक्ष सुनीता अग्राल, वंदना बंसल, मीडिया प्रभारी रैनू अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल, सुधा, अनीता, अर्चना, माधुरी, नविता, रेखा, नगीना, संगीता, कुसुम, बविता, चारू, सरिता, मीता, सविता, मनोरमा, छाया, वीनल, मंजू, रंजना आदि ने पूर्ण सज-धज के साथ सहभागिता कर डांडिया महोत्सव को गरिमामय बनाया। 

Read More

वाराणसी। मोदी ऐसे समय में अपने लोकसभा क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे जब प्रदेश में विधानसभा चुनाव में कुछ महीने ही शेष रह गये हैं और राजनीतिक सरगर्मी बढ़ रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी का दौरा करेंगे। जहां वह 51,000 करोड़ रुपये की लागत वाली 1500 किलोमीटर लंबी गैस पाइपलाइन और वाराणसी-इलाहाबाद रूट पर रेलवे पटरियों को डबल लाइन करने समेत कई महत्वाकांक्षी परियोजनाओं की शुरूआत कर सकते हैं। अपने आठवें दौरे पर आ रहे मोदी गैस पाइपलाइन परियोजना ऊर्जा गंगा की शुरूआत करेंगे,जिससे वाराणसी के लोगों को आगामी दो साल के अंदर पाइप वाली कुकिंग गैस मुहैया कराने का वादा किया गया है। इसके अलावा इलाहाबाद-वाराणसी सेक्शन पर रेलवे पटरियों को ट्रैफिक दबाव को कम करने के लिए डबल करने जैसी परियोजनाओं को भी हरी झंडी दिखा सकते हैं। यहां डीजल लोकोमोटिव वर्क्स का विस्तार और पूरी तरह वातानुकूलित पेरिशेबल कार्गों केंद्र का शिलान्यास भी उनके कार्यक्रमों में शामिल हो सकता है। वह इस पौराणिक शहर को समर्पित एक डाक टिकट का विमोचन भी करेंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री शहर के भीड़भाड़ वाले कैंट इलाके से गुजरने वाली एक सडक़ के चौड़ीकरण कार्य का भी शिलान्यास करेंगे।   शहर में पिछले कुछ दिन से विभिन्न गतिविधियां चल रहीं हैं। जिसमें कई केंद्रीय मंत्री समारोह स्थल का दौरा कर चुके हैं। इनमें ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल, पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा शामिल हैं. इन मंत्रियों ने प्रधानमंत्री के दौरे की तैयारियों का जायजा लिया। प्रधानमंत्री के दौरे के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंताजाम किए गए है    साभार-khaskhabar.com    

Read More

लखनऊ। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बड़ा फैसला लेते हुए दूसरी बार शिवपाल यादव समेत 6 मंत्रियों को कैबिनेट से बर्खास्त कर दिया है। शिवपाल के अलावा 5 अन्य मंत्रियों में ओम प्रकाश, नारद राय, शादाब फातिमा, गायत्री प्रसाद और मदन सिंह चौहान शामिल हैं।वहीं अखिलेश ने साफ किया है कि पार्टी नहीं तोडेंगे, बल्कि पार्टी तोडऩे वालों के खिलाफ र्कारवाई करेंगे। अखिलेश ने अमर सिंह की करीबी जया प्रदा को यूपी फिल्म डेवलपमेंट काउंसिल से भी हटा दिया है। इसके अलावा अखिलेश ने बैठक में कहा कि जो भी अमर सिंह के साथ है, उनको हटाया जाएगा। जिस व्यक्ति ने पार्टी में झगड़े पैदा किए उनको माफी नहीं दी जाएगी। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं अखिलेश के घर के सामने अमर की फोटो फाड़ी और उनके खिलाफ नारेबाजी भी की।    बैठक में अखिलेश ने भावुक होते हुए कहा कि मैं अपने पिता का बेटा हूं। हमेशा उनके साथ रहूंगा। बैठक में अमर सिंह के खिलाफ नारे लगाए गए। सीएम ने उन्हें दलाल तक कहा।अमर सिंह पर अखिलेश ने कहा कि ये आदमी पिता और पुत्र को लड़ाना चाहता है। ये बीजेपी से मिला हुआ है। नेताजी के खिलाफ जिसने भी कुछ कहा है मैं हमेशा खिलाफ रहा हूं। मैं अपने पिता का उत्तराधिकारी हूं। पार्टी टूटने नहीं दूंगा।कैबिनेट से हटाए जाने के बाद शिवपाल यादव मुलायम सिंह के आवास पहुंच गए हैं। इससे पहले पार्टी के वरिष्ठ नेता रेवती रमन सिंह, नरेश अग्रवाल और माता प्रसाद पांडेय मुलायम सिंह मुलाकात के लिए उनके आवास पहुंचे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अखिलेश की बैठक में 415 समाजवादी पार्टी नेताओं को बुलाया गया। हालांकि, कितने नेता पहुंचे, उनकी वास्तविक संख्या का पता नहीं चल पाया है। सूत्रों के मुताबिक, नेताओं को मीटिंग में मोबाइल फोन ले जाने की इजाजत नहीं थी। मीटिंग में शामिल होने वाले नेताओं में एमएलए और एमएलसी शामिल हैं। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि विरोधी खेमे के नेताओं को भी इस बात का एहसास हो गया है कि किसका खेमा मजबूत है। इसी वजह से वे अखिलेश की मीटिंग में पहुंचे।       साभार-khaskhabar.com

Read More

इंदौर। केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने यहां शनिवार को कहा कि देश की सभी ग्राम पंचायतों को ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क से जोड़ा जाएगा। साथ ही प्रत्येक ग्राम पंचायत में कॉमन सर्विस सेंटर स्थापित किए जाएंगे।  मध्यप्रदेश के इंदौर के में दो दिवसीय वैश्विक निवेशक सम्मेलन (ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट) के सूचना प्रौद्योगिकी एवं ईएसडीएम विषय पर चर्चा करते हुए शनिवार को रविशंकर प्रसाद ने कहा कि डिजिटल गवर्नेंस ही बेहतर गवर्नेंस है। इसलिए ई-वीजा, ई-मंडी, ई-स्कॉलरशिप, ई-हॉस्पीटल जैसे प्रोजेक्ट शुरू किए गए हैं। प्रसाद ने आगे बताया कि पिछले साल 4000 स्टार्ट-अप शुरू किए गए हैं। छोटे शहरों में बीपीओ खोलने की योजना में मध्यप्रदेश में 3500 बीपीओ स्वीकृत किए गए हैं। मोबाइल बनाने की 40 कंपनियां स्थापित हुई हैं। प्रसाद ने कहा कि जल्द ही मध्यप्रदेश में डॉटा सेंटर स्थापित किया जाएगा। इलेक्ट्रॉनिक्स में पीएचडी करने वाले विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति दी जाएगी। इलेक्ट्रॉनिक इंडस्ट्री शुरू करने वालों को लगभग 25 प्रतिशत की सहायता केंद्र सरकार द्वारा दी जाती है और राज्य सरकार अलग से सहयोग करती है।  प्रदेश के राजस्व, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री उमाशंकर गुप्ता ने निवेशकों से कहा, ‘‘इलेक्ट्रॉनिक इंडस्ट्री लगाने का प्रस्ताव लाइए, सहयोग के लिए हम तैयार हैं।’’ उन्होंने कहा कि उद्योगपतियों की मांग के अनुरूप ईएसडीएम पॉलिसी में बदलाव किया गया है। एम-2 आई इंटरनेशनल के पार्टनर अजित मनोचा ने ईएसडीएम के ग्लोबल पर्सपेक्टिव के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारत सॉफ्टवेयर के मामले में विश्व में नंबर एक है। जीएससी स्नीडर इलेक्ट्रिकल्स के प्रमुख के.पी. शर्मा ने कहा कि वह मध्यप्रदेश में उद्योग लगाने की संभावनाओं पर विचार कर रहे हैं। वहीं इनफिनियन टेक्नोलॉजी के एमडी विनय सिनॉय ने इलेक्ट्रॉनिक इंडस्ट्री की संभावनाओं और इसके ग्लोबल फुटप्रिंट के बारे में बताया। उद्योगपति एलेक्जेंडर वर्गीस ने ईएसडीएम के लिए मध्यप्रदेश में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।साभार-khaskhabar.com

Read More

यदि आपको भी भूलने की आदत है। कई बार जरूरी सामान इधर-उधर रख कर भूल जाने की समस्या है। इसका एक प्रमुख कारण होता है एकग्रता की कमी होना। ज्यादातर बच्चों और बुजुर्गों में ये आम समस्या बनी रहती है। वैसे तो आपको ये सामान्य सी आदत लगती होगी। लेकिन कई बार ये यही आदत एल्जाइमर जैसी बीमारी के रूप में सामने आती है। अगर आपको भी ये समस्या महसूस होती है तो अपने आहार में सेज की पत्तियों की चाय शामिल कर लीजिए। गारंटी है इससे आपको बेहद फायदा होगा। आपको शायद यकीन नहीं हो रहा होगा लेकिन ये एक आजमाया हुआ नुस्खा है। वैसे तो ये पौधा सजावट के लिए इस्तेमाल किया जाता है इसलिए यह बगीचे में आसानी से मिल जाता है। इसके इस्तेमाल से कई स्वास्थ्य संबंधी लाभ मिलते है। इसके सेवन से न केवल आपकी याददाश्त मजबूत होगी, बल्कि यह स्वास्थ्य सबंधी जैसे कि कोल्ड, ब्रोंकाइटिस, अस्थमा जैसी सांस की बीमारियों और बुखार व्यक्ति की भी दिमाग तेज कर देता है। इस पौधे का शोध भी किया जा चुका है। जिससे यह बात सामने आई कि यह वास्तव में याददाश्त बढ़ाने के रूप में प्रभावी ढंग से काम करता है। यूनिवर्सिटी ऑफ न्यूकैसल एण्ड नॉर्थमबिया में मेडिक्लिनिकल प्लांट रिसर्च सेंटर ने एक अध्ययन किया। जिसमें अध्ययनकर्ताओं ने 18 से 37 साल की उम्र के 44 लोगों पर यह रिसर्च की। इनमें से कुछ लोगों को सेज के ऑयल कैप्सूल दिए गए और कुछ को प्लेसबो। इसके बाद उन्हें कुछ शब्द याद करने के लिए दिए गए। परिणाम में सामने आया कि जिन लोगों को ऑयल कैप्सूल दिया गया था, उनको ज्यादा शब्द याद थे। इसके खाने से कोई साइट इफेक्ट भी नहीं है। रिसर्च के अनुसार सेज के पौधा एक प्राकृतिक जड़ी-बूटी है। जो फायदेमंद है,लेकिन इसका इस्तेमाल प्रोग्नेंट महिला को नहीं करना चाहिए। सेज के पत्तो का इस्तेमाल आप चाय में डालकर कर रोज पी सकते है आप अपने सिर पर सेज ऑयल से मालिश कर सकते हैं। इन सबके अलावा आप इसे सूप, पिज्जा आदि में टेस्ट के लिए यूज कर सकते हैं।     साभार-khaskhabar.com

Read More



Mediabharti