मथुरा

लखनऊ । समाजवादी पार्टी में चल रही कलह के साथ रोज नए-नए खुलासे सामने आ रहे है। एसपी में अखिलेश यादव और शिवपाल यादव खेमे में चल रहे घमासान के बीच एक नया मामला सामने आया है। सीएम अखिलेश समर्थक विधायक उदयवीर सिंह ने मुलायम सिंह की दूसरी पत्नी पर यूपी के सीएम अखिलेश यादव के खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया है। उदयवीर सिंह का कहना है कि मुलायम सिंह यादव को अपने बेटे अखिलेश को इस साजिश दूर रखना चाहिए। उन्होंने उत्तर प्रदेश समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और मुलायम सिंह के छोटे भाई शिवपाल यादव पर भी हमला बोला। उदयवीर ने कहा कि शिवपाल यादव अखिलेश की सौतेली मां के लिए सियासी मोहरे का काम कर रहे हैं। उन्होंने मुलायम सिंह को भी सतर्क किया कि उनके बड़े बेटे के खिलाफ परिवार में साजिश रची जा रही है। उदयवीर सिंह ने चार पन्नों का एक पत्र लिखा है। सिंह के पत्र के बाद पार्टी में मामला खुलकर जमीन पर आ गया है। ऐसा पहली बार हुआ है जब पार्टी के भीतर से किसी ने कहा कि परिवार वाले ही अखिलेश के खिलाफ साजिश रच रहे हैं और इसमें सीएम की सौतेली मां की भूमिका है। सिंह ने कहा कि 2012 में जब अखिलेश को सीएम बनाने का मुलायम सिंह ने प्रस्ताव रखा तब से ही उनके खिलाफ परिवार में साजिश शुरू हो गई थी। उन्होंने कहा कि सीएम के खिलाफ परिवार में निजी ईर्ष्या के स्तर पर काम हो रहा है। उन्होंने ने पत्र में मुलायम सिंह को संबोधित करते हुए लिखा है, जब यह बात सामने आई कि आप अखिलेश को सीएम बनाना चाहते हैं तब से ही परिवार में उनके खिलाफ साजिश शुरू हो गई। हालांकि इस पूरी साजिश में अखिलेश की सौतेली मां रहीं। शिवपाल यादव ने अखिलेश की सौतेली मां को आगे करना शुरू किया ताकि अखिलेश को मुख्यमंत्री बनने से रोका जा सके। इसके लिए उन्होंने पार्टी के सीनियर नेताओं से संपर्क साधना शुरू कर दिया था।           साभार-khaskhabar.com  

Read More

एक कप कॉफी और ताजगी भरा अनुभव, घर में हों या बाहर, एक कप कॉफी की दरकार हमेशा होती है। रोजमर्रा की थकान में कॉफी की खुशबू, स्वाद और तरोताजा अहसास हमें स्फूर्ति और आनंद से भर देती है। कॉफी एक ऐसा अवयव है जिस पर बहुत बडें पैमाने पर शोध किया गया है। वैज्ञानिक शोधों ने सााबित किया है कि अगर कॉफी को संतुलित मात्रा रोजाना 4-5 रेग्यूलर साइज कप में पिया जाए तो यह वयस्कों के लिए हानिकारक नहीं होती, शारीरिक तौर पर चुस्त-दुरूस्त रखती है व स्वास्थ्यवर्द्धधक भी होती है। कॉफी पर किए गए अध्ययनों में ये भी सामने आया है कि कॉफी डायबिटीज से बचाव करती है। क्या है डायबिटीज! डायबिटीज एक ऐसी स्थिति है जिसमें हमारा शरीर खून में मौजूद शर्करा ब्लड शुगर, खासकर ग्लूकोज को नियंत्रित नहीं कर पाता। ऐसा इंसुलिन की समस्या के कारण होता है। इंसुलिन शरीर में मौजूद ग्लूकोज को अन्य अंगों जैसे लीवर, मसल और कोशिकाओं में पहुंचाता है। जब इंसुलिन की कमी होती है तो शर्करा का पूर्ण इस्तेमाल नहीं हो पाता और शरीर में शर्करा की मात्रा बढ जाती है।इसे अडल्ट ऑनसेट डायबिटीज के नाम से भी जाना जाता था। इसका करण यह था कि पहले यह 40 से ज्यादा की उम्र बदलते रहन-सहन और बढते मोटापे के कारण यह बीमारी वयस्कों और यहां तक कि 10 या उससे कम उम्र के बच्चों में भी देखी जाने लगी। तब से इसका अडल्ट ऑनसेट का इस्तेमाल बंद कर दिया गया। मधुमेह के ये दोनों कारण ही शरीर में अनियंत्रित ग्लूकोज के कारण होते हैं। कई बार खाना खाने के बाद शरीर में ग्लूकोज का स्तर सामान्य से कहीं ज्यादा बढ जाता है।इसे इंसुलिन डिपेंडेंट डायबिटीज या जुवेनाइल डायबिटीज के नाम से भी जाना जाता है। यह आनुवांशिक भी होता है।मधुमेह के कारणों के बारे में निश्चित रूप से कुछ कहा नहीं जा सकता है। इसमें कई बार पेनक्रियाज शरीर में इंसुलिन की कम मात्रा या सृजन करता है या कोशिकाएं ही इंसुलिन का प्रतिरोध करने लगती है या ये दोनों ही कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि टाईप 2 मधुमेह अनुवांशिक होता है परंतु अन्य कारणों से भी इस बीमारी के होने का खतरा बना रहता है। इन कारणों में शामिल हैं शारीरिक श्रम का अभाव, एक ही जगह बैठे रहना, मोटापा, बढती उम्र, अनियमित डाइट, मधुमेह की पारिवारिक पृष्ठभूमि, पेनक्रियाज में समस्या, एथनीसिटी या अन्य बिमारियां।कॉफी पर शोध व अध्ययन कॉफी पर प्रकाशित हो चुके अध्ययनों में यह बात भी कही गई है कि कॉफी पीना टाईप 2 मधुमेह से बचाव में सहायक होता है। इस तथ्य पर अन्य शोध और अध्ययन भी किए गए जिनमे कॉफी के इस गुण के समर्थन में ही परिणाम निकला है। शोध में यह निष्कर्ष भी निकला है कि चाय न पीने वाले लोग जो संतुलित मात्रा में कॉफी पीते हैं, उनमें मधुमेह होने की संभावना कम होती है। हालांकि अभी तक विभिन्न शोधों में यह पता नहीं चल सकता है कि किस प्रक्रिया द्वारा कॉफी मधुमेह से बचाव करती है लेकिन कैफीमेटेड और डीकैफीमेटेड दोनों तरह की कॉफी में प्राकृतिक रूप से पाया जाने वाला क्लोरोजैनिक एसिड इस रक्षात्मक प्रभाव के लिए जिम्मेदार होता है। कई शोधों में विशिष्ट तौर पर यह बात कही गई है कि डीकैफीमेटेड दोनों तरह की कॉफी पीने से टाईप 2 मधुमेह का कम खतरा होता है।           साभार-khaskhabar.com  

Read More

मथुरा । यमुना एक्सप्रेस-वे पर गुरूवार प्रातः एक कार आगे चल रहे डंफर में जा घुसी, जिसमें सवार एक शिक्षक की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि चालक दरवाजा खोल कर भाग निकला। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  प्राप्त जानकारी के अनुसार 26 वर्षीय मनोज पुत्र साहब सिंह गुरूवार प्रातः भरतपुर अपनी रिश्तेदारी में आयोजित किसी कार्यक्रम में भाग लेकर वापस घट लौट रहा था कि मनोज कार की आगे वाली सीट के पास बैठा हुआ था तभी थाना जमुनापार क्षेत्र अंतर्गत मांट टोल प्लाजा के नजदीक आगे चल रहे डंफर में पीछे से बुरी तरह जा टकराई। जिससे मनोज की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर पहुंची थाना मांट पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक मनोज के पिता साहब सिंह गाजियाबाद जिले में दरोगा बताए जा रहे है। 

Read More

मथुरा । सिविल लाइन क्षेत्र अंतर्गत डीएम आवास को जाने वाले मार्ग पर गुरूवार पूर्वान्ह उस समय अफरा-तफरी मच गई। जब पेट्रोल पम्प के पीछे बने एक खोखा में अचानक आग लग गई। इस अग्निकांड की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। अग्निकांड में हजारों की क्षति होने का अनुमान है। बताया जा रहा है कि सिविल लाइन क्षेत्र स्थित विजय फिलिंग स्टेशन के पीछे एक चाय विक्रेता ने अपना खोखा लगा रखा है।, इसी खोखे में आज पूर्वान्ह अचानक आग लग गई तथा धूं-धूंकर लपटें उठते देख वहां से गुजर रहे लोगों में भी अफरा-तफरी मच गई। पेट्रोल पंप के नजदीक होने के चलते प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी भी फौरन हरकत में आ गए। तत्काल आग पर मिट्टी, पानी आदि डालकर काबू पाया। 

Read More

मथुरा । छाता नगर की राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बलवीर वाटिका मे रालोद पार्टी का ब्राहमण कार्यकर्ता सम्मेलन संम्पन्न हुआ। जिसमे दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान व क्षेत्र के विप्र बन्धुओं एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथी रालोद नेता हरीश शर्मा ने भगवान परशुराम के क्षवि चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। और सभी का आभार व्यक्त करते हुये कहा कि ब्राहमण का हित रालोद मे ही सुरक्षित है। इस दौरान महेश धर्मसिंगा, आर के गोस्वामी, कौशल शर्मा, गिर्राज, मनीष शर्मा आदि मौजूद रहें। 

Read More

मथुरा । छाता नगर में गत रात्रि को मैन बाजार में अज्ञात चोरो ने आधा दर्जन दुकानों के ताले तोडे जिनमें से  2 दुकानो ंके सामान चोरी कर चोर फरार हो गये है। मिली जानकारी के अनुसार छाता मैन बजार में अज्ञात चोरो ने मुन्ना धोबी की दुकान से हजारों का सामान एवं कालीचरन पुत्र दुर्गी की दुकान से गल्ले को चुरा कर ले गये जिसमें हजारों रूपये रखे थे और सुनील पहलवान पुत्र टीकम, नव्वो पुत्र कल्लू, टिंकू पुत्र रामपुरिया, शहीद पुत्र कल्लू, ब्रहदेव पुत्र पूरनमल वर्तन वाले की दुकानों के ताले चटका दिये। जगार हो जाने पर इन दुकानों से सामान चोरी होने से बच गया। सभी व्यापारियों ने थाने में अज्ञात चोरो के खिलाफ तहरीर दी। जिसमें कोतवाली प्रभारी सूर्यभान ने कहा कि अज्ञात चोरो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और 10 दिनों के अन्दर चोरी की घटना  का खुलासा कर चोरो को जेल भेज दिया जायेगा। 

Read More



Mediabharti