मथुरा

मथुरा । प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता रविकान्त गर्ग ने प्रदेश के युवा संगठनों , धार्मिक एवं सामाजिक  संस्थानों और संगठनों एवं समस्त जनता से आतंकवादी पाकिस्तान को खुला समर्थन देने वाले चीन  में निर्मित सभी वस्तुओं के बहिष्कार की अपील की है। श्री गर्ग ने चीन को भारत का पाकिस्तान से भी बड़ा शत्रु बताते हुए कहा है कि चीन ने लम्बे अरसे से भारत के बड़े भू भाग पर कब्जा करने के साथ ही योजनाबद्दद तरीके से भारतीय अर्थव्यवस्था को कमजोर करने के लिए दैनिक उपयोग की घटिया वस्तुओं का निर्माण करके भारत को भारी मात्रा में निर्यात करने का कार्य किया है। श्री गर्ग ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तान की आतंकवादी विरोधी गतिविधियों का समर्थन एवं सहयोग करके तथा संयुक्त राष्ट्र संघ में पाकिस्तान के समर्थन के लिए भारत के आतंकवादी घोषित करने के प्रस्ताव पर वीटो लगाकर चीनी प्रधानमंत्री ने अपने दोहरे चेहरे को पूर्णतया उजागर कर दिया है । श्री गर्ग ने आरोप लगाया है कि चीन , पाक - भारत समुद्री सीमा के निकट वर्ती क्षेत्रों एवं चीन - भारत सीमा के निकटवर्ती क्षेत्रों में अनेक सड़कों , पुलों, हवाई अड्डो आदि का निर्माण करके योजनाबद्दद  तरीके से भारत पर दबाब बनाने एवं पाकिस्तान को सहायता और सहयोग करने का कार्य कर रहा है , जोकि भारत के लिए गंभीर खतरा है। श्री गर्ग ने बताया है कि चीन द्वारा बड़े पैमाने पर घटिया सामान का भारत  में निर्यात से चीन ने भारत के बड़े उपभोक्ता बाजार का उपयोग करके अपनी लड़खड़ाती अर्थव्यवस्था को सुधारने का भी कार्य किया है , जिससे भारतीय उपभोक्ताओं के अप्रत्यक्ष सहयोग से चीन की अर्थव्यवस्था पुनः मजबूत हुई है।   श्री गर्ग ने विभिन्न युवा , सामाजिक , धार्मिक एवं राष्ट्रवादी - संगठनों से चीन निर्मित सामान वस्तुओं के बहिष्कार हेतु सघन अभियान चलाने की भी अपील की है तथा विभिन्न संगठनों की एक बैठक भी आहूत की है।  

Read More

मथुरा । फरह कस्बा स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-2 से आबकारी निरीक्षक रामश्याम त्रिपाठी ने संदीप पुत्र सुभाष, भडखालसा थाना राई जिला सोनीपत हरियाणा को कार ईटोस नम्बर एचआर 29-0792 में 30 पेटी देशी शराब हरियाणा मार्का लाते हुये पकड़ा है। आवकारी विभाग के हैड कास्टेबल हीरालाल, देवेन्द्र सिंह, सोनवीर, जितेन्द्र सिपाहियों ने कार की डिग्गी सहित शराब बरामद की है। पकड़ी गयी शराब की कीमत 1 लाख 35 हजार रूपये बतायी जा रही है। 

Read More

मथुरा । थाना गोविन्द नगर अन्तर्गत मौहल्ला बद्रीनगर स्थित राशन की दुकान के स्वामी द्वारा सरकारी चावल के 21 कटटे काला बाजारी को ले जाते समय पकड़ा है। पूर्तिनिरीक्षक वीरेन्द्र प्रसाद गौतम ने बताया कि टैम्पों संख्या यूपी 85-5716 में भरकर यह चावल ले जाया जा रहा था। इस सम्बन्ध में सरकारी गल्ला विक्रेता सुनील टैम्पो चालक व मालिक को पकड़ा गया है।   

Read More

मथुरा । थाना गोविन्द नगर अन्तर्गत मसानी चैराहे से एक महिला के पर्स से 500 रूपये व एटीएम चोरी करते एक महिला और उसकी साथी को गिरफ्तार किया है। बताया गया कि संध्या वर्मा पुत्री हरिप्रसाद निवासी महेन्द्र नगर के पर्स से नगदी व कार्ड चुराते वंदना पत्नी दीपक निवासी झुग्गी झोंपड़ी शाहगंज आगरा आदि दो को पकड़ा है। 

Read More

करवा चैथ पर अपनी पत्नी से मिलने आये थे दोनो भाई मथुरा । वंृंदावन कोतवाली क्षेत्र में कारवां चैथ के दिन अपनी ससुराल आए दो सगे भाईयों की ससुरालीजनों के साथ झगड़े के बाद देररात अपने घर लौट रहे दोनों भाई एवं साथियों को ग्रामीणों ने पीट-पीट कर अदमरा कर दिया। जिनमें दोनों सगे भाईयों की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने पहुच कर शव पोस्टमार्टम के लिये भेजा तथा गंभीर से दोनों पक्षों के दस लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार संजय और मनीष निवासी लक्ष्मीनगर थाना यमुनापार के रहने वाले थे और दोनों की शादी गांव छरौरा में डोरीलाल की बेटियों मालती और गीता के साथ हुई थी। बताया जा रहा है कि काफी समय से दोनों पक्षों के बीच मनमुटाव चला रहा है, जिसके चलते इनकी पत्नी मायके में रह रही थीं। बुधवार को दोनों भाई  छह अन्य लोगों को साथ लेकर उन्हें लेने छरौरा गए थे। इस दौरान उनका वहां विवाद हो गया और दोनों भाई व उनके साथ आए लोगों ने ससुराल वालों के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। बीच बचाव करने आई महिलाओं के साथ भी मारपीट की गई। इसी बीच गांव में बदमाश आने का हल्ला मच गया और ग्रामीणों ने इन्हें घेर लिया। इन्हें लाठी डंडों से पीटा गया। ग्रामीणों की पिटाई के चलते संजय और मनीष की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें वृंदावन के एक नर्सिग होम में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतकों के परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई। पुलिस के अनुसार दोनों को लाठी डंडों से पीटा गया है। इस मारपीट में कुछ अन्य लोग भी चुटैल हो गए है। घटना के बाद युवकों के पक्ष के लोग जब मौके पर पहुंचे तो गांव में तनाव फैल गया। तनाव को देखते हुए वहां पुलिसबल तैनात कर दिया गया है। 

Read More

बॉलीवुड एक्टर रितिक रोशन और सुजैन खान भले ही अलग हो गए हैं, लेकिन आज भी दोनों अच्छे दोस्त हैं। खबरों की मानें तो अपने बच्चों के लिए ही दोनों ने साथ में अपना जन्मदिन मनाने की प्लानिंग कर रहे हैं। दरअसल, सुजैन 26 अक्टूबर को अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं और उनकी इस पार्टी में रितिक भी आमंत्रित हैं। कहा जा रहा है कि अगर उस समय रितिक शहर में होंगे तो वह सुजैन की बर्थडे पार्टी पर जरूर शामिल होंगे। यहां तक की सुजैन की बर्थडे पार्टी पर जाने के लिए अपने प्लान में भी फेर बदल कर रहे हैं। बता दें कि रितिक फिलहाल अपनी आने वाली फिल्म काबिल की शूटिंग में व्यस्त हैं। संजय गुप्ता निर्देशित इस फिल्म में रितिक के साथ यामी गौतम लीड रोल में हैं। फिल्म अगले साल 26 जनवरी को रिलीज होगी।   साभार-khaskhabar.com  

Read More



Mediabharti