मथुरा

नई दिल्ली । भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने लगातार 80 हफ्तों तक डब्ल्यूटीए रैंकिंग में दुनिया की नंबर वन पोजिशन पर रहने का नया रिकॉर्ड कायम किया है। सानिया ने इस उपलब्धि की जानकारी मंगलवार को ट्विटर के जरिए अपने फैंस के साथ शेयर की। इस पर उन्हें खूब बधाइयां मिलीं, लेकिन पूर्व भारतीय बल्लेबाज व कमेंटेटर संजय मांजरेकर ने ट्वीट कर रंग में भंग डाल दिया।    सानिया ने लिखा कि आज मैंने वल्र्ड नंबर वन खिलाड़ी के रूप में अपने 80 हफ्ते पूरे कर लिए. यह एक शानदार सफर रहा और इससे मुझे और कड़ी मेहनत करने की प्रेरणा मिल रही है। इस पर मांजरेकर ने ट्वीट किया कि कहीं आपका मतलब युगल में नंबर वन होने से तो नहीं है, बधाई। मांजरेकर की इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि वे एकल की तुलना में युगल की उपलब्धि को कितना कम आंकते हैं। सानिया को मांजरेकर की यह बात अखर गई और उन्होंने उनको जवाब देते हुए कहा कि आपको पता होना चाहिए कि मैं अब सिंगल्स नहीं खेलती, वैसे ये कॉमन सेंस की बात है। सानिया ने अपने मैचों की जानकारी से जुड़ा एक लेख भी मांजरेकर को भेजा। इस पर मांजरेकर ने लिखा कि आपने मुझ जैसे कम कॉमन सेंस वाले व्यक्ति को एक अहम जानकारी नहीं दी। मांजरेकर ने सानिया के आर्टिकल वाले ट्वीट का भी जवाब दिया। उन्होंने ट्वीट किया कि हां, लेख में भी डबल्स में नंबर वन खिलाड़ी बताया गया है। मैं भी यही कहना चाहता था और अब मैं ऑफ स्टंप से बाहर जाती सभी गेंदों को छोड़ दूंगा।   साभार-khaskhabar.com  

Read More

श्रीनगर । सर्जिकट स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान बुरी तरह बौखलाया हुआ है। पाक लगातार सीमा पार से भारतीय चौकियों पर फायरिंग कर रहा है। जम्मू-कश्मीर के राजौरी में एक बार फिर पाक ने गोलीबारी की। राजौरी के बीजी सेक्टर में मोर्टार भी दागे गए है। रिपोटर््स के अनुसार आज सुबह 3:30 बजे के बाद मोर्टार फायर बंद हो गए। लेकिन छोटे और ऑटोमेटिक हथियारों से गोलीबारी जारी है। भारतीय सेना फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दे रही है। सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान की ओर से सीजफायर तोडऩे का ये 30वां मौका है। इससे पहले पिछले महीने भी फायरिंग की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। 2 सितंबर को भी पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा के पास जम्मू जिले के अखनूर सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन किया था। रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले साल एलओसी पर पाकिस्तान की तरफ से 405 बार फायरिंग के मामले सामने आए थे। इनमें 16 नागरिकों की मौत हुई थी जबकि 71 घायल हुए थे।   साभार-khaskhabar.com  

Read More

करण जौहर अपनी फिल्म ऐ दिल है मुश्किल के लिए आज गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात करने वाले हैं। इस फिल्म के रिलीज के लिए करण जौहर हर किसी का दरवाजा खटखटाते रहे हैं, लेकिन इसका कोई हल नहीं निकल पा रहा है। अब यह देखना होगा की गृहमंत्री से मुलाकात के बाद इस मुद्दे का क्या हल निकलता है। फिल्म मेंं पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान के चलते एमएनएन उनकी फिल्म का जमकर विरोध हो रहा है। इतना ही नहीं महाराष्ट्र में फिल्म की रिलीज को लेकर करण को एमएनएस से धमकी भी मिल चुकी है। इसके बाद से कुछ मल्टीप्लेक्स के बाहर सुरक्षा के इंतेजाम पुख्ता कर दिए गए हैं। अब वो इसके लिए आज  12:30 गृहमंत्री राजनाथ सिंह से भी मुलाकात करेंगे। करण जौहर के साथ मुकेश भट्ट और सिद्धार्थ राय कपूर भी गृहमंत्री से मुलाकात करेंगे। बता दें पाकिस्तानी कलाकारों का विरोध उड़ी हमले के बाद से होना शुरू हुआ है। करण जौहर की फिल्म ऐ दिल है मुश्किल 28 अक्टूबर को रिलीज हो रही है। करण भी फिल्म की रिलीज को लेकर अड़े हुए हैं कि वो ना तो फिल्म से फवाद का रोल कट करेंगे और ना ही रिलीज डेट को आगे बढ़ाएंगे। अब देखना होगा की गृहमंत्री से आज मुलाकात करने के बाद इस मुद्दे का क्या हल निकलता है।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

निशंतान दम्पत्ति संतान प्राप्ति के लिये लगायेगें राधारानी कुण्ड में डुवकी गोवर्धन । राधारानी कुण्ड पर प्राचीन परम्परानुगत चला आ रहा सन्तान प्राप्ति का अहोई अष्टमी स्नान इस वार 22, 23 अक्टूवर को संमपन्न होगा। अहोई अष्टमी स्नान पर्व की सभी तेयारी लगभग जिला प्रशासन एवं नगर पंचायत द्वारा पूर्ण कर लीं गई है। पुलिस प्रशासन भी सभी पोईन्टों को चिन्हित कर श्रद्धालु भक्तों की सुरक्षा ब्यवस्था में कोताही बरतने के मूढ में नही है। पुलिस सुरक्षा ब्यवस्था की कमान स्वयं क्षेत्राधिकारी  अजय कुमार संभाल रहे है। अहोई अष्टमी मेला की तेयारियों के वारे में जानकारी देते हुए कृष्ण मुरारी ने बताया कि अन्य बर्षो की अपेक्षा इस वार जिला प्रशासन द्वारा अहोई अष्टमी मेला पर श्रद्धालु भक्तों की सुरक्षा ब्यवस्था से लेकर आने जाने वाले पोईन्ट तथा पार्किग स्थलों को चिन्हित कर व्यापक इंतजामात किये है। जिलाधिकारी नितिन बंसल के साथ साथ बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मोहित गुप्ता ने सम्पूर्ण मेला क्षेत्र का बारीकी से निरीक्षण कर ब्यवस्थाऐं परखी। इस दौरान जिलाधिकारी नितिन बंसल ने मथुरा बृन्दावन बिकास प्राधिकरण के जैई को राधारानी परिक्रमा मार्ग में सोडियम लाईटें जल्द से जल्द ठीक कराने के निर्देश दिये। थाना प्रभारी बिकास तोमर ने बताया कि अहोई अष्टमी मेला पर्व पर सुरक्षा की द्रष्टि से पुलिस के ब्यापक इंतजामात किये है कहीं किसी भी प्रकार की कोई असुविधा श्रद्धालु भक्तों को नही होने दी जायेगी। साथ राधारानी कुण्ड पर घूमने वाले आवारा सांडों को दो दिन के लिये हिरासत में रखे जाने को नगर पंचायत कर्मियों से कहा गया है। निरीक्षण में उपजिलाधिकारी एमपी सिंह, चैकी प्रभारी रनवीर सिंह, चेयरमेन प्रतिनिधि दाउजी ठेकेदार, कृष्ण मुरारी, अधिशाषी अधिकारी रामआसरे कमल सवइंसपैक्टर पंकज यादव, बिपिन गौतम जीतेन्द्र कुमार आदि उपस्थित रहे।

Read More

मथुरा । नेता काॅग्रेस विधान मण्डल दल एवं विधायक मथुरा-वृन्दावन प्रदीप माथुर ने जनता की बहुत पुरानी माॅग एवं जीर्ण-शीर्ण अवस्था में पड़ी सड़क, जिसकी वजह से इस क्षेत्र के हजारों नागरिकों को आवागमन में बहुत ही असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। विधायक प्रदीप माथुर ने अपने अथक प्रयासों से इस क्षेत्र की सड़क को बनवाये जाने का प्रयास कर इस सड़क के निर्माण की स्वीकृति प्राप्त करी। इसी क्रम में विधायक माथुर ने क्षेत्र के निवासियों के साथ इस सड़क का शिलान्यास किया। सड़क शिलान्यास के दौरान स्थानीय जनता को संबोधित करते श्री माथुर ने कहा कि यह सड़क मेरे द्वारा स्वीकृत करा लोक निर्माण विभाग द्वारा बनवाई जा रही है, जिसमें 500 मी0 सीसी सड़क का निर्माण कार्य किया जायेगा तथा 1 किमी0 डामरीकरण की सड़क का निर्माण कार्य किया जायेगा, जिसकी लागत 77 लाख 32 हजार रुपये है। इस सड़क के निर्माण की गुणवत्ता का खयाल रखना क्षेत्रीय जनता का परम अधिकार है। इस अवसर पर क्षेत्रीय जनता द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर उपस्थितजनों में नरेन्द्र प्रधान नबादा, ओमप्रकाश प्रधान अड़ूकी, चै0 श्याम सिंह, निरंजन पटेल, तेजवीर सिंह, लाल उस्मानी, रामभरोसी सिंह, कर्मवीर छौकर, कनौजिया सभासद आदि क्षेत्रीय जनता सहित मौजूद रहें। 

Read More

मथुरा । बुधवार राहुल संदेश यात्रा ने छाता विधान सभा क्षेत्र के गाॅव बुखरारी, नगला बरी, धनौता, रुपनगर, बुद्धगढ़ी, फूलगढ़ी आदि गाॅव में भ्रमण किया तथा जनसंपर्क किया। यात्रा का नेतृत्व कर रहें जिला अध्यक्ष काॅग्रेस कमेटी, मथुरा सोहन सिंह सिसौदिया ने कहा कि यह यात्रा भारतीय जनता पार्टी की केन्द्र सरकार तथा सपा पार्टी की उत्तर प्रदेश सरकार की नीतियों के विरोध में है। केन्द्र सरकार ने किसानों के लिये कुछ नही किया तथा उनके द्वारा उत्पादित फसल को कम मूल्य पर खरीद कर बड़े व्यापारियों द्वारा अधिक मूल्य पर बेचे जाने की छूट देकर बड़े व्यापारियों को फायदा पहुॅचाया है तथा किसानों का दोहन किया है। आज महंगाई चरण पर है। सरकार कहती है कि महंगाई कम हुई है, जबकि बाजार में हर आवश्यक वस्तु के लिये अधिक दाम देने के लिये किसान मजदूर और जनता मजबूर है। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति दिनों दिन खराब हो रही है तथा चाचा भतीजे में विवाद के कारण प्रदेश का विकास कार्य रसातल में चला गया है।  इस यात्रा में काॅग्रेस के प्रदेश पर्यदेक्षक श्री प्रकाश निधि गर्ग जी, प्रदेश महिला काॅग्रेस की उपाध्यक्ष श्रीमती लता चैहान, सुरेन्द्र सिंह एड., छाता नगर अध्यक्ष आसिफ कुरैशी, छाता पूर्व चेयरमैन हेम कुमार गुप्ता, मंगीलाल गुप्ता, चै0 दिगम्बर सिंह, केदारनाथ तिवारी, धर्मेन्द्र प्रताप एड., दौलतराम गोला, गजेन्द्र शर्मा, गोपीचन्द, कान्हा सिंह प्रधान, गुरुपाल सिंह, बच्चू, अमर प्रधान, गोपाल मास्टर, वेदपाल, यादराम, हरी सिंह आदि उपस्थित रहें। 

Read More



Mediabharti