मथुरा

इस्लमाबाद । पाकिस्तान ने भारत पर आरोप लगाया है कि भारत पानी को उसके खिलाफ हथियार के तौर पर इस्तेमाल करना चाहता है। पाक प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के विशेष सहायक तारिक फातेमी ने मंगलवार को कहा कि भारत, कश्मीर में मानवाधिकारों का उल्लंघन कर रहा है। साथ ही उन्होनें कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को भारत के इस आक्रमक रूख के प्रति ध्यान देना चाहिए। तारिक फातेमी ने कहा कि भारत अंतरराष्ट्रीय संधि की प्रतिबद्धताओं का खुला उल्लंघन करके पानी को उसके खिलाफ हथियार की तरह इस्तेमाल करना चाहता है। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान मेें कहा गया है कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को भारत के इस दावे को खारिज करना चाहिए कि कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा है। गौरतलब है कि इससे पहले भी पाक ने चेतावनी देते हुए कहा था कि भारत द्वारा सिंधु जल संधि को एकपक्षीय तरीके से रद्द करने को युद्ध की गतिविधि माना जाएगा। उजबेकिस्तान में इस्लामिक सहयोग संगठन के विदेश मंत्रियों की बैठक के 43वें सत्र में पाक के प्रतिनिधिमंडल का प्रतिनिधित्व कर रहे फातेमी ने कहा कि भारत का कश्मीर पर दावा हास्यपद है। साथ ही उन्होनें कहा कि संयुक्त राष्ट्र जम्मू-कश्मीर को दोनों संप्रभु राष्ट्रों के बीच अंतरराष्ट्रीय विवाद मानता है। साथ ही उन्होनें कश्मीरियों को समर्थन जारी रखने की बात भी कही।                       साभार-khaskhabar.com  

Read More

लंबे समय बाद बॉलीवुड की अभिनेत्री सोहा अली खान 31 अक्टूबर फिल्म को लेकर चर्चा में है। यह फिल्म सिख दंगों में पीड़ित परिवारों की दास्तान है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान सोहा ने कहा कि सच्चाई कितनी भी कड़वी क्यों ना हो मैं उसका सामना करती हूं, उसे स्वीकारती हूं। मुझे लगता है कि आपको जो चीज पसंद नहीं है, उससे मुंह फेर लेना सही नहीं है। चाहे वह सफलता हो या नाकामी, मैं उन्हें उतनी ही मजबूती और शालीनता से लेती हूं।  सोहा आगे कहती हैं कि, मैं हमेशा काम और जिंदगी के बीच सही संतुलन चाहती थी। मैं नंबर वन नहीं हूं या बहुत ज्यादा पैसे नहीं कमाती और मैं बहुत लोकप्रिय भी नहीं होना चाहती। मुझे सबकुछ थोड़ा-थोड़ा चाहिए। मैं अपनी जिंदगी में बहुत सारी खुशियां चाहती हूं। आपको बता दें कि कुछ राजनीतिक दलों ने फिल्म 31 अक्टूबर की रिलीज पर रोक लगाने के लिए याचिका दाखिल की थी। हालांकि फिल्म 21 अक्टूबर को रिलीज होनी है।        साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । पेट्रोलियम डीलर्स के विरोध के चलते बुधवार को शाम के समय पेट्रोल-डीजल लेने में परेशानी हो सकती है। 19 अक्टूबर से ऑल इंडिया पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने अपनी मांग के समर्थन को लेकर विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। एसोसिएशन की मांग है कि वर्तमान में उन्हें जिस फॉर्मूले के अनुसार कमीशन दिया जाता है, उसमें बदलाव किया जाए।    पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने 19 अक्टूबर से चार चरणों में विरोध करने का फैसला किया है। इस दौरान, पेट्रोल पंप आंशिक और पूर्ण रूप से बंद रहेंगे। एसोसिएशन के अनुसार 19 और 26 अक्टूबर को देश के सभी 53,400 पेट्रोल पंप 15 मिनट के लिए बंद रहेंगे। पेट्रोल पंप बंद रहने का समय शाम के 7 बजे से 7.15 तक रहेगा। 15 नवंबर को सभी 53,400 पेट्रोल पंप पूरे दिन के लिए बंद रहेंगे। एसोसिएशन का कहना है कि पेट्रोल में एथेनॉल की मिलावट एक बडी समस्या है। ट्रांसपोर्ट और टेंडर की समस्या तो बनी ही रहती है। डीलर कमीशन बढने से पेट्रोल के दाम में 4 अक्टूबर को 14 पैसे प्रति लीटर की बढोतरी हुई थी। डीजल10 पैसे लीटर महंगा हुआ था।          साभार-khaskhabar.com  

Read More

दुबई । पाकिस्तानी लेग स्पिनर यासिर शाह ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में दूसरा सबसे तेज 100 टेस्ट विकेट हासिल करने वाला गेंदबाज बनने की उपलब्धि हासिल कर ली। उन्होंने पारी में पांच विकेट झटकते हुए अपने 17वें टेस्ट में यह मुकाम हासिल किया। उन्होंने इस मामले में भारत के रविचंद्रन अश्विन को तीसरे स्थान पर धकेल दिया।    अश्विन ने अपने 18वें टेस्ट में यह कारनामा किया था। टेस्ट में सबसे तेज 100 विकेट लेने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के जॉर्ज लोहमैन के नाम है। उन्होंने 16 टेस्ट में ही विकेटों का सैकड़ा पूरा कर लिया था। ऑस्ट्रेलिया के चार्ली टर्नर, क्लेरी ग्रिमेट और इंग्लैंड के सिडनी बान्र्स संयुक्त रूप से यासिर के साथ दूसरे पायदान पर हैं। यह रिकॉर्ड बनाने के बाद यासिर ने अश्विन को प्रेरणादायी बताया। उन्होंने अश्विन के ट्वीट का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने मुझे गुडलक कहा है इसलिए मैं उनका शुक्रगुजार हूं। यह बहुत प्रेरणादायी है जब कोई महान गेंदबाज जो कि 200 विकेट ले चुका है और आपको गुडलक संदेश देता है तो यह सचमुच प्रेरणादायी है। अश्विन ने ट्वीट में शाह की तारीफ की थी। अश्विन ने ट्वीट किया था, गुडलक, ईश्वर आपको तरक्की दिलाए। यासिर को देखना सचमुच अच्छा था। यासिर के पांच विकेट लेने के बाद अश्विन ने ट्वीट कर उन्हें बधाई दी। इसमें लिखा, मुझे लगता है थोड़ी देर हो गई है लेकिन बहुत खूब यासिर। अब इसे डबल कर दो। यासिर ने भारत के खिलाफ खेलने की इच्छा जताई। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पाकिस्तानी और भारतीय खिलाड़ी एक-दूसरे के खिलाफ खेलना चाहता है। मैंने भारत के खिलाफ एक भी टेस्ट नहीं खेला है, इसलिए मेरी भी यह इच्छा है। हालांकि वनडे में यासिर भारत के खिलाफ विश्व कप में खेल चुके हैं।   यूनुस खान की दूसरे टेस्ट के लिए वापसी दुबई। पाकिस्तान के दिग्गज बल्लेबाज यूनुस खान की वेस्टइंडीज के खिलाफ चल रही टेस्ट सीरीज में वापसी हुई है। पाकिस्तान की तरफ से सर्वाधिक रन बनाने वाले 38 वर्षीय इस बल्लेबाज को डेंगू के कारण दुबई में पहले टेस्ट मैच में जगह नहीं मिल पाई थी। यूनुस अब डेंगू से पूरी तरह उबर चुके हैं और उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ 21 अक्टूबर से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट मैच के लिए 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है।            साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत के खिलाफ लगातार जहर उगल रहे पाकिस्तानी मीडिया को अब आइना दिखाई देने लगा है। पाक सेना और सरकार के करीबी माने जाने वाले अखबार ‘द नेशन’ ने ही सरकार को भारत से पंगा ना लेने की नसीहत दी है। अखबार ने लिखा है कि मोदी जिद के पक्के हैं, इसका नतीजा सार्क समिट रद्द होने के रूप में देखा जा सकता है, और ऐसा ही चला तो पाकिस्तान हर अंतरराष्ट्रीय मंच पर अलग-थलग पड़ जाएगा। अखबार ने नवाज सरकार को यह सीख भी दी है कि अच्छे आतंकी और बुरे आतंकी का फर्क करना बंद करें और उन कार्रवाई करें। नेशन ने इस आलेख में पाकिस्तान सरकार को चेतावनी देते हुए लिखा है कि सार्क समिट रद्द करने के बाद उन्होंने हमारे कलाकारों को भारत में बैन करा दिया। इसके अलावा भारत किसी भी अंतरराष्ट्रीय मंच पर पाकिस्तान की फजीहत करने से बाज नहीं आ रहा है। नेशन के इस आलेख में ब्रिक्स समिट में मोदी के पाकिस्तान को ‘आतंकवाद की जननी’ बताने का भी जिक्र किया गया है और लिखा है कि अब हमें भी बुरे और अच्छे आतंकवाद के इस फर्क को मिटाना होगा। अखबार ने यह भी लिखा है कि पाकिस्तान को आतंकवाद फैलाने वाला मुल्क कहने पर रूस और चीन की मौन सहमति हमारे लिए और नुकसानदायक हो सकती है। अखबार ने आगे लिखा है, ‘पाकिस्तान तो अमेरिका में बैठे राजनयिकों को अपना पक्ष समझाने की कोशिश करता है, लेकिन देश और विदेश में हमारी आलोचना की जा रही है। हालात ये हो गए हैं कि नवाज की पार्टी के ही सांसद राणा मोहम्मद अफजल नॉन स्टेट एक्टर्स के खिलाफ एक्शन ना होने की बात सार्वजनिक तौर पर कह रहे हैं। यही बात तो मोदी भी कह रहे हैं कि पाकिस्तान आतंकवाद को स्पॉन्सर कर रहा है।’ बता दें कि राणा ने साफ कहा है कि वह जब फ्रांस गए तो वहां के लोगों ने उनसे पूछा कि आपका मुल्क हाफिज सईद जैसे आतंकी सरगनाओं पर एक्शन क्यों नहीं लेता?             साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी को दोबारा सत्ता में लाने के लिए मशहूर राजनीतिक रणनीतिकार स्टीव जार्डिंग को हायर किया है। जार्डिंग हावर्ड यूनिवर्सिटी में पब्लिक पॉलिसी के प्रोफेसर हैं। वह हिलेरी क्लिंटन का भी चुनाव प्रचार मैनेज कर रहे हैं। उनके पहले के कार्यों को देखते हुए अखिलेश सरकार ने उन्हें अपनी चुनावी रणनीति तैयार करने का काम दिया है। स्टीव जार्डिंग को अखिलेश सरकार के कार्यों को मोदी सरकार से अलग करके जनता को समझाने का काम करना है। कौन काम मोदी सरकार ने करवाए और कौन अखिलेश ने, इसे वह जनता के सामने स्पष्ट करवाने का काम करेंगे। लेकिन इस समय सपा में जिस तरह की अंदरूनी खींचतान चल रही है, उसमें क्या वह सफल हो पाएंगे? जानकारों का कहना है कि जार्डिंग कोशिश तो पूरी करेंगे, लेकिन रास्ता आसान नहीं होगा, क्योंकि पार्टी घर का कलह नहीं निपटा पा रही है। कांग्रेस ने मोदी और नीतीश कुमार के राजनीतिक रणनीतिकार रहे प्रशांत किशोर को हायर किया है। दोनों की प्रतिष्ठा इस समय दांव पर लगी हुई है। सेंटर फॉर द स्टडी ऑफ सोसायटी एंड पॉलिटिक्स, कानपुर के निदेशक प्रो. एके वर्मा कहते हैं कि पार्टियों में प्रोफेशनल हायर करने का चलन बढ़ रहा है, क्योंकि अब वोटिंग बिहेवियर बदल रहा है। युवा वोटर विकास चाहता है, अपनी जिंदगी में बदलाव चाहता है। जार्डिंग अखिलेश की क्लीन और डेवलपमेंट की इमेज को लेकर गांवों में जा रहे हैं। वोटर काम को पहचानता है, सिर्फ उसे समझाने की जरूरत है। यही काम जार्डिंग सपा के लिए कर रहे हैं। हालांकि, अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में राजनीति विज्ञान के प्रोफेसर अब्दुल रहीम कहते हैं कि प्रोफेशनल्स पार्टी को राय तो अच्छी देंगे ही, लेकिन जमीनी स्तर पर काम तो पार्टी कार्यकर्ताओं को ही करना होगा। इस समय कांग्रेस का कार्यकर्ता सुस्ती में है और सपा में बड़े बिखराव की हालात है, तो यह मान लेना चाहिए कि दोनों पार्टियों के प्रोफेशनल्स की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीकांत शर्मा कहते हैं कि हमें किसी प्रोफेशनल की जरूरत नहीं है। हमारे तो कार्यकर्ता ही काफी हैं। वह चुनाव जिताने के लिए सक्षम हैं। जिसके पास अपनी रणनीति की कमी है वह ले आए प्रोफेशनल्स को। इसका सपा को फायदा होगा या नहीं यह तो उसके नेता ही जानें। सपा के प्रदेश प्रवक्ता दीपक मिश्र कहते हैं कि जाहिर सी बात है कि पार्टी ने उन्हें इसीलिए बुलाया है ताकि चुनाव में फायदा मिले। राम मनोहर लोहिया चुनाव लड़ते थे तो उनके समर्थन में कई देशों के समाजवादी आते थे।               साभार-khaskhabar.com  

Read More



Mediabharti