मथुरा

मथुरा । थाना छाता अन्तर्गत छाता शुगरमिल राष्ट्रीय राजमार्ग 2 पर तेज गति से आती कार द्वारा एक युवक में टक्कर मार देने से उसकी मौत हो गई। बताया गया कि कार संख्या यूपी 85-4444 के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते 32 वर्षीय नरेश में टक्कर मारकर उसे घायल कर दिया। उपचार को ले जाते समय उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई उमेश पुत्र कर्ण सिंह निवासी मौहल्ला गंगवान कोसीकलां ने कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है। 

Read More

मथुरा । जिलाधिकारी नितिन बंसल ने सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के जिला अध्यक्ष, सचिवों से अपील की है कि 1 जनवरी 2017 के आधार पर मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के दौरान वे विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में अपने बीएलए नियुक्त कर इसकी सूचना संबधित ईआरओ एवं निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध करा दें ताकि 1 जनवरी 2017 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे अर्ह नागरिकों के नाम मतदाता सूची में सम्मिलित हो सकें। जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन, उप जिला निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार अवस्थी ने इस संबंध में सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के जिला अध्यक्ष, सचिवों के परिपत्र जारी कर पूर्व भेजे कई पत्रों के साथ गत 6 अक्टूबर को आयोग के रोल प्रेक्षक, मंडलायुक्त द्वारा आहूत बैठक में बीएलओ नियुक्त करने हेतु की कहा कि वे अपने विधानसभा बार बीएलए अविलम्ब नियुक्त कर बीएलओ को सहयोग कराते हुए 1 जनवरी 2017 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सभी अर्ह नागरिकों के सूची में नाम शामिल कराने में सहयोग करें। 

Read More

मथुरा । जनपद में दहेज उत्पीड़न के चार मामले दर्ज हुये है। थाना हाइवे अन्तर्गत हरीकुंज काॅलोनी निवासी सतीश चन्द ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि उसकी बहिन के ससुरालीजनों द्वारा अतिरिक्त दहेज में दस लाख की मांग पूरी न करने पर उसका उत्पीडन किया जा रहा है। इस सम्बन्घ में मोहित पुत्र कपिलदेव निवासी फेस-2 चन्दनवन हाइवे आदि पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है। वहीं थाना मगोर्रा अन्तर्गत नगला देव निवासी बनन सिंह की पुत्री को उसके ससुरालीजनों द्वारा अतिरिक्त दहेज में पांच लाख रूपये और बाइक की मांग पूरी न करने पर ससुराल वाले उसका उत्पीड़न कर रहे है। इस सम्बन्ध में जितेन्द्र पुत्र भगवान सिंह निवासी ओठी चार बीघा थाना शमसादबाद आगरा आदि 13 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है। वहीं थाना गोविन्द नगर के मटिया गेट निवासी अकरोज उस्मानी पत्नी सलमान ने रिपोर्ट लिखाई है कि उसके ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न करने पर उसका उत्पीड़न कर रहे है। इस सम्बन्ध में पति सलमान पुत्र कमरूददीन आदि सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है। वहीं थाना गोवर्धन के जूल्हैनी निवासी ऊषा पुत्री रघुवीर ने रिपोर्ट लिखाई है कि अतिरिक्त दहेज में एक कार की मांग पूरी न करने पर ससुरालीजन उसका उत्पीड़न कर रहे है। इस सम्बन्ध में पप्पू पुत्र रामकिशन निवासी अक्रूर वृन्दावन आदि सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है। 

Read More

बॉलीवुड की अभिनेत्री श्रद्धा कपूर अभिनेत्री होने के साथ-साथ कई गानों को अपनी आवाज भी दी। अपनी मधुर आवाज से लाखों लोगों का दिल भी जीत लिया है। जल्द ही श्रद्धा की आवाज फिल्म रॉक आॅन 2 में भी सुनने को मिलेगी। बेटी के इस हुनर पर श्रद्धा की मां शिवांगी कोल्हापुरी को गर्व है। शिवांगी को खुद भी सुर और ताल की काफी समझ है। रॉक ऑन 2 के कई गानों में श्रद्धा की आवाज सुनकर शिवांगी काफी खुश हैं और उन्हें गर्व है कि श्रद्धा की आवाज में गजब का जादू है। इस पर श्रद्धा ने अपनी मां की तरीफ करते हुए कहा मेरी मां एक बेहतरीन सिंगर हैं। वो मुझे कई मौकों पर अच्छा गाना गानें के लिए मशवरा देती रहती हैं। इस बार उन्होंने रॉक ऑन 2 के गाने उड़जा रे के लिए मुझसे कहा तुम्हारी आवाज में ये गाना सुनने के बाद मुझे गर्व महसूस हो रहा है। फिल्म रॉक आॅन 2 में श्रद्धा के साथ अर्जुन रामपाल और फरहान अख्तर भी अहम भूमिका निभा रहे हैं।    साभार-khaskhabar.com    

Read More

नई दिल्ली। यदि आप से कहा जाए कि अपने दोनों हाथों से हिंदी और अंग्रेजी में एक साथ लिखेे, तो आपका जवाब होगा ना। इस दुनिया में बहुत कम ही ऐसे लोग है जो यह कमाल कर सकते है। आज आपको एक ऐसे गांव के बारे में बता रहे है जहां एक नहीं दो नहीं बल्कि छह लडकियां में ऐसा हुनर है। ये लडकियों दोनों हाथों से एक साथ लिखती है जिन्हें देख हर कोई हैरान है।  हरियाणा के उझाना गांव की ये छात्राए एक हाथ से हिंदी और दूसरे से अंग्रेजी लिखती है। दोनों हाथों की लिखावट बिल्कुल एक जैसी है। इतनी सुंदर कि देखने वाले भी पहचान नहीं पाते कि दाएं हाथ से लिखा है या बाएं से। बेटियों ने ऐसा साइंटिस्ट अलबर्ट आइंस्टीन से प्रेरित होकर सीखा है। वो भी सिर्फ छह माह में।   सभी बेटियां गांव के ही स्वामी विवेकानंद स्कूल में नौवीं क्लास की स्टूडेंट हैं। इनके नाम पूजा, प्रिया, तमन्ना, मोनिका, ईशा व मन्नू हैं। वे बताती हैं, करीब छह महीने पहले टीचर कुलदीप सिंह क्लास में साइंस पढ़ा रहे थे। इसी दौरान रिलेविटी के सिद्धांत टॉपिक पर अलबर्ट आइंस्टीन का जिक्र आया।   टीचर ने आइंस्टीन के बारे में बताया कि वे दोनों हाथों से लिखते थे। ऐसा उन्होंने रोजाना की प्रैक्टिस से ही हासिल किया था। तो हमें काफी ताज्जुब हुआ। उसी दिन हम लोगों ने ठान लिया कि वे भी हर रोज दोनों हाथों से लिखने की प्रैक्टिस करेंगी और ऐसा करके ही दम लेंगी। इसके बाद स्कूल में ही खाली होने वाले एक पीरियड में रोजाना लिखने की प्रैक्टिस शुरू कर दी।कुछ ही दिनों में खुद पर विश्वास हुआ कि अब वे ऐसा कर सकती हैं। दोनों हाथों से एक साथ लिखने की स्पीड बनने लगी। लिखावट में भी सुधार आने लगा। फिर एक हाथ से हिंदी व दूसरे से अंग्रेजी लिखने की प्रैक्टिस शुरू कर दी।   छह महीने के बाद अब उन्हें दोनों हाथों से एक साथ लिखने में कोई परेशानी नहीं होती। चाहे हिंदी लिखें या अंग्रेजी। दोनों हाथों से लिखने में काफी मजा आता है। घरवाले और टीचर भी उनको इस तरह से लिखता देखकर काफी खुश होते हैं।’टीचर कुलदीप सिंह बताते हैं कि सभी छह बेटियां गांव के किसान परिवारों से ताल्लुक रखती हैं। वे पढ़ाई में भी काफी होशियार हैं। मैं जब कॉलेज स्टूडेंट था, तब मैंने भी दोनों हाथों से लिखने का प्रयास किया था। लेकिन ज्यादा सफल नहीं हो पाया। कुलदीप का कहना है कि वो भी आइंस्टीन से प्रेरित थे। इसलिए जब भी क्लास में आइंस्टीन का टॉपिक पढ़ाता हूं, तो बच्चों को आइंस्टीन की कहानी जरूर सुनाता हूं। मैंने इन लड़कियों को प्रेरित किया तो उन्होंने प्रैक्टिस करना शुरू कर दिया। इसमें उन्हें अब सफलता मिल गई है। वे काफी अच्छे तरीके से दोनों हाथों से लिखती हैं।    साभार-khaskhabar.com    

Read More

अब तक आपने एक्ट्रेसेस की मैटरनिटी लीव पर जाने की बातें सुनी होगी और स्टार पैटरनिटी लीव भी लेने लगे हैं। यह सिलसिला शुरू हो चुकाहै। ताजा मामला सैफ अली खान का है। सैफ जल्द ही पापा बनने जा रहे हैं और ऐसे में वे अपने बच्चे व बीबी के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करना चाहते हैं। इसके लिए अपनी फिल्मों को कम्पलीट कर पैटरनिटी लीव पर जाने की तैयारी कर रहे हैं। खबरों की मानें तो सैफ राजा कृष्ण मेनन की फिल्म शेफ की शूटिंग को दिसंबर तक खत्म करने की प्लानिंग कर रहे हैं, इसके बाद वे करीना और अपने होने वाले बच्चे के साथ समय बिताएंगे जानकारी के मुताबिक सैफ अभी कोच्चि में इस फिल्म की शूटिंग कर रहे है। फिल्म पूरी करने के लिए सैफ लगे हुए हैं, ऐसे में उम्मीद की जाएगी कि जूनियर सैफ पापा के साथ पूरे टाइम खेल सकेगा।          साभार-khaskhabar.com  

Read More



Mediabharti