कृषि / व्यापार / बचत

बेंगलुरू : एयरो इंडिया 2017 के सफल समापन को चिह्नित करने तथा एयर शो के दौरान पिछले कुछ दिनों के सा‍र्थक संबंधों की यादगारी के एक प्रतीक के रूप में एयरोबैटिक डिस्‍प्ले टीमें एकजुट हुईं। स्‍कैन्डिनेविया टीम के ग्रुममैन जी-164 एवं याकोवलेव टीम के याक-50 के सामने पोज करते हुए सूर्यकिरण एयरोबैटिक टीम (एसकेएटी), याकोवलेव एवं स्‍कैन्डिनेविया की टीमों के स्‍टंट पायलटों ने अपने तीन ‘स्‍काईकैट्स’ के साथ मनोहारी दृश्‍य प्रस्‍तुत किया। (Read in English)

Read More

नई दिल्ली : केन्द्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट मामलों के मंत्री अरुण जेटली ने संसद में बजट 2017-18 पेश किया। बजट की मुख्य बातें इस तरह हैं... (Read in English)

Read More

नई दिल्ली : केन्द्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट मामलों के मंत्री अरुण जेटली ने संसद में बजट 2017-18 पेश किया। यह पहला मौका है जब आम बजट में ही रेल बजट भी शामिल है। इस बार बजट को योजनागत एवं गैर-योजनागत श्रेणियां में वर्गीकृत भी नहीं किया गया है। ख़ास बात यह भी है कि इस बार बजट को अपने निर्धारित समय से करीब एक माह पूर्व फरवरी माह की शुरुआत में ही पेश किया गया है। बजट 2017-18 के लिए कुल व्यय 21.47 लाख करोड़ रुपये रखा गया है। इस व्यय से कई गुना सकारात्मक प्रभाव और उच्च वृद्धि की उम्मीद है। (Read in English)

Read More

नई दिल्ली : संसद में पेश किए गए आर्थिक सर्वेक्षण 2016-17 में कहा गया है कि सुदृढ़ वृहत आर्थिक स्थिरता की पृष्‍ठभूमि में वर्ष के दौरान दो प्रमुख घरेलू नीतिगत घटनाएं हुई हैं। इनमें से एक है... संविधान संशोधन पारित होने से ऐतिहासिक वस्‍तु एवं सेवा कर (जीएसटी) को लागू करने का मार्ग प्रशस्‍त होना और दूसरी है दो बड़े नोटों का विमुद्रीकरण। समीक्षा में उम्मीद जताई गई है कि जीएसटी से एक साझा भारतीय बाज़ार का निर्माण होगा और कर अनुपालन एवं प्रशासन तथा निवेश और आर्थिक वृद्धि में सुधार होगा तथा यह भारत के सहकारी संघवाद के प्रबंधन में एक नया ठोस प्रयोग है।

Read More

केन्द्र सरकार ने वर्ष 2016-17 के बजट में व्यय के मद में 20 लाख करोड़ रुपये के करीब खर्च करने का प्रावधान किया है। वित्तीय वर्ष 2017-18 के लिए केन्द्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली ने कुल व्यय 22 लाख करोड़ रुपये और 23 लाख करोड़ रुपये के बीच रखा है। यह मौजूदा कीमतों पर सकल घरेलू उत्पाद का लगभग 14 प्रतिशत है। (Read in English)

Read More

वर्ष 1995 में दिल्ली के व्यापार मेले में अपनी शिल्पकारी का प्रदर्शन करने आई नसीम बानो नौसिखिया और अनुभवहीन थी। इस बार अपने दो दशक के अनुभव और एक राष्ट्रीय पुरस्कार से लैस नसीम बानो के पास, देशभर के अल्पसंख्यक समुदाय के दस्तकारों को प्रोत्साहित करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में पहली बार आयोजित हुनर हाट में, प्रदर्शित करने के लिए अनेक प्रकार की चिकनकारी थी। वह शानदार चिकनकारी के साथ नई नवेली डिज़ाइनों और रंगों के मिश्रण वाले कुर्ते और अन्य कपड़े अपने साथ लाई थी। आशावान दिखने वाली नसीम बानो ने बताया, "मैंने इसमें अपनी सारी बचत लगा दी है और आशा है कि अपने निवेश पर मैं अच्छा खासा कमा पाऊंगी।" नसीम लखनऊ में अपने मोहल्ले के पास निर्धन लड़कियों और महिलाओं को यह कला सिखा भी रही हैं। (Read in English)

Read More