नाक की शल्य चिकित्सा का चलन आजकल बहुत बढ़ गया है। खूबसूरत दिखने की चाह के चलते युवा अपने प्राकृतिक नाक-नक्श में बड़े बदलाव कराने से भी परहेज नहीं कर रहे हैं।
दुनिया के चुनिंदा अस्पतालों में नाक की सर्जरी सफलतापूर्वक की जा रही है। इसके जरिए किसी व्यक्ति की नाक का ऑपरेशन करके उसे नया आकार दे दिया जाता है। कई बार यह किसी स्वास्थ्य समस्या की वजह से किया जाता है तो कई बार सिर्फ ज्यादा खूबसूरत दिखने की चाह में ही यह कदम उठा लिया जाता है। एक तरफ जहां इसके कई फायदे हैं, वहीं दूसरी ओर इसके कुछ नुकसान भी हैं। हम यहां आपको नाक की शल्य चिकित्सा के पांच महत्वपूर्ण फायदे और नुकसान बता रहे हैं।
फायदे
1. यदि किसी व्यक्ति को सांस लेने में तकलीफ है तो उसके लिए यह शल्य चिकित्सा बेहद लाभकारी साबित हो सकती है।
2. इस शल्य चिकित्सा के जरिए नाक की टूटी हुई हड्डी को सफलतापूर्वक जोड़ा जा सकता है।
3. इस शल्य चिकित्सा के जरिए साइनस की समस्या का समाधान किया जा सकता है।
4. नाक की शल्य चिकित्सा के जरिए खर्राटों की समस्या से निजात पाई जा सकती है।
5. इस शल्य चिकित्सा के जरिए खूबसूरती पाकर अपने आत्मविश्वास को नई उड़ान दी जा सकती है।
नुकसान
1. नाक की शल्य चिकित्सा के बाद अत्याधिक रक्तस्राव हो सकता है। इसलिए, आपात स्थिति के लिए तैयार रहें।
2. कुछ लोगों में शल्य चिकित्सा के बाद संक्रमण की शिकायत हो सकती है। इस संबंध में अपने डॉक्टर से उचित परामर्श लें।
3. कुछ लोगों को सर्जरी के बाद सांस लेने में परेशानी हो सकती है।
4. कई बार सर्जरी कराने के बाद नाक में सूजन की समस्या भी हो जाती है।
5. कई व्यक्तियों में नाक की शल्य चिकित्सा के बाद नकसीर की दिक्कत देखी गई है।
Related Items
हमारे युवा वर्ग को मिले सत्मार्ग और सद्बुद्धि...!
क्या नीतीश को हटाना भाजपा के लिए फायदे का सौदा होगा?
महाकुंभ से किसको मिला 'पुण्य' लाभ, किसका हुआ नुकसान...!