मथुरा

श्रीनगर । जम्मू कश्मीर के पंपोर इलाके में संदिग्ध फिदाइन हमला हुआ है। पंपोर के ईडीआई बिल्डिंग पर संदिग्ध फिदाइनों ने गोलीबारी की। इस गोलीबारी में सुरक्षा बलों के एक जवान के घायल होने की खबर है। प्राप्त जानकारी के अनुसार संदिग्ध फिदाइन झेलम नदी के रास्ते अंदर घुसे। फिदाइनों के ईडीआई बिल्डिंग के पीछे बने हॉस्टल में छिपे होने की आशंका है। सेना ने मोर्चा संभाल लिया है। दोनों ओर से फायरिंग जारी है। जानकारी के अनुसार ब्लास्ट की भी खबरें हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार आतंकियों की संख्या 2-3 हो सकती है। परिसर के हॉस्टल के पीछे सेना ने आतंकियों को घेर रखा है। घटनास्थल जम्मू-कश्मीर नैशनल हाइवे के काफी करीब है। सेना ने पूरे इलाके को घेर लिया। सेना ने आसपास के इलाकों को खाली करा लिया गया है। सेना का सर्च ऑपरेशन जारी है। गौरतजलब है कि फरवरी में भी ईडीआई बिल्डिंग पर ऐसा ही हमला हुआ था। इस हमले में सीआरपीएफ के दो जवान शहीद हो गए थे जबकि हमले में एक नागरिक की भी मौत हो गई थी। तीन दिन तक चले इस ऑपरशेन में आतंकियों को सुरक्षा बलों ने घेरकर मार डाला था।              साभार-khaskhabar.com  

Read More

नीम प्राचीन काल से कई आयुर्वेद दवाओं में इस्तेमाल होता आ रहा है। नीम एक ऐसा पेड है जो सबसे ज्यादा कडवा होता है परंतु अपने गुणों के कारण चिकित्सा जगत में इसका अपना एक अहम स्थान है। यह सामान्य रूप में बाल, त्वचा और स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा माना जाता है नीम रक्त साफ करता है। दाद, खाज, सफेद दाग और ब्लडप्रेशर में नीम की पत्ती का रस लेना लाभदायक है। नीम कीडों को मारता है इसलिये इसकी पत्ती कपडों और अनाजों में रखे जाते हैं। नीम की दस पत्तियां रोजाना खायें रक्तदोष नहीं होगा। नीम के पंचांग जड, छाल, टहनियां, फूल पत्ते और निंबोरी उपयोगी हैं। इन्ही कारणों से हमारे पुराणों में नीम को अमृत के समान माना गया है। अमृत क्या है-जो मरते को जिंदा करे। अंधे को आंख दे और निर्बल को बल दे। नीम इंसान को तो बल देता ही है पेड-पौधों को भी बल देता है जैसे... खेतों में नीम के पानी की दवा बनाकर डाला जाता है। नीम आंख-कान-नाक-गले और चेहरे के लिए उपयोगी। नीम का तेल फैटी एसिड और त्वचा में आसानी से अवशोषित हो जाता है कि विटामिन ई होता है, यह त्वचा की कोशिकाओं को फिर से जीवत लोच बहाल मदद करता है। यदि पेट में कीडे हों तो नीम की नई कोपलों के रस में शहद मिलाकर चाटें कीडे समाप्त हो जाएंगे। पानी में नीम के तेल की कुछ बूंदें डालकर चाय की तरह पी जाएं। बच्चे को 5 बूंद व बडों को 8 बूंद से ज्यादा नहीं लेना है। नीम के पत्ते जरा सी हींग के साथ पीस लें और चाट जाएं, पेट के कीडे नष्ट हो जाएंगे। आंखों में मोतियाबिंद और रतौंधी हो जाने पर नीम के तेल को सलाई से आंखों में अंजन की तरह से लगाएं। आंखों में सूजन हो जाने पर नीम के पत्ते को पीस कर अगर दाई आंख में है तो बाएं पैर के अंगूठे पर नीम की पत्ती को पीस कर लेप करें। ऐसा अगर बाई आंख में हो तो दाएं अंगूठे पर लेप करें, आंखों की लाली व सूजन ठीक हो जाएगी। अगर कान में दर्द हो या फोडा-फुंसी हो तो नीम या निंबोली को पीस कर उसका रस कानों मे टपका दें। कान में कीडा गया हो तो नीम की पत्तियों का रस गुनगुना करके इसमें चुटकी भर नमक डालकर टपकाएं, एक बार में ही कीडा मर जाएगा। अगर बहुत जरूरत हो तो दूसरे दिन भी डालें। अगर कान में दर्द हो तो 20 ग्राम नीम की पत्तियां, 2 तोला नीला थोथा तूतिया डालकर पीस लें व इसकी छोटी छोटी गोलियां बनाकर सुखा लें और फिर काले तिल या साधारण तेल में पका लें। जब टिकिया जल जाए तो इस तेल को छान कर रख लें, अब एक तीली मे रूई लगा कर इस तेल में डुबोकर कान साफ करें, बार बार रूई बदलें। अगर कान से पीप आ रहा है तो नीम के तेल में शहद मिलाकर कान साफ करें पीप आना बंद हो जायेगा। सर्दी-जुकाम हो गया हो तो नीम की पत्तियां शहद मिलाकर चाटें। खराश ठीक हो जाएगी। ह्रदय रोग में नीम रामबाण का काम करता है। अगर आपको ह्रदय रोग हो, तो नीम की पत्तियों की जगह नीम के तेल का सेवन करें। नीम पीस कर त्वचा पर लगाएं ज्यादा फायदा होगा।                      साभार-khaskhabar.com  

Read More

380 महिलाओं एवं बच्चों ने लिया लाभ  मथुरा।  सेवारत सैनिकों के परिवारो, बच्चों एवं उनके आश्रितों के लिए तीन दिवसीय रोकथाम व प्रोत्साहक हैल्थ केयर कैम्प का आयोजन मिलिट्री अस्पताल में आयोजित हुआ। मुख्यालय उत्तर भारत ऐरिया के अन्तर्गत मथुरा मिलिट्री अस्पताल में इस तरह की श्रृंखला शीर्षक स्वस्थ वीरांगना कैम्प का पांचवां शिविर सम्पन्न हुआ। इस कैम्प मे स्ट्राइक-1 कोर के परिवार, बच्चो, और फील्ड ऐरिया के सेवारत सेनिको के परिवार व बच्चे भी सम्मलित हुए। कैम्प मैं मेडीकल व सर्जिकल स्पेशलिस्ट के अतिरिक्त ऑख, नाक, कान, गला प्रसुति चर्मरोग, दांत व बच्चों के विशेषज्ञों ने भी अपनी सेवायें दी। 40 वर्ष की आयु से उपर की महिलाओ कि दैंनिक जंाच के अतिरिक्त हडडी व गर्भाशय सम्बंधी रोगो की विशेष जांच कराई गई। महिलाओं के स्तन व गर्भाशय में प्राथमिक अवस्था में होने वाली कैंसर के बचाव के उपाय सम्बंधी एक व्याख्यान का आयोजन भी किया गया। इस कैंम्प मे कुल 680 महिलाओं व बच्चो ने उपस्थिति दी। संदेहात्मक बीमारी युक्त महिलाओं के इलाज को सुनिश्चित करने हेतु भविष्य में भी कल्याणकारी उपायो को मध्य नजर रखते हुए और भी अधिक कैंम्प आयोजित होंगे।  

Read More

मथुरा। नयति मल्टी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल ने फार्मासिस्ट डे के अवसर पर मण्डलभर के ज़िलो, तहसील तथा ब्लोकों के सभी फार्मासिस्ट के साथ एक सेमीनार का आयोजन किया। जिसमें मुख्य रूप से मथुरा, आगरा, अलीगढ़, हाथरस, एटा, फिरोजाबाद तथा फैजाबाद आदि सभी जगह के फार्मासिस्ट उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि तथा हॉस्पिटल के हृदय रोग विभाग के चैयरमैन डॉ. वेणुगोपाल राव ने चिकित्सा क्षेत्र में फार्मासिस्ट की उपयोगिता बताते हुए कहा कि फार्मासिस्ट चिकित्सक एवं मरीज को जोड़ने की एक कड़ी है।   कार्यक्रम में बोलते हुए नयति हॉस्पिटल के कार्डियोलॉजी विभाग के वाइस चैयरमैन डॉक्टर एच.एस. सोमनाथ ने कहा कि फार्मासिस्ट मौखिक रूप से दवा एवं साधनो के उचित इस्तेमाल सम्बंधित सलाह देने, कंसल्टेंट फार्मासिस्ट के रूप में कार्य करते हैं साथ ही सामुदायिक फार्मासिस्ट के रूप में छोटी मोटी बीमारियों के उपचार में जनता को परामर्श व सलाह देने के साथ दवा एवं उपचार भी देते हैं। जिससे इनकी आवश्यकता समाज में और भी बढ़ जाती है। नयति हॉस्पिटल की इंटरनल मेडीसिन विभाग की डॉ. ज्योति गोयल ने कहा कि अप्रशिक्षित लोगों द्वारा लगातार बढ़ाया जा रहा एंटीबायोटिक्स का प्रचलन स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है। एंटीबायोटिक्स का उपयोग सिर्फ बैक्टीरिया के लिए किया जाता है परंतु हर बात पर एंटीबायोटिक्स देकर कुछ लोग मनुष्य के शरीर को अंदर से खत्म कर रहे हैं। इसलिए समाज में फार्मासिस्ट का उपयोग काफी महत्त्वपूर्ण हो जाता है।    कार्यक्रम का शुभारम्भ डॉ. वेणुगोपाल राव, डॉ. के.आर. प्रकाशन, डॉ. ज्योति गोयल, डॉ. एच.एस. सोमनाथ, डॉ. अजय अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। वोट आॅफ थैंक्स विवेक दवे ने किया। कार्यक्रम में मण्डलभर से आये सैकड़ों फार्मासिस्ट उपस्थित थे। 

Read More

मथुरा। एसडीएम सदर के अर्दली की एक दुर्घटना में मौत हो गयी। बताया गया कि 34 वर्षीय सत्यवीर सिंह यादव पुत्र रघुवीर सिंह यादव निवासी बालाजीपुरम थाना हाईवे जोकि मूल रूप से अलीगढ के नगला बरी थाना विजयगढ का रहने वाला था। आज सुबह सात बजे वह अपनी बाइक से चन्द्रावली देवी के दर्शन करने जा रहा था तभी सड़क पर एक कुत्ते को बचाने के चक्कर में उसकी बाइक फिसल गयी और सामने से आ रहे सेना के ट्रक से कुचलकर उसकी मौत हो गयी। बताया गया कि मृतक एसडीएम सदर वैभव शर्मा का अर्दली है। वहीं चैकी कृष्णानगर अंतर्गत क्षेत्र में अज्ञात वाहन द्वारा बाइक सवार में टक्कर मार देने से उसकी मौत हो गयी। मृतक 22 वर्षीय सोनू पुत्र माणिकचंद निवासी श्रीपुरम कालोनी महोली है। कल वह अपनी बाइक से कृष्णानगर रोड की ओर से निकल रहा था तभी अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मार देने से उसकी मौत हुयी है। वहीं कल गोवर्धन-मथुरा रोड पर एक बस द्वारा टक्कर मार देने से घायल की उपचार को ले जाते समय मौत हो गयी। बताया गया कि कल लगभग साढे तीन बजे तेजगति से आती बस नंबर यूपी 85 एक्स 9320 के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते 28 वर्षीय योगेश सैनी में टक्कर मार दी थी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। उपचार को ले जाते समय उसकी मौत हो गयी। मृतक के भाई लक्ष्मण पुत्र सरवन सैनी निवासी अड़ींग ने बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है।

Read More

मथुरा। वहीं शेरगढ निवासी रेखा पुत्री रामप्रसाद ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि उसके ससुरालीजन दहेज में आठ लाख रूपये और कार की मांग पूरी न करने पर उसका उत्पीड़न कर रहे हैं। धोखाधड़ी कर एक शपथपत्र पर हस्ताक्षर करा लिये हैं। इस संबंध में पति बिरजनलाल, ससुर मोहनलाल, सास रामढकेली, जेठ भीकमचंद, जेठानी शान्ति देवी सहित चार अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है। वहीं गोवर्धन कस्बे के गांव जुल्हैंदी निवासी गायत्री पुत्री भगवान सिंह ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि उसके ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज में एक लाख और कार की मांग पूरी न करने पर उसका उत्पीड़न कर रहे हैं। इस संबंध में पति ब्रजवीर, जेठ देवीसिंह, देवर ब्रजेन्द्र, सास कस्तूरी देवी, और ननद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है।

Read More



Mediabharti