मथुरा

शास्त्रों और पुराणों के अनुसार शारदीय नवरात्र अधिक महत्वपूर्ण है। प्राचीन काल में नवसंवत्सर से आरंभ होने वाला नवरात्र ही अधिक प्रचलित था। लेकिन कलियुग में शारदीय नवरात्र का महत्व बढ़ गया है। शास्त्रों में नवरात्र को आध्यात्मिक चेतना को जागृत करने का समय माना गया है। इसलिए नवरात्र के कई नियम हैं जिनका पालन व्रत करने वालों और जो व्रत नहीं करते हैं उन्हें भी करना चाहिए।  इन नियकों का जरूर पालन करें-  1. शुद्धता और पवित्रता जरुरी-  नवरात्र शुद्धता से जुडा पर्व है, जिसमें नौ दिनों तक पूर्ण पवित्रता और सात्विकता बनाए रखते हुए देवी के नौ स्वरूपों की आराधना करने का विधान है। इसलिए नवरात्र के दिनों बहुत से श्रद्धालु कपडे धोने, शेविंग करने, बाल कटाने और पलंग या खाट पर सोने से बचते हैं। 2. विष्णु पुराण के अनुसार- नवरात्र में व्रत के समय बार-बार पानी पीने, दिन में सोने, तम्बाकू चबाने और स्त्री के साथ संबंध बनाने से भी व्रत खंडित हो जाता है। यानी नवरात्र में पति-पत्नी को साथ सोने से भी बचना चाहिए। 3. नहीं होता विवाह- नवरात्र के दिनों में विवाह का आयोजन भी नहीं होता है। इसका प्रमुख कारण यह है कि विवाह का उद्देश्य वंश वृद्घि यानी संतान की उत्पत्ति है। जबकि नवरात्र के दिनों में काम और स्त्री प्रसंग से दूर रहने का नियम है। यह भक्ति और आस्था में डूबने का समय होता है। विवाह संस्कार होने से मां की आराधना से व्यक्ति वंचित हो सकता है। 4. रात्रि में पूजा-  शास्त्रों में यह भी बताया गया है कि नवरात्र के दिनों में रात्रि के समय देवी की पूजा अधिक फलदायी होती है क्योंकि देवी रात्रि स्वरुप हैं और भगवान शिव दिन के स्वरूप। इसलिए नवरात्र के दिनों में मन को एकाग्र करके देवी में ही लगाना चाहिए न कि उन्य चीजों में। 5. ब्रह्मचर्य का पालन- नवरात्रों में लोग अनेक नियमों का भी पालन करते हैं। ऐसा ही एक नियम है नवरात्रों के दौरान खुद को शारीरिक संबंध बनाने से दूर रखना है। जिस बिस्तर पर पति-पत्नी शारीरिक सम्बन्ध बनाते हैं उसी को छूकर देवी का आह्वान करना अशुद्ध माना जाता है। आप अशुद्ध मन से देवी मां की पूजा कर नहीं सकते इसलिए कम से कम उन नौ दिनों तक खुद पर नियंत्रण रखिए जिस दौरान स्वयं देवी मां हमारे घर पधारती हैं।          साभार-khaskhabar.com  

Read More

कैटरीना और रणबीर की ब्रेकअप की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। लेकिन अब लगता है कि कैटरीना की लाइफ में बहार जल्दी ही आने वाली हैं। जी हां रणबीर से ब्रेकअप होने के बाद उन्होंने पहले रहने का ठिकाना तलाशा। जब ये तलाश पूरी हो चुकी तो अब लगता है कि कैटरीना एक नए साथी की तलाश कर रही हैं। आपको बता दें कि आदित्य रॉय कपूर और कैटरीना कैफ को सोमवार की रात मुंबई में एक साथ देखा गया। दोनों डिनर डेट पर जा रहे थें। दोनों की पहली मुलाकात अभिषेक कपूर की फिल्म फितूर के सेट पर हुई थी जो इस साल फरवरी में रिलीज़ हुई थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं कर पाई थी लेकिन दोनों कलाकारों के बीच दोस्ती अब भी बरकरार है। कैटरीना और आदित्य का रिश्ता दोस्ती से कुछ ज्यादा है। मीडियाई खबरों की मानें तो कैटरीना आदित्य को डेट कर रही हैं। इस बात में कितनी सच्चाई है यह तो हम नहीं जानते लेकिन दोनों साथ में काफी खुश नजर आ रहे हैं। कैटरीना कैफ अगले साल अनुराग बासु की फिल्म जग्गा जासूस में रणबीर कपूर के साथ नजर आने वाली हैं। वह सलमान खान के साथ दिसंबर 2017 में टाइगर जिंदा है में भी नजर आएंगी जो फिल्म एक था टाइगर का सीक्वल बताया जा रहा है। आदित्य रॉय कपूर आलिया भट्ट और शाहरूख खान के साथ डियर जिंदगी में नजर आने वाले हैं। उनकी अगली फिल्म श्रद्धा कपूर के साथ ओके जानू होगी।                 साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । अमेरिका में ब्याज दरें बढने की अटकलों के बीच विदेशों में कमजोरी के रूख से यहां भी कीमती धातुओं में गिरावट का रूख रहा, जिससे देश की राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में इसकी कीमत 730 रूपये गिरकर 30520 रूपये प्रति 10 ग्राम रह गई। चांदी भी 1,750 रूपये की गिरावट के साथ 44,000 रूपये के स्तर से नीचे 43,250 रूपये प्रति किलो पर आ गर्द।    न्यूयॉर्क में सोना 3.26 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,268.40 डालर प्रति औंस रह गया जबकि चांदी 5.38 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17.78 डॉलर प्रति औंस रह गई। दिल्ली में सोना 99.9 और 99.5 प्रतिशत शुद्धता का भाव 730. 730 रपये की गिरावट के साथ क्रमश: 30,520 रूपये और 30,370 रूपये प्रति दस ग्राम रह गया। यह 18 जुलाई के बाद का न्यूनतम स्तर है। मंगल को सोने की कीमत में 50 रूपये की तेजी आई थी।                    साभार-khaskhabar.com  

Read More

डरबन । मैन ऑफ द मैच बाएं हाथ के बल्लेबाज डेविड मिलर (नाबाद 118 रन) की विस्फोटक पारी की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने यहां बुधवार को खेले गए तीसरे वनडे में विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को चार गेंद पहले चार विकेट से हराकर सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली।    पांच मैच की सीरीज का चौथा वनडे नौ अक्टूबर को पोर्ट एलिजाबेथ में खेला जाएगा। दक्षिण अफ्रीका ने वनडे इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य (372 रन) हासिल किया। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के ही खिलाफ 2006 में 434 के लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा किया था। दक्षिण अफ्रीका को हाशिम अमला और विकेटकीपर क्विंटन डी कॉक ने तेज़ शुरुआत दी। अमला 45 रन बनाकर आउट हुए। कॉक ने कप्तान फाफ डु प्लेसिस के साथ 74 रन जोड़े। हालांकि ऑस्ट्रेलिया ने मैच में वापसी की दक्षिण अफ्रीका के 217 रन पर पांच विकेट गिरा दिए। कॉक 70, प्लेसिस 33, रिली रोसोऊ 18 और जेपी डुमिनी 20 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि मिलर ने इसके बाद जिम्मेदारी उठाते हुए टीम को जिताकर ही दम लिया। मिलर ने 79 गेंदों में 10 चौके और 6 छक्के उड़ाए। एन्डाइल फेलुक्वायो ने 39 गेंदों में 42 रनों की अहम पारी खेली और सातवें विकेट के लिए उन्होंने मिलर के साथ अविजित 107 रनों की साझेदारी की। जॉन हेस्टिंग्स ने दो विकेट लिए। क्रिस ट्रेमेन, एडम जम्पा, मिशेल मार्श व ट्रैविस हेड को 1-1 विकेट मिला। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर (117) और कप्तान स्टीवन स्मिथ (108) की शानदार शतकीय पारियों की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने निर्धारित 50 ओवरों में छह विकेट खोकर 371 रनों का मजबूत स्कोर बनाया। वार्नर ने 107 गेंदों का सामना करते हुए 13 चौके व दो छक्के लगाए, जबकि स्मिथ ने 107 गेंदों का सामना करते हुए नौ चौके और एक छक्का जड़ा। वार्नर इसके साथ ही दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सर्वोच्च स्कोर बनाने वाले ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले मार्क वॉ के नाम यह रिकॉर्ड था। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नाबाद 115 रनों की पारी खेली थी। इन दोनों के अलावा आरोन फिंच ने 53 रनों की पारी खेली। जॉर्ज बैली ने 28, ट्रेविस हेड ने 35 और मैथ्यू वेड ने 17 रन बनाए। इमरान ताहिर और डेल स्टेन ने 2-2 विकेट लिए।                        साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में भारतीय सेना द्वारा आतंकियों के लॉन्च पैड पर किए गए सर्जिकल ऑपरेशन से जुड़े कुछ नए तथ्य सामने आए हैं। न्यूज चैनल ‘आजतक’ को मिली जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से ऑपरेशन की मंजूरी मिलने के बाद डीजीएमओ लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने उत्तरी कमान के तहत तैनात विशेष बलों की इकाइयों को सक्रिय किया। इस काम के लिए दो यूनिट को चुना गया। इनमें ऊधमपुर स्थित 9 पैरा कमांडो और 4 पैरा कमांडो शामिल थीं। आतंकवादी लॉन्च पैड पर हमले के लिए बेहतरीन हमलावर सैनिकों को चुना गया। इस गुप्त हमले पर नियंत्रण रेखा के पास स्थित उरी, पुंछ और बिंभेर सेक्टर की स्थानीय खुफिया इकाइयों की नजर थी। विशेष बलों के दस्ते में चार हमलावर टीमें थीं जिनमें लगभग 100 सैनिक शामिल थे। इनमें से तीन हमलावर टीम थी और एक हथियारबंद टीम थी जिसके सभी फौजी भारी हथियारों को चलाने में निपुण थे। भारी हथियारों में आग के गोले फेंकने वाले आरपीओ7, आतंकियों से हथियाई गई पीके मशीनगन और रॉकेट लॉन्चर शामिल थे। 9 और 4 पैरा कमांडो की इन टीमों को 12-12 फौजियों की टीमों में बांट दिया गया था। इन छोटी टीमों को पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में रात के अंधेरे में केल, तुतमारी गली, नंगी टेकरी और बालनोई पोस्ट से भेजा गया था। इतना ही नहीं, पाकिस्तानी सेना का ध्यान हटाने के लिए सेना के विशेष बलों ने पाकिस्तानी चौकियों पर गोलाबारी कर पैरा कमांडो को कवर दिया। आतंकियों के ‘वेटिंग सेक्शन’ कहे जाने वाले लॉन्च पैड को तबाह करने के लिए कमांडो ने आधी रात को अपना सफर शुरू किया। नाइट विजन डिवाइस का इस्तेमाल करके कंमाडो ने जंगल के रास्ते आतंकी लॉन्च पैड की ओर बढऩा शुरू किया। ऐसे तबाह किए गए लॉन्च पैड जब कमांडो आतंकियों के लॉन्च पैड कहे जाने वाले गांव पहुंचे, आग के गोले फेंक उन्होंने इमारतों को तहस-नहस कर दिया। चार घंटे के इस ऑपरेशन में तकरीबन चार से पांच लॉन्चपैड पर हमला किया गया और कई लोग इस हमले में मारे गए जिनकी संख्या 50 के करीब आंकी जा रही है। ऑपरेशन खत्म होने के बाद कमांडो ने वरिष्ठ अफसरों को इसकी जानकारी दी। उन्होंने फौजियों को वापस आने के लिए वे रास्ते इस्तेमाल करने को कहा जहां से आतंकी घुसपैठ किया करते थे। जब कमांडो वापस आ गए तब उन्हें ऑपरेशन की पूरी जानकारी देने के लिए हेलीकॉप्टर के जरिए ऊधमपुर ले जाया गया। सूत्रों का दावा है कि सरकार स्थिति को खराब नहीं करना चाहती जिससे युद्ध के हालात पैदा हो। इतना ही नहीं, सरकार पाकिस्तान में पनपी अस्थिरता को देखते हुए हर तरह की स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहना चाहती है।                  साभार-khaskhabar.com  

Read More

पटियाला । आम आदमी पार्टी की ओर से कैप्टन अमरिंदर सिंह के चुनावी क्षेत्र में सर्वे कराया गया कि पार्टी की ओर से किस उम्मीदवार को उतारा जाए। सर्वे में जो 30 नाम आए है उनमें एक नाम ऐसा जिसे सुनकर और देखकर सभी चौंक गए है। यह नाम केवल सूची में ही सम्मलित नहीं है अपितु सूची में सबसे ऊपर है। और कोई नहीं यह है वो नामआप पार्टी के सर्वे में पटियाला शहरी विधानसभा क्षेत्र से जो नाम सामने आया है वह है आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का। सर्वे के बाद अटकलें तेज हो गई हैं कि केजरीवाल पटियाला शहर विधानसभा क्षेत्र ये कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ सकते है।सर्वे में पहले नंबर पर है केजरीवालप्रत्याशियों के चयन के लिए जब आप की ओर से पार्टी स्वयंसेवकों से वोटिंग कराई गई तो केजरीवाल के नाम पर सबसे अधिक वोट आए। यह सूची संजय सिंह की अगुवाई में बनी कमेटी के पास भेजी जाएगी। कमेटी इस मामले में फैसला करेगी।                    साभार-khaskhabar.com  

Read More



Mediabharti