दुनिया अमिताभ की एक्टिंग की मुरीद है और अमिताभ किसी और की अदाकारी के मुरीद। सोचिए कौन है, जिसकी अदाकारी अमिताभ को पसंद आती है। वह अभिनेता है आमिर खान। अमिताभ ने कहा कि आमिर एक बड़े एक एक्टर बन सकते हैं, मैं नहीं। उनकी कई फिल्में मैंने देखी है। कलाकार के तौर पर वे परफेक्ट हैं, वे एक बड़े स्टार हैं। गौरतलब है कि दोनों ही सुपरस्टार एक साथ ठग ऑफ हिंदुस्तान में एक साथ नजर आएंगे। इस फिल्म में सलमान खान और शाहरूख खान के बाद अब अमिताभ की जोड़ी आमिर खान के साथ भी दिखाई देंगे। इस फिल्म का अंदाज इस बात से ही लगाया जा सकता है कि फिल्म यशराज फिल्म के बैनर तले बनाई जाएगी। इसका निर्देशन धूम 3 के निर्देशक विजय कृष्ण आचार्य करेंगे। साभार-khaskhabar.com
Read More




