मथुरा

मथुरा : राया थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव बना निवासी लोकेश पुत्र पूरन, भोली पुत्र देवी सिंह, सुशील पुत्र गजेन्द्र, पप्पू पुत्र जुगेन्द्र सिंह, सरजीत पुत्र कोमल सिंह, विकास पुत्र श्रीपाल, गोविंदा पुत्र बच्चू सिंह अपने अन्य साथियों के साथ राया-बल्देव रोड स्थित सीयरा गांव के पास रविवार तड़के सडक किनारे दौड लगा रहे थे। तभी अचानक एक अल्टो कार चालक गाडी को तेजी व लापरवाही से चलाता हुआ लाया और उसने दौड रहे सात युवकों को रौंद दिया। दुर्घटना में युवक बुरी तरह घायल हो गये। सुबह सन्नाटे में युवकों की चीखें दूर तक सुनी जा रहीं थी। कुछ ही देर में सैकड़ों ग्रामीण व पुलिस भी मौके पर पहुंच गये और घायलों  को अस्तपाल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान विकास पुत्र श्रीपाल की मौत हो गई। जबकि घायलों में दो युवकों की हालात गंभीर बनी हुई है। दुर्घटना की सूचना पर गांव में शोक की लहर दौड गई। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्ट के लिए भेजा। मृतक के परिजन की तहरीर पर अल्टो कार व उसके चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। बताया गया कि वाहन चालक या तो नशे में था या फिर उसे नींद का झौंका आ गया और यह दर्दनाक हादसा हो गया।

Read More

मथुरा : जनपद महुआ निवासी राकेश पुत्र धनीराम (३३) काफी समय से छाता स्थित चेतक अकादमी कॉलेज की बन रही बिल्डिंग में मजदूरी करता था। वह छाता शुगर मिल के पास ही रह रहा था। शनिवार सायं वह काम खत्मकर अपने घर आया था। रविवार सुबह जब काफी देर तक काम पर नहीं पहुंचा तो ठेकेदार ने उसे घर पर दिखवाया लेकिन वह घर पर नहीं मिला। कई मिलने वालों से भी पूछने के बाद भी उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। बस इतना पता चला कि सुबह घर से शौच के लिए निकला था। इसी बीच उन्हें सूचना मिली कि एक युवक की ट्रेन से कटकर छाता सुगरमील के पास मौत हो गई है, तो मजदूर व ठेकेदार वहां पहुंचे। जब उन्होंने शव को देखा तो वह राकेश का था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। राकेश की मौत की सूचना पर उसके परिवार में मातम छा गया और परिजन भी यहां पहुंच गये। पोस्टमार्टम के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए गृह जनपद ले गये।

Read More

मथुरा : मुरादाबाद जनपद के रतनुपर कलां निवासी खेमपाल सिंह पुत्र लल्लू सिंह (४५) हाइवे थाना क्षेत्र स्थित आनंदलोक कॉलोनी में रहकर महाराजा स्टेट कंपनी में कारपेंटरी का कार्य करता था। खेमपाल नशे का आदी था। शनिवार सायं उसने शराब का सेवन तो किया ही उसके बाद उसने स्प्रिट पी ली। घर पहुंचकर उसका सिर भारी होने पर वह सो गया। सुबह देर तक जब वह काम पर नहीं पहुंचा तो उसे तलाशा गया। उसके साथी उसके घर पहुंचे तो वह कमरे में मृत पडा था। यह देख उसके साथियों में सनसनी फैल गई। सूचना पर कंपनी के लोग व पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सूचना पर मिलने पर उसके परिजन भी यहां आ गये। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस के अनुसार खेमपाल की मौत के कारणों का पता तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

Read More

मथुरा :  शहर कोतवाली की कृष्णानगर चौकी क्षेत्र निवासी राज सिंह की पत्नी शनिवार को घर पर अकेली थी। तभी दरवाजे पर दो युवकों ने दस्तक दी। महिला ने दरवाजा खोला तो युवकों ने महिला को अपनी मीठी-मीठी बातों में उलझाकर कहा कि आप हमें जेवरात लाकर दो, हम पूजा-अनुष्ठान करके उन्हें बढा देंगे। युवकों की बातें सुनकर महिला को लालच जाग उठा और उसने बिना सोचे समझे अलमारी में रखे जेवरात लाकर युवकों के सुपुर्द कर दिए। तभी दोनों में से एक युवक ने पूजा पाठ शुरू किया और महिला से पानी मंगाया। महिला जैसे ही अंदर गई और पानी लेकर बाहर आयी तो दोनों युवक जेवरात लेकर गायब थे। यह देख महिला के पैरों तले जमीन खिसक गई और उसने फोन पर पति और बेटे को इस संबंध में जानकारी दी। परिजनों व मौहल्ले वालों ने काफी तलाशा लेकिन इनका कोई पता नहीं चला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी युवकों की तलाश की लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इस संबंध में महिला के बेटे कमल खत्री ने अज्ञात युवकों के खिलाफ  मामला दर्ज कराया है। 

Read More

मथुरा : एसएसपी बबलू कुमार के निर्देश पर अपराधियों की धर पकड के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत स्वाट टीम प्रभारी हर्ष वर्धन को सूचना मिली कि राधापुरम के आवासीय गेट नम्बर दो के पास निर्माणाधीन फ्लैट के पीछे कुछ बदमाश किसी घटना को अंजाम देने के चक्कर में है। इसकी सूचना उन्होंने गोविंदनगर प्रभारी इंन्द्रेश भदौरिया को दी। दोनों टीमें मुखबिर द्वारा बताये जगह पहुंचे तो बात सही साबित हुई। पुलिस को देखते ही वहां बैठे बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने अपना बचाव करते हुए जबावी फायरिंग की और घेराबंदी कर चार युवकों को पकड लिया। पकडे गये बदमाशों ने अपने नाम संजय जाट उर्फ संजू पुत्र भूरी सिंह निवासी मदैम राया, सुनील सिंह पुत्र प्रीतम सिंह निवासी गुलाब नगर गुजारात, राकेश जाट उर्फ ओके पुत्र संतोष चौधरी निवासी नगलाघनी सादाबाद व सचिन पुत्र विशन सिंह पुत्र खटीक निवासी गुलाब कुंड थाना मथुरागेट भरतपुर बताया। तलाशी में इनके पास से चार तमंचे व पन्द्रह कारतूस बरामद हुए। इस संबंध में एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि यह शातिर अपराधी हैं, इन लोगों ने १२ अगस्त २०१६ को गुजरात जामनगर के एक व्यापारी से गोली मारकर छह लाख रूपये की लूट की थी। यह गैंग मथुरा में कई लूट की घटनाओं को अंजाम देने की फिराक में था। इनके द्वारा रैकी की जा रही थी लेकिन घटना करने से पहले ही इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

Read More

मथुरा : शनिवार रात्रि हरियाणा के गुडगांव सैक्टर पांच से एक मिनी बस टैम्पो ट्रैवल्स डीएल आईवीसी ७०२० को चारी कर ली गई। गुडगांव पुलिस ने योगेश पुत्र महावीर सिंह की तहरीर पर तुरंत रिपोर्ट दर्ज की और चैकिंग अभियान शुरू कराया। इसी अभियान के तहत गुडगांव पुलिस ने आसपास के जनपदों में भी पुलिस को अलर्ट कर दिया। लूट के बाद बदमाशों द्वारा गाडी को यमुना एक्सप्रेस-वे की तरफ ले जाने की सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने सीओ मांट संजय कुमार को चैकिंग कराने के निर्देश दिये। सीओ संजय कुमार ने मांट, नौहझील पुलिस को चैकिंग के लिए कहा और खुद भी अपनी गाडी लेकर निकल पडे। तेजतर्रार टोल प्लाजा चौकी प्रभारी राजकुमार गिरी अपनी टीम के साथ टोल प्लाजा के समीप चैकिंग करने लगे। तभी उन्हें चोरी की गई गाडी आती दिखाई दी तो उन्होंने उसे रूकवाने की कोशिश की लेकिन गाडी का चालक गाडी को घुमाकर रांग साइड लेजाकर भगाने लगा। चौकी प्रभारी ने अपनी टीम के साथ घेराबंदी कर गाडी व उसके चालक को पकड लिया। पूछताछ में चालक ने अपना नाम मोहम्मद राजू निवासी पश्चिम बंगाल बताया।

Read More



Mediabharti