मथुरा

मथुरा : थाना गोवर्धन अंतर्गत गांव जखिन निवासी कन्हैयालाल की 16 वर्षीया पुत्री डौली का शव रविवार सुबह घर के कमरे में लगे पंखे से लटका हुआ मिला। यह देखकर परिजनों में हडकंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई। घटना की सूचना पाकर थाना प्रभारी अरविंद कुमार मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में कर लिया। इस मामले में परिजन कुछ भी बताने से बचते रहे।

Read More

घटना की सूचना पर पुलिस व पीएसी क्षेत्र में तैनात, कोतवाली पुलिस की सजगता से टला बड़ा हादसा मथुरा । थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत दरेसी रोड स्थित स्लाउटर हाउस के पास रहने वाली मुनिया पत्नी अलीम ने लगभग दो दशक पहले खलील बर्फ वाले से मकान खरीदा था। यह मकान खलील के रिश्तेदारों का था और वह मकान को खलील के नाम कर पाकिस्तान चले गये थे। उसके रिश्तेदार मकान पर अपनी दावेदारी कर रहे हैं। जब मुनिया ने मकान खरीदा तो मकान बेचने वाले के अन्य रिश्तेदारों ने उसका विरोध किया और इसके खिलाफ वह न्यायालय में चले गये। मुनिया इस मकान में परिवार सहित रहने लगी। केस चला और ३१ अगस्त को इस केस का फैसला मुनिया के हक में हुआ। इस फैसले के बाद से दूसरा पक्ष मुनिया से और ज्यादा रंजिश मानने लगा। कई बार दोनों पक्षों में झगडा भी हो चुका था। रविवार सुबह खलील के रिश्तेदार तौफीक उर्फ मोटा अपने साथियों के साथ मुनिया के घर आया और मुनिया व उसके बेटे लाला व आबिद से कहा कि मकान वापिस कर दो नहीं तो अंजाम बुरा होगा। कहासुनी के बाद इन लोगों में मारपीट शुरू हो गई। दोनों और से जमकर पथराव हुआ और फायरिंग होने लगी। जब सामने रहने वाले हाजी अंसार के बच्चों ने दोनों पक्षों को शांत कराने की कोशिश की तो तौफीक पक्ष के लोगों ने उनके ऊपर भी हमला बोल दिया और उनकी इलैक्ट्रॉनिक्स की दो दुकानों में तोडफ ोड व लूटपाट कर दी। इस घटना से इलाके में दशहत फैल गई और लोग अपनी-अपनी दुकानें बंद कर जान बचाकर भागने लगे। स्थानीय लोगों का कहना था कि सूचना देने के बाद भी पुलिस करीब पौन घण्टे बाद यहां पहुंची जबकि यहां से भरतपुर गेट चैकी व थाना कोतवाली मात्र चंद कदमों की दूरी पर है। दुकान स्वामी नाजित कुरैशी ने बताया कि उपद्रवी उसकी दुकान से तीन एलईडी लूट कर ले गए हैं। साथ ही दुकान में तोडफ ोड कर गए हैं। बताया कि हमले में उनके घर के मोहसिन, समीउद्दीन, हासिफ, सोनम व ढ़ाई साल का बच्चा अनस व दो अन्य लोग घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस हरकत में आ गई, पुलिस को देख झगडा करने वाले लोग फरार हो गये। नाजिद की तहरीर पर पुलिस ने तौफीक उर्फ मोटा पुत्र मुद्दी, इशराद पुत्र मोटा, काला पुत्र हकमुद्दीन, काला पुत्र मलुआ, जावेद पुत्र मुहमुद्दीन, पप्पू गोडम, चांद, इमरान, पिंटू सहित करीब डेढ़ दर्जन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।  इलाके तनाव को देखते हुए बडी संख्या में पुलिस व पीएसी बल को तैनात किया गया है। सीओ सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि झगडा मकान को लेकर हुआ है, पथराव में तीन लोगों के चोटें आई हैं। उपद्रवियों के खिलाफ  मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल इलाके में पुलिस व पीएसी बल तैनात कर दी गई है। उपद्रवियों की तलाश की जा रही है।

Read More

मथुरा । बल्देव कस्बा निवासी एक युवती को क्षेत्र के ही एक महिला सहित तीन लोग बहला-फुसलाकर भगा ले गये। लड़की अपने घर से नगदी और जेबर भी ले गई है। उसके पिता ने इस सम्बन्ध में तीनों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करायी है। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार गंगा प्रसाद पंाडेय पुत्र गिर्राज की 21 वर्षीय पुत्री बबिता को राहुल पुत्र बलराम पांडेय, बलराम पुत्र पुरूषोत्तम, उसकी पत्नी अंजू निवासीगण जगन्नाथपुरी बल्देव बहला-फुसलाकर ले गये। लड़की अपने घर से 2 लाख 10 हजार रूपये व 250 ग्राम सोने के जेबर भी ले गई है। बेटे और मां-बाप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। 

Read More

मथुरा । राया कस्बे के गांव हौल्ला निवासी प्रियंका पुत्री बिजेन्द्र ने रिपोर्ट लिखाई है कि उसके ससुरालीजन दहेज में कार की मांग पूरी न करने पर उसका उत्पीड़न कर रहे है। इस सम्बन्ध में पति विष्णु, मुरारी व लक्ष्मण जेठ तथा विमलेश पत्नी लक्ष्मण निवासी मोहकमपुर थाना इग्लास वहीं गोपालपुरा आर्य समाज रोड थाना कोतवाली निवासी प्रीति पुत्री प्रताप सिंह ने रिपोर्ट लिखाई है कि अतिरिक्त दहेज में 50 हजार रूपये और बाइक की मांग पूरी न करने पर उसके ससुरालीजन उत्पीड़न कर रहे है। इन लोगों ने उसके ऊपर मिटटी का तेल डाल दिया जलाने का प्रयास किया और पति ने करंट लगाया। इस संबंध में पति नरेश देवर राजेश और विकास ननद जोसना ससुर रमेश सास माया आदि निवासी नई बस्ती बालूगंज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है। 

Read More

मथुरा । चैकी कृष्णानगर अन्तर्गत राधानगर निवासी एक महिला को पैसे का लालच देकर दो लड़के सोने के जेबरात लेकर उड़नछू हो गये। महिला के पुत्र ने दोनों के खिलाफ चैकी पर रिपोर्ट दर्ज करायी है। बताया गया कि कमल खत्री निवासी राधानगर की मां को झांसे में लेकर कृष्णानगर क्षेत्र से दो लड़के पैसे का लालच देकर उनके सोने के जेबर उतरवा ले गये। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। 

Read More

पदयात्रा और जनसभा के लिये कांग्रेसियों में भारी उत्साह, विधान मंडल दल के नेता ने किया सभा स्थल का निरीक्षण कोटवन से लेकर मथुरा तक होडिंग, बैनर और झण्डों की लाइन मथुरा । आज सोमवार कांगे्रस की पदयात्रा शुरू ‘27 साल यूपी बेहाल’ के मथुरा आगमन को लेकर पिछले दस दिनों से कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता और मथुरा वृन्दावन के लोकप्रिय विधायक प्रदीप माथुर सहित पूरे जिले के कांग्रेसजन यात्रा को सफल बनाने में लगे है। कोसी, छाता, बरसाना, गोवर्धन, चैमुंहा, जैंत, छटीकरा, वृन्दावन, मथुरा और देहात अनचलों में भी लोगों से यात्रा में आ रहे कांग्रेस नेताओं के विचार सुनने और स्वागत करने की अपील कर रहे है। उप्र में पिछले 27 वर्षों से शासन कर रहे विभिन्न राजनैतिक दलों ने प्रदेश की स्थिति खराब कर दी है। न रोजगार उपलब्ध है न विकास के कार्य। आये दिन लूट हत्या डकैती बलात्कार जैसी घटनाओं ने प्रदेश में जंगल राज कायम कर दिया है। लोग सुरक्षा को लेकर भयभीत है। सत्ता के रखवाले ढंग के बंदरवाट में जनहित को भूल गये है। जनमानस त्राहि-त्राहि कर रहा है। इस बदहाली के लिये जिम्मेदार पिछली सरकारों की पोल खोलने और यूपी को बदहाली से बचाने के लिये कांग्रेस की यह यात्रा कल मथुरा आ रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजब्बर, गुलामनवी आजाद, प्रमोद तिवारी, राजा रामपाल, सहित कांग्रेस के बड़े नेता लोगों को जागरूक करने आ रहे है। कांग्रेस विधायक प्रदीप माथुर ने इसकी जानकारी देते बताया कि कोटवन बाॅर्डर से ही यात्रा शुरू होगी। और मथुरा में जुबली पार्क पर सायं जनसभा को कांग्रेस के नेता सम्बोधित करेंगे। आज सुबह से ही शहर के अलावा सभास्थल पर भी विधायक प्रदीप माथुर और कांग्रेस पदाधिकारियों ने वहां का निरीक्षण किया। ज्यादा से ज्यादा लोगों को कांग्रेस की ओर प्रेरित करने और नीतियों को जन-जन तक पहंुचाने के प्रयास में कांग्रेसजन जुटे हुये है। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सोहनसिंह सिसौदिया, नगर अध्यक्ष आबिद हुसैन, प्रदेश कांग्रेस के सचिव मलिक अरोड, वरिष्ठ नेता बिहारी कांत तिवारी, महिला कांग्रेस सहित सभी संगठनों ने यात्रा का स्वागत और जनसभा में भाग लेने की अपील की है। इस यात्रा और जनसभा केा लेकर कांग्रेसियों में बेहद उत्साह है। पूरे शहर को होडिंग, बैनर, झण्डों से सजाया गया है। कोसी कोटवन से लेकर मथुरा तक यात्रा के चर्चे है सभी जगह बैनर पोस्टर लगे है।  

Read More



Mediabharti