मथुरा । भारतीय जनता पार्टी मथुरा शहर के चारों मण्डलों द्वारा जिलाध्यक्ष चै. तेजवीर सिंह के नेतृत्व में एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर डैम्पीयर नगर स्थित दीनदयाल पार्क में दीनदयालजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए पूर्व सांसद,भाजपा जिलाध्यक्ष चैधरी तेजवीर सिंह ने कहा की माँ भारती के अमर सपूत, भारतीय समाज जीवन का प्रत्यक्ष अनुभूत साक्षात्कार करके समाज के अंतिम व्यक्ति के सर्वागींण विकास के लिये अंत्योदय का व्यवहारिक सिद्धांत प्रदिपादित करने वाले ऐसे समाजशास्त्रि पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की आज हम सभी जन्म शताब्दी मना रहे है। आज हम सभी पं दीनदयाल उपाध्याय जी के आत्मीय स्वजनो को मिलकर संकल्प लेना चाहिए कि हमारे समाज के अंतिम व्यक्ति तक शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, विकास के अवसरों की उपलब्धता सुनिश्चित करवाने के लिये अपने अपने व्यैक्तिक जीवन में प्रयास करेंगें। पूर्व चेयरमैन वीरेन्द्र अग्रवाल ने अपने कहा कि उनके विचार सृष्टि संघर्ष पर नहीं, समन्वय एवं सहयोग पर टिकी हुई है। पुरुष-प्रकृति के संघर्ष से नहीं, अपितु उनकी परस्पर आधीनता से सृष्टि बनती है। कार्यक्रम में गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी, विनोद अग्रवाल, नगेन्द्र सिंह सिकरवार, डाॅ. दीपा अग्रवाल, होली गेट मण्डल अध्यक्ष धर्मेन्द्र अग्रवाल, धौली प्याऊ मण्डल अध्यक्ष राजीव राज पाठक, छावनी मण्डल अध्यक्ष सार्थक चतुर्वेदी व युवा मोर्चा अध्यक्ष सुमित शर्मा ने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर पूर्व मंत्री लक्ष्मीनारायण चैधरी, पूर्व विधायक अजय कुमार पोईया, डाॅ. डी.पी गोयल, सिद्धार्थ लोधी, भूपेंद्र चैधरी, मोहिनी शर्मा, मदन मोहन श्रीवास्तव, संजय शर्मा, प्रदीप गोस्वामी, योगेन्द्र चतुर्वेदी, रामकृष्ण पाठक, कुन्जबिहारी चतुर्वेदी, धनश्याम सिंह हरियाणा, मुकेश आर्यबन्धु, मेघश्याम सैनी, दीपेन्द्र चतुर्वेदी, मनीष चतुर्वेदी, राजू यादव, धर्मेश तिवारी, रामदास चतुर्वेदी, संजय गोविल, मीरा मित्तल, संगीता खन्ना, कल्पना गर्ग आदि मौजूद थे। संचालन विजय शर्मा ने किया।
Read More