मथुरा

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता कायम है। हांलांकि लोकप्रियता प्रतिशत में थोडी कमी तो आई है लेकिन ज्यादा नहीं। फिलहाल पीएम मोदी की लोकप्रियता 81 प्रतिशत बनी हुई है जबकि 2015 में यह 87 फीसदी थी। वहीं आतंकवाद पर भारतीय अब सख्त होते नजर आ रहे हैं। एक सर्वे के अनुसार 62 फीसदी भारतीय मानते हैं कि मिलिट्री फोर्स की मदद से ही आतंकवाद का खात्मा किया जा सकता है। वहीं 63 फीसदी लोगों का यह भी मानना है कि सेना के खर्च में बढोतरी होनी चाहिए। पीयू रिसर्च सेंटर सर्वे ऑफ द स्टेट ऑफ द नेशन के अनुसार दो तिहाई भारतीय जनता देश के मौजूदा माहौल, दशा व दिशा से संतुष्ट है। तकरीबन 10 में से 8 को लगता है कि देश की अर्थव्यवस्था बेहतर हुई है। ग्लोबल इकनॉमिक ऐटीट्यूड्स के डायरेक्टर ब्रूस स्टोक्स का कहना है कि जैसे ओबामा यूएस में कर रहे हैं, जैसा ऐंगेला जर्मनी में कर रही हैं, उससे बेहतर मोदी भारत में कर रहे हैं। सर्वे के अनुसार 56 प्रतिशत लोगों का मानना है कि पीएम मोदी अच्छा कर रहे हैं और वे जनता का ख्याल रखने वाले नेता हैं, वहीं 51 फीसदी मानते हैं कि वह अपनी बात पर अटल रहते हैं। 49 फीसदी लोगों की राय है कि वह लोगों को एक साथ लाकर काम को अंजाम देने में यकीन रखते हैं। वहीं सर्वे में कांग्रेस को 35 फीसदी अंक भ्रष्टाचार से लडाई में, 28 पॉइंट्स बेरोजगारी पर व 27 पॉइंट्स गरीबों की मदद के लिए मिले हैं। वहीं अगर बीजेपी की बात करें तो बीजेपी की लोकप्रियता का आंकडा गिरा है। पिछली बार बीजेपी की लोकप्रियता 65 प्रतिशत थी जो कि गिरकर अब 53 प्रतिशत रह गई है।                             साभार-khaskhabar.com  

Read More

संजय दत्त की जेल से आने के बाद भले ही किसी फिल्म की शूटिंग शुरू न हुई हो, लेकिन उन्हें एक के बाद एक फिल्में मिल रही हैं। अब खबर है कि संजय दत्त को सुसाइड बॉम्बर्स पर बनने वाली फिल्म ‘टोरबाज’ के लिए साइन कर लिया गया है। बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त फरवरी में जेल से बाहर आ गए थे। लेकिन अभी तक उन्होंने उन्होंने अपनी किसी भी फिल्म के लिए एक भी फ्रेम शूट नहीं किया है। गैरकानूनी रूप से हथियार रखने के केस में जेल जाने के बाद फरवरी में बाहर आए बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त ने अपना पहला प्रोजेक्ट साइन कर लिया है। संजय गिरीश मलिक निर्देशित फिल्म ‘टोरबाज’ में दत्त सैन्य अधिकारी की भूमिका में नजर आएंगे। मुंबई से जारी की गई एक प्रेस रिलीज के मुताबिक दत्त को ‘टोरबाज’ की पटकथा पसंद आई और उन्होंने तुरंत इस फिल्म के लिए हांमी भर दी। फिल्म में दत्त सेना के एक अधिकारी की भूमिका निभाएंगे जो ‘युद्ध के बच्चों’ को उम्मीद की किरण देना चाहता है। ‘टोरबाज’ अफगानिस्तान में स्थित है और यह अफगानिस्तान के आत्मघाती बच्चों की कहानी है जिन्हें इस मान्यता का प्रशिक्षण दिया गया है कि मरने के बाद जन्नत नसीब होती है। जो प्रोजेक्ट्स उन्होंने हाथ में लिए हैं वो शुरू होने में समय ले रहे हैं। संजय से जुड़े करीबी लोगों का कहना है कि फिल्म ‘मार्को भाउ’ के लिए उनसे बात की गई है। लेकिन इस फिल्म की कहानी और पटकथा पर काम चल रहा है। फिलहाल उनके हाथ में मुन्ना भाई के अलावा कोई फिल्म नहीं है। लेकिन राजकुमार हिरानी संजय दत्त की बायोपिक बनाने में बिजी हैं। इसलिए मुन्नाभाई सीरीज की तीसरी फिल्म शूरू होने में अभी समय लग रहा है।       साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । प्राइवेट सेक्टर के सबसे बड़े बैंक आईसीआईसीआई बैंक की सहयोगी कंपनी आईसीआईसीआई प्रूडेंशयिल लाइफ इन्श्योरेंस कंपनी ने शेयर बाजार में सोमवार को अपना आईपीओ लॉन्च कर दिया है। यह आईपीओ 21 सितंबर तक खुला रहेगा। इसके लिए कंपनी ने प्रति शेयर अपना प्राइस बैंड 300-334 रुपये के बीच रखा है। कोल इंडिया के बाद यह सबसे बड़ा आईपीओ है और कंपनी को उम्मीद है कि वो इसके जरिए 6 हजार करोड़ रुपये मार्केट से जुटा लेगी। यह किसी भी इन्श्योरेंस कंपनी का सबसे पहला और इतना बड़ा आईपीओ है।   आईसीआईसीआई प्रू जो अपना आईपीओ लेकर के आ रही है वो पिछले 6 सालों में सबसे बड़ा होगा। कंपनी इस आईपीओ के जरिए मार्केट से 6000 करोड़ रुपये जुटा कर अपनी मार्केट कैप को 48 हजार करोड़ रुपये ले जाना चाहती है। इसके लिए आईसीआईसीआई अपनी 12.5 फीसदी हिस्सेदारी को भी बेचेगा। यह किसी भी लाइफ इन्श्योरेंस कंपनी द्वारा लाया गया सबसे पहला आईपीओ होगा। इससे पहले कोल इंडिया का आईपीओ सबसे बड़ा था। कंपनी ने 18 जुलाई को सेबी को अपना मसौदा सौंपा था और नियामक ने दो सितंबर को इसे मंजूरी दी। बीमा कंपनी बैंकिंग क्षेत्र की प्रमुख कंपनी आईसीआईसीआई बैंक और ब्रिटेन की प्रुडेंशियल कार्पोरेशन होल्डिंग्स का संयुक्त उद्यम है। इसमें सिंगापुर टेमासेक और प्रेमजीइन्वेस्ट भी हिस्सेदार है। इस वेंचर में आईसीआईसीआई बैंक की 68 फीसदी हिस्सेदारी है। प्रूडेंशियल कॉर्प का इस कंपनी में 26 फीसदी हिस्सेदारी है। आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल का मार्च 2016 अंत तक कुल एसेट अंडर मैनेजमेंट 1.03 लाख करोड़ रुपए के स्तर पर है।             साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । न्यूजीलैंड और मुंबई के बीच आज रविवार को यहां फिरोजशाह कोटला में तीन दिवसीय अभ्यास मैच ड्रा पर खत्म हुआ। अब न्यूजीलैंड और भारत के बीच 22 सितंबर से कानपुर में तीन मैच की सीरीज का पहला टेस्ट खेला जाएगा। ल्यूक रोंची ने शानदार शतकीय पारी खेलकर पहले टेस्ट के लिए चयनकर्ताओं के सामने चयन का विकल्प पेश कर दिया। उन्होंने 107 रन की पारी खेली। न्यूजीलैंड की दूसरी पारी 66.4 ओवर में 235 रन पर सिमट गई और इसके साथ ही खेल खत्म हो गया। इससे पहले मुंबई ने सुबह अपनी पहली पारी पांच विकेट पर 431 रन से आगे बढ़ाई और 11 ओवर तक बल्लेबाजी की। टीम ने आठ विकेट पर 464 रन पर पारी घोषित की और तब उनकी पहली पारी की बढ़त 140 रन की थी। सिद्धेश लाड ने बीती रात के 86 रन को शतक में तब्दील किया। सिद्धेश ने नाबाद 100 रन बनाए। न्यूजीलैंड की ओर से ईश सोढ़ी ने दो, क्रेग, सेंटनेर व बोल्ट ने एक-एक विकेट लिया। इसके बाद न्यूजीलैंड की दूसरी पारी में मार्टिन गुप्टिल, टॉम लैथम के बजाय अलग सलामी जोड़ीदार ल्यूक रोंची के साथ बल्लेबाजी करने उतरे। गुप्टिल इस बार खाता भी नहीं खोल सके। रोंची शतक बनाने के बाद स्टंप आउट हो गए। तब न्यूजीलैंड के 162 रन पर छह विकेट गिर चुके थे। बाद में विकेटकीपर ब्रायन वाटलिंग (43) और लैथम (25) ने 55 रन की साझेदारी निभाई।   भारत ए ने 0-1 से गंवाई सीरीज   ब्रिसबेन । भारत ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच खेले जा रहे दूसरे अनधिकृत टेस्ट के चौथे और अंतिम दिन का खेल लगातार बारिश और मैदान गीला होने के कारण एक भी गेंद फेंके बिना रद्द करना पड़ा जिससे मैच ड्रा रहा और मेजबान टीम ने दो मैचों की सीरीज 1-0 से जीत ली। ऑस्ट्रेलिया ए ने इसी मैदान पर पिछले हफ्ते पहला मैच तीन विकेट से जीता था।   नमन ओझा की कप्तानी में खेल रही भारत ए ने तीसरे दिन के खेल का अंत चार विकेट पर 158 रन पर किया था और पारी की हार टालने के लिए उसे 108 रन की और दरकार थी। भारत ए ने पहली पारी में 169 रन बनाए थे जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ए ने 435 रन का स्कोर खड़ा किया था। ऑस्ट्रेलिया ए को अंतिम दिन जीत का दावेदार माना जा रहा था लेकिन बारिश ने उसकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। दिन का खेल खत्म होने पर अखिल हेरवादकर 82 जबकि संजू सैमसन 34 रन बनाकर खेल रहे थे। ऑलराउंडर हिल्टन कार्टराइट को 117 रन की पारी खेलने के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।                    साभार-khaskhabar.com  

Read More

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार की रणनीति को लेकर सभी पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर दी है। जहां कांग्रेस पार्टी ने चुनाव प्रचार की रणनीति की जिम्मेदारी प्रशांत किशोर को दे रखी हैं। वहीं अब समाजवादी पार्टी ने भी विदेश से एक व्यक्ति को चुनाव रणनीति के लिए बुलाया है। समाजवादी पार्टी ने अंतरराष्ट्रीय चुनावी रणनीति के माहिर स्टीव जार्डिंग की नियुक्ति की है। जार्डिंग अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के दौरान हिलेरी क्लिंटन सहित कई डेमोक्रेट नेताओं के राजनीतिक सलाहकार रह चुके हैं। जार्डिंग ने यूपी में लगातार दूसरी बार सपा सरकार बनने का भरोसा दिलाया है। स्टीव जार्डिंग पहले भी कई जरूरी मसलों पर सलाह देते रहे हैं। जार्डिंग का कहना है कि सीएम अखिलेश यादव के पास युवाओं और गांव के लोगों के साथ संवाद करने का प्रभावी अंदाज हैं। साथ ही जार्डिंग का कहना है कि लोग उन्हें विकास के लिए समर्पित शख्स की तरह देखते हैं। जार्डिंग ने यूपी सीएम अखिलेश को सलाह दी है कि स्थानीय स्तर पर लोगों से उनकी राय मंगवाई जाए। साथ ही उन्होंने सभी विधानसभा क्षेत्र से भी लोगों की राय के मुताबिक कुछ स्थानीय घोषणाएं करने की राय दी है। जार्डिंग यूपी में सपा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित भी करेंगे।  जार्डिंग प्रशिक्षण के दौरान कार्यकर्ताओं को लोगों से असरदार तरीके से बात करने और स्थानीय मुद्दों को भी विभिन्न स्तर पर सुलझाने के गुर सिखाएंगे। उनकी टीम गांव-गांव में प्रचार करेगी और सीएम ऑफिस को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। जार्डिंग गांवों में जाकर गरीबों के साथ उनके घर में रह रहे हैं। जार्डिंग ने गरीब गांववालों के साथ रहने के बाद सीएम को अपनी रिपोर्ट भी दी।                      साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । उरी हमले पर सोमवार को केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में नॉर्थ ब्लाक में हाई लेवल बैठक हुई। बैठक में रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर, पीएमओ में राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह, एनएसए चीफ अजित डोभाल, आईबी चीफ भी मौजूद थे। इसके अलावा बीएसएफ, सीआरपीएफ तथा मिलिटरी ऑपरेशन के डीजी ने भी भाग लिया। बैठक के बाद इसमें हुई बातचीत और कश्मीर के हालात की जानकारी पीएम नरेंद्र मोदी को देने के लिए राजनाथ पीएम आवास रवाना हो गए। उनके साथ रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर भी थे। इससे पहले मनोहर पर्रिकर ने श्रीनगर दौरे से लौटते ही प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की और उन्हें हालात की जानकारी देते हुए हमले पर रिपोर्ट सौंपी। अब इनके पीएम आवास पहुंचते ही यहां उच्च स्तरीय बैठक का एक दौर शुरू हो गया। पीएम की अध्यक्षता में हो रही इस बैठक में वित्तमंत्री अरुण जेटली और सेनाध्यक्ष दलबीर सुहाग भी मौजूद हैं। इसके अलावा रॉ चीफ के साथ ही कैबिनेट कमेटी ऑफ सिक्योरिटी के सभी सदस्य मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि तमाम रिपोर्ट के बाद सरकार पाकिस्तान से निपटन के लिए आगे की रणनीति तय करेगी। उरी हमले के पीछे एक बार फिर पाकिस्तान का हाथ होने के साफ संकेत मिल रहे हैं। प्रधानमंत्री की बैठक से पहले गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने नॉर्थ ब्लॉक में सीआरपीएफ के डीजी समेत गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मीटिंग की है। वहीं आज ही गृह सचिव राजीव महर्षि कश्मीर दौरे पर गए हैं। वह यहां सुरक्षा स्थिति का जायजा लेंगे। आधिकारिक सूत्रों ने बताया किइस दौरान उनके साथ राज्य सरकार के शीर्ष पुलिस अधिकारी भी रहेंगे। जम्मू-कश्मीर के उरी में आतंकवादी हमले और गृहमंत्री राजनाथ सिंह के निर्देशों के बाद महर्षि श्रीनगर जा रहे हैं। इससे पहले रविवार को रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर श्रीनगर पहुंचे थे। उन्होंने हमले में जख्मी जवानों से मुलाकात की और सेना को हह्वमले के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। सेना प्रमुख जनरल दबबीर सिंह सुहाग और सेना के अन्य शीर्ष अधिकारियों ने उन्हें आतंकवादी हमले का ब्योरा दिया। रक्षा सूत्रों का कहना है कि चारों विदेशी ते और वे जैश-ए-मुहम्मद से जुड़े थे। उरी में मारे गए आतंकियों के पास से मिले हथियारों पर मेड इन पाकिस्तान की मुहर लगी है। ऐसे में भारत सरकार पर पड़ोसी मुल्क के खिलाफ कार्रवाई के लिए काफी दबाव है। आतंकी हमले में जवानों की मौत के बाद देशभर में आक्रोश है। जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए अलग-अलग शहरों में प्रदर्शन किए गए। उरी में आर्मी बेस पर हुए आतंकी हमले के बाद शहीद सूबेदार करनैल सिंह के परिजन शोक में डूबे हुए हैं। उरी में आर्मी बेस पर हुए आतंकी हमले में घायल 22 जवान अस्पताल में भर्ती हैं। सोमवार को सभी शहीद जवानों का पार्थिव शरीर श्रीनगर लाया जाएगा। मारे गए दहशतगर्द जैश-ए-मोहम्मद के हैं और उनके पास से पाकिस्तानी हथियार और दस्तावेज मिले हैं।  पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने दी धमकी इस बीच, घाटी में दो और आत्मघाती जत्थे के घुसने की खबर है। मिली जानकारी के मुताबिक, एक जत्था पुंछ तो दूसरा श्रीनगर हाईवे की ओर रवाना हुआ है। सुरक्षा के लिहाज से देशभर के एयरपोर्ट को हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है और सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दूसरी ओर, पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने गीदड़ भभकी दी है। पाकिस्तानी चैनल को दिए इंटरव्यू में आसिफ ने कहा, ‘हमारा वजूद खतरे में आया तो भारत पर परमाणु हमला कर सकते हैं। अगर हमारी जमीन पर हमला हुआ तो पाकिस्तान परमाणु हमले से गुरेज नहीं करेगा।’ ‘क्या सिकुड़ गया है कि 56 इंच का सीना?’ जालंधर पहुंचे वित्त मंत्री अरुण जेटली ने पठानकोट के बाद उरी में आर्मी बेस पर हुए हमले की निंदा की। उन्होंने हमले को देश की एकता के लिए चुनौती बताया। जेटली ने पीएम मोदी के बयान का हवाला देते हुए कहा, ‘पाकिस्तान को उसके किए की सजा भुगतनी होगी।’ आर्मी बेस पर हुए हमले के बाद पीएम मोदी पर आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव हमलावर हो गए हैं। उन्होंने पीएम से पूछा, ‘क्या 56 इंच का सीना सिकुड़ गया है? प्रधानमंत्री मोदी के हाथों में देश सुरक्षित नहीं है।’ यूपी के कुशीनगर पहुंचे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, आतंकी हमले के लिए किसी एक को जिम्मेदार ठहराना ठीक नहीं, आतंकवाद के खिलाफ केंद्र सरकार की कार्रवाई का समर्थन करता हूं। देशभर में गुस्सा, निकाले गए जुलूस देशभर में उरी आतंकी हमले को लेकर गुस्सा है। यमुना नगर में जहां शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई, वहीं पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई। पठानकोट और अमृतसर में उरी हमले के खिलाफ रोष दिखा। वहां भी पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगे। वाराणसी में लोगों ने शहीदों की आत्मा की शांति के लिए गंगा आरती की और दीप जलाकर श्रद्धांजलि दी। फर्रूखाबाद में भी लोगों ने जमकर की नारेबाजी की, वहीं लखनऊ में उरी आतंकी हमले पर पढ़ी गई विशेष नमाज। लोगों ने पाकिस्तान के खिलाफ जुलूस भी निकाला। पठानकोट के मास्टरमाइंड ने रची साजिश इस बात की पुष्ट हो चुकी है कि चारों आतंकी जैश-ए-मोहम्मद के हैं। ये वही आतंकी संगठन है जिसने 8 महीने पहले पठानकोट एयरबेस पर हमला बोला था। हैरानी यह है कि इसका आका मसूद अजहर मोस्ट वांटेड है, लेकिन वह पाकिस्तान की सरपस्ती में ना सिर्फ आजाद घूम रहा है, बल्कि पाकिस्तानी दद्म युद्ध का मोहरा भी बना हुआ है। रक्षा विशेषज्ञ पीके सहगल कहते हैं, पाकिस्तान के खिलाफ हमें और ज्यादा कड़ा होना पड़ेगा। कॉम्बैट एक्शन जैसी तमाम चीजें होती हैं, जिन्हें जमाने को नहीं बताया जाता है। पठानकोट हमले से हमने सीखा है, लेकिन उतना नहीं सीखा, वो 10 बार हमला करते हैं, कभी न कभी एक बार कामयाब हो जाते हैं। हमें इजरायल बनना होगा।                           साभार-khaskhabar.com  

Read More



Mediabharti