ग्राम प्रधान के कब्जे में है विद्युत विभाग की सोडियम लाईटे गोवर्धन । सर्दी के मौसम शुरू होने से पहले ही चोर ग्रामीण क्षेत्रों में दस्तक देने लगे है। चोर अंधियारी रात में बिजली बंद होने का भरपूर लाभ भी उठा रहे है। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की समस्या लोगों के जी का जंजाल बनी हुई है, तो चोरों के लिये मद्दगार भी साबित हो रही है। कुछ ऐसा ही नाजारा मथुरा ब्लाॅक के गाॅव मुखराई में देखने को मिल रहा है। विभाग से सप्लाई तो मिल रही है लेकिन गांव में विद्युत पोलों पर लगी सोडियम लाईटें ग्राम प्रधान ने उतारवाकर अपने घर रख ली है। जिसके कारण गाॅव मुखराई में अधंकार छाया हुआ है। रात में छाये अंधिकार का लाभ चोर घरों में चोरी कर उठा रहे है। इन दिनों पुलिस प्रशासन स्वंय ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को कच्छाधारी अपराधिक गैंग के सक्रिय होने की चेतावनी एवं रात में सर्तक रहने तथा पुलिस स्वयं गश्त कर रही है, लेकिन मुख्य बिन्दुओं पर किसी का कोई ध्यान नही है। मुकेश दीक्षित ने बताया कि ग्राम मुखराई के चारों तरफ विद्युुत पोलों पर सोडियम लाईटे पूर्व प्रधान मानपाल सिंह द्वारा लगवाई गई थी। रात के समय सभी लाईटें रोशनी करती थीं। अपराधिक गतिविधियों पर नजर रखा जा सकता था, लेकिन वर्तमान ग्राम प्रधान मुकेश बघेल ने विद्युत पोलों पर लगी सभी सोडियम लाईटों को खुलवाकर अपने घर रख लिया है। चोर अंधेरे का लाभ उठाकर कई दिन से गाॅव में दस्तक दे रहे है। शुक्रवार रात्रि को मुखराई में अलग-अलग दो स्थानों पर चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम देना चाहा लेकिन मकान स्वामी की सतर्कता के चलते चोरी होने से बच गई और चोर अंधिकार का लाभ उठाकर मौके से फरार होने में सफल हो गये। अन्यथा चोरी की वारदात को अंजाम देने में कोई समय शेष नही था।
Read More




