मथुरा

नई दिल्ली । गुरुवार को बीसीसीआई ने पूर्व विकेटकीपर एमएसके प्रसाद को चयन समिति का मुखिया बना दिया। प्रसाद ने पूर्व बल्लेबाज संदीप पाटिल की जगह ली, जिनका कार्यकाल पूरा हो चुका है। पदमुक्त होने के बाद पाटिल ने वनडे व टी20 टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली को लेकर कुछ बातों का खुलासा किया। पाटिल ने कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान धोनी को कप्तानी से हटाने पर चर्चा हुई थी। हालांकि धोनी का टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेना उनके लिए हैरान कर देने वाला था। पाटिल ने इसके साथ ही साफ किया कि इस बात में कोई सच्चाई नहीं है कि गौतम गंभीर और युवराज सिंह जैसे सीनियर खिलाडिय़ों को बाहर करने में धोनी का हाथ था। पाटिल ने कहा कि बेशक हमने धोनी को कप्तानी से हटाने पर संक्षिप्त चर्चा की थी लेकिन हमने सोचा कि इसके लिए समय सही नहीं है, क्योंकि वर्ष 2015 का वनडे विश्व कप पास में था। हमें महसूस हुआ कि नए कप्तान को कुछ समय दिया जाना चाहिए। विश्व कप को ध्यान में रखते हुए हमने धोनी को कप्तान बनाए रखा। मेरा मानना है कि कोहली को सही समय पर कप्तानी मिली। कोहली छोटे फॉर्मेट में भी टीम की अगुवाई कर सकते हैं लेकिन अब इसका फैसला नई चयन समिति को करना होगा। पाटिल ने धोनी के टेस्ट से संन्यास लेने के फैसले को हैरान करने वाला बताया क्योंकि टीम ऑस्ट्रेलिया में तब जूझ रही थी। उन्होंने कहा कि वह कड़ी शृंखला थी। मैं यह नहीं कहूंगा कि धोनी एक डूबते जहाज के कप्तान थे लेकिन चीजें हमारे अनुकूल नहीं हो रही थी। ऐसे में हमारा एक सीनियर खिलाड़ी संन्यास का फैसला करता है। यह हैरान करने वाला था लेकिन आखिर में यह उनका निजी फैसला था। धोनी और कोहली की कप्तानी की तुलना पर पाटिल ने कहा कि उत्तरी और दक्षिणी धु्रव। कोहली को एंग्री यंग मैन के रूप में जाना जाता है लेकिन यह नियंत्रित आक्रामकता है। धोनी शांतचित हैं लेकिन हमेशा अपने दिल की बात कहते हैं।             साभार-khaskhabar.com  

Read More

जम्मू । जम्मू कश्मीर के बारामूला में उरी सेक्टर के सेना के हेडक्वाटर पर हुए आतंकी हमले के बाद जांच एजेंसियों ने मामले की जांच में जुडी हुई है। इस आतंकी हमले में 18 सैनिक शहीद हो गए थे। एनआईए के राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के अधिकारी अब एक दर्जन लोकल दुकानदारों सहित एक मोबाइल फोन रिटेलर की पडताल कर रहे है। आशंका जताई जा रही है कि किसी लोकल रिटेलर ने ही आतंकियों को सिम बेची है। दरअसल जांच एजेंसियों को यह बात खटक रही है कि पिछले शनिवार मोबाइल रिटेलर ने तीन घंटे देर तक दुकान खोली। आम तौर पर कैंप के भीतर दुकानें बंद होने का वक्त शाम 6:30 बजे है, फिर किस मकसद से दुकान देर तक खुली, जांच की सुई इसी तरफ मुड़ रही है।एक उच्चाधिकारी के अनुसार संबंधित दुकानदार ने उस वक्त तकरीबन रात 10 बजे तक दुकान खोली, जो कि शंक के घेरे में है, उससे पूछताछ की जाएगी। जिन 11 लोगों से पूछताछ होनी है, वे भी दुकानदार हैं, जो आर्मी यूनिफॉर्म्स, रोजमर्रा का सामान आदि रखते हैं। एनआईए कुछ ऐसे दुकानदारों से पूछताछ की तैयारी भी कर चुकी है, जो आस-पास मोबाइल ऐसेसरीज़ भी बेचते हैं।              साभार-khaskhabar.com  

Read More

लखनऊ । कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की किसान यात्रा 23 सितम्बर को लखनऊ पहुंचेगी। राजधानी में उनका रोड शो परिवर्तन चौक से शुरू होगा। जहां सबसे पहले वह महर्षि वाल्मीकि व नेता जी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। लखनऊ में किसान यात्रा के ऐतिहासिक स्वागत की तैयारी की जा रही है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का रोड शो परिवर्तन चौक से सफेद बारादरी होते हुए, कैसरबाग चौराहा होते हुए, अमीनाबाद, झण्डेवाला पार्क पहुंचेगा, जहां वह स्वामी विवेकानन्द व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी गुलाब लोधी की मूर्ति पर माल्यार्पण करेंगे। यहां से अमीनाबाद से मौलवीगंज, रकाबगंज, नादान महल रोड, अकबरी गेट, चरक चौराहा, चौक चौराहा, लोहिया पार्क व नींबू पार्क होते हुए रूमी गेट बड़ा इमामबाड़ा पहुंचेंगे। यहीं रोड शो का समापन होगा।               साभार-khaskhabar.com  

Read More

इन दिनों ‘पिंक’ के लिए प्रशंसा पा रहे अमिताभ बच्चन का कहना है कि वह फिल्मों के बॉक्स ऑफिस की चिंता नहीं करते हैं। उनका कहना है कि अब मैं जिस उम्र में हूं, मैं अपने दम पर कभी भी 100 करोड की फिल्म नहीं दे सकता। अमिताभ बच्चन पिछले 45 साल से बॉलीवुड में सक्रिय हैं और आज भी उनको केन्द्र में रखकर फिल्मों की रचना की जाती है। इसका उदाहरण रही है हाल के वर्षों में प्रदर्शित पीकू, पिंक, शूबाइट, तीन इत्यादि। अमिताभ बच्चन आज भी फिल्म इंडस्ट्री में काफी सक्रिय हैं। अमिताभ की फिल्म पिंक हाल ही में प्रदर्शित हुयी है जो दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है। बच्चन ने कहा, मैं 74 साल का हूं और बॉक्स ऑफिस की चिंता करना मेरे बस की बात नहीं है। जिस उम्र में मैं हूं, मैं अपने दम पर कभी 100 करोड़ की फिल्म नहीं दे सकता और मैं तो बस इसी बात से खुश हूं कि निर्देशक अभी भी मुझे फिल्मों में काम कर दे रहे हैं और मैं उसे करके काफी संतुष्ट हूं। हालांकि अमिताभ ने माना कि यदि वह पुराने ज़माने में होते तो ज़ाहिर सी बात है कि उन्हें भी फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की चिंता होती, क्योंकि पूरी फिल्म को चलाने की जिम्मेदारी उनकी होती और यही कारण है कि वे आज के नायकों की फीस को नाजायज नहीं मानते। अमिताभ का कहना है कि हीरो उतनी ही फीस लेता है, जितने का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन वह अपने प्रोड्यूसर को दे सकता है। उसके ऊपर पूरी फिल्म का जिम्मा होता है और इसलिए वह अपनी जिम्मेदारी अच्छे से निभाता है।                            साभार-khaskhabar.com  

Read More

कानपुर । भारत और न्यूजीलैंड के बीच ग्रीन पार्क स्टेडियम में गुरुवार (22 सितंबर) से तीन मैच की सीरीज का पहला टेस्ट शुरू होने जा रहा है। भारतीय कप्तान विराट कोहली के मुताबिक टीम लंबे घरेलू सत्र के दौरान अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए तैयार है। कोहली ने कहा कि टीम इंडिया में सर्वश्रेष्ठ बनने की क्षमता है। यह सत्र काफी लंबा है और कई टेस्ट मैच खेले जाने हैं। यह सत्र कई खिलाडिय़ों की जगह तय करेगा। हमारी टीम पूरी तरह से तैयार और उत्साहित है। तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा चिकनगुनिया की वजह से इस टेस्ट में नहीं खेल पाएंगे। इस बारे में कोहली ने कहा कि ईशांत की जगह जिस भी खिलाड़ी को मौका दिया जाएगा उसे अपनी जगह बनाने के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। टीम में चार या फिर पांच गेंदबाजों को खिलाने पर फैसला जल्द ही किया जाएगा। हमारा ध्यान गेंदबाजी के साथ बल्लेबाजी पर भी रहेगा। पिच को लेकर किए गए सवाल पर कोहली ने कहा कि लोग पिच की बात कर रहे हैं, हम इसके आदी हो गए हैं क्योंकि हर मैच से पहले विकेट पर बात होती है लेकिन हमारे खिलाड़ी विकेट पर ध्यान नहीं दे रहे, हमारा सारा ध्यान मैच और अपने प्रदर्शन पर है। ग्रीन पार्क देश के कुछ उन ऐतिहासिक स्टेडियमों में है जिसने अपना पुराना लुक बरकरार रखा है।   इस ऐतिहासिक स्टेडियम में खेलना अच्छा लगता है क्योंकि इस मैदान में ज्यादा बदलाव नहीं हुए हैं, सब कुछ पुरानी शैली का है। यह सत्र काफी व्यस्त है इसलिए खिलाडियों में बहुत उत्साह है और उन्होंने बहुत तैयारियां भी की हैं। इस सत्र में कई टेस्ट मैच खेले जाने हैं और यह सत्र कई खिलाडिय़ों की जगह तय करेगा। स्पिनरों की भूमिका पर पूछे गए सवाल पर कोहली ने कहा कि दोनों टीमों के पास बहुत अच्छे स्पिनर हैं। हम गेंदबाजी के साथ बल्लेबाजी पर ध्यान देंगे। वेस्टइंडीज में टीम चार और पांच गेंदबाजों दोनों संयोजन के साथ खेल चुकी है इसलिए इसमें ज्यादा मुश्किल नहीं आएगी। अगर आप मैच जीतना चाहते है और चैंपियन बनना चाहते हैं तो विपक्षी टीम को कोई मौका नहीं देना चाहिए क्योंकि अगर आपने आधे घंटे भी ढिलाई बरती तो विपक्षी टीम हावी हो सकती है। कीवी टीम अच्छी है और हम उसे कम नहीं आंक रहे। मैदान पर स्पाइडर कैमरा लगाए जाने के सवाल पर कोहली ने कहा कि अगर यह कैमरा गेंदबाजी को प्रभावित करता है तो अच्छा नहीं लगता। स्पाइडर कैमरा दर्शकों को मैच का अच्छा नजारा दिखाने के लिए होता है लेकिन बस इतना ख्याल रखना चाहिए कि खिलाडिय़ों के लिए यह बाधा न बने। उन्होंने इस साल जनवरी में सिडनी में वनडे मैच का भी उल्लेख किया जब उनका एक शॉट कैमरे में लगा था और अंपायर ने इसे डेड बॉल घोषित कर दिया था।                               साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । केन्द्रीय कैबिनेट मंत्री ने रेल बजट और आम बजट विलय की सैद्वांतिक मंजूरी दे दी है। अब रेल बजट और आम बजट एक साथ ही पेश किया जाएगा। इसके अलावा बजट सत्र को जनवरी अंत में प्रस्तुत करने पर भी फैसला किया जाएगा। यह कदम वस्तु एवं सेवा कर को एक अप्रैल से लागू करने के लिए भी उठाए जा रहे हैं, ताकि सरकार को इस विधेयक को संसदीय मंजूरी दिलवाने के लिए पर्याप्त समय मिले। संसद का शीतकालीन सत्र नवंबर के दूसरे हफ्ते में रखने से केंद्रीय जीएसटी विधेयक और एकीकृत जीएसटी विधेयक के जल्द पारित करने में मदद मिलेगी। सूत्र ने बताया कि दिसंबर के पहले सप्ताह तक सरकार सभी विधायी काम खत्म कर लेना चाहती है। सूत्र ने कहा कि वित्त मंत्रालय रेल बजट को आम बजट के साथ ही मिलाने पर काम कर रहा है। नए प्रस्ताव के मुताबिक एकीकृत बजट को 31 जनवरी तक दोनों सदनों में प्रस्तुत कर दिया जाएगा। सरकार के सूत्रों ने बताया कि रेल बजट को आम बजट में मिलाने से नकदी संकट से जूझ रही भारतीय रेल को सालाना 10000 करोड रूपये की बचत होगी।                                 साभार-khaskhabar.com  

Read More



Mediabharti