भारी बहुमत से चुनाव जीतेंगे मनोज पाठक -रामवीर उपाध्याय छाता मे विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न, 20 हजार लोगों ने लिया भाग मथुरा । छाता नगर में स्थित अशर एग्रो लि0 कंम्पनी के विशाल प्रांगण मे बुधवार को बसपा का विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न हुआ। जिसमे 20 हजार से ज्यादा लोगों ने भाग लिया। सम्मेलन मे छाता विधान सभा से मनोज पाठक को प्रत्याशी घोषित कर भारी बहुमत से जिताने की अपील मंडल कोर्डिनेटर सुनील चित्तौड व राज्य सभा सांसद अशोक सिद्वार्थ द्वारा की गई। पूर्व मंत्री व विधायक रामवीर उपाध्याय ने मनोज पाठक को छाता से जिताने की अपील करते हुये कहा कि प्रदेश मे पुनः पांचवी बार बहिन मायावती की सरकार बनेगीं। प्रदेश मे बसपा ही ऐसी पार्टी है जोे कानून का राज कायम कर बिना भेदभाव के विकास कराती है। मंडल कोर्डिनेटर व राज्य सभा सांसद अशोक सिद्वार्थ ने कहा कि छाता विधान सभा से पं. मनोज पाठक बसपा के चुनाव चिन्ह पर चुनाव लडकर जीत हासिल करेगें। श्री सिद्वार्थ ने कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से अभी से तन मन धन से सहयोग करने की अपील की। आगरा व अलीगढ के मंडल कोर्डिनेटर व एमएलसी सुनील चित्तौड ने विधान सभा प्रत्याशी की आधिकारिक घोषणा करते हुये कि मनोज पाठक ही बसपा के प्रत्याशी होगे और उन्हौने मंच से भारी बहुमत से जीत दिलाने की अपील भी की। बसपा के छाता विधान सभा प्रत्याशी मनोज पाठक ने कहा कि बहिन जी ने मुझे जो जिम्मेदारी दी है उसका निष्ठा व ईमानदारी से पालन कर छाता विधान सभा का सर्वांगींण विकास कराया जायेगा एवं मै पूरी तरह से निष्पाक्ष और ईमानदारी से जनता की सेवा करूंगा। साथ ही यह भी कहा कि बसपा पार्टी ही उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बना सकती है। भाजपा पर प्रहार करते हुये भाजपा झंूठ बोलने की राजनीति करती है। 15-15 लाख रूपये देने का झूंठा वायदा कर भाजपा सत्ता मे आ गई और लोगों के साथ विश्वासघात किया है। सम्मेलन को अशर एग्रो लि. के प्रबन्ध निदेशक डा. वीके चतुर्वेदी ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुये जनता से अपने लघु भ्राता मनोज पाठक को पूर्ण आर्शीवाद प्रदान करने की अपील की। कार्यकर्ता सम्मेलन को जिला अध्यक्ष सत्यप्रकाश कर्दम, जिला प्रभारी हेमेन्द्र कुमार, छाता विधान सभा प्रभारी संघ रतनसेठी, वीरेन्द्र परिहार ने कहा कि बसपा मे सभी वर्गो व का सम्मान सुरक्षित है। इससे पूर्व बसपा प्रत्याशी ने बसपा के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों का स्मृति चिन्ह भेंटकर व शाल ओढाकर सम्मनित किया। इस दौरान पूर्व मंत्री व विधायक श्यामसुंदर शर्मा, विधायक पं. राजकुमार रावत, बसपा नेता योगेश द्विवेदी, राजकुमार शर्मा इंजीनियर, क्षेत्रीय ब्राहमण महासभा के क्षेत्रीय प्रबन्धक पं0 जगदीश सुपानियां, ठा0 मोहनश्याम प्रधान बंदी बाले, हरेकिशन पाण्डेय, मोहनश्याम प्रधानभ् भरना खुर्द, हरीकिशन पांडेय सोनूपाण्डे ,बांके शर्मा ,गोपाल प्रसाद पाण्डेय महादेव शर्मा , मोनू पांडे,मोहन स्याम पिर्धान ,मोहन पांडा, ईश्वर संरपंच खयरा, चै0 जिले सिंह प्रधान कोटवन, चै0 जबर सिंह पूर्व प्रधान, ठा0 बीरबहादुर सिंह, ठा0 बेनामी सिंह पूर्व प्रधान, पं0 ललित गोस्वामी एडवोकेट, संजय गोस्वामी पूर्व सचिव छाता बार, चै0 कुम्पी सिंह प्रधान, पं0 शिवहरि, पं0 महेश शर्मा, पं0 कौशल शर्मा, विधान सभा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह, लक्ष्मीकांत बाष्र्णेय, राजू शर्मा, हाजी सरफूददीन, हाजी गफूर अली, जाहिद लम्बरदार, हाजी नूर मौहम्मद आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
Read More




