मथुरा

चेन्नई । राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने बैंकों के बहीखातों की साफ-सफाई और उनके 100 अरब डॉलर से अधिक के फंसे कर्ज की स्थिति में सुधार लाने के लिए रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन द्वारा उठाए गए तमाम कदमों की सराहना की।    निजी क्षेत्र के करूर वैश्य बैंक के शताब्दी समारोह में राष्ट्रपति ने कहा, आपने अक्सर बैंकिंग प्रणाली की गैर-निष्पादित आस्तियों (एनपीए) के बारे में सुना होगा, यह चिंता का विषय है। रिजर्व बैंक के गवर्नर पद से हाल ही में रिटायर हुए रघुराम राजन ने इस व्यवस्था को सही दिशा में ले जाने के लिए कई उपयुक्त कदम उठाए। उन्होंने कहा कि अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों की सकल गैर निष्पादित आस्तियां (एनपीए) उनके सकल ऋण के मुकाबले मार्च 2015 में 10.90 प्रतिशत थीं जो कि मार्च 2016 में बढकर 11.40 प्रतिशत हो गईं।    एनपीए के लिए कुल प्रावधान 73,887 करोड रूपये से बढकर 1,70,630 करोड रूपये तक पहुंच गया। इसी तरह बैंकों का शुद्ध लाभ मार्च 2015 में जहां 79,465 करोड रूपये पर था, वह घटकर मार्च 2016 में 32,285 करोड रूपये पर आ गया। उन्होंने कहा कि एनपीए का बढना अच्छी स्थिति नहीं है। यह राशि जो कि कर्ज में फंसी है उसे भी वाणिज्यिक तौर पर वितरण के लिए उपलब्ध होना चाहिए। रिजर्व बैंक गवर्नर के पद पर तीन साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद राजन 4 सितंबर, 2016 को रिटायर हो गए।                   साभार-khaskhabar.com  

Read More

ग्रेटर नोएडा । बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने आईसीसी चेयरमैन शशांक मनोहर पर आरोप लगाया है कि जब भारतीय बोर्ड को उनकी जरूरत थी तब अध्यक्ष पद छोड दिया। ठाकुर ने साफ किया कि मनोहर के पदभार संभालने के बाद आईसीसी के नये पदाधिकारी बीसीसीआई को अलग थलग करने का प्रयास कर रहे हैं।    आईसीसी और बीसीसीआई के बीच चल रही तनातनी के बीच अनुराग ने कहा,जब बोर्ड को अध्यक्ष के रूप में मनोहर की जरूरत थी तो वह बोर्ड को बीच में छोडकर चले गए। यह ऎसे है जैसे जहाज का कप्तान डूबते हुए जहाज को छोडकर चला गया हो। इसके बाद शशांक मनोहर ने स्पष्ट किया है कि बीसीसीआई के हितों को देखना उनके लिए अनिवार्य नहीं है। अब अनुराग ठाकुर ने खुले तौर पर उनके रवैये की आलोचना की है। नाराज ठाकुर ने कहा,इससे कोई फर्क नहीं पडता कि मैं आईसीसी चेयरमैन के बयान से नाराज हूं या नहीं। लेकिन अध्यक्ष के रूप में मुझे सभी को यह बताने की जरूरत है कि मेरे बोर्ड के सदस्य क्या महसूस करते हैं।                        साभार-khaskhabar.com  

Read More

सीवान/ भागलपुर । बिहार के बाहुबली आरजेडी नेता मोहम्मद शहाबुद्दीन जेल से रिहा होने के बाद लगातार अपने बयानों से सुर्खियों में छाए हुए है। बीती रात बाहुबली नेता शहाबुद्दीन 11 साल बाद बेल पर रिहा होकर अपने घर सीवान पहुंचे जहां मीडिया का जमावड़ा पहले से ही था। यहां पहुंचने के बाद एक बार फिर शहाबुद्दीन ने अपने अंदाज में पत्रकारों के सवालों का जवाब दिया और कहा कि मैं बिहार की नहीं, लालू यादव की राजनीति करता हूं। मेरे नेता लालू यादव हैं। नीतीश कुमार बिहार के सीएम हैं। इसमें कोई बहस नहीं होनी चाहिए।   शहाबुद्दीन ने कहा कि मैंने केवल इतना कहा कि नीतीश परिस्थितियों के मुख्यमंत्री हैं इसमें गलत क्या है। रेगुलर सीएम होते हैं जिन्हें जनता चुनती है। एक वे होते हैं जो गंठबंधन बना... परिस्थिति ऐसी बनी... शहाबुद्दीन ने नीतीश कुमार की तुलना झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा से की। उन्होंने कहा कि झारखंड में दो चार सीट लेकर कोड़ा भी सीएम बन गए थे। इससे पहले शनिवार सुबह शहाबुद्दीन के बाहर निकलते ही समर्थकों का हुजूम उमड़ पड़ा। उन्होंने मीडिया से बात की। कहा कि लालू हमारे नेता हैं, नीतीश परिस्थितियों के मुख्यमंत्री हैं। यह पूछे जाने पर कि लालू और नीतीश में किसे अच्छा राजनीतिज्ञ मानते हैं, तो उन्होंने बेबाक अंदाज में कहा कि वे किसके साथ थे, हैं और रहेंगे इसमें किसी तरह का किसी को कंफ्यूजन नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि वे किसके निर्देश पर राजनीति में आये हैं, यह सभी को पता है। सुशील मोदी के शहाबुद्दीन पर भी सीसीए लगाने के बयान के बारे में जब उनसे पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि सुशील मोदी और उनकी बातों को वे गंभीरता से नहीं लेते। जब मैं सुशील मोदी और उनकी बातों को गंभीरता से लेता ही नहीं, तो उनके बयान पर अपनी प्रतिक्रिया क्यों दें।                      साभार-khaskhabar.com  

Read More

चंडीगढ़ । मिशन बिरयानी को लेकर आलोचना झेल रहे हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने राज्य के गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष को राज्य सरकार के कानूनों को मानने की सलाह दी है। साथ ही कहा है कि आयोग को सैंपल एकत्रित करने की अनुमति नहीं है। आपको बता दें कि गौ सेवा आयोग ने बिरयानी में बीफ इस्तेमाल होने की कुछ शिकायतों के बाद मेवात जिले की दुकानों से बिरयानी के सैंपल उठाए थे। इसके बाद सीएम ने आयोग को सख्त लहजे में नसीहत दे डाली है। खट्टर ने पशु विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों, गो सुरक्षा टास्क फोर्स और पुलिसवालों को बिरयानी के सैंपल लेने पर जमकर फटकार लगाई है। खट्टर ने कहा कि केवल फूड ऐंड ड्रग ऐडमिनिस्ट्रेशन को फूड सैंपल्स लेने की इजाजत है। आयोग के चेयरमैन भनी राम मंगला को सीएम ऑफिस से धार्मिक सौहार्द बिगाडऩे वाले किसी भी काम से दूर रहने को कहा गया है। मंगला के नेतृत्व में ही बिरयानी में बीफ मिलने की शिकायतों पर मुस्लिम बहुल मेवात जिले में आयोग और पुलिस ने सडक़ की दुकानों से नमूने लिए थे। बकरीद से पहले हरियाणा में गौ सुरक्षा के नाम पर शुरू हुए इस बिरयानी मिशन पर सरकार की काफी आलोचना हो रही है। विपक्षी दलों ने मिशन बिरयानी को अल्पसंख्यकों को आतंकित करने वाला काम करार दिया है। सोशल ऐक्टिविस्ट शहनाज पूनावाला ने इसके खिलाफ राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग पर याचिका भी डाली। मेवात से लिए गए बिरयानी के सैंपल में राज्य की लैब ने बीफ की पुष्टि की जिसके बाद यह मामला और बढ़ गया।                         साभार-khaskhabar.com  

Read More

ग्लोबल नैतिक शिक्षा केन्द्र के तत्वाधान में ब्रज को नशा मुक्त बनाने के लिए ब्रज में मानमंदिर सेवा संस्थान, बल्लभकुल के सहयोग से नशामुक्ति ब्रजयात्रा का शुभारम्भ 11 सितम्बर को गोकुल से हुआ। बल्लभकुल भूषण पूज्य श्री पंकज बाबा की उपस्थिति में प्रातः 10 बजे यमुना पूजन कर गोकुल से यात्रा का शुभारम्भ हुआ। इस अवसर पर पूज्य श्री पंकज बाबा ने कहा कि नशे की लत व्यक्ति के जीवन को ही नहीं अपितु क्षेत्र, समाज, व देश के हानिकारक साबित हो रही है। विश्व में आध्यात्मिक छवि बनाये हुये ब्रज में नशा के चलन ब्रज संस्कृति के लिए घातक सिद्ध हो रहा है ऐसे में आवश्यकता है उन लोगो को सजग करने की जो नशे के जाल में फंस चुके है या फंसते जा रहे है।  केन्द्र के संयोजक स्वामी नारायण बाबा ने कहा कि बिगड़ते स्वास्थ का पूरे विश्व में सामान्य रूप से हर जगह दिखाई देने वाला एक कारण नशा है। जिसमें शराब या अन्य प्रकार के डग्स का सेवन हो। सभी का शरीर पर प्रतिकूल असर पडता है। ऐसे में आवश्यकता है कि इन व्यसनों को समाज से पूरी तरह दूर कर दिया जाये और इसके लिए आवश्कता है एक बडे जन जागरण की। जिसमें सामाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता अनिवार्य है।  नशामुक्ति यात्रा गोकुल से प्रारम्भ हो मथुरा पहुॅची जहॉ रंगेश्वर महादेव के पास स्थित केशव गौडिय मठ में यात्रा का स्वागत किया गया इस अवसर पर भक्तिवेदान्त श्री माधव महाराज एवं भक्ति वेदान्त श्री वनमहाराज ने कहा कि नशा दीमक की भांति व्यक्ति को अंदर से खोखला कर देता है जिससे वह अन्त में गहरे अवसाद में चला जाता है तो नरक तुल्य है यह हमारे युवाओं को समझना होगा कि जिस नशे को वह आज का फैशन मान अपनाते जा रहे है वही उनका सबसे बड़ा शत्रु है।  मथुरा से बढकर यात्रा सतोहा, अडीग होते हुये अपने पहले पडाव गोवर्धन में गिरधारी गौडिय मठ पहुॅची। यात्रा के मध्य में जगह जगह जनसभा कर युवाओ, में बढते नशे के चलन एवं नशे के कारण उत्पन्न हो रही पारिवारिक क्लेश के उपर लोगों को नशा त्यागने के लिए प्रेरित किया गया।  इस अवसर पर पं. मुरारी लाल शास्त्री, अमृतलाल, भोले, मुकेश शर्मा, तेजपाल, ओमप्रकाश, भारत, बिरजदास, श्याम दास आदि मुख्य रूप से सम्मिलित रहे। बल्लभकुल भूषण पूज्य श्री पंकज बाबा ने कहा कि नशा एक दीमक की तरह देश के युवाओं को खोखला कर रहा है जिसके प्रति जागरूकता की कडी आवश्यकता है। 

Read More

जहां 2016 में बॉलीवुड जगत में कई सेलेब्स मिंगल से सिंगल हुए तो वहीं टेलीविजन जगत में टीवी सेलेब्स सिंगल से मिंगल हुए। साल के शुरुआत में मोहित सहगल-सनाया ईरानी एक दूजे के हुए फिर दिव्यांका त्रिपाठी-विवेक दहिया, संभावना सेठ-अविनाश द्विवेदी ने शादी रचा ली। इसी क्रम में टीवी की एक और एक्ट्रेस जल्द ही अपने फैन्स को एक खुशखबरी दे सकती है। ये एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि घर घर पहचाने जाने वाली अक्षरा उर्फ़ हिना खान हैं। जी हां...खबरों की मानें तो हिना इसी साल 2016 में शादी कर सकती हैं। जाने माने लीडिंग एंटरटेनमेंट पोर्टल के मुताबिक हिना अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ शादी के बंधन में बंधने की योजना बना रही हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार हिना खान इन दिनों जयवंत जायसवाल उर्फ रॉकी को डेट कर रही हैं। हालांकि जयवन्त ने बातों का मीडिया के सामने खण्डन किया। बता दें कि जयंत पिछले काफी समय से राजन शाही के साथ सुपरवाइज़िंग प्रॉड्यूसर के तौर पर काम कर रहे थे। हालांकि रॉकी ने शादी की खबरों को नकारा है। आपको बता दें कि पिछले कई दिनों से हिना अपने परिवार के साथ विदेश घूम रही थीं। हिना ने अपने टूर की तस्वीरें भी अपनी सोशल नेटवर्किंग साइट पर शेयर की थीं। गौरतलब है कि साल 2009 में हिना ने स्टार प्लस के शो क्या कहलाता है से बतौर लीड डेब्यू किया था। हिना स्टार प्लस के सीरियल सपना बाबुल का...बिदाई, चांद छुपा बादल में और मास्टरशेफ इंडिया कुकिंग शो-3 में गेस्ट अपीयरेंस में दिख चुकी हैं।              साभार-khaskhabar.com  

Read More



Mediabharti