मथुरा

मथुरा। राधारानी के जन्मदिवस पर आज पूरे ब्रज में बधाई गाई जा रही हैं। बरसाना स्थित लाड़िली मंदिर में आज सुबह से प्राकट्योत्सव के समय श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मौजूद थी। पूरे बरसाने में राधे-राधे की गूंज सुनाई पड़ रही थी। चारों ओर शहनाई और नगाड़े बज रहे थे। लाड़िलीजी के प्राकट्योत्सव के मौके पर बरसानावासियों द्वारा मंदिर में समाज गायन का दौर काफी समय तक चलता रहा। सुबह भोर में राधारानी का जन्म हुआ। भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। चारों ओर राधे-राधे की गूंज सुनाई पड़ीं इसके उपरांत राधारानी के अभिषेक दर्शन में सपा के राज्यसभा सांसद अमर सिंह ने बरसाना स्थित लाडली जी मंदिर में आयोजित जन्मोत्सव पहुंचे। आज दर्शनों के उपरान्त अमरसिंह भावविभोर हो गए। वहीँ अपनी राजनितिक पारी के बारे में पूछने पर कहा, मेरा बरसाना आने का उद्देश्य सिर्फ किशोरी जू के दर्शन करना है। इसके अलावा और कुछ नहीं।  प्रशासन और स्थानीय नगर पंचायत द्वारा इस बार व्यापक इंतजाम किये गये थे। पुलिस-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। बरसाने में आज श्रद्धालुओं की अपार भीड़ को देखते हुये भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। राधारानी के दर्शन पाने के लिये श्रद्धालुओं की होड़ लगी रही। ब्रज की अधीश्वरी देवी राधारानी के जन्म का महोत्सव संपूर्ण ब्रजमण्डल में अपूर्व उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस दौरान जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार, एसपी ग्रामीण, एसडीएम गोवर्धन, सीओ छाता सहित समस्त प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे। सुबह से ही ब्रज के सभी मंदिरों में महारानी का जन्मदिवस बड़े ही श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। महिलाओं में तो इसको लेकर भारी आकर्षण था। राधाष्टमी के पावन पर्व पर अपनी आराध्य राधारानी के अभिषेक दर्शनों की एक झलक पाने के लिए देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं में तड़के से ही होड़ लगी रही। दर्शनार्थियों ने कड़ी सुरक्षा के बीच लाड़ली जी के मंदिर में पहुंचकर राधारानी के दर्शन किय। सुरक्षा के मामले में खासे एहतियात बरते गए थे। इस दौरान मंदिर परिसर में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया था।

Read More

श्रीराधारानी के जन्मोत्सव के अवसर पर ब्रज में पधारे राज्यसभा सांसद  मथुरा। राधारानी के जन्मोत्सव के अवसर पर मुझे बृजभूमि में आने का अवसर मिला और राधारानी की सद्प्रेरणा से में ऐसी जगह आया जहाँ मंदबुद्वि, मूकबधिर दिव्यांगजन की सेवा की जा रही है जो ये हमारे समाज के अंग है जो समाज की मुख्य धारा से हट गये है उन्हें जोड़ने का कार्य किया जा रहा हैं कल्याणं करोति जिस तरह के पुनीत कार्य कर रही है जो कार्य किया जा रहा है वह बहुत ही चिनौती पूर्ण कार्य है लेकिन कल्याणं करोति इस चिनौती पूर्ण कार्य को प्रशिक्षित शिक्षकों के द्वारा पूर्ण निष्ठा एवं लगन से कर रहे है जिससे ये मंदबुद्वि बच्चे बडे होकर चिनौती का सामना कर सके। जो इस कार्य में लगे वह देवता तुल्य है उनको नमन एवं प्रणाम करता है तथा साधुवाद के पात्र है इस महान कार्य के लिए ग्यारह लाख रूपये देने की में घोषणा की। आगे कल्याणं करोति व्यवसायिक शिक्षण-प्रशिक्षण एवं पुनर्वास संस्थान में विशेष शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्र-छात्राओं अपना शिक्षा का कार्य पूर्ण करेगें में उनसे आशा करता हूँ कि वह प्रशिक्षण के उपरान्त निःशक्तजनों की सेवा समर्पित भाव से करें। कल्याणं करोति एक पावन संस्था है यह समाज में असहाय व निर्बल भाईयों के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। यह एक ईश्वरीय कार्य है और ईश्वर से कामाना है कि इस के कार्य में दिन रोज प्रगति हो मैं कल्याणं करोति के सेवा कार्य से बहुत प्रभावित एवं अभिभूत हूँ। श्रीराधारानी के जन्मोत्सव के अवसर पर मुख्य अतिथि अमर सिंह राज्यसभा सांसद द्वारा कल्याणं करोति, मथुरा के प्रांगण में व्यक्त किये तथा दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग तथा सहायक उपकरण ट्राईसाइकिल, कैलीपर्स, कृत्रिम पैर, श्रवण यंत्र वितरित किये। कल्याणं करोति द्वारा संचालित मंदबुद्वि, मूकबधिर विद्यालय का अवलोकन कर विधार्थियों को फल भेंट किये । कार्यक्रम का संचालन बृजमोहन मिश्रा ने किया । संस्था महासचिव सुनील कुमार शर्मा ने संस्था द्वारा संचालित प्रकल्पों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की एवं अभार व्यक्त किया। इस अवसर तुलसीराम शर्मा, जिला अध्यक्ष, चैधरी सुमेर सिंह, बृजमोहन मिश्रा, सुनील कुमार शर्मा, दिनेश दीक्षित, एस. के. शर्मा, ठाकुर किशोर सिंह, प्रवीन भारद्वाज, पूरन कौशिक, जितेन्द्र यादव आदि विशिष्टजन उपस्थित रहे।    

Read More

मथुरा। आज राधारानी के प्राकट्योत्सव के अवसर पर वृन्दावन भक्तिरस में डूब गया। चारों ओर राधे-रानी की जय-जयकार के उदघोष सुनाई पड़ने लगे। धार्मिक आयोजनों और रीति रिवाज के मुताबिक राधारानी का जन्मोत्सव वैदिक परंपराओं के मुताबिक पूर्ण श्रद्धाभाव के साथ बिहारीजी मंदिर, इस्काॅन मंदिर, प्रेम मंदिर, मदनमोहन मंदिर, सनेहबिहारी मंदिर, राधा बल्लभ मंदिर, तटीयस्थान पर मोहिनी बिहारी जी मंदिर में विशेष उत्सव आयोजित किये गये। राधारानी की ननिहाल रावल में भी आज राधारानी का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। स्वामी हरिदास जयंति और राधारानी जी के प्राकट्योत्सव के दोनों शुभ मौकों पर विविध धार्मिक आायोजन आयोजित किये गये। भारी संख्या में नर-नारी दर्शनों के लिये उतावले देखे गये। पूरे वृन्दावन, बरसाना, रावल में आज मेले का सा माहौल देखा गया। मथुरा के प्रमुख द्वारिकाधीश मंदिर में भी राधारानी का जन्मोत्सव पूर्ण भक्तिभाव के साथ मनाया गया। वृन्दावन में आज जन्मोत्सव के मौके पर आकर्षक शोभायात्रा भी निकाली जायेगी। श्रद्धालु दूर-दूर से इस कार्यक्रम को देखने और सम्पन्न कराने के लिये आये हुये हैं। भक्तिभाव का पूरे ब्रज में माहौल है। राधारानी ब्रज की अधिष्ठात्री देवी हैं और संपूर्ण ब्रज ही नहीं तीनों लोक उन्हें नमन करते हैं। ब्रज में तो राधे रानी के भक्तों की भारी संख्या है। साधु-संत, मंहत सभी इस उत्सव को बड़े मनोभाव से मनाते हैं। गिरिराज जी, दानघाटी मंदिर, जतीपुरा मुखाबिन्द और राधाकुण्ड में भी राधारानी जन्मोत्सव की धूम चारों ओर देखी गयी।

Read More

लोकप्रिय संगीत निर्माता ऋषि रिच आगामी फिल्म ‘हाफ गर्लफ्रेन्ड’ के एक गाने में नजर आएंगे। उन्होंने फिल्म के लिए धुनों की रचना भी की है। चेतन भगत के उपन्यास ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ की तस्वीर भी ट्विटर पर साझा की, जिस पर यह फिल्म आधारित है। उन्होंने लिखा, ‘‘मोहित सूरी की फिल्म ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ के अपने गाने में फिल्माए जाने के लिए न्यूयॉर्क जा रहा हूं। आशीर्वाद।’’ श्रद्धा कपूर और अर्जुन कपूर अभिनीत मोहित सूरी के निर्देशन वाली यह फिल्म अगले साल 19 मई को रिलीज होने की उम्मीद है।   साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । स्मार्टफोन निर्माता आईटेल इंडिया ने गुरुवार को नया मोबाइल हैंडसेट 1,610 रुपये में लांच किया। इस हैंडसेट का नाम ‘आईटी5311’ है। यह एक स्मार्ट कीपैड युक्त फोन है जो महज 10 मिनट की चार्जिंग से दो घंटों का टॉक टाइम मुहैया कराता है। इसमें 1900 एमएएच की बैटरी लगी है।    यह स्मार्टफोन जीपीआरएस, ईडीजीई से लैस है और यह ड्यूअल सिम को सपोर्ट करता है। इसके डिस्प्ले का आकार 2.8 इंच है। इस फोन में कई सारे जावा गेम्स है, सोशल मीडिया फेसबुक और पॉम चैट है। साथ ही इसमें कॉल रिकार्डिंग की भी विशेष सुविधा दी गई है।    आईटेल इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुधीर कुमार ने एक बयान जारी कर बताया, ‘‘हम लगातार नवाचार और आविष्कार में जुटे रहते हैं। ‘आईटी5311’ हमारे इन प्रयासों का नतीजा है।’’इस फोन में एक प्राइवेसी लॉक फीचर है जो डेटा को सुरक्षित रखती है।  आईटेल चीनी मोबाइल कंपनी ट्रांसन होलिंग्स की स्वामित्व वाली कंपनी है।       साभार-khaskhabar.com  

Read More

न्यूयार्क । जर्मनी की महिला टेनिस स्टार एंजेलिक केर्बर ने विश्व रैंकिंग में शीर्ष स्थान पक्का कर लिया है।अमेरिकी ओपन में गुरुवार को हुए महिला एकल वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले में अमेरिकी दिग्गज सेरेना विलियम्स की हार के साथ केर्बर का शीर्ष पर पहुंचना तय हो गया है। हालांकि केर्बर 12 सितंबर को महिला टेनिस संघ (डब्ल्यूटीए) की विश्व रैंकिंग जारी होने के बाद ही आधिकारिक तौर पर सर्वोच्च विश्व वरीय खिलाड़ी होंगी। डब्ल्यूटीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्टीव सिमोन ने केर्बर को शीर्ष वरीयता हासिल करने पर बधाई दी और कहा, ‘‘केर्बर को सर्वोच्च विश्व वरीयता हासिल करने की अद्वितीय उपलब्धि के लिए बधाई।’’ स्टीव ने कहा, ‘‘खेल के चरम पर पहुंचना काफी मुश्किल है और केर्बर ने पिछले साल बेहतरीन प्रदर्शन कर इस मुकाम को हासिल किया। इसका असर उनके परिणाम पर नजर आ रहा है और वह डब्ल्यूटीए रैंकिंग के शीर्ष पर पहुंचने की हकदार हैं।’’ इसके साथ ही केर्बर विश्व वरीयता में शीर्ष पर पहुंचने वाली जर्मनी की दूसरी महिला टेनिस खिलाड़ी बन गईं। इससे पहले सार्वकालिक महान टेनिस स्टार स्टेफी ग्राफ यह मुकाम हासिल कर चुकी हैं। केर्बर को इस समय चल रहे अमेरिकी ओपन की समाप्ति पर डब्ल्यूटीए विश्व नम्बर-1 की ट्रॉफी से नवाजा जाएगा।               साभार-khaskhabar.com  

Read More



Mediabharti