मथुरा

मुंबई । देश के शेयर बाजारों ने नए बने आरबीआई गवर्नर उर्जित पटेल को अपने पहले दिन के कारोबार की शुरूआत 250 अंको की तेजी के साथ कर वार्मली वेलकम किया है। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.55 बजे 28,631.27 पर कारोबार करते देखा गया जबकि बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) सेंसेक्स के साथ-साथ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी उछाल लेते हुए 8875 अंकों के करीब पहुंच गया है। वहीं बैंक निफ्टी भी 20000 के पार चला गया है। मिडकैप-स्मॉलकैप शेयरों में भी मजबूत खरीदारी का रुझान देखने को मिल रहा है। मुंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सुबह 28,631.27 अंकों पर खुलने के साथ 28,785.51 पर पहुंच गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी दो सितंबर के सूचकांक 8,809.65 की तुलना में तेजी के साथ खुला। सोमवार को शेयर मार्केट गणेश चतुर्थी के अवसर पर बंद रहा था। हालांकि उर्जित पटेल ने आरबीआई गवर्नर का चार्ज ले लिया था। रुपये में भी दिखी तेजी शेयर मार्केट के साथ-साथ मंगलवार को रुपया भी 29 पैसे की मजबूती से खुला। डॉलर के मुकाबले रुपया 66.53 पैसे पर है। यह पिछले चार महीनों में सबसे ज्यादा उछाल है। शुक्रवार को रुपया 66.82 पर बंद हुआ था। मिडकैप इंडेक्स में भी दिखी तेजी बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.72 फीसदी की तेजी के साथ 13325 के ऊपर आ गया है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.57 फीसदी मजबूत होकर 12715 के ऊपरी स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी का मिडकैप 50 इंडेक्स 0.5 फीसदी उछलकर 3,933 के स्तर पर पहुंच गया है। निफ्टी के आईटी इंडेक्स को छोडक़र बाकी सभी इंडेक्स हरे निशान के साथ कारोबार करते दिख रहे हैं। रियल्टी इंडेक्स, ऑटो इंडेक्स और फाइनेंशियल सर्विसेज इंडेक्स 1 फीसदी से ज्यादा उछले हैं। वहीं केवल आईटी इंडेक्स में मामूली कमजोरी देखी गई।       साभार-khaskhabar.com  

Read More

वेलिंगटन । ऑलराउंडर जिम्मी नीशाम को आगामी भारत दौरे के लिए न्यूजीलैंड की 15 सदस्यीय टेस्ट टीम में फिर से बुलाया गया है। नीशाम ने अंतिम अंतरराष्ट्रीय मैच पिछले नवंबर में ब्रिसबेन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। दक्षिण अफ्रीका दौरे पर गए तेज गेंदबाज मैट हेनरी और बल्लेबाज जीत रावल की छुट्टी कर दी गई है। नीशाम पिछली गर्मियों में कमर दर्द के कारण ऑस्ट्रेलिया दौरे से हट गए थे, लेकिन इसके बाद उन्होंने घरेलू सत्र में ओटेगो और फिर इंग्लैंड के काउंटी क्रिकेट में डर्बीशायर के लिए खेल अपनी फिटनेस साबित की। न्यूजीलैंड के चयनकर्ता पूर्व ऑलराउंडर गेविन लार्सन ने कहा कि नीशाम की हरफनमौला क्षमता की वजह से उन्हें टीम में जगह मिली है। नीशाम ने टेस्ट क्रिकेट में वापसी के लिए कड़ी मेहनत की है। हालांकि ऑलराउंडर कोरी एंडरसन के कमर की चोट से पीड़ित होने के कारण उनके नाम पर विचार नहीं किया जा सका। हमारे पास निशाम और डग ब्रेसवैल के रूप में दो पेस बॉलिंग ऑलराउंडर्स हो गए हैं। इससे टीम का संतुलन काफी बढ़िया हो जाएगा, खास तौर से अगर हमें ऐसे पिच पर खेलना पड़े जहां ज्यादा स्पिनर्स खिलाना जरूरी हो। हमने स्पिनर्स के रूप में मिशेल सेंटनेर और ईश सोढ़ी पर भरोसा जताया है। बाएं हाथ के स्पिनर सेंटनेर और लेग स्पिनर सोढ़ी ने इसी साल भारत में आयोजित टी20 विश्व कप के दौरान शानदार गेंदबाजी की थी। इन दोनों के साथ मार्क क्रेग के सामने भी अपनी प्रतिभा साबित करने का मौका रहेगा, जिन्होंने पिछले छह माह में कुछ बदलाव किया है। भारत टेस्ट रैंकिंग में नं.2 की टीम है और उसका अपने घर में गजब का रिकॉर्ड है। हमें वहां अपनी पहली टेस्ट सीरीज जीत की तलाश है। हमें तीनों टेस्ट में अपना हुनर दिखाना होगा। पहला टेस्ट 22 सितंबर से कानपुर में शुरू होगा। इसके बाद अगले दो टेस्ट कोलकाता व इंदौर में खेले जाएंगे।   टीम : केन विलियमसन, ट्रेंट बोल्ट, डग ब्रेसवैल, मार्क क्रेग, मार्टिन गुप्टिल, टॉम लैथम, जिम्मी नीशाम, हेनरी निकोलस, ल्यूक रोंची, मिशेल सेंटनेर, ईश सोढ़ी, टिम साउथी, रॉस टेलर, नील वेगनर, ब्रायन वाटलिंग।         साभार-khaskhabar.com  

Read More

देवरिया/कुशीनगर । उत्तर प्रदेश मे कांग्रेस को पटरी पर लाने के लिए पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज से देवरिया से किसान यात्रा शुरू करने जा रहे हैं। इस यात्रा को लेकर राहुल काफी उत्साहित है। यह यात्रा यूपी में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर निकाली जा रही है।  यूपी में कांग्रेस का 27 साल का निर्वासन खत्म करने के लिए गांधी का हेलीकॉप्टर रुद्रपुर तहसील के पचलड़ी गांव में बने हेलीपैड पर सुबह 10.30 बजे उतरेगा। करीब सवा छह घंटे तक रोड शो और खाट चौपाल के जरिए किसानों से रूबरू होते हुए वह कुशीनगर पहुंचेंगे। इसके बाद रात्रि विश्राम गोरखपुर में करेंगे। देवरिया से दिल्ली तक किसान यात्रा की तैयारियों के लिए पार्टी के रणनीतिकार प्रशांत किशोर की टीम जिले में एक हफ्ते से जमी है। कर्ज माफी और फसल मुआवजे के मुद्दे के साथ यात्रा का फोकस किसान, मजदूर और दलित हैं। ऐसे में ढाई हजार किलोमीटर की इस यात्रा को उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए जमीन तैयार करने से जोडक़र देखा जा रहा है।   225 विधानसभा क्षेत्र-- इस दौरान राहुल प्रदेश के 225 विधानसभा क्षेत्रों से गुजरेंगे। पचलड़ी की दलित बस्ती से शुरू होने वाली किसान यात्रा देवरिया में चार विधानसभा क्षेत्रों से गुजरेगी। इस दौरान ऐतिहासिक दुग्धेश्वरनाथ मंदिर में जलाभिषेक भी करेंगे। फिर कुशीनगर, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती होते हुए फैजाबाद पहुंचेंगे। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी रुद्रपुर (देवरिया) में भगवान शंकर से आशीर्वाद लेकर मंगलवार को किसान यात्रा शुरू करेंगे। राहुल के लिए उत्तर प्रदेश का तीसरा विधानसभा चुनाव है। इससे पहले वह 2007 और 2012 के चुनाव में प्रचार कर चुके है। इस बार चुनाव प्रचार पिछले चुनावों से अलग है। राहुल ने ठीक वही रणनीति अपनाई है, जो सोनिया गांधी ने 2004 के लोकसभा चुनाव में अपनाई थी। सोनिया ने तत्कालीन वाजपेयी सरकार के खिलाफ पश्चिमी यूपी में किसान यात्रा कर किसान विरोधी नीतियों को उजागर किया था।          साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । कश्मीर घाटी वर्षों बाद अशांति के भीषण दौर से गुजर रहा है और शायद ही किसी को आश्चर्य हुआ होगा जब समस्या के समाधान और घाटी में शांति बहाली के उद्देश्य से घाटी आए सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल को खाली हाथ लौटना पड़ा। ऐसे में गृह मंत्री राजनाथ सिहं आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकाता करने वाले है। राजनाथ मोदी के साथ नई रणनीति पर चर्चा करेंगे। साथ ही प्रतिनिधमंडल के दौरे के दौरान हुई बातों की जानकारी देंगे।    पीएम मोदी सोमवार रात ही चीन में जी-20 सम्मेलन में शिरकत कर लौटे हैं, वहीं राजनाथ की अगुआई में दो दिन के दौरे पर घाटी गया प्रतिनिधिमंडल भी वापस लौट आया है। माना जा रहा है कि मोदी और राजनाथ सिंह के बीच हिंसाग्रस्त कश्मीर में हालात सामान्य करने को लेकर नई रणनीति पर चर्चा हो सकती है।अशांत कश्मीर में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का दौरा समाप्त करने से पहले राजनाथ ने कहा था कि प्रतिनिधिमंडल के कुछ सदस्य हुर्रियत नेताओं से मिलने गए थे। अलगाववादियों के साथ बैठक को लेकर हमने न तो हां कहा था और न ही ना। आप जानते हैं, क्या हुआ? कुछ सदस्य निजी तौर पर मिलने गए थे। राजनाथ ने कहा कि प्रतिनिधिमंडल के कुछ विपक्षी नेताओं ने कश्मीर के शीर्ष अलगाववादी नेताओं के साथ वार्ता का प्रयास किया, लेकिन अलगाववादियों ने उनके साथ बातचीत करने से इनकार कर दिया। हालांकि कुछ नरमपंथी अलगाववादी नेताओं ने मुलाकात तो की, लेकिन उन्होंने किसी तरह की वार्ता से इनकार कर दिया। हुर्रियत के कट्टरपंथी धड़े के अध्यक्ष सैयद अली शाह गिलानी ने जनता दल (युनाइटेड) के नेता शरद यादव और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेता सीताराम येचुरी तथा भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के नेता डी. राजा को अपने घर में घुसने तक नहीं दिया। ये लोग गिलानी के हैदरपोरा स्थित निवास पर करीब 10 मिनटों तक इंतजार करते रहे, लेकिन उन्होंने दरवाजा नहीं खोला। राजनाथ ने कहा, अलगाववादी नेताओं से मिलने गए सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के कुछ सदस्यों से जो मुझको पता चला, वह निश्चित रूप से कश्मीरियत और इंसानियत के विपरीत थी। उन्होंने कहा, अगर आप (अलगाववादी) बात नहीं करना चाहते हैं तो यह अलग बात है। लेकिन उन लोगों ने साबित कर दिया है कि उन्हें जम्हूरियत में यकीन नहीं है।अलगाववादी नेताओं ने इस प्रतिनिधिमंडल से बातचीत करने से साफ मना कर दिया और अब जम्मू एवं कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के लिए लगभग सभी रास्ते बंद नजर आ रहे हैं। इसके बाद अब कश्मीर घाटी की जटिल परिस्थितियों के और पेचीदा होने की आशंका बढ़ गई है। अब तक यह तो स्पष्ट हो गया है कि केंद्र सरकार अलगाववादियों के आगे नर्म नहीं पडऩे वाली, जो आठ जुलाई को हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकवादी बुरहान वानी की सुरक्षा बलों के हाथों मौत के बाद से घाटी में अशांति भडक़ाने में लगे हुए हैं। राज्य की पहली महिला मुख्यमंत्री महबूबा ने सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के साथ बातचीत के लिए अलगाववादी नेताओं को आमंत्रित किया था। लेकिन अलगाववादी नेताओं ने उनका आमंत्रण ठुकरा दिया। अलगाववादी नेताओं का कहना है कि जब तक कश्मीर के नागरिक इलाकों से सेना नहीं हटाई जाती और कश्मीर को अंतर्राष्ट्रीय समस्या नहीं माना जाता बातचीत का कोई मतलब नहीं है। गौरतलब है कि कश्मीर में अधिकतर अलगाववादी नेता या तो जेलों में बंद हैं या अपने घरों में नजरबंद। महबूबा के पास जहां अलगाववादी नेताओं की यह मांगे पूरी करने का अधिकार नहीं है, वहीं केंद्र सरकार किसी भी तरह स्वीकार नहीं कर सकती। अहम की इस लड़ाई में महबूबा और उनकी पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) जैसे किसी चट्टान के नीचे फंस गई है।उल्लेखनीय है कि बीते दो महीने में कश्मीर घाटी में हिंसक विरोध-प्रदर्शन और सुरक्षा बलों के साथ टकराव में 74 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 12,000 से अधिक लोग घायल हुए हैं। दक्षिणी कश्मीर का इलाका सर्वाधिक प्रभावित रहा है, जो पीडीपी का गढ़ भी रहा है।           साभार-khaskhabar.com  

Read More

एन एपल ए डे, कीप्स द डॉक्टर अवे मतलब कि एक सेब रोज खाओ और डॉक्टर को दूर भगाओ। सेब पौष्टिक तत्वों से भरा है। ये न केवल बीमारियों से लडने में मदद करता है बल्कि आपके शरीर को भी हैल्दी रखता है। दुनियाभर में सेब के गुणों में बारे में जानकारी देने के लिए यूरोप के कई देशों में एक दिसंबर को ईट ए रेड एप्पल डे बडे जोरों और शोरों से मनाया जाता है। इस समारोह में कई किस्मों के सेब प्रदर्शित किए जाते हैं। तो आइये जानते हैं के गुणों के बारे में आगे की स्लाइड्स पर... सेब में फाइबर, जो शरीर में पानी बनाए रखने की बहुत अधिक क्षमता रखता है। अत: सेब खाने से पेट भरा सा लगता है और अनावश्यक भोजन की इच्छा नहीं होती है। डाइटिंग करने वालों के लिए सेब एक उपयोगी फल है।वैज्ञानिक अध्ययनों से पता चला है कि सेब के नियमित सेवन से हृदय रोग, कैंसर, मधुमेह अतिसार, पीलिया, मोटापा के सााि ही दिमागी बीमारियां जैसी दूर होती हैं।आंखों के कमजोरी आने पर कुछ दिनों तक एक ताजा सेब की पुल्टिस आंखों पर बांधने से नेत्र की कमजोरी दूर हो जाती है।सेब के मोटे छिलके की चाय आमाशय एवं अतडियों के लिए अत्यंत लाभदायक है। टायफाइड में यह चाय बहुत उपयोगी है। इस चाय में नींबू का रस और शहद मिलाने से इसकी गुणवत्ता बढती है।             साभार-khaskhabar.com  

Read More

कलियुग में रामभक्त हनुमानजी को प्रत्यक्ष जीवित एवं अमर रहने का वरदान प्राप्त है। इसीलिए वे भक्तों की प्रार्थना सुनकर स्वयं उनकी समस्याओं को दूर कर उनकी रक्षा करते है। जो भक्त सही विधि से बजरंग बली को मनाने का उपाय करता है वह बहुत कम समय में ही मालामाल हो जाता है। यदि आप भी हनुमानजी के भक्त हैं और पैसों की समस्याओं से मुक्ति पाना चाहते हैं तो यहां चमत्कारी उपाय बताए जा रहे है। बजरंग बली के पूजन में साफ-सफाई और पवित्रता का खास ध्यान रखना अनिवार्य है। जब भी पूजा करें तब हमें मन से और तन से पवित्र होना चाहिए। हनुमानजी के लिए मंगलवार और शनिवार बहुत खास दिन हैं। इन दो दिनों में की गई हनुमान पूजा विशेष फल देने वाली होती है। बजरंग बली को प्रसन्न करने के लिए यहां कुछ चमत्कारी उपाय बताए जा रहे हैं, जो कि मंगलवार और शनिवार को किए जाने चाहिए। 1. अगर आपको कड़ी मेहनत के बाद भी किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता नहीं मिल पा रही है तो किसी हनुमान मंदिर जाएं और नींबू का ये उपाय करें। उपाय के अनुसार अपने साथ एक नींबू और 4 लौंग लेकर जाएं। इसके बाद मंदिर में हनुमानजी के सामने नींबू के ऊपर चारों लौंग लगा दें। फिर हनुमान चालीसा का पाठ करें या हनुमानजी के मंत्रों का जप करें। मंत्र जप के बाद हनुमानजी से सफलता दिलवाने की प्रार्थना करें और वह नींबू अपने साथ रखकर कार्य करें। मेहनत के साथ ही कार्य में सफलता मिलने की संभावनाएं बढ़ जाएंगी। 2. सुबह-सुबह पीपल के कुछ पत्ते तोड़ लें और उन पत्तों चंदन या कुमकुम से श्रीराम नाम लिखें। इसके बाद इन पत्तों की एक माला बनाएं और हनुमानजी को अर्पित करें।  3. किसी पीपल पेड़ को जल चढ़ाएं और सात परिक्रमा करें। इसके बाद पीपल के नीचे बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ करें।  4. यदि आपके कार्यों में बार-बार बाधाएं आ रही हैं या धन प्राप्त करने में देरी हो रही है या किसी की बुरी नजर बार-बार लगती है तो नारियल का यह उपाय करें। उपाय के अनुसार किसी सिद्ध हनुमान मंदिर में जाएं और अपने साथ एक नारियल लेकर जाएं। मंदिर में हनुमानजी की प्रतिमा के सामने नारियल को अपने सिर पर सात बार वार लें। इसके साथ हनुमान चालीसा का जप करते रहें। सिर पर वारने के बाद नारियल हनुमानजी के सामने फोड़ दें। इस उपाय से आपकी सभी बाधाएं दूर हो जाएंगी। 5. यदि आप मालामाल होना चाहते हैं तो रात के समय दीपक का यह उपाय करें। रात में किसी हनुमान मंदिर जाएं और वहां प्रतिमा के सामने में चौमुखा दीपक लगाएं। चौमुखा दीपक यानी दीपक चार ओर से जलाना है। इसके साथ ही हनुमान चालीसा का पाठ करें। ऐसा प्रतिदिन करेंगे तो बहुत ही जल्द बड़ी-बड़ी परेशानियां भी आसानी से दूर हो जाएंगी।  6. यदि आपके कार्यों में परेशानियां अधिक आ रही हैं और बनते हुए काम भी बिगड़ जाते हैं तो शनिवार को यह उपाय करें। उपाय के अनुसार आप सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठें। स्नान आदि नित्यकर्मों से निवृत्त हो जाएं। इसके बाद घर से एक नींबू अपने साथ लें और किसी चौराहे पर जाएं। अब वहां नींबू के दो बराबर टुकड़ें करें। एक टुकड़े को अपने से आगे की ओर फेंकें और दूसरे टुकड़े को पीछे की ओर। इस समय आपका मुख दक्षिण दिशा की ओर होना चाहिए। नींबू के टुकड़े फेंकने के बाद आप अपने काम पर जा सकते हैं या पुन: घर लौटकर आ सकते हैं।  7. हनुमानजी को सिंदूर और तेल अर्पित करें। जिस प्रकार विवाहित स्त्रियां अपने पति या स्वामी की लंबी उम्र के लिए मांग में सिंदूर लगाती हैं, ठीक उसी प्रकार हनुमानजी भी अपने स्वामी श्रीराम के लिए पूरे शरीर पर सिंदूर लगाते हैं। जो भी व्यक्ति हनुमानजी को सिंदूर अर्पित करता है उसकी सभी इच्छाएं पूरी हो जाती हैं।    8. हनुमानजी के मंदिर में 1 नारियल पर स्वस्तिक बनाएं और हनुमानजी को अर्पित करें। हनुमान चालीसा का पाठ करें।  9. अपनी श्रद्धा के अनुसार किसी हनुमान मंदिर में बजरंग बली की प्रतिमा पर चोला चढ़वाएं। ऐसा करने पर आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाएंगी।              साभार-khaskhabar.com  

Read More

सिंधी जनरल पंचायत ने की तैयारी पूरी मथुरा। सिंधी जनरल पंचायत ने गोवर्धन में मंगलवार को छप्पन भोग एवं अभिषेक की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। इस संदर्भ में होलीगेट स्थित पूजा मार्केट में एक प्रतिष्ठिान पर हुई बैठक में छप्पन भोग महोत्सव के मुख्य संयोजक जीवतराम चंदानी ने बताया कि आज सोमवार को सांय आन्यौर परिक्रमा मार्ग स्थित गिरिवर निकुंज पर संध्या भोज के उपरांत रात्रि 10 बजे से श्रीगिरिराज परिक्रमा शुरू होगी। कल मंगलवार को गिरिवर निकुंज पर ही श्रीगिरिराजजी महाराज का अभिषेक एवं छप्पन भोग तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं रासलीला, एक बजे साधु संत सेवा तथा 2 बजे से सजातिय लोगो के लिए प्रसाद-भण्डारा होगा। मीडिया प्रभारी किशोर इसरानी ने बताया कि छप्पन भोग में इस बार सिन्धी संस्कृति देखने को मिलेगी, इसके प्रति युवाओं और महिलाओं में भरपूर उत्साह है। बैठक में शामिल सिंधी जनरल पंचायत के अध्यक्ष नारायणदास लखवानी,बसंत मंगलानी, रामचंद्र खत्री ,तुलसीदास गंगवानी,जीवतराम चंदानी, चंदनलाल आडवानी, जितेन्द्र लालवानी , झामनदास नाथानी, मिर्चुमल, अशोक अंदानी, लीलाराम लखवानी, सुदामा खत्री, आत्माराम खत्री, विष्णू कुमार, रमेश नाथानी, सुनील पंजवानी, सुरेश मेठवानी, बेबू तथा मीडिया प्रभारी किशोर इसरानी ने सिन्धी जनरल पंचायत के छप्पन भोग में सभी से भागीदारी की अपील की है । 

Read More

मथुरा। भारतीय जनता पार्टी के जनपद प्रभारी रघुराज सिंह ने आज पत्रकारों से बातचीत करते हुये कहा कि भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनेगी और उसी को लेकर पिछले दो दिनों से कार्यकर्ता सम्मेलन में जो मुझे खबरें मिली उससे जनपद में भारतीय जनता पार्टी की स्थिति मजबूत है और पांच विधानसभाओं में से चार सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी विजय होेंगे।  उन्होंने बताया कि हमारे पास प्रत्याशियों की लंबी लिस्ट है मांट विधान सभा क्षेत्र में 9 प्रत्याशियों ने अपने आवेदन किये है। बलदेव में 9, छाता में 12 प्रत्याशी तथा गोवर्धन में 18 लोगों ने अपने आवेदन किये है तथा मथुरा-वृन्दावन विधान सभा क्षेत्र से 22 लोगों ने आवेदन किये है।  प्रदेश मे कानून व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह खराब है और प्रदेश की जनता बढ़ते अपराधों से परेशान है। प्रदेश की जनता ने अब भाजपा को भारी बहुमत से विजयी बनाने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव तीन दिन से लगातार यह कहते आ रहे है कि हमने तीस लोगों को अयोध्या में मरवा दिया। ऐसे नेता को तो फांसी पर लटकवा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि मथुरा जनपद की पांचों विधानसभा क्षेत्र में चुनाव कोई भी लड़े लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ही हमारे प्रत्याशी होंगे और कमल का फूल हमारा निशान होगा। 17-18 तारीख में पांचों विधान सभाओं में सम्मेलन आयोजित किये गये है जिसमें 17 तारीख में दो विधान सभाओं के और 18 तारीख में तीन विधान सभाओं के सम्मेलन आयोजित किये जायेंगे। कार्यकर्ता सम्मेलन में जिलाध्यक्ष तेजवीर सिंह, देवेन्द्र शर्मा, अजय पोइया, रविकांत गर्ग, मदनमोहन श्रीवास्तव, प्रदीप गोस्वामी, मुकेश खण्डेलवाल, विजय शर्मा सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। 

Read More

काॅस्मेटिक सर्जरी से लेकर शरीर के जले-कटे का उपचार अब हुआ आसान  खराब हिस्से को बदलने अथवा ठीक किये जाने की आधुनिक सुविधा उपलब्ध  मथुरा। भारत के प्रसिद्ध नियति हैल्थकेयर की चेयरपर्सन नीरा राडिया ने आज ब्रज में डिपार्टमेन्ट आॅफ प्लास्टिक सर्जरी एण्ड काॅस्मेटाॅलोजी में समग्र और आधुनिक सेवाएं नयति हाॅस्पीटल में शुरू कर दी है। जिससे मरीजों को अब प्लास्टिक सर्जरी लाभ का भी लाभ मिल सकेगा।  नयति हॉस्पिटल में प्लास्टिक सर्जरी एण्ड काॅस्मेटाॅलोजी विभाग का शुभारम्भ करते हुए आज चेयर पर्सन नीरा राडिया ने कहा जिले में अभी तक प्लास्टिक सर्जरी एण्ड काॅस्मेटाॅलोजी की सेवा उपलब्ध नहीं थी, जिसकी वजह से यहाँ के लोगों को अपना इलाज कराने दिल्ली-मुम्बई आदि बड़े शहरों की ओर जाना पड़ता था। मथुरा के लिए बहुत खुशी की बात है कि नयति अस्पताल में प्लास्टिक सर्जरी एण्ड काॅस्मेटाॅलोजी विभाग का शुभारम्भ किया है, जिसमें प्लास्टिक सर्जरी के साथ-साथ काॅस्मेटाॅलोजी से जुड़ी सभी प्रकार की सुविधा का लाभ क्षेत्र के लोग ले सकेंगे, जिससे उन्हें समय तथा धन की बचत हो। इसके अलावा गम्भीर बीमारियों जैसे कैंसर से होने वाले शारीरिक विकार (ब्रेस्ट कैंसर के बाद बेडौल स्तन, मुख कैंसर के आॅपरेशन के बाद टेड़ा मुँह आदि) भी प्लास्टिक सर्जरी से बिल्कुल ठीक हो जाता है। प्लास्टिक सर्जरी के बाद इन्सान फिर से पहले जैसा दिखने लगता है।’’ इस अवसर पर प्लास्टिक सर्जरी एण्ड काॅस्मेटाॅलोजी के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. नवदीप चवन ने कहा आज के युग में चिकित्सा क्षेत्र में इतनी खोज, शोध एवं अत्याधुनिक तकनीक के आने से किसी भी प्रकार की प्लास्टिक सर्जरी इतनी आसान और सुलभ हो गयी है, जिसकी कल्पना कुछ वर्ष पहले तक किसी ने नहीं की थी, उन्होंने आगे बताया कि प्लास्टिक सर्जरी से शरीर के किसी भी जले-कटे तथा खराब हिस्से को बदला अथवा ठीक किया जा सकता है। नयति अस्पताल में प्लास्टिक सर्जरी एण्ड काॅस्मेटाॅलोजी की सभी आधुनिक एवं प्रचलित तकनीक जैसे लिपोसक्शन, एब्डोमिनोप्लास्टी, ब्लेफेरोप्लास्टी, मास्टोपेक्सी, राइनोप्लास्टी, गाइनेकोमेस्टिया आदि शामिल हैं। अस्पताल में प्लास्टिक सर्जरी एण्ड काॅस्मेटाॅलोजी विभाग का ओ.पी.डी. महीने के पहले, दूसरे और तीसरे शनिवार को सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक रखा गया है।  

Read More

घटना से गांव में सनसनी मथुरा। खेत पर सोते एक ग्रमीण की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पूरे क्षेत्र में घटना से सनसनी है। मिली जानकारी के अनुसार थाना मांट क्षेत्र अन्तर्गत गांव जाबरा में 47 वर्षीय भूरी सिंह पुत्र उदयसिंह जो रात्रि में अपने खेत पर सो रहा था तभी बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। गोली कनपटी पर लगी है जिससे लगता है कि पास से ही गोली मारी गई है। घटना का आज सुबह उस समय पता चला जब मृतक के बेटे खेत पर उसे चाय देने पहंुचे तो भूरी सिंह का खून से लतपत शरीर देखकर उनके होश उड़ गये। मृतक के परिवारिजनों ने बताया कि उनकी किसी से रंजिश नहीं है। हत्या क्यों हुई इससे कारणों की पुलिस तलाश कर रही है। आज इस हत्या को लेकर मांट विधानसभा क्षेत्र के विधायक पं श्याम सुन्दर शर्मा सहित काफी संख्या में ग्रामीण पोस्टमार्टम गृह पर मौजूद थे। 

Read More