मथुरा

नई दिल्ली । रिजर्व बैंक गवर्नर का पद छोडने से एक दिन पहले गवर्नर रघुराम राजन ने शनिवार को कहा कि सरकार के शीर्ष स्तर को ना कहने की रिजर्व बैंक की क्षमता को बचाए रखना चाहिए क्योंकि देश को एक मजबूत और स्वतंत्र केन्द्रीय बैंक की जरूरत है।    सेंट स्टीफन कॉलज में यहां केन्द्रीय बैंक की स्वतंत्रता विषय पर भाषण देते हुए रिजर्व बैंक के निवर्तमान गवर्नर ने हालांकि, यह भी कहा कि केन्द्रीय बैंक सभी तरह की बाध्यताओं से मुक्त नहीं रह सकता क्योंकि उसे सरकार द्वारा बनाए गए एक ढांचे के तहत काम करना होता है। सरकार के साथ नीतिगत मतभेदों के संबंध में रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर डी सुब्बाराव की टिप्पणियों को याद करते हुए राजन ने कहा कि इस मामले में वह एक कदम और आगे जाएंगे। उनका मानना है कि रिजर्व बैंक ना कहने की अपनी क्षमता को छोड नहीं सकता है, उसका बचाव होना चाहिए।    राजन ने कहा, होता यह है कि हर समय कई सरकारी एजेंसियां रिजर्व बैंक की गतिविधियों पर नजर रखने पर जोर देती हैं। कई स्तरों पर जांच पडताल होती है और विशेषतौर पर ऎसी एजेंसियां यह करती हैं जिन्हें तकनीकी मामलों की समझ नहीं होती है, इससे केवल निर्णय प्रक्रिया को ही नुकसान होता है। बजाय इसके सरकार द्वारा नियुक्त रिजर्व बैंक बोर्ड को जिसमें कि पूर्व अधिकारी, सरकारी अधिकारी और सरकार द्वारा नियुक्त लोग होते हैं, उसे ही निगरानी की भूमिका निभानी चाहिए।    उन्होंने कहा, वास्तव में निम्न कानूनी दर्जे वाली ताकतवर स्थिति होना काफी खतरनाक है। रिजर्व बैंक गवर्नर का वेतन कैबिनेट सचिव के बराबर होता है और उसकी नियुक्ति वित्त मंत्री के साथ सलाह मशविरा कर प्रधानमंत्री करते हैं। राजन ने कहा कि भारत के लिए वृहद आर्थिक स्थायित्व काफी महत्वपूर्ण है और इस मामले में जब भी स्थिति की जरूरत हो तो केन्द्रीय बैंक के पास संसाधन, ज्ञान और पेशेवर लोग होने चाहिए।                          साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली ।  एक समय करोड़ों फैंस के दिलों पर राज करने वाले भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह आज टीम इंडिया में वापसी के लिए संघर्ष कर रहे हैं। सिक्सर किंग के नाम से मशहूर 34 वर्षीय युवराज अंतिम बार इस साल भारत में हुए टी20 विश्व कप में नजर आए थे, जहां मेजबान टीम को सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। विश्व कप के बाद टीम इंडिया सीमित ओवर की सीरीज के लिए जून में जिम्बाब्वे में खेली थी, जबकि अगस्त में उसने अमेरिका में वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टी20 मैच खेले। इन मुकाबलों के लिए युवराज को मौका नहीं दिया गया। वर्ष 2011 के विश्व कप के बाद कैंसर जैसी घातक बीमारी से लड़कर वापसी करने वाले युवराज एक बार फिर पूरा जोर लगा रहे हैं। एक मैग्जीन को दिए इंटरव्यू में युवराज ने कहा कि मैं ऑफ सीजन में कड़ी ट्रेनिंग कर रहा हूं ताकि मुझे जब भी मौका मिल उसे भुना सकूं। मैं अभी और आगे बढऩा चाहता हूं। मैं दोबारा वापसी करना चाहता हूं और एक बार फिर से देश का प्रतिनिधित्व करना चाहता हूं। अगर मैं 2-3 साल और क्रिकेट खेल पाता हूं तो मुझे अपने आप पर गर्व होगा। मेरा लक्ष्य 2019 के वनडे विश्व कप में खेलना है। वर्ष 2007 के टी20 और वर्ष 2011 के वनडे विश्व कप को जिताने में अहम भूमिका निभाने वाले युवी ने कहा कि अगर आप हर तरह के फॉर्मेट में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और आप के अंदर क्रिकेट बचा हुआ है, तो आपके लिए अवसरों की कोई कमी नहीं है। युवराज फिलहाल दलीप ट्राफी में इंडिया रेड की कप्तानी कर रहे हैं। युवराज ने 40 टेस्ट में 1900 रन बनाने के साथ खब्बू स्पिनर के रूप में नौ विकेट झटके हैं। साथ ही वे 293 वनडे में 8329 रन बना चुके हैं और 111 विकेट चटकाए हैं। इसके अलावा 55 टी20 मुकाबलों में युवी के बल्ले से 1134 रन निकले और उनकी फिरकी में 28 बल्लेबाज फंसे।                             साभार-khaskhabar.com  

Read More

कश्मीर । कश्मीर में पिछले करीब दो माह से जारी तनाव व अशांति के बीच केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के नेतृत्व में रविवार को यहां 30 सदस्यीय सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल पहुंचने वाला है। वहीं, मोस्ट वांटेड आतंकी और हिजबुल मुजाहिदीन का प्रमुख सैयद सलाहुद्दीन ने कश्मीर में किसी तरह के शांतिपूर्ण समाधान में अड़चन डालने की कसम खाई है। सलाहुद्दीन ने एक बार फिर भारत के खिलाफ जहर उगला है। सलाहुद्दीन ने धमकी दी है कि वह घाटी को भारतीय सैनिकों की कब्रगाह बना देगा। एक अंग्रेजी अखबार को दिए इंटरव्यू के मुताबिक सलाहुद्दीन ने धमकी दी है कि वह कश्मीरियों को सुसाइड बॉमर्स बनाएगा, जो घाटी को भारतीय फौजों का कब्रगाह बना देंगे। साथ ही उसने इस लड़ाई को कश्मीर से बाहर ले जाने की भी कमस खाई है। बातचीत को व्यर्थ बताते हुए सलाउद्दीन ने कहा कि आतंकवाद के अलावा कश्मीर का कोई समाधान नहीं है। कश्मीरी नेतृत्व, लोगों और मुजाहिदीन को पता होना चाहिए कि वहां कोई औपचारिक, शांतिपूर्ण रास्ता नहीं है। वहां उद्देश्यपूर्ण सशस्त्र संघर्ष छेडऩे के सिवा कोई विकल्प नहीं है। सलाउद्दीन ने कहा कि हिजबुल कमांडर बुरहान वानी के मारे जाने के बाद कश्मीर में आंदोलन महत्वपूर्ण पड़ाव पर पहुंच चुका है। उसने कहा कि जब तक भारत कश्मीर को एक विवादित नहीं मानेगा तब तक बातचीत नहीं हो सकती। घाटी में पिछले 58 दिन से जारी तनाव, हिंसा व बंद के मद्देनजर कर्फ्यू व प्रतिबंध के बीच आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। हिंसा में अब तक 74 लोगों की मौत हो चुकी है, जिसमें 71 नागरिक और तीन स्थानीय पुलिसकर्मी हैं। यहां हिंसा व उपद्रव की शुरुआत आठ जुलाई को हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकवादी बुरहान वानी के सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में मारे जाने के बाद नौ जुलाई से हुई।                                साभार-khaskhabar.com  

Read More

कोलकाता । रोमन कैथोलिक चर्च के पोप फ्रांसिस मदर टेरेसा को वेटिकन सिटी में आज एक समारोह में संत घोषित करेंगे। इस मौके पर दुनियाभर से आए मदर के एक लाख अनुयायी भी मौजूद होंगे। पोप फ्रांसिस ने मदर टेरेसा को संत का दर्जा देने की घोषणा मार्च में की थी। संत का दर्जा पाने के लिए दो चमत्कारों को मान्यता मिलना जरूरी होता है। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के नेतृत्व में केंद्र सरकार का 12 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल, दिल्ली से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में तथा बंगाल से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में राज्य स्तरीय दल भी इस कार्यक्रम में शरीक होंगे। नोबेल पुरस्कार विजेता दिवंगत मदर टेरेसा द्वारा स्थापित मिशिनरी ऑफ चेरिटी की ननों के मुताबिक मदर की लोकप्रियता के कारण रोम में होने वाले इस समारोह का दुनियाभर में विशेष महत्व होगा। मिशिनरी ऑफ चेरिटी की सुपीरियर जनरल सिस्टर मेरी प्रेमा के नेतृत्व में देश के विभिन्न हिस्सों से आई 40 से 50 ननों का समूह भी इस समारोह में मौजूद होगा। कोलकाता के आर्कबिशप थॉमस डीसूजा के अलावा भारत भर से 45 बिशप इस समारोह के लिए वेटिकन में हैं।                                  साभार-khaskhabar.com  

Read More

पूर्व सुपर मॉडल और फेमिना मिस इंडिया सोभिता का कहना है कि फिल्मकार अनुराग कश्यप का उनमें दिखाया गया विश्वास उनके लिए बहुत मायने रखता है। सोभिता ने कश्यप की थ्रिलर ‘रमन राघव 2.0’ से बॉलीवुड में अभिनय क्षेत्र में कदम रखा है, जिसमें उनके साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी और विक्की कौशल हैं। सोभिता ने एक बयान में कहा, ‘‘अनुराग सर, उन लोगों में शामिल हैं, जिनके साथ मैं हमेशा से काम करना चाहती थी। पहली ही फिल्म में उनके साथ काम करने का मौका मेरे लिए बहुत बड़ी बात है। मैं खुद को भाग्यशाली समझती हूं। उन्होंने मुझमें जो भरोसा दिखाया, वह मेरे लिए बहुत मायने रखता है।’’ वह अपनी अगली फिल्म में सैफ अली खान के साथ नजर आने वाली हैं।            साभार-khaskhabar.com

Read More

नई दिल्ली । विदेशी बाजारों में जारी गिरावट के बीच कम दाम पर हुई खरीददारी के कारण शुक्रवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना चार कारोबारी दिवस की गिरावट से उबरने में कामयाब रहा। यह 20 रूपए मजबूत होकर 30,970 रूपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया।    मजबूत औद्योगिक मांग के दम पर लगातार दूसरे कारोबारी दिवस चढी। यह 200 रूपए चमककर डेढ सप्ताह के उच्चतम स्तर पर 45,100 रूपए प्रति किलो बोली गई। लंदन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर 3.2 डॉलर कमजोर होकर 1,310.7 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। अमेरिकी सोना का दिसंबर वायदा भी 3.2 डॉलर टूटकर 1,313.90 डॉलर प्रति औंस बोला गया।    विश्लेषकों के अनुसार अमेरिका में सितंबर में ब्याज दर बढोतरी की आशंका से कीमती धातुओं में गिरावट जारी है। प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर के मजबूत होने से भरी इन पर दबाव रहा है। विश्लेषकों के अनुसार निवेशकों की नजर अमेरिका में जारी होने वाले गैर-कृषि क्षेत्र के रोजगार के आंकडों की ओर लगी है। इस बीच, लंदन में चांदी हाजिर 0.06 डॉलर गिरकर 18.81 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।              साभार-khaskhabar.com

Read More



Mediabharti