मथुरा

मथुरा। आज एक स्थानीय होटल में समाजवादी पार्टी का बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि हुलास राय सिंघल ने कहा कि प्रदेश में समाजवादी पार्टी ने चार वर्षों में जो विकास के कार्य कराये है वह आजतक किसी भी पार्टी की सरकार द्वारा नहीं कराये गये। मथुरा जनपद में समाजवादी पार्टी पांचों सीटों पर अपना परचम लहरायेगी इसके लिये कार्यकर्ताओं के चाहिए कि वे जनता के बीच पहंुचकर पार्टी द्वारा कराये गये विकास कार्यों से अवगत कराये। सरकार द्वारा जो जनहितकारी योजनाऐं चलायी गई है उनका लाभ गरीबों को मिल रहा है। 108 और 102 एम्बुलेंस सेवा भी समाजवादी पार्टी की ही देन है। कन्या धन योजना, मजदूरों को साइकिल वितरण, विधवाओ को एक लाख रूपये से पांच लाख रूपये देने तथा कन्या विद्या धन जैसी योजनाऐें सरकार द्वारा चलायी गयी जिसका लाभ सभी को मिल रहा है। आज सम्मेलन में एक दर्जन से अधिक लोगों ने समाजवादी पार्टी की संस्था ग्रहण की। इन सदस्यों का सम्मान राज्यस्भा सदस्य विश्म्बर निषाद ने माला पहनाकर किया। सदस्यता ग्रहण करने वालों में कांग्रेस के उपाध्यक्ष महेश व्यास, जगदीश जिंदल, योगेश अग्रवाल, मचल अग्रवाल, नौहवत धनगर, मीना देवी, अजय चैधरी, विशाल सैनी, कमलेश यादव, महावीर सिंह सम्मेलन को जिलाध्यक्ष तुलसीराम शर्मा और महानगर अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने भी सम्बोधित किया। 

Read More

मथुरा। मांट क्षेत्र स्थित एक्सप्रेस वे पर एक बाइक सवार में एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।  मिली जानकारी के अनुसार कमल सिंह पुत्र छिददू निवासी कासिमपुर जवां अलीगढ़ अपनी बाइक पर एक्सप्रेस वे से मथुरा की तरफ आ रहा था तभी मांट से मथुरा की तरफ आते समय अज्ञात वाहन ने उसमें टक्कर मार दी जिससे उसकी घटनाथल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर लोगों की भीड़ इकटठी हो गयी। मौके पर पुलिस भी पंहुच गयी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है।

Read More

एंकर से अभिनेत्री बनी उदया भानु ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। इस मौके पर उनके पति विजय भी साथ थे। भानु ने रविवार को अपने फेसबुक पेज पर यह खबर साझा करते हुए लिखा, ‘‘हम अपने जुड़वा बच्चों के जन्म से बेहद खुश हैं। खुशी के दो छोटे बंडल हमारे जिंदगी में आ चुके हैं।’’ उन्होंने बहुत ही कम उम्र में अपने करियर की शुरुआत एंकर के रूप में की थी। वह तेलुगू शो ‘हॉर्लिक्स हृदयांजलि’, ‘वंस मोर प्लीज’, ‘नी इलू बंगारम कानु’ से लोकप्रिय हुई।                      साभार-khaskhabar.com  

Read More

टोक्यो । परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह(एनएसजी) में भारत की सदस्यता के लिए जापान ने समर्थन किया है। जापान ने कहा कि एनएसजी में भारत की मौजूदगी से परमाणु अप्रसार को बढावा देने में मदद मिलेगी। वहीं चीन एनएसजी में लगातार भारत की सदस्यता का विरोध कर रहा है। जापान के विदेश मंत्रालय के टॉप अधिकारियों ने टाइम्स ऑफ इंडिया को विशेष बातचीत में बताया कि वे एनएसजी में भारत की सदस्यता के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। जापानी विदेश मंत्रालय में प्रेस ऐंड पब्लिक डिप्लोमेसी के महानिदेशक यासुकिरा कावमोरा ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि वे इस मुद्दे पर भारत के साथ काम करते रहना चाहते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि भारत की सदस्यता से परमाणु अप्रसार व्यवस्था को बल मिलेगा। साथ ही उन्होनें यह भी कहा है कि इस मुद्दे पर जापान एनएसजी के दूसरे सदस्य देशों से बात करता रहेगा। साथ ही कावमोरा ने यह भी कहा कि एनएसजी में भारत की सदस्ता को लेकर चीन के व्यवहार से सभी वाकिफ हैं। कावमोरा ने कहा कि मूल मुद्दा आम राय बनाने को सुनिश्चित करना है और वे इस पर काम कर रहे हैं। विदेश मंत्रालय के एक अन्य अधिकारी ने अखबार को बताया कि भारत की दावेदारी का समर्थन करते हुए भी जापान परमाणु अप्रसार संधि को लेकर अपनी प्रतिबद्धता पर कायम है।                          साभार-khaskhabar.com  

Read More

पेइचिंग । चीन पर आरोप है कि उसने जी20 सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की जानबूझकर ‘बेइज्जती’ की। यह वाकिया तब हुआ जब शनिवार को ओबामा का प्लेन एयरफोर्स वन दक्षिणी चीन के हांगझू में लैंड हुआ। स्टैंडर्ड प्रोटोकॉल के उलट प्लेन के मेन गेट पर कोई रोलिंग स्टेयरकेस (सीढिय़ां) नहीं लगवाई गईं, जिससे राष्ट्रपति बाहर निकल सकें। कुछ देर बाद ओबामा प्लेन के पिछले दरवाजे के अंदरूनी सीढिय़ों का इस्तेमाल करके बाहर आए, लेकिन जब एयरफोर्स वन लैंड हुआ तो प्लेन के सामने किसी तरह का रेड कार्पेट नजर नहीं आया।    अमूमन वीवीआईपी विजिट के दौरान यह प्रोटोकॉल फॉलो किया जाता है। इसके विपरीत, रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन, ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थैरेसा मे और भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चीन पहुंचने के बाद रेड कार्पेट स्वागत हुआ। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि की गई है कि ओबामा के वहां पहुंचने पर न तो स्टेयरकेस (सीढिय़ां) का इंतजाम था और न ही रेड कार्पेट का। द गार्डियन की रिपोर्ट के मुताबिक, चीनी अफसरों ने रविवार को भारत, रूस, दक्षिण कोरिया, ब्राजील और ब्रिटेन सभी देशों के नेताओं को रेड कार्पेट वेलकम दिया। रिपोर्ट के मुताबिक, ओबामा जब खुद प्लेन से उतरे तो उनकी मौजूदगी में ही चीनी और अमेरिकी अफसरों में तीखी बहस भी हुई। एक चीनी अफसर तो वीडियो में यह कहते नजर आया, ‘यह हमारा देश है। यह हमारा एयरपोर्ट है।’ द न्यू यॉर्क टाइम्स ने लिखा, ‘शनिवार दोपहर चीन पहुंचने पर राष्ट्रपति ओबामा और उनके स्टाफ को जो अगवानी मिली, वह चीन के तौर तरीकों के हिसाब से भी तकलीफदेह था।’    मेक्सिको के चीन में राजदूत रह चुके जॉर्ज गुआजार्डो ने कहा कि ओबामा के साथ किया गया यह बर्ताव चीन की सोची समझी कूटनीतिक फटकार है। उन्होंने कहा, ‘ये चीजें गलती से नहीं होतीं। चीनी इस तरह की गलती नहीं करते। मैंने चीनियों के साथ छह साल तक काम किया है। मैंने इस तरह के दौरों के इंतजाम का काम देखा है। मैं शी चिनफिंग को मेक्सिको ले गया। मैंने मेक्सिको के दो राष्ट्रपतियों की चीन में अगवानी की। मुझे पता है कि इन बातों पर कितना ध्यान रखा जाता है। हर बात का ख्याल रखा जाता है। यह गलती से नहीं हुआ है।’   अमेरिका को संदेश- सुपर पॉवर का हमारे लिए कोई मायना नहीं  जानकारों का मानना है कि इस हरकत के जरिए चिनफिंग राष्ट्रवादी कार्ड खेल रहे हैं। चीन इसके साथ ही यूएस समेत पूरी दुनिया को यह संदेश देना चाहता है कि अमेरिका भले ही सुपर पावर हो, लेकिन उनके लिए कोई खास मायने नहीं रखता। इस दौरे से जुड़े चीनी विदेश मंत्रालय के एक अफसर ने ओबामा को जानबूझकर ऐसा ट्रीटमेंट देने के आरोपों को खारिज किया है। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट से बातचीत करते हुए इस अफसर ने कहा कि अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल ने ही रोलिंग स्टेयरकेस का इस्तेमाल करने से इनकार किया था। नाम न छापने की शर्त पर इस अफसर ने कहा, ‘चीन हर स्टेट लीडर को रोलिंग स्टेयरकेस मुहैया कराता है। अमेरिकी पक्ष को शिकायत थी कि स्टेयरकेस ड्राइवर को अंग्रेजी नहीं आती इसलिए वह अमेरिकी सुरक्षा निर्देश नहीं समझ सकता। चीन ने प्रस्ताव दिया कि ड्राइवर के साथ एक अनुवादक बिठाया जाए। अमेरिका ने इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें एयरपोर्ट की ओर से दी गई स्टेयरकेस की जरूरत नहीं है।’ अमेरिकी राष्ट्रपति ने इस मामले को ज्यादा तूल न देते हुए कहा कि ऐसी चीजें पहली बार नहीं हुई हैं। यह बहुत सारी जगहों पर, यहां तक कि उनके सहयोगियों के यहां भी हुई हैं। ओबामा के मुताबिक, ध्यान भटकाने वाली इन चीजों की वजह से रिश्तों की बेहतरी की संभावना पर असर नहीं पड़ेगा।                            साभार-khaskhabar.com  

Read More

बॉलीवुड के जाने माने फिल्म निर्माता-निर्देशक महेश भट्ट की छोटी बेटी आलिया भट्ट कश्मीर की रॉक स्टार बनने जा रही है। बॉलीवुड गलियारों में चर्चा है कि कश्मीर के पहले गर्ल म्यूजिक बैंड ‘प्रगाश’ पर आयशा फेम डायरेक्टर राजश्री ओझा फिल्म बनाने वाली हैं। खबर है कि इसके लिए उन्होंने आलिया भट्ट को अप्रोच किया है। राजश्री ने इस फिल्म को बनाने से पहले खुद एक साल तक रिसर्च किया है। बता दें कि प्रगाश जम्मू-कश्मीर का पहला ऑल गर्ल म्यूजिक बैंड था, जिसकी मेंबर तीन टीनेजर लड़कियां थी। यह बैंड 2012 में म्यूजिक कॉन्टेस्ट जीत कर चर्चा में आया था। हालांकि कश्मीर के कुछ धार्मिक कट्टरपंथियों ने इस बैंड का विरोध करते हुए इन लड़कियों को जान से मारने और रेप करने की धमकी दी थी। इनके खिलाफ एक फतवा भी जारी किया गया था। इसके अलावा इन पर परिहा: द लैंड ऑफ फियरीज। नाम से शॉर्ट फिल्म भी बन चुकी है। राजश्री इस सब्जेक्ट पर पिछले एक साल से रिसर्च कर रही हैं। इसके लिए उन्होंने गर्ल्स बैंड की तीनों सदस्यों, उनके परिवार, टीचर्स, स्थानीय पत्रकार और पुलिस अधिकारियों से भी बात की। आलिया को न सिर्फ इस रोल के लिए अप्रोच किया गया है, बल्कि उनसे इस फिल्म में गाने की रिक्वेस्ट की भी गई है। हालांकि आलिया इस फिल्म में काम करेंगी या नहीं, इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।                       साभार-khaskhabar.com  

Read More



Mediabharti