मथुरा

मथुरा। जनपद में लचक कानून व्यवस्था और पुलिस द्वारा अपराधो पर नियंत्रण न करने के कारण अपराधी बेखौफ है। आये दिन होने वाली घटनाओं से नाराज जन कल्याण सेवा समिति की अध्यक्ष लता सिंह चैहान के नेतृत्व में आज बुधवार होली गेट पर पुलिस प्रशासन का पुतला दहन किया गया। इस मौके पर लता सिंह चैहान ने कहा कि जनपद सहित प्रदेश में महिलाओं पर अत्याचार हो रहे है। कार्यवाही के नाम पर पुलिस लीपा पोती में लगी है जिससे अपराधियों के मन से भय निकल गया है। फरह क्षेत्र में सूटकेस में बंद शव मिले बलदेव में रेप कांड और अन्य जनपदों में भी तमाम घटनाएं इसका उदाहरण है। लगता है सरकार इसके प्रति गंभीर नहीं है। कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। उन्होंने कहा कि गत 15 जुलाई को थाना गोविन्द नगर से बदमाश एक लड़की को उठा ले गये और सवा माह तक उसे इधर-उधर घुमाते रहे अंत में उसका मर्डर कर दिया लेकिन डेढ़ माह तक गोविन्द नगर पुलिस लड़की का सुराग नहीं लगा पायी। इससे साफ है कि पुलिस अपराधों के प्रति गंभीर नहीं है। अगर कार्यवाही होती तो लड़की जिन्दा बरामद हो सकती थी। पुलिस कमजोर लोगों की शिकायत दर्ज नहीं करती। पुतला दहन में समिति के उपाध्यक्ष मीरा शर्मा, ब्रिजेश माथुर, सावित्री शर्मा, प्रभा शर्मा, कृष्णा माहोर, ओमवती, शीला देवी, गुड्डी देवी, गंगाराम, दीपक मौर्य आदि उपस्थित थे। 

Read More

जवाहरहाट के दुकानदारों ने की शिकायत  मथुरा। शहर में नगर पालिका के कारनामे से हर कोई शहरवासी वाकिफ है। बरसात के समय में नाले-नालियों की सफाई परेशानी का कारण बन गई है लेकिन सफाई कर्मचारी और उनके ठेकेदारों को यह खूब रास आ रहा है। नगर पालिका की चेयरमैन कभी इस पर ध्यान नहीं देती जिसके कारण दुकानदार तो परेशान हैं ही साथ ही आम राहगीर को भी मुसीबत झेलनी पड़ रही है।  नाले और नालियों की सफाई नियमानुसार बरसात से पूर्व होनी चाहिए लेकिन चेयरमैन की घोर लापरवाही के चलते बरसात में सफाई कार्य किया जा रहा है। जिसका परिणाम यह है कि नाले-नालियों की सफाई की सिल्ट दुकानों के बाहर सफाई कर्मचारी डाल देते है। सफाई के बहाने दुकानदारों का शोषण करते है। कई स्थानों पर बड़े-बड़े सिल्ट के ढे़र लगाकर पैसे वसूलते है। पूर्व में जवाहरहाट क्षेत्र और आज कोतवाली रोड के कई दुकानदारों ने इसकी शिकायत की। आज सुबह तो गोविन्द गंज से होली गेट तक एक साइड में सड़कों पर नालियों का पानी बह रहा था। अफसोस की बात है कि बरसात के समय में नालियों की सिल्ट निकालना और न निकालना एक बराबर है। वर्षा के चलते निकली हुई सिल्ट फिर उन्हीं नालियों में चली जाती ह। सफाई कर्मिचों को इसे ढ़ोने का मौका भी नहीं मिलता। वे पहले ही सिल्ट निकालकर कई-कई दिन तक दुकानों के सामने डाल देते है। और पूछने पर कहते है सूख जायेगी तभी इसे उठाया जायेगा जबकि यह कतई अनुचित है। सिल्ट के बहाने दुकानदारों को भी परेशान किया जाता है। 

Read More

मथुरा। यमुना एक्सप्रेस वे से मारूती कार से आगरा से दिल्ली जा रहे एक 30 वर्षीय युवक में मथुरा टोल के समीप ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार पावरूश 30 वर्ष पुत्र वाकिल निवासी झारखंड हाल निवासी पालम दिल्ली कल रात्रि यमुना एक्सप्रेस वे से अपनी मारूती कार में आगरा से दिल्ली की तरफ जा रहे थे तभी मथुरा टोल के समीप ट्रक ने मारूती कार में टक्कर मार दी। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

Read More

मथुरा। हाईवे के गांव उस्फार में जाटव बस्ती में करीब तीन वर्ष से लाइट न आने के कारण गरीब लोग परेशान है। विद्युत विभाग के अधिकारी अनेक बार आश्वासन के बाद भी समस्या का निराकरण नहीं कर रहे है। इनका आरोप था कि हाई कास्ट के लोगों की तरफ से बिजली की लाइन आ रही है जिसे काट दिया गया है। आये दिन झगड़ा हो रहा है। आज गांव प्रधान लोमो देवी तथा क्षेत्र के लोगों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहंुचकर अपनी समस्या बतायी। बिजली न मिलने से मच्छरों का प्रकोप है बीमारियां फैल रही है। रात्रि में लोगों का निकलना मुश्किल है। शिकायत करने वालों में बंशीलाल, कृष्णकुमार राजू, धीरज, गजेन्द्र सिंह, मनोहर सिंह, बृजमोहन, पूरन, नेमी, घन्सों, कमलसिंह, मुकेश आदि मौजूद थे। 

Read More

मथुरा। थाना सदर बाजार क्षेत्र में दो व्यापारी भाईयों पर हुये प्राणघातक हमले से नाराज उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने आज प्रदेश महामंत्री विष्णु दास अग्रवाल के नेतृत्व में एसपी सिटी को ज्ञापन दिया और अपराधियों की अविलम्ब गिरफ्तारी और व्यापारी परिवार को सुरक्षा की मांग की। विदित रहे कि 29 अगस्त को सदर बाजार क्षेत्र में व्यापारी अजय अग्रवाल एवं उसके भाई मनोज अग्रवाल पर प्राणघातक हमला किया था। ज्ञापन देने वालों में नगेन्द्र वर्मा, धर्मेन्द्र अग्रवाल, अजय चतुर्वेदी, दीपेन्द्र चतुर्वेदी, विपुल पारिक, मृदुल अग्रवाल, श्याम सुन्दर अग्रवाल, योगेश गोयल, कौशल बंसल उपस्थित थे। 

Read More

मथुरा। गोवर्धन के गांव खूँटेल पट्टी के गाँव सोंन में ‘हर बूथ पाँच यूथ’ के अंतर्गत राष्ट्रीय लोकदल से जुड़े युवाओं को सदस्यता पत्र सोंपे गए। इसके बाद पंचायत घर पर एक नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चू सिंह, बलबीर सिंह, रामपति, चुरामन, बहादुर वकील, हरवीर संत व भोला भैया ने रालोद नेता कुँवर नरेंद्र सिंह, उदयवीर मास्टर व कुशाग्रराज सिंह का स्वाफा बाँध स्वागत किया। राष्ट्रीय लोकदल नेता कुँवर नरेंद्र सिंह ने इस अवसर पर कहा की चुनाव की जीत की तैयारी पहले दिन से करनी पड़ती है, इसीलिए हम लोग ‘हर बूथ पाँच यूथ’ का अभियान गोवर्धन विधानसभा के प्रत्येक गाँव में चला रहे हैं। अभी तक जिसमें 2000 से ज्यादा युवा पार्टी में जुड़ चुके है और निश्चित ही समस्थ जनपद की विधानसभाओं  मे गोवर्धन विधानसभा की जीत सबसे बड़ी हमारी होगी। कुछ लोग टिकट को लेकर जनता में भ्रम फैलाने की असफल कोशिश कर रहे हैं। इस मौके पर बलवीर प्रधान, भोला भैया, बच्चू सिंह, हरवीर संत ने एक स्वर से अपने कुँवर नरेंद्र सिंह के साथ कदम से कदम मिला कर साथ रहने का संकल्प लिया। सभा का संचालन उदयवीर मास्टर मागोर्रा ने किया।

Read More



Mediabharti