मथुरा

नई दिल्ली । मुकेश अंबानी ने गुरुवार को रिलायंस जियो 4 जी लॉंच कर दिया है। अंबानी ने जियो को प्रधानमंत्री मोदी के विजन को समर्पित किया है। आपको बात दें कि रिलायंस जियों के लॉन्च के बाद भारत की ग्लोबल रैंकिंग सुधरेगी और भारत टॉप 10 इंटरनेट प्रोवाइडर में शामिल हो जाएगा। बड़ी बात यह है कि जियो ग्राहकों के लिए सभी वॉयस कॉल फ्री होगी और पूरे भारत में रोमिंग का भी कोई चार्ज नहीं लगेगा।   रिलायंस ने एलवाईएफ डिवाइसेस के नाम से 2999 रुपए का स्मार्टफोन लॉन्च किया। जियो मार्च 2017 तक देश के 90 प्रतिशत आबादी को कवर कर लेगा। लॉन्चिंग के मौके पर अंबानी ने कहा कि डेटा डिजिटल लाइफ का ऑक्सिजन है और ऑक्सिजन की कभी कमी नहीं होनी चाहिए। दुनिया नए दौर में है और भारत इसमें पीछे नहीं रह सकता। युवाओं को सही माहौल दें, तो वे हमें आश्चर्यचकित कर देंगे। जियो के द्वारा हमारा उद्देश्य प्रत्येक भारतीय की जिंदगी को समृद्ध करना है। अंबानी ने कहा कि दिसंबर तक कंपनी मुफ्त कॉल और डेटा देगी। मुकेश अंबानी ने कहा कि 2017 तक हमारी पहुंच 90 फीसदी भारतीयों तक होगी। जियो ग्राहकों को सिर्फ डेटा का पैसा देना होगा। कॉल और एसएमएस का पैसा नहीं देना होगा। जियो दुनिया में सबसे सस्ता डेटा देगा। जियो ग्राहकों के लिए रोमिंग भी फ्री होगी। जियो ग्राहकों को एक जीबी डेटा के लिए केवल 50 रुपये चुकाने होंगे। अंबानी ने कहा कि अब त्योहारों पर एसएमएस करने पर भी अतिरिक्त चार्ज नहीं देना होगा। जियो टैरिफ तय करते समय इस बात का ध्यान रखा गया है कि यूजर जितना चाहे उतना डेटा इस्तेमाल करे।                            साभार-khaskhabar.com  

Read More

जोधपुर । अर्श से फर्श पर आए आसाराम के सितारे अभी तक गर्दिश में ही हैं। यौन उत्पीडऩ के आरोप में आसाराम को जोधपुर पुलिस ने तीन साल पहले इंदौर के आश्रम से हिरासत में लिया था। लाखों श्रद्धालुओं के बीच आसाराम की चतुराई को चित करते हुए जोधपुर पुलिस ने अपने ऑपरेशन को अंजाम दिया। पूछताछ हुई और पहले ही टेस्ट में आसाराम पोटेन्सी टेस्ट में पास हुए तो उन पर लगे आरोपों पर पुलिस को यकीन हो गया। फिर जांच होती गई और अंतत: आसाराम अपनी कुटिया से सीधे सलाखों के पीछे पहुंच गए। अब आसाराम को जेल गए हुए तीन साल हो गए लेकिन, उन्हें अब तक जमानत नहीं मिली है।आसाराम को उनके खास सिपहसालार भी बचा नहीं पाए। देश के नामी वकीलों ने जमानत अर्जी पर बहस की लेकिन अदालत ने जमानत देने से इनकार कर दिया। आसाराम 11 बार जमानत आवेदन खारिज होने के बाद अब भी जोधपुर की जेल में बंद है। आसाराम के चहेतों को आरोपों पर भरोसा नहीं है। लिहाजा अपने संत को सलाखों में जाते देख भक्त कोर्ट से जेल के दरवाजे तक उनके साथ रहते हैं। आसाराम तीन साल से सलाखों में कैद हैं लेकिन, भक्त उनसे दूर नहीं रहना चाहते। वो हर मौके पर अपने संत की जेल के आगे आरती उतारते हैं।आसाराम ने अपनी बीमारी के इलाज के लिए भी जमानत मांगी लेकिन, कोर्ट इस बात पर राजी नहीं हुआ। बुढ़ापा और बीमारियों ने आसाराम को काफी कमजोर कर दिया, अब सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी के बाद उन्हें फिर दिल्ली के एम्स ले जाया जाएगा।आसाराम को जमानत नहीं मिलने के पीछे सबसे खास वजह है पोक्सो कानून। इसमे आरोपी को खुद को साबित करना पड़ता है कि वो निर्दोष है और उन पर लगे आरोप झूठे हैं। लेकिन, आसाराम पर आरोपों की कानूनी नजरिए से पुष्टि हुई है लिहाजा उन्हें जमानत नहीं मिली।मामले में ट्रायल पूरा हो चूका है और सभी गवाहों के परीक्षण भी हो गए हैं। अब आसाराम के मुल्जिम बयान ही बाकी हैं और फिर अंतिम बहस के बाद फैसला आएगा। ऐसे में अभी आसाराम की जमानत के आसार नहीं के बराबर रह गए हैं।                             साभार-khaskhabar.com  

Read More

चाय का ट्रक लूटने के बाद हुयी थी दोनों युवकों की हत्या मथुरा। गत दो पूर्व बलदेव के यमुना एक्सप्रेस वे पर मिले दो युवकों के शव की शिनाख्त हो गयी है। दोनों मरने वाले एक ट्रक के चालक और परिचालक हैं जो उत्तरांचल से चाय लेकर चले थे। इनकी हत्या लूट के उददेश्य से हुयी या कोई और कारण रहा इसकी जांच पुलिस अभी कर रही है। पूरी तरह से खुलासा नहीं हो पाया है। आज इस घटना के बारे में एसओ बलदेव ने बताया कि ट्रक संख्या यूपी 15 6643 पर अमित निवासी मऊ उत्तरांचल तथा श्रीकांत निवासी मोहम्मदाबाद मुजफ्फरनगर ट्रक पर चालक-परिचालक थे। ये दोनों 23 अगस्त को आगरा के सैंया बाॅर्डर से गुजरे थे। उसके बाद 26 अगस्त को इनका खाली ट्रक पुलिस ने भिण्ड मप्र से बरामद किया था। समझा जा रहा है कि इनके ट्रक में भरी चाय और नगदी आदि लूटने के चक्कर में इनकी हत्या हुयी है। पुलिस पूरे मामले की जांच करने में जुटी है।  

Read More

अधिकारी कर्मचारियों से की शिष्टाचार भेंट मथुरा। नवागन्तुक जिलाधिकारी नितिन बंसल ने आज कलैक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय पर जनपद भर से आये लोगों की विभिन्न समस्याओं को सुना और निराकरण करने का भरोसा दिलाया। जिलाधिकारी कल कार्यभार ग्रहण करने के बाद आज सुबह जनता से रूबरू हुये। राया, मथुरा और अन्य देहात के क्षेत्रों से आये लोगों ने अपनी-अपनी परेशानियां बतायी। आज पहले दिन जनपद के बड़े अधिकारियों पुलिस प्रशासन ने जिलाधिकारी से मुलाकात की। जनपद के विकास और समस्याओं के तत्काल हल करने के उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये। पहला दिन मुलाकात और परिचय के अलावा आमजन की बात सुनने का रहा। नये जिलाधिकारी ने बताया कि आज पहला दिन है मथुरा की समस्याओं और विकास को समझा जा रहा है। उसके अनुरूप और सरकार की प्राथमिकताओं के आधार पर कार्य कराया जायेगा। किसी को भी कोई परेशानी नहीं होने दी जायेगी।   

Read More

मथुरा। जन्माष्टमी की रात एक छह वर्षीय बच्ची के साथ हुई दुष्कर्म का प्रयास करते हुए उसकी गला दबाकर हत्या करने वाले आरोपी को आज बलदेव पुलिस ने दबोच लिया।  पुलिस लाइन स्थित सभागार में एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि 25 अगस्त रात 11 बजे थाना बलदेव क्षेत्र के गांव सराय सालवान में छः वर्ष की नावालिक बच्ची के साथ उसके ही पिता के दोस्त ने चारपाई पर लेटे होने का फायदा उठाकर बच्ची के साथ दुष्कर्म करने को प्रयास किया था तथा उसके जागने पर उसकी गला दबाकर हत्या कर गांव के ही बंद मकान में डाल दिया था। एसएसपी बबलू कुमार ने घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी महावन तथा थानाध्यक्ष बलदेव के संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए आज थानाध्यक्ष बलदेव बलदेव स्थित कंजोली घाट से गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया आरोपी श्यामजीत उर्फ कलूटा उर्फ रामजीत पुत्र मलखान सिंह निवासी सराय सालवान, थाना बलदेव बताया को पुलिस ने पूछताछ कर उसे जेल भेजा है।   

Read More

मथुरा। थाना राया क्षेत्र अन्तर्गत एक महिला की बीतीरात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।  जानकारी के अनुसार पूजा पत्नी वीरपाल निवासी जासा राया काफी समय से मानसिक रूप से परेशान थी। सोमवार देररात फांसी का फंदा लगाकर उसने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है।    

Read More



Mediabharti