मथुरा

बृज प्रेस क्लब के प्रतिनिधिमंडल द्वारा विधानसभा अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन उपजा का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न मुख्यमंत्री अखिलेश सपा सुप्रीमों के नक्शे कदम पर: शिवपाल सिंह यादव मथुरा। बृज प्रेस क्लब के प्रतिनिधिमंडल द्वारा लखनऊ में विधानसभा अध्यक्ष माताप्रसाद पाण्डेय से शिष्टाचार मुलाकात की और एक ज्ञापन देकर प्रदेश में पत्रकारों पर हो रहे उत्पीड़नात्मक कार्यवाही रोकने की मांग की। विधानसभा अध्यक्ष श्री पाण्डेय ने भरोसा दिया कि किसी भी जिले में पत्रकारों का उत्पीड़न सहन नहीं होगा और पत्रकारों द्वारा ज्ञापन में दी गई मांगों पर सरकार से समाधान कराया जायेगा।  प्रतिनिधिमंडल में ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष कमलकांत उपमन्यु, मोहनश्याम शर्मा, परवेज अहमद, सुरेश सैनी, संजय शर्मा, विनीत गुप्ता आदि प्रमुख थे। ज्ञापन में जिलों में मान्यता समिति गठित करने, तहसील व नगर क्षेत्रों में पत्रकारों के मान्यता कार्ड जारी करने एवं सरकार की सुविधाएं दिलाने की मांग की थी। साथ ही हर जिले में अपराधी, माफिया के अलावा पुलिस और प्रषासनिक स्तर पर प्रिंट एवं इलैक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों पर आये दिन हो रही उत्पीड़नात्मक कार्यवाही रोकने की मांग भी की गई थी।  लखनऊ में उपजा का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न हुआ, जिसमें उपजा के प्रदेश पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों ने अपने पद व गोपनीयता की शपथ ली। इस अवसर पर कार्यक्रम में पधारे मुख्य अतिथि प्रदेश काबीना मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश की वर्तमान सरकार अपने नेता मुलायम सिंह यादव के विचारों को लेकर आगे बढ रही है। सपा नेता मुलायम सिंह यादव ने कभी किसी पत्रकार को निराश नही किया। पत्रकारों की समस्याओं का निदान करने के लिये मुुख्यमंत्री अखिलेश यादव की दृष्टि भी अपने मुखिया मुलायम सिंह की तरह है। पत्रकारों के प्रति सरकार का दृष्टिकोण मुलायम सिंह से विरासत में मिला है यह सरकार विरासत को सहेजने का काम करेगी, अतः पत्रकारों के आवास की समस्या का हल निकाला जाएगा, पत्रकारों की सुरक्षा हेतु कानून बनाने तथा वरिष्ठ पत्रकारों को पेंशन देने के लिए सरकार कदम उठायगी।  श्री यादव ने स्थानीय उद्यान निदेशालय सभागार में यू0पी0जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन (उपजा) की नव-निर्वाचित  प्रान्तीय कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान मुुुख्य अतिथि के तौर पर व्यक्त किये। मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के सम्बन्ध मीडिया से बहुत ही मधुर हैं,ऐसे सम्बन्ध अन्य किसी राजनीतिक दल के मीडिया से नही हैं। उन्होने कहा कि पत्रकार समाज निर्माण केेेे काम में व्यस्त रहता है,पत्रकार किसी सम्पन्न परिवार से भी नही आता, अतः उसकी समस्याओं का निदान करनेेे में समाजवादी पार्टी की सरकार हरसम्मव प्रयास करेगी। मुुख्यमंत्री के प्रमुख सलाहकार आलोक रंजन ने सरकार की नीतियो को जनता तक पहुचाने के लिए मीडिया के योगदान की सराहना की तथा कहा कि वे पत्रकारों की समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत करायेगे तथा समस्याओं का हल निकाला जाएगा। विशिष्ट अतिथि गाम्य विकास मंत्री अरविन्द सिंह गोप ने कहा कि पत्रकार समाज की सच्ची तस्बीर को पेश करते हैं तभी सरकार अपने कार्यो में सुुुधार कर नई योजनांए बनाती है। लोकतन्त्र की मजबूती के लिए पत्रकारों की भूमिका पर चर्चा की उन्होने कहा कि पत्रकारों की सभी समस्याओं का सरकार प्राथमिकता के तौर पर समाधान करेगी। वहीं परिवार कल्याण राज्यमंत्री स्वतन्त्र प्रभार रविदास मेहरोेत्रा ने आपातकाल की चर्चा की और लोकतन्त्र बहाली के लिए पत्रकारों की भूमिका की प्रशंसा की। उन्होने कहा कि पत्रकारों सेेेे ही लोकतन्त्र जिंदा है। रविदास मेहरोेेत्रा ने पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने ,वरिष्ठ पत्रकारों को पेंशन देने व पत्रकारों को सरकारी आवास की समस्याओं के निदान की वकालत की और कहा कि इसके लिए सरकार पहल करेगी।  यू0पी0 जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन (उपजा) की नव-निर्वाचित प्रान्तीय कार्यकारिणी के अध्यक्ष दीपक अग्निहोत्री, महासचिव रमेश चन्द जैैैैन व कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल सहित उपाध्यक्ष कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट आदि सभी पदाधिकारियों तथा 17 कार्यकारिणी सदस्यों को मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने शपथ दिलाई। समारोह में एन0यू0जे0(इण्डिया) के राष्ट्रीय महासचिव रतन दीक्षित, उप्र राज्यस्तरीय मान्यता समिति के अध्यक्ष हेमंत तिवारी, उपजा मार्गदर्शक मंडल के वीर विक्रम बहादुर मिश्र, वीरेन्द्र सक्सेेेेेना, प्रमोद गोस्वामी तथा अजय कुमार, अशोक अग्निहोत्री, पवन सक्सैना, अशोक नवरत्न, विवेक जैन, दीपक, मोहनश्याम शर्मा, परवेज अहमद, सुरेश सैनी, संजय शर्मा, विनीत गुप्ता सहित प्रदेश के जिलों से आये सैकडो पत्रकार गण मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ0 अनीता सहगल वसुन्धरा  ने किया। 

Read More

राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म ‘मिर्जिया’ से बॉलीवुड में कदम रख रहीं अभिनेत्री सैयामी खेर का कहना है कि वह मशहूर अभिनेता अमिताभ बच्चन के साथ फिल्मी पर्दा साझा करना पसंद करेंगी। सैयामी ने लैक्मे फैशन वीक विंटर कलेक्शन के दौरान बताया, ‘‘मैं अमिताभ बच्चन की बड़ी प्रशंसक हूं और एक दिन उनके साथ काम करना चाहूंगी।’ वह इम्तियाज अली, जोया अख्तर, और आनंद एल. राय और कुछ निर्देशकों के साथ काम करना चाहती हैं। सैयामी जल्द ही अनिल कपूर के बेटे हर्षवद्र्धन कपूर के साथ पर्दे पर नजर आने वाली हैं। उनका कहना है, ‘‘अनिल कपूर के बेटे होते हुए भी हर्षवद्र्धन पूरी तरह गैर-फिल्मी हैं। वह बहुत मेहनती हैं। मैंने उन्हें इस शो में आमंत्रित किया है, लेकिन वह दूसरी फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। सेट पर हमारी अच्छी दोस्ती हो गई और उनके साथ काम करने में मजा आया।’’ सैयामी डिजाइनर पायल सिंघल के लिए गुलाबी चोली और लहंगा पहनकर रैंप पर चलीं।      साभार-khaskhabar.com  

Read More

फ्लोरिडा । अमेरिकी धरती पर हुए पहले अंतर्राष्ट्रीय टी-20 मैच में शनिवार को वेस्टइंडीज ने बेहद रोमांचक मुकाबले में भारत को एक रन से हरा दिया। दोनों तरफ से बल्लेबाजों ने रनों की बरसात कर दी और एक मैच में सर्वाधिक 469 रन के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 489 रन बना डाले। बल्ले से जैसे रनों की बरसात हो रही थी और रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड टूट रहे थे। अपने सबसे बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने भी दूसरी पारी में सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड बना डाला, हालांकि जीत उसके नसीब में नहीं थी। महज एक रन से मिली हार से कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी भी दुखी हैं। उन्होंने माना है कि आखिरी गेंद पर उन्होंने जो शॉट खेला, वह गलत था। आखिरी गेंद पर जीत के लिए दो रन चाहिए थे और धोनी इसी गेंद पर कैच आउट हो गए थे। हालांकि, धोनी ने इस हार के बावजूद इस मैच से जो सकारात्मक चीजें मिली हैं, उन पर ध्यान देने की बात कही है। धोनी ने कहा, यह बहुत ही शानदार गेम था। बैटिंग यूनिट से हम और ज्यादा की अपेक्षा नहीं कर सकते थे। आखिरी गेंद पर सोच सही थी लेकिन उस पर अमल करने का तरीका गलत था। हर चीज पर फैसला उसके अमल करने के तरीके से ही होता है। हमने ज्यादातर चीजें सही तरीके से कीं। जब भी पार्टनरशिप हुई हमने रन रेट को 12 से ऊपर नहीं जाने दिया।   धोनी ने की राहुल की तारीफ केएल राहुल के खेल की तारीफ में धोनी ने कहा, मुझे लगता है पूरे मैच के दौरान राहुल जबर्दस्त था। दूसरे लोगों ने भी काफी अच्छा किया क्योंकि 250 के स्कोर का पीछा करना आसान नहीं होता है। हमारी जीत होती तो अच्छा होता लेकिन कई ऐसी चीजें थीं जिसे हमने ठीक से किया।        साभार-khaskhabar.com  

Read More

श्रीहरिकोटा । भारत ने रविवार सुबह स्क्रैमजेट इंजन का सफल परीक्षण करते हुए इतिहास रच दिया। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘यह मिशन सफल रहा। इस दौरान दो स्क्रैमजेट इंजनों का परीक्षण किया गया। इस परीक्षण को लेकर अंतिम जानकारी बाद में साझा की जाएगी।’’ उन्होंने बताया कि तय समयानुसार दो स्टेज/इंजन आरएच-560 साउंडिंग रॉकेट ने आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (एसडीएससी) से उड़ान भरी। इसके सफल परीक्षण के बाद अब सैटेलाइट्स के प्रक्षेपण पर आने वाले खर्च में कटौती की जा सकेगी। उन्होंने आगे बताया कि इन इंजनों का सिर्फ छह सेकंड के लिए ही परीक्षण किया गया। स्क्रैमजेट इंजन का प्रयोग केवल रॉकेट के वायुमंडलीय चरण के दौरान होता है इससे ईंधन में ऑक्सीडाइजर की मात्रा को कम करके प्रक्षेपण पर आने वाले खर्च में कटौती की जा सकेगी।    स्क्रैमजेट इंजन की खासियत है कि इसकी मदद से इंधन में ऑक्सिडाइजर की मात्रा को कम किया जा सकेगा। इसके अलावा स्क्रैमजेट इंजन के ईंधन के साथ प्रयोग होने वाले ऑक्सीडाइजर की मात्रा को घटा कर प्रक्षेपण लागत को कम करने में मददगार है। साथ ही, स्क्रैमजेट इंजन ऑक्सिजन को द्रवित कर सकता है और इसे रॉकेट या जहाज में संग्रह किया जा सकता है। सफल परीक्षण के बाद इसरो के चेयरमैन ने इसे एक बड़ी कामयाबी बताई। सफल प्रक्षेपण के लिए राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने ट्वीट कर इसरो को बधाई दी। राष्ट्रपति ने ट्वीट किया, स्क्रैमजेट रॉकेट इंजन के सफलतापूर्वक लॉन्च के लिए इसरो को हार्दिक बधाई। भारत को इस उपलब्धि पर गर्व है।          साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । केंद्र सरकार की ओर से कश्मीर में शांति स्थापित करने के प्रयासों के बीच शनिवार को आतंकी बुरहान वानी के पिता ने आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर से मुलाकात की। बुरहान के पिता ने आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक से उनके बेंगलुरु स्थित आश्रम में मुलाकात की। खुद श्री श्री रविशंकर ने वानी के पिता से मुलाकात की पुष्टि करते हुए ट्विटर पर तस्वीर साझा की है। रविशंकर ने बताया कि मुजफ्फर वानी दो दिनों तक उनके आश्रम में ठहरे और इस दौरान कई मुद्दों पर बातचीत हुई। आध्यात्मिक गुरु ने ट्वीट करते हुए बताया, बीते दो दिन बुरहान वानी के पिता मुजफ्फर वानी हमारे आश्रम में ठहरे थे। हमने कई मुद्दों पर बात की। रविशंकर ने बुरहान वानी के साथ ऐसे वक्त में मुलाकात की है, जब जम्मू-कश्मीर की सीएम और केंद्र सरकार भी शांति-वार्ता की बात कर रहे हैं। और पढ़े...  शनिवार को पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान सूबे की सीएम महबूबा मुफ्ती ने तीन सूत्रीय ऐक्शन प्लान पेश करते हुए सभी संबंधित पक्षों से संवाद की बात की है। गौरतलब है कि 8 जुलाई को सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में बुरहान वानी के मारे जाने के बाद से कश्मीर में माहौल बिगड़ा हुआ है।           साभार-khaskhabar.com  

Read More

1700 किलोमीटर का रास्ता तय कर मथुरा पहुंचेंगे 9 को  मथुरा । स्ट्राईक वन की ईगल डिवीजन द्वारा मोटर साइकिल साहसिक यात्रा का आयोजन किया गया। आज रैली को जनरल आफिसर कमांडिग स्ट्राईक वन के लेप्टीनंट जनरल शौकिन चैहान ने हरी झंडी दिखाकर मथुरा से रवाना किया। इस मोटर साईकिल साहसिक यात्रा में 03 अधिकारी 02 जुनियर कमिशन्ड आॅफिसर और 09 जवान उत्तरप्रदेश के एक जिले व राजस्थान के 12 जिलों से होते हुए कुल 1700 किलोमीटर का रास्ता तय करते हुए अन्त में 09 सितम्बर को वापस मथुरा पहुचेंगे। यह रैली उत्तर प्रदेश के मैदानी भाग व रेगिस्तान के मार्ग में भुतपूर्व सैनिकों और शहीदों के परिवारों से मुलाकात कर नई कल्याणकारी नीतियों और उन्हे नई जानकारी देते हुए भूतपूर्व सैनिकों की पैंशन सम्बंधित समस्याओं को एकत्रित करेंगे। इसके अतिरिक्त यह अभियान दल राजस्थान के ग्रामीण क्षेत्रों में जल संचयन और संरक्षण का प्रचार भी करेगी। इस अभियान दल का लक्ष्य मार्ग में आने वाले ग्रामीण क्षेत्रांे के युवाओं से मिलना और उन्हें भारतीय सेना की समृद्ध विरासत और परम्परा से परिचित कराना है। यह मोटर साईकिल अदम्य साहसिक यात्रा शुष्क रेगिस्तान के स्थानीय लोगांे और नये युवाओं के बीच बातचीत का सुनहरा अवसर देगी और न्यायिक व साहसिक कार्यों को प्रेरणात्मक मिश्रण प्रदान करेगी।   

Read More



Mediabharti