मथुरा । जनपद के तीन स्थानों पर हुये सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गयी। जैंत क्षेत्र में जहां एक टैम्पो पलटने से 60 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गई, वहीं मांट में एक महिला को कार चालक ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। मगोर्रा क्षेत्र में हुये एक अन्य हादसे में एक युवक की मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली वृन्दावन की चैकी जैंत अन्तर्गत टैम्पू पलट जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा टैम्पू में बैठे अन्य लोग घायल हो गये जिन्हें उपचार के लिये अस्पताल भेजा गया है। जानकारी के अनुसार शिब्बो 60 वर्ष पुत्र नत्थी निवासी नगला खोह थाना खोह भरतपुर शुक्रवार देरशाम टैम्पो में सवार होकर तरौली जा रहा था तभी जैंत के समीप अनयंत्रित होकर टैम्पो पलट गया जिससे शिब्बो की मौत हो गई तथा टैम्पो में बैठी अन्य सवारियां घायल हो गई। जिन्हें उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं दूसरी घटना मांट कस्बे के राया रोड पर तेजी से आते कार के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते एक महिला वासुदेवी 64 वर्ष में टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। बताया गया कि वासुदेवी टैम्पो से ऊतरकर अपने गांव जा रही थी तभी तेज गति से आती कार ने टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौत हो गई। मृतका पुत्र बिजेन्द्र पुत्र दुलीचन्द ने निवासी जसौलीकलां अड्डा मांट ने बैगनार कार संख्या डीएल 1 आर टी 6796 के चालक कपिल पुत्र राजेन्द्र निवासी अहमदपुर थाना नौहझील के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं तीसरी घटना थाना मगोर्रा क्षेत्र अन्तर्गत एक युवक की सड़क दुर्घटना में में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार महेन्द्र 24 वर्ष पुत्र विशन निवासी मगोर्रा शुक्रवार शाम सड़क पार कर रहा था तभी तेज गति से आते एक वाहन ने उसमें टक्कर मार दी जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
Read More