मथुरा

नरसीपुरम काॅलौनी के वाशिन्दों ने की नारेबाजी  मथुरा। मथुरा के आरटीओ कार्यालय की ओर जाने वाली सड़क की हालत इतनी खराब है कि वहाँ से आने जाने वाले लोगो को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है । जिसको लेकर लोगों ने कार्यालय का घेराव किया और जम कर नारेबाजी की। प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने वाले लोग नरसी पुरम कॉलोनी के है । आरटीओ कार्यालय आने जाने लोगों को सड़क पर हुए जलभराव में से गुजरना पड़ता है।  इन लोगो की मांग  है कि सड़क का निर्माण कराया जाये, जिसे आने वाले लोगो को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, और थोड़ी सी बारिश में सड़क पर पानी भर जाता है और कई बार वाहन यहाँ फंस जाते है । और स्थानीय लोगों के साथ साथ यहाँ से गुजरने बाले लोगों को भी यहाँ से निकलने में काफी मुश्किल का सामना करना पड़ता है। साथ ही स्कूल के छोटे छोटे बच्चों जब इस रोड के किनारे लगे पर लगे ट्रांसफार्मर के पास से गुजरते है । जो की कभी भी यहाँ बड़ी घटना को न्योता दे सकता है,  लोगों का कहना है, कि ये आरटीओ कार्यालय आने का ये मुख्य मार्ग है। लेकिन इस रोड की बदहाल स्तिथि ये बताती है कि अगर आरटीओ कार्यालय की सड़क ही इतनी खस्ता हालत है। तो शहर की सड़कों की कितनी खस्ता हालत होगी ।

Read More

दस सालों में जलभराव से निजात नहीं दिला सके क्षेत्रीय विधायक वृन्दावन। विगत कई वर्षों से जलभराव का दंश झेल रहे मथुरा दरवाजा क्षेत्रवासियों ने शुक्रवार को हुई बारिश में जलभराव के कारण जनप्रतिनिधियों को जमकर कोसा मानसून में जलभराव होना आम बात हो सकती है लेकिन मथुरा दरवाजा क्षेत्र के वाशिंदे विगत कई वर्षों से जलभराव के कारण आर्थिक व मानसिक परेशानी उठाते चले आ रहे हैं। हर बार मथुरा दरवाजा क्षेत्र में मानसून कहर बनकर टूटता हैं, गौरतलब है कि मथुरा दरवाजा क्षेत्र मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र होने के साथ और क्षेत्रों की अपेक्षा नीचे स्थान पर हैं। जहां आधा घण्टे की बारिश में ही घरों और दुकानों में पानी भर जाता है। बताते चलें कि कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सोहन सिंह सिसौदिया का निवास स्थान भी इसी क्षेत्र में हैं। यहां के लोग जलभराव के कारण पिछले दो शुक्रवार से नमाजे जुमा अता नहीं कर पा रहें हैं। लोग घुटनों से ऊपर तक गन्दे पानी से होकर मस्जिद तक जाने का मजबूर हैं। ज्यादातर लोग जलभराव बढ़ने के कारण जुमा की नमाज अता नहीं कर पाये। जिससे क्षेत्रीय लोगों का पारा सातवें आसमान पर जा पहुंचा। पालिका प्रशासन के साथ क्षेत्रीय विधायक पर उपेक्षा का आरोप लगाया। आक्रोशित जावेद अब्बासी, जमालु कुरैशी, नन्ने अब्बासी, मोहम्मद्दीन कुरैशी आदि ने कहा कि चुनाव से पूर्व क्षेत्रीय विधायक द्वारा जलभराव की समस्या से निजात दिलाने का आश्वासन दिया था। तब से आज तक मथुरा दरवाजा क्षेत्र के लोग विकास की बांह जोट रहे हैं। साथ ही कहा कि विधायक जी जेनर्म योजना का ढिंढोरा पीटते हैं। लेकिन जेनर्म योजना का लाभ उक्त क्षेत्र के लोगों को नहीं मिल पाया है। आक्रोशित लोगों ने ऐलान कर दिया है कि आगामी विधानसभा चुनावों में उसी वोट देगंे जो हमारे क्षेत्र को जलभराव की समस्या से निजात दिलायेगा।  

Read More

टीवी विज्ञापन ‘रणवीर चिंग रिटन्र्स’ में मां की भूमिका निभा रहे बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह का कहना है कि वह हमेशा से ही मां की भूमिका निभाना चाहते थे। रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित यह विज्ञापन एक प्रसिद्ध फूड ब्रांड कंपनी के लिए तैयार किया गया है और इसे शुक्रवार को रिलीज किया गया। इसकी अवधि छह मिनट है जिसमें रणवीर सिंह और तमन्ना भाटिया ने एक साथ काम किया है। रणवीर कहते है,‘‘मैं हमेशा से मां की भूमिका निभाना चाहता था। मैं रोहित का धन्यवाद करता हूं जिनके कारण आखिरकर मुझे यह भूमिका निभाने के लिए मिल गई।’’इसी बीच रोहित ने कहा कि उन्हें अच्छा लगा कि रणवीर ने इस भूमिका को निभाने से मना नहीं किया। फिल्म में रणवीर मां चिंग के रूप में अपनी मां की ही भूमिका निभा रहे है। इसे फिल्माने में थोड़ी विशेष तकनीक का भी इस्तेमाल किया गया है । निर्देशक रोहित शेट्टी ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा,‘‘इस तरह का काम करने के लिए पागलपन जरूरी है। हम सब थोड़ा सा दिमाग से पागल है । आपने यह मेरी फिल्म में देखा होगा। क्या मुझे इसे करना चाहिए या कैसे करना चाहिए? इस बारे में मैंने बहुत सोचा, फिर रणवीर मेरी टीम से जुड़े और उन्होंने कहा कि चलो हम सब इसे करते है।’’            साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । भारतीय स्मार्टफोन बाजार तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस साल की दूसरी तिमाही में इसकी रफ्तार 17.1 फीसदी रही और यह साल 2015 की दूसरी तिमाही की तुलना में 3.7 फीसदी अधिक रही।  शोध कंपनी इंटरनेशनल डेटा कॉरपोरेशन (आईडीसी) ने शुक्रवार को अपने ‘क्वार्टर्ली मोबाइल ट्रैकर’ में कहा है कि स्मार्टफोन बाजार में लगातार दो तिमाही तक मंदी के बाद वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में कुल 2.75 करोड़ इकाइयों की बिक्री हुई।  हालांकि वैश्विक और भारतीय स्मार्टफोन निर्माताओं की बिक्री सालाना आधार पर कम हुई है, लेकिन चीनी कंपनियों के स्मार्टफोन की बिक्री में 75 फीसदी का इजाफा हुआ है।  समीक्षाधीन तिमाही में स्मार्टफोन की ऑनलाइन बिक्री घटकर 28 फीसदी हो गई, जो पिछली तिमाही में 35 फीसदी थी। आईडीसी के वरिष्ठ बाजार विश्लेषक (क्लाइंट डिवाइस) कार्तिक जे ने एक बयान में बताया, ‘‘ऑफलाइन चैनल में अच्छी बढ़त देखने को मिली है। ऑनलाइन वेंडर भी ऑफलाइन का रुख कर रहे हैं। ऑनलाइन बिक्री पर ज्यादा छूट देने पर रोक लगाने के नियम के कारण ऑनलाइन बिक्री घटी है।’’  एप्पल का आईफोन एसई बाजार में प्रीमीयम सेगमेंट में कोई प्रभाव छोडऩे में सफल नहीं रहा, जबकि इसका पिछला फोन आईफोन 5एस अभी भी खूब बिक रहा है।  भारतीय स्मार्टफोन बाजार में सैमसंग सबसे आगे है और इसकी कुल 25.1 फीसदी बाजार हिस्सेदारी है। इसने पिछली तिमाही की तुलना में 10.9 फीसदी की अनुक्रमिक वृद्धि दर हासिल की, जोकि पिछले साल की इसी तिमाही की तुलना में 15 फीसदी अधिक है।  माइक्रोमैक्स दूसरे स्थान पर रही और पिछले वित्त वर्ष की तुलना में बिक्री में 19.9 फीसदी की वृद्धि हुई। लेनोवो समूह (मोटोरोला समेत) ने पिछली तिमाही की तुलना में 10.3 फीसदी बढ़त हासिल की और स्मार्टफोन बाजार में तीसरे स्थान पर रही।  वहीं, इंटेल चौथे स्थान पर पिछड़ गई और इसकी बिक्री में 9.8 फीसदी की गिरावट आई और पिछले साल की समान तिमाही की तुलना में 30.1 फीसदी की गिरावट रही।  रिलायंस जियो ने पांचवें सबसे बड़े स्मार्टफोट बिक्रेता की स्थिति को बरकरार रखा और साल 2016 की दूसरी तिमाही में कंपनी की बिक्री में 12.3 फीसदी का इजाफा हुआ।            साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । ओलिंपिक में सिल्वर मेडल जीतने के बाद पीवी सिंधु पर धन की बारिश हो रही है। सिंधु के लिए पुरस्कारों के ऐलान का सिलसिला जारी है। बैडमिंटन की महिला सिंगल्स स्पर्धा में भारत की ओर से पहला सिल्वर हासिल करने वाली सिंधु को बैडमिंटन असोसिएशन ऑफ इंडिया (बीएआई) ने 50 लाख रुपये का पुरस्कार देने का ऐलान किया है। बीएआई के प्रेजिडेंट डॉ. अखिलेश दास गुप्ता ने शनिवार को कहा कि हमने द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता पीवी सिंधु के कोच पुलेला गोपीचंद को भी 10 लाख रुपये का पुरस्कार देने का फैसला लिया है।   दिल्ली सरकार देगी 2 करोड़ रुपये  दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार ने सिल्वर मेडलिस्ट पीवी सिंधु को दो करोड़ रुपये और पहलवान साक्षी मलिक को एक करोड़ रुपये की राशि देने का ऐलान किया है। यही नहीं डीटीसी में कार्यरत साक्षी मलिक के पिता को प्रमोशन का ऑफर भी दिया है।   एक करोड़ रुपये का पुरस्कार देगी तेलंगाना सरकार तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने सिल्वर जीतने पर पीवी सिंधु को एक करोड़ रुपये का पुरस्कार देने का ऐलान किया है। इसके अलावा देश के कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने उनके बेहतरीन प्रदर्शन पर बधाई दी है।   मध्य प्रदेश सरकार ने किया 50 लाख का ऐलान  मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली सरकार ने सिंधु को 50 लाख और पहलवान साक्षी मलिक को 25 लाख रुपये का पुरस्कार देने का ऐलान किया है। गौरतलब है कि शुक्रवार को हुए फाइनल मुकाबले में दुनिया की 10वें नंबर की खिलाड़ी पीवी सिंधु को वर्ल्ड नंबर 1 कैरोलिना मारिन के हाथों कड़े मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। बैडमिंटन में यह भारत का पहला सिल्वर मेडल है। इससे पहले 2012 के लंदन ओलिंपिक में साइना नेहवाल ने ब्रॉन्ज मेडल जीता था।              साभार-khaskhabar.com  

Read More

बलिया । भारतीय जनता पार्टी के सांसद योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर बहुत जल्द भारत का हिस्सा बनेगा। इसके लिए भारत को एक मिशन बनाकर बलूचिस्तान के अधिकारों का खुलकर समर्थन करना चाहिए।   आदित्यनाथ ने शुक्रवार शाम रसड़ा स्थित श्रीनाथ बाबा रोट पूजन समारोह में शिरकत से इतर संवाददाताओं से बातचीत में आरोप लगाया कि कश्मीर समस्या के लिए कांग्रेस जिम्मेदार है। अगर जवाहरलाल नेहरू की जगह सरदार पटेल को कश्मीर का जिम्मा दिया गया होता तो यह समस्या पैदा ही नहीं होती। उन्होंने कहा कि भारत के लोग धैर्य रखें। पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर बहुत जल्द भारत का हिस्सा होगा। भाजपा सांसद आदित्यनाथ ने लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक हाफिज सईद के पाकिस्तान सेना से कश्मीर कूच करने के आह्वान पर कहा कि पड़ोसी मुल्क आखिर कितनी बार भारत से मार खाएगा। वह लड़ाई के मैदान में भारत से चार बार बुरी तरह पिट चुका है। बलूचिस्तान को लेकर पूछे गए एक सवाल पर उन्होंने कहा कि भारत को आने वाले समय में मिशन बनाकर बलूचिस्तान के अधिकारों के प्रति खुला समर्थन व्यक्त करना चाहिए।आदित्यनाथ ने कहा कि पाकिस्तान में अल्पसंख्यक हिन्दुओं के साथ ही हजारा और अहमदिया समुदाय के मुस्लिमों के साथ भी क्रूरता का व्यवहार किया जा रहा है। वहीं, दूसरी तरफ पाकिस्तान का आधा हिस्सा होने के बाद भी बलूचिस्तान को व्यवस्था से पूरी तरह से काट दिया गया है।               साभार-khaskhabar.com  

Read More



Mediabharti