मथुरा

मथुरा। छाता नगर में हाल ही में हुयी जोरदार बसात के बाद कस्बा और आसपास के क्षेत्रों की कालोनियों मंे बरसात का पानीभर गया है जिससे लोगों को घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो रहा हैं लगातार हो रही वर्षा से गोरखधाम काॅलोनी, लक्ष्मीनगर, रामनगर, चन्द्रकुण्ड काॅलोनी में नाली खरंजा डूब गये है। घरो में पानी घुस गया। वही छाता, गोहारी, दौताना, चंदौरी, पैगाॅव, बहरावली, लाडपुर, अजानौठी, उन्दी, गौरा, विडावली, रनवारी, उमराया, साॅखी, खानपुर, भदावल, खायरा, आजनौक, लौधौली, पिसावा आदि गांवो में जलभराव आबादी में हो गया है तथा जंगलो में तीन, चार फुट पानी भर गया है। चकरोड डूब गई है। धान, ज्वार, बन आदि की फसलें हजारो एकड चैपट हो गई है। पशुओ के चारे की समस्या हो गयी है। 

Read More

मथुरा। वृन्दावन नगर में 500 सौ वर्ष पूरे होने पर चैतन्य महाप्रभु के अनुयाईयों द्वारा उनकी चरण पादुका के वृन्दावन आगमन पर भक्तों द्वारा स्वागत किया गया। चैतन्य महाप्रभु के अनुयाई चरण पादुका लेकर गोर्वधन रवाना हुये। जहां गिर्राज जी की सप्तकोषीय परिक्रमा करने के उपरान्त पुनः वृन्दावन लाया गया। सायं अनुयाईयों द्वारा चरण पादुका लेकर शोभायात्रा निकाली शुरू की गयीं। शोभायात्रा का सप्त देवालयों की परिक्रमा के मध्य नगर में जगह-जगह स्वागत किया गया। शोभायात्रा में भारी मात्रा में चैतन्य महाप्रभु के अनुयाई राधे कृष्ण एवं हरिनाम संकीर्तन करते हुये चल रहे थे। शोभा यात्रा में कांग्रेस नगर अध्यक्ष नूतन बिहारी पारिक, पुरूषोत्तम सैनी, घनश्याम चैधरी, सुखदेव दास, सेवानन्द दास, महन्त परमात्मानन्द, पीताम्बर दास मौजूद रहे।

Read More

मथुरा। सैनिक नारी कल्याण संघ आवा स्ट्राईक वन, मथुरा छावनी के संरक्षण में आज 4001 फील्ड हाॅस्पिटल और मिलिट्री हाॅस्पिटल मथुरा द्वारा एक चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर का मुख्य उददेश्य सभी लोगों मुख्यता महिलाओं को स्वास्थ्य जानकारी के लिए प्रोत्साहित करना था। इस कैम्प के दौरान चिकित्सकों द्वारा अनेक गतिविधियाॅं जैसे 40 साल से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए कैंसर जाॅंच शिविर, स्तन व ग्रीवा कैंसर का व्याख्यान, हडडी डेन्तिसिटोमीटरी व रक्ताल्पता की जांच की। मधुमेह और, उच्च रक्तचाप का चिकित्सीय जाॅच, नेत्र विशेषज्ञ द्वारा आॅखोें की जाॅच और चर्म रोग विशेषज्ञ ने परामर्श दिये। विभिन्न चिकित्सकीय जांच के साथ-साथ एक स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता व स्वास्थ्य सम्बन्धित प्रश्रोंतरी भी आयोजित की गई और विजेता को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किया गया। इस चिकित्सीय शिविर में एक हजार से ज्यादा बच्चे और महिलायें उपस्थित थी। यह चिकित्सीय शिविर मथुरा छावनी के बच्चांे व महिलाओं को सामान्य चिकित्सीय जानकारी के लिए प्रोत्साहित करने में अत्यंत सफल हुआ।    

Read More

मथुरा। पूर्व चेयरमैन और भाजपा नेता वीरेन्द्र अग्रवाल ने मुख्य मार्ग की सड़कों  गलियों के खंरजों की जजर-जजर स्थिति  स्वच्छता, पेयजल के अभाव और अघोषित विद्युत कटौती पर प्रशासन का ध्यानाकृष्ट कराते कहा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और राधा जन्माष्टमी पर भारी संख्या में श्रद्धालु आते है और यहां की बदहाली से रूबरू होते है। स्थानीय लोग शर्मिंदा होते है। अधिकारी मीटिंगों में घोषणा तो करते है लेकिन अमल नहीं होता जनप्रतिनिधि नकारा साबित हो रहे है। होली गेट से छावनी पुल भरतपुर गेट से चैक गुड़ाई बाजार, कच्ची सड़क, आर्य समाज, जनरल गंज, छत्ता बाजार, होली गेट से डीग गेट मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे जलभरराव राहगीर और वाहन चालकों को खतरा बने है। प्रशासन बेसुध है। सड़कों की गुणवक्ता का इसी से अन्दाजा लगाया जा सकता है कि क्वालिटी तिराहे से संग्रहालय तक व विकास बाजार से मुक्ताकाशीय रंग मंच तक कुछ समय पूर्व बनी सड़क उखड़ चुकी है। विद्युत विभाग ने केबिलें बिछााने के बाद गडढे वैसे ही छोड़ दिये है। पेयजल व्यवस्था लचर है लोगों के मकान फट रहे है। इस पर प्रशासन और नगरपालिका को ध्यान देने की जरूरत है।     

Read More

मथुरा। थाना हाईवे व मगोर्रा पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी करने के आरोप में 2 युवक को गिरफ्तार किया है। इसके अतिरिक्त गोविंद नगर पुलिस ने 2 मादक पदार्थ तस्करों को बंदी बनाया है। थाना हाईवे में तैनात उपनिरीक्षक प्रवीन मिश्रा ने गत रात्रि त्रिवेणी फैक्ट्री के निकट से गश्त के दौरान बनवारी उर्फ भिक्का पुत्र जग्गो ठाकुर निवासी असगरपुर थाना हाईवे को दबोचा। जामा तलाशी लेने पर पकडे गए युवक के पास से नशीला पाउडर बरामद हुआ है। इसके अलावा थाना मगोर्रा प्रभारी प्रेमचन्द्र यादव ने गत रा िमौहल्ला रामपट्टी से गश्त के दौरान मुकेश पुत्र जबर सिंह निवासी मौहल्ला रामपट्टी मगोर्रा को संदिग्धावस्था में घूमते हिरासत में लिया। तलाशी लेने पर इसके पास से 260 ग्राम नशीला पाउडर बरामद हुआ है। वहीं थाना गोविंद नगर में तैनात उपनिरीक्षक प्रबल प्रताप सिंह ने गत रात्रि मुखबिर की सूचना पर अमरनाथ मोड पर छापा मारा। छापेमारी में उन्होंने दो युवकों को यहां से पकडा, जिनके पास से तलाशी में 825 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद हुआ। पूछताछ में युवकों ने अपने नाम अयूब पुत्र चुनुआ, चबन्नी उर्फ आबिद पुत्र चुन्ना निवासी मेवाती मौहल्ला थाना गोविंद नगर बताए हैं। 

Read More

पीड़ित ही निकला लुटेरा वृन्दावन। गत 9 अगस्त को वृन्दावन गोवर्धन रोड पर नगला मोहरसिंह गांव के पास बाइक सवार मोहनलाल पुत्र राजेश निवासी नगला मदारी सादाबाद से आंखों में मिर्च झोंककर दो लाख रूपये लूटने का मुकदमा दर्ज कराया गया था।  इसको लेकर आज प्रेसवार्ता में मीडिया के सामने खुलासा करते हुए बताया कि कोतवाल वृन्दावन मुनीश चन्द और जैंत चैकी प्रभारी राकेश यादव ने टीम बनाकर इसका जब पता लगाया तो मालूम पड़ा कि जिसने लूट का मुकदमा दर्ज कराया था वह ही लूटेरा निकाला। पुलिस ने बताया कि मोहनलाल पीड़ित मायको फाइनैंस में कलैक्शन कर्मचारी था जो कंपनी के सदस्यों से मासिक किस्त की राशि एकत्र कर जमा करता था। जब उसे कड़ाई से पूछताछ की गई तो वह टूट गया और लूटी गई संपत्ती मौके पर चलकर बरामद कराने का आश्वासन दिया। कृष्णकुंज टाउनशिप स्थित किराये के मकान से कथित लूट की धनराशि एक लाख 95 हजार 500 रूपये बरामद कराये। मोहनलाल शातिर अपराधी है कंपनी की रकम हड़पने को उसने यह प्रयास किया। 

Read More