मथुरा। जनपद में रिक्त 27 राशन की दुकानों का आगामी 31 अगस्त तक ग्राम पंचायत की खुली बैठक कर खण्ड विकास अधिकारी अपनी उपस्थिति में पूरी पारदर्शिता के साथ प्रस्ताव कराके देंगे उन्हीें के अनुसार दुकान आंवटन की कार्यवाही होगी। इसमें यदि किसी प्रकार की अनियमिता होगी तो इसके लिए सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी उत्तरादायी होंग और उनके विरूद्ध कडी कार्यवाही की जायेगी। जिलाधिकारी निखिल चन्द्र यहां कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए रिक्त दुकानों के भरे जाने हेतु यह व्यवस्था दी। उन्होंने आपूर्ति विभाग से सम्बन्धित भारी शिकायतों के रहते जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिये कि वे खुली बैठकों के माध्यम से अपात्रों के नाम हटवाते हुए पात्रों के कार्ड बनवाने का कार्य शीघ्रता से पूर्ण करायें। साथ ही पुराने कार्डों के स्थान पर इस माह के अतिंम सप्ताह तक कार्ड प्रिन्ट होकर आने सम्बन्धी डीएसओ द्वारा दी गयी जानकारी के क्रम में निर्देश दिये कि इसके पूर्व अपात्रों के नाम संशोधन सम्बन्धी कार्यवाही पूर्ण कर ली जाय ताकि नये कार्ड पात्रो को जारी हो सकें। उन्होंने लोहिया आवास योजना में 605 आवासों हेतु धन आवंटन प्राप्त होने की सूचना पर निर्देश दिये कि पूरी पारदर्शिता के साथ इनकी सूची तैयार कर ली जाय और इनकी दैनिक प्रगति समीक्षा कर कार्य को तेजी से पूर्ण कराया जाय। उन्होंने गत वर्ष के अपूर्ण आवासों को इसी माह पूर्ण करने कडे निर्देश दिये। उन्होंने राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना में मजरों के विद्युतीकरण कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के विद्युत अभियंता को निर्देश दिये। इसमें लोहिया ग्रामों का वरीयता से कार्य पूर्ण करने और खराब ट्रान्सफार्मरों को तत्परता से बदलवाने के आदेश दिये। उन्होंने कौशल विकास मिशन में प्रशिक्षण के साथ रोजगार दिलाने के अच्छे कार्य की सराहना की और पिछले सेवायोजितों का सर्वे कर रिपोर्ट देने सहित हर माह मेला आयोजित कर प्रशिक्षार्थियों को सेवायोजित करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने जवाहर बाग के प्रस्ताव सम्बन्धी पूरी अद्ययतन रिपोर्ट ज्ञात कर अवगत कराने के प्रभारी उद्यान अधिकारी को निर्देश दिये। साथ ही केवल चार थानों में सीसीटीवी कैमरा से अलग एक माह के दौरान कोई प्रगति न होने पर पुलिस अधिकारियों को एजेन्सी सम्बन्धी जानकारी प्राप्तकर व कब तक काम पूरा करेगी जैसे पूरी जानकारी लेकर अवगत कराने के निर्देश दिये। उन्होंने उद्यम स्थापना, कामधेनु डेयरी योजना आदि के आवेदन स्वीकृति सहित ऋण वितरण की कार्यवाही शीघ्र कराने के अग्रणी बैंक प्रबन्धक को निर्देश दिये। साथ ही लोहिया ग्रामों के संपर्क मार्ग, महिला सुधारगृहों के रिेन्युवेशन कार्य को पूरी गुणपत्ता के साथ एक माह में पूर्ण कराने के आरईएस अभियंता को निर्देश दिये। साथ ही कहा कि तहसील भवनों हेतु भी धन प्रस्ताव हुए हैं, वे कार्य भी शीघ्रता से शुरू कर पूर्ण किये जायें। उन्होंने कहा कि उर्दू अध्यापकों के पद कब तक भरे जाने हैं इसकी पूरी जानकारी दी जाय और ग्रामीण शमशान सहित नगरीय अन्त्येष्टि स्थलों सम्बन्धी कार्य शीघ्रता से पूर्ण किये जायें। डीएम ने आशा ज्योति कार्यक्रम हेतु प्रोबेशन अधिकारी को जिला महिला अस्पताल में उपलब्ध कराये कक्षों में कार्यक्रम 15 अगस्त से संालित कराने के निर्देश दिये। राष्ट्रीय पोषण मिशन, एएनएम सेन्टर्स, टीकाकरण अभियान पीसीपीएनडीटी एक्ट अन्धता निवारण कार्यक्रम, ट्रोमा सेन्टर आदि की विस्तार से समीक्षा करते हुए सुधार के उपाय सुझाये और निर्देश दिये कि आंगनबाडी केन्द्रों को पूरी तरह सक्रिय किया जाय और इनसे सम्बन्धित अभियान आदि की बेसिक शिक्षाधिकारी एवं आंगनबाडियों को सूचना देकर सत्यापन कराया जाय। उन्होंने कहा कि भ्रमण के दौरान जिला स्तरीय अधिकारी एवं भूमि विवाद सत्यापन टीम भी इनके बारें में जानकारी लेकर रिपोर्ट करेगी। उन्होंने शासन के निर्देश के क्रम में सम्बन्धित अधिकारियों को भ्रमण कर ग्रामीण कार्यों की सत्यापन रिपोर्ट भिजवाने सहित कार्यवाही के निर्देश दिये। साथ ही समाजवादी पेंशन एवं अन्य पेंशन योजनाओं में पात्रों को तत्परता से लाभान्वित करने के निर्देश दिये। साथ ही श्रम विभाग की शेष योजना में पंजीकरण कार्य में तेजी लाने पर जोर दिया और कहा कि मजदूरों के लिए यह बहुत ही लाभकारी योजना है जिसमें कतई कोताई न बरती जाय। जिलाधिकारी लोहिया गांवों कि कार्य योजनाओं के अनुसार विभागीय अधिकारियों को तेजी से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये और समाजवादी पौष्टिक आहार योजना, रानी लक्ष्मीबाई पेंशन योजना, आरोग्य निधि जन कल्याणकारी योजना, समाजवादी आवास योजना सहित मुख्यमंत्री घोषणाओं के सभी कार्यक्रमों की विस्तार से समीक्षा करते हुए आगामी सितम्बर माह तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये। मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने सभी योजनाओं एवं उनकी प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। अपर जिलाधिकारी प्रशासन अजय कुमार अवस्थी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, डीडीओ, पीडी सहित अन्य विभागों के सम्बन्धित अधिकारीगण आदि बैठक में उपस्थित रहे।
Read More




