नई दिल्ली । मंगलावर को हुई भाजपा संसदीय दल की बैठक में अपने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने पूरे रंग में नजर आए। इस बैठक में पीएम ने अपने सांसदो की जमकर क्लास ली और साफ निर्देश दिया कि सभी सांसद फोन पर कम बात करें। पीएम ने सांसदो से कहा कि आप सभी अच्छा काम करते है, लेकिन मोबाइल फोन पर आप दिनभर में जितनी बात करते हैं, उसका डाटा निकाल लीजिए, फिर उसमें 25 प्रतिशत की कटौती कर दीजिए। उसके बाद आप अपने कामों को समय से पूरा कर दिया करेंगे। इससे आपकी ऊर्जा भी बचेगी और आप ज्यादा से ज्यादा लोगों से मिल सकेगें।
इसके बाद पीएम मोदी ने सांसदो से कहा कि आपको सांसद बने और सरकार को बने दो साल से ज्यादा हो गए हैं। सरकार ने अपने दो साल के कामों की रिपोर्ट जनता के सामने रख दी हैं, लेकिन आप में ज्यादातर लोगों ने अभी तक अपने क्षेत्र में किए गए काम की, सरकार की योजनाओं से आपके क्षेत्र की जनता को कितना लाभ मिला है, उसकी रिपोर्ट अभी तक नहीं दी हैं। यह चिंता का विषय है, इसलिए जल्दी से जल्दी अपनी रिपोर्ट ऑनलाइन जमा कराइएं।
PM ने पहले भी लगाई थी सांसदों की क्लास
बता दें कि इस साल बजट सत्र के दौरान भी पीएम मोदी ने बीजेपी संसदीय दल की बैठक में कहा था कि इस बात का ध्यान सबको रखना चाहिए कि सिर्फ सरकार और मेरे सांसद के तौर पर दो साल पूरे नहीं हो रहे हैं, बल्कि आपके भी दो साल पूरे हो रहे हैं। अब समय आ गया है कि कार्यक्रमों के जरिए हम जनता के बीच जाकर सरकार की योजनाओं का और सरकार की उपलब्धियों के बारे में जाकर बताएं। साथ ही अपने दो साल के कामों की रिपोर्ट तैयार करे और पार्टी फोरम पर जमा कराएं। पिछले तीन महीनों में यह दूसरा मौका है जब पीएम ने सांसदो की क्लास ली है।
‘किसी लालच में ना फंसें सांसद’
संसदीय कार्यमंत्री अनंत कुमार ने कहा कि आप लोगों को फोन पर बात करते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि कोई आपकी बात को रिकॉर्ड तो नहीं कर रहा है। 2005 में कुछ सांसदों का स्टिंग ऑपरेशन किया गया था, उसके बाद उन सांसदों की सदस्यता रद्द हो गई थी। कुछ लोग आपको लालच देकर फंसाने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए आप उनकी साजिश में ना फंसें।
सांसदों से काम करवाना चाहते हैं पीएम
दरअसल, पीएम मोदी खुद भी काम करते हैं और अपनी पार्टी के सांसदों से भी काम करवाना चाहते है, लेकिन सांसद हैं कि पीएम मोदी की बात भी सुनने को तैयार नहीं हैं। मोदी को जानने वाले कहते हैं कि जब वह टिकट काटने पर आते हैं, तो बड़े से बड़े नेता की टिकट काटने में तनिक भी देरी नहीं करते हैं।
साभार-khaskhabar.com
Read More